samacharsecretary.com

समय रैना और सुनील पाल विवाद बढ़ा: कॉमेडी शो रोस्ट पर फिर छिड़ी बयानबाजी

समय रैना और सुनील पाल के बीच की खटपट बंद होने का नाम नहीं ले रही है. जबसे कपिल शर्मा के शो पर समय ने कॉमेडियन को रोस्ट किया है, तबसे सुनील पाल लगातार स्टैंडअप कॉमेडियन को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्हें शो पर हुई अपनी बेइज्जती का दुख है, जिसे वो पिछले कुछ हफ्तों में कई सारे इंटरव्यू में भी जाहिर कर चुके हैं. सुनील पाल बीते दिन एक फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे, जहां उनकी पैपराजी से मुलाकात हुई. वहां भी उन्होंने समय रैना और उनके कॉमेडी शो पर तंज कसा. सुनील पाल ने समय को चैलेंज किया कि वो अपने शो में अपने माता-पिता को बतौर जज बिठाएं और उनके सामने कॉमेडी करें, तब वो मानेंगे कि समय एक अच्छे कॉमेडियन हैं. सुनील पाल ने दिया चैलेंज उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि समय रैना अपने शो में खुद के माता-पिता को जज बनाकर बिठाए. जब पैप्स ने पूछा कि क्या सुनील पाल समय के शो में जाना पसंद करेंगे? तो इसपर वो बोले, 'मैं तो नहीं जा सकता क्योंकि वो इतना बड़ा शो है जो मेरे लायक नहीं है. मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं. मगर जब भी समय अपना शो बनाएं, तो उधर जैसे कपिल शर्मा के शो पर सिद्धू और अर्चना हैं. वैसे ही सीजन 2 जब आए, तो दो जज लेकर आए, जो उन्हीं के माता-पिता हों. उनके सामने कॉमेडी करे, तब मैं मानूंगा कि समय है तो रैना है.' पैप्स ने आगे सुनील पाल से पूछा कि क्या उनकी समय से दोस्ती हो गई? तो उन्होंने जवाब दिया- देखिए, दुश्मनी किसी से भी नहीं है. सबके साथ मिलना-जुलना है, बस विचारों का आदान-प्रदान थोड़ा कम है. सुनील पाल से अंत में जब सलमान खान और पैपराजी के बीच हुए विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उसपर कोई कमेंट करने के बदले खुद का दर्द बयां किया. सुनील पाल ने कहा- सलमान खान ही नहीं, बल्कि दुनिया का हर खान-हर समाज इस बात को मानेगा कि जो आज मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई. मुझे नीचा दिखाया गया है, बदनाम किया है, एक दिन याद रखना यही इंसान सबको सही लगेगा.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ सेट फोटो वायरल, AI या असली?

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि यह फोटो कॉमेडियन समय रैना के मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के सेट की है, जहां दोनों जज की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. दरअसल, पिछले महीने ही समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान  इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान किया था, जिसके बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दोनों एक्ट्रेस की इस वायरल तस्वीर ने इस खास एपिसोड को लेकर दर्शकों का उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है. जज की कुर्सी पर नजर आईं आलिया और शरवरी वायरल हो रही इस लीक फोटो में शो के जजों के साथ बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों एक्ट्रेसेस यहां अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं. हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. इसके अलावा, तेज नजर रखने वाले फैंस ने शो के लोगो पर लगी हथकड़ी और सेट पर रखी नींबू-मिर्ची को भी पहचान लिया है. किस वजह से बंद करना पड़ा था पहला सीजन दरअसल, साल 2025 में इस शो के एक एपिसोड में मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया बतौर गेस्ट जज बनकर आए थे. उन्होंने शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बेहद अजीब और अश्लील सवाल पूछ लिया था. इस बयान के बाद पूरे देश में बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो गया था. रणवीर अल्लाहबादिया पर अश्लीलता फैलाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी. यह मामला मुंबई पुलिस कमिश्नर और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया था, जिसके बाद रणवीर, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसी कानूनी कार्रवाई और हंगामे की वजह से समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से इस शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े थे.

शक्तिमान vs समय रैना, मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार, कहा- ‘इसका मुंह काला कर गधे पर बैठाना चाहिए’

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया. ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली. उन्होंने एक्टर, कॉमेडियन और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा. समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोलीं. अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है. जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने कॉमेयिन के लिए क्या कहा. समय रैना पर भड़का 'शक्तिमान' कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. उन्होंने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गधे पर बैठने के लायक है. वो भी मुंह काला करके. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो. सीधा करो. वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है. आगे उन्होंने लिखा कि गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ. पूरे देश ने लताड़ा, मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए.  जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है. क्या है मामला? इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के वक्त सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे तमाम लोगों ने समय को घेरा था. उन्होंने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं. जब समय ने कमबैक किया, तो इन सारे लोगों को आड़े हाथ लिया. समय ने शक्तिमान पर तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त सब आ गए थे. शक्तिमान आ गया था, शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान. वो कह रहा था- ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा. मैं नहीं जानता आपने कितना शक्तिमान देखा. तब न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है मुझे.  

समय रैना का छलका दर्द, कश्मीरी पंडितों के पलायन और अपने संघर्षों को किया याद

कॉमेडियन समय रैना फिर से सुर्खियों में हैं. इंडियाज गॉट लेटेंट के बंद होने के बाद उन्होंने शो स्टिल अलाइव किया. यहां समय का दर्द छलका. उन्होंने बचपन से लेकर अभी तक के अपनों संघर्षों को याद किया. पुरानी कड़वी यादों का जिक्र करते हुए वो इमोशनल भी हुए. कश्मीरी पंडितों पर क्या बोले समय? समय ने बताया कि वो कश्मीरी पंडित हैं. कश्मीर में हुए नरसंहार के वक्त उनके पेरेंट्स ने घाटी छोड़कर अच्छा किया था. वो कहते हैं- मेरे मम्मी-पापा की शादी कश्मीर में हुई थी. वो शानदार लाइफ जी रहे थे. मेरे पापा उस वक्त मीडिया में थे, न्यूज रिपोर्टर थे. डीडी कश्मीर के लिए काम करते थे. वो अच्छा कमाते थे. फिर वहां पर मिलिटेंसी हुई. 1991 में वो अपना सब कुछ छोड़कर कश्मीर से दिल्ली आए. लेकिन यहां उन्हें अच्छा नहीं लगा. क्योंकि वो पूरा वक्त कश्मीर में रहे थे. 1996 में वो दोबारा कश्मीर गए. फिर 1997 में मेरा जन्म हुआ. 1998 में एक दिन हमारे घर पर गोली चली. रातोरात हम वहां से भागे. हम हैदराबाद रहने लगे. कॉमेडियन ने कहा– तभी लड़ो जब लड़ाई फेयर हो, वरना वहां से भागो. कश्मीरी पंडितों की ये बुद्धिमानी थी. हम कश्मीरी पंडित उस वक्त 5 प्रतिशत थे, अगर मेरे पेरेंट्स और बाकियों ने हथियार उठाया होता, तो सब मर गए होते. आज हमारी बहादुरी पर वीडियोज बनते. फिर अक्षय कुमार बनता कश्मीरी पंडित. वो बनाता- वो थे कश्मीर के वीर लोग. जिन्होंने अपना बलिदान दिया, लेकिन क्या होता उससे. लोगों की आंखों में लेजेंड बनते. कुछ नहीं होता मर गए होते सब. मुझे खुशी है कि कश्मीरी पंडितों ने तब घाटी छोड़ी. आज हम लोग जिंदा हैं और जहां भी हैं गर्दा उड़ा रहे हैं. अपने सर्वाइल को सबसे पहले देखना चाहिए. समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तो उस एपिसोड में कुछ भी नहीं कहा था. वो एक कोने में चुपचाप बैठे हुए थे. समय बोले- हम कश्मीरी क्रॉसफायर में ही मरते हैं… उनका ये डायलॉग सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. समय ने कहा- हमें बस एक मजाक के लिए कठघरे में खड़ा किया गया. हर कोई गलती करता है.