samacharsecretary.com

सारा और अर्जुन पहुंचे महाकाल के दर, 1700 करोड़ के पार धुरंधर ने टेका माथा

उज्जैन  धुरंधर: द रिवेंज फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं. इसी बीच सारा हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सारा अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।  महाकाल मंदिर में परिवार संग की पूजा मंदिर में दर्शन के बाद पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने भगवान से कोई खास चीज नहीं मांगी, बस हेल्थ, धन और सफलता की कामना की है. वहां जाकर बहुत अच्छा महसूस हुआ. मैं शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकती. दिल खुश हो गया.” आज सारा की मां का जन्मदिन भी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस वजह से मंदिर आई हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम दिन देखकर आशीर्वाद लेने नहीं आते, हम हर दिन भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन हां, आज का दिन हमारे लिए बहुत शुभ है।  अगली फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार फिल्म धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद सारा अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए ऊपर की ओर इशारा किया. उनका मतलब था कि वह अपने भविष्य को भगवान शिव पर छोड़ चुकी हैं।  अगले प्रोजेक्ट पर दिया जवाब 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब सबकी नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं. जब पत्रकारों ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो सारा ने मुस्कुराते हुए आसमान की तरफ इशारा कर दिया. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने सिर हिलाते हुए  'जी' कहा।  धुरंधर की धुआंधार कलेक्शन जारी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है और चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रणवीर-सारा की इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जबकि विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये रही है।  अब यह फिल्म, वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. यह दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर 'पुष्पा 2: द रूल' (1,742 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच रही है।  कौन हैं सारा अर्जुन?  बता दें कि सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है।  क्या अब मधुबाला बनेगी सारा अर्जुन? फिलहाल खबरें हैं कि सारा अर्जुन एक बड़ी बायोपिक में नजर आ सकती हैं, जिसमें वह दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस भूमिका के लिए किसी और एक्ट्रेस से भी बात चल रही है। 

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, सारा अर्जुन ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का नया चमकता सितारा बना दिया है. इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं. दरअसल शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बेहद खास रहा. वह अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष रूप से उज्जैन पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं. अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान सारा अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बात करते हुए उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्य था कि वह पूरी तरह अभिभूत हो गईं. सारा अर्जुन ने क्या कहा? जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है. उन्होंने कहा, 'जब आप मंदिर में होते हैं, तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते मैंने कुछ खास नहीं मांगा, बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की.' अगले प्रोजेक्ट पर दिया जवाब 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब सबकी नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं. जब पत्रकारों ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो सारा ने मुस्कुराते हुए आसमान की तरफ इशारा कर दिया. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने सिर हिलाते हुए  'जी' कहा. धुरंधर की धुआंधार कलेक्शन जारी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है और चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रणवीर-सारा की इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जबकि विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये रही है. अब यह फिल्म, वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. यह दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर 'पुष्पा 2: द रूल' (1,742 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच रही है. कौन हैं सारा अर्जुन? बता दें कि सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है.

ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की धूम, तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ने भक्ति में डूबकर किया जमकर डांस

कोयंबटूर, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय जैसे सितारों ने सद्गुरु के सानिध्य में ध्यान और पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान जब भक्ति संगीत गूंजा, तो ये अभिनेत्रियां खुद को रोक नहीं पाईं और झूमकर नाचने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो में सितारों का ऐसा आध्यात्मिक अवतार देख उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। समारोह में अपने अनुभव साझा करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि वे इस पूरी रात जागने और ध्यान लगाने के लिए बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस ऊर्जावान माहौल में जितना हो सके उतना नृत्य किया। वहीं, ‘धुरंधर’ अभिनेत्री सारा अर्जुन और ‘KGF’ फेम श्रीनिधि शेट्टी ने भी मंच के पास जमकर ठुमके लगाए। मौनी रॉय ने इस अनुभव को बेहद भावुक बताया और कहा कि महादेव की भक्ति में बिताई यह रात उनके लिए जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। इन सितारों के साथ हजारों श्रद्धालु पूरी रात शिव की आराधना में मगन रहे। इस समारोह की भव्यता केवल फिल्मी सितारों तक सीमित नहीं थी, बल्कि कई दिग्गज राजनेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित कई नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना में शिरकत की। ईशा योग केंद्र की यह महाशिवरात्रि अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों, आधी रात के ध्यान और वैश्विक संगीत के मिश्रण के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही। प्रशासनिक और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों लोगों ने इस उत्सव का डिजिटल माध्यमों से भी सीधा आनंद लिया।