samacharsecretary.com

दुबई से शुरू हुई लव स्टोरी, अब कानूनी बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी शाइन

नई  दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर श‍िखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. धवन ने पत्नी सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ गुरुग्राम में अपनी शादी का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराया. मंगलवार (6 मई 2026) को दोनों विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल दोपहर करीब 3 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा. उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य, करीबी दोस्त और एक पुजारी भी मौजूद थे. पूरी प्रक्रिया करीब 35 मिनट चली, जिसके बाद दोनों को ऑफिशियल मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.   इस दौरान शिखर धवन बेहद कैजुअल अंदाज में नजर आए. उन्होंने डार्क ब्लू टी-शर्ट पहनी थी, जबकि सोफी शाइन स्काई ब्लू टॉप में दिखाई दीं. दोनों ने मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चुपचाप वहां से रवाना हो गए. फरवरी में हुई थी ग्रैंड वेडिंग शिखर धवन और सोफी शाइन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में एक निजी लेकिन बेहद भव्य समारोह में शादी की थी. शादी में पारंपरिक लाल रंग की बजाय आइवरी और फ्लोरल थीम चुनी गई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल रहे. हल्दी, संगीत और रिसेप्शन जैसे इवेंट भी काफी चर्चा में रहे थे. दुबई से शुरू हुई थी लव स्टोरी शिखर धवन और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया. साल 2024 में दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आए, जिसके बाद रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. आखिरकार मई 2025 में कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया. इसके बाद 12 जनवरी 2026 को दोनों ने सगाई की और फिर फरवरी में शादी रचा ली. शिखर धवन फाउंडेशन संभालती हैं सोफी आयरलैंड मूल की सोफी शाइन फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं और सोशल वेलफेयर एक्टिविटीज में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. धवन इस साल 40 साल के हो चुके हैं और अब उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को कानूनी रूप से भी आधिकारिक बना दिया है. ध्यान रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो उनसे उम्र में 10 साल बड़ी थी. 2009 में दोनों ने सगाई की थी. इसके बाद 2012 में धवन ने आयशा से शादी की थी. यह शिखर की पहली शादी थी, लेकिन आयशा की दूसरी शादी थी. 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई थी. आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है. शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है.

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी करने वाले हैं. क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जो पढ़कर उनके चाहने वाले सरप्राइज हैं. शिखर धवन कर रहे दूसरी शादी? इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में शिखर धवन ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन आउटफिट में दिख रहे हैं. सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना है. कपल एक-दूजे में खोया हुआ दिख रहा है. शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे खुले आसमान के नीचे चलते दिख रहे हैं. कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, जो दिल जीत लेने वाली है. क्रिकेटर ने अपने प्यार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''संगीत नाइट. Almost the Dhawans'' कैप्शन पढ़कर फैन्स के बीच खलबली मच गई है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं. कैप्शन उनकी जिंदगी की नई शुरूआत की गवाही दे रहा है. हालांकि, उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है.

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी, फिल्म इंडस्ट्री से होंगे गेस्ट, जानिए दुल्हन का नाम

  नई दिल्ली पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन के घर दूसरी बार शहनाई बजने वाली है. इंडियन क्रिकेट के गब्बर कहे जाने वाले धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयलैंड की मॉडल सोफी शाइन से जल्द शादी करने वाले हैं. दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में दोनों कपल शादी करने वाले हैं. इसके लिए शानदार सेलिब्रेशन फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR में होंगे. जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों के बड़े नाम शामिल होंगे. शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं. एक सूत्र ने HT को बताया, 'दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और वे इससे काफी खुश हैं. शादी की तैयारियों में शिखर पर्सनली शामिल रहे हैं ताकि उनकी खुशियों में कोई कमी ना रहें. चैंपियंस ट्रॉफी में देखे गए साथ यह खबर कपल के रिश्ते को लेकर महीनों से चल रही अटकलों के बाद आई है. अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब धवन को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड में शाइन के साथ देखा गया था, और कई लोग उनके साथ मौजूद मिस्ट्री वुमन के बारे में सोच रहे थे. समय के साथ सोशल मीडिया पर छोटे-मोटे क्लू और पब्लिक अपीयरेंस ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद IPL 2024 के दौरान भी सोफी को कई मौकों पर देखा गया.  बता दें कि इससे पहले शिखर की शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से हुई थी. जिनका एक बेटा जोरावर धवन है. धवन से 10 साल बड़ी आयशा किक बॉक्सर हैं. साल 2012 में शिखर धवन ने आयशा से शादी की थी. सितंबर 2021 में आयशा ने धवन से अलग होने की जानकारी दी थी. 2023 में दोनों का तलाक मंजूर हुआ था. कौन हैं सोफी शाइन? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. जिनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी अच्छा है. उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है और उन्होंने पहले आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज में पढ़ाई की है. फिलहाल वह अबू धाबी, UAE में स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करती हैं. ज्यादा लाइमलाइट में न रहने के बावजूद, सोफी ने अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज से लोगों का ध्यान खींचा है.

सट्टेबाजी मामले में फंसे क्रिकेटर, ED ने रैना और धवन की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली   भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की मु्श्किल बढ़ गई हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सट्टेबाजी एप केस में कार्रवाई करते हुए दोनों की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। सूत्र ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अवैध सट्टेबाजी एप मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े 1xBet केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। सुरेश रैना और शिखर धवन पर क्या है आरोप ईडी का कहना है कि दोनों क्रिकेटरों ने “1xBet” और उससे जुड़े सरोगेट ब्रांड्स — 1xBat, 1xBat Sporting Lines — का जानबूझकर प्रमोशन किया, जिससे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा मिला। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन क्रिकेटरों ने विदेशी कंपनियों के साथ प्रचार अनुबंध किए, और उनका भुगतान विदेशी माध्यमों से लेयर ट्रांजैक्शन के जरिए किया गया। इससे अवैध फंड्स की असली पहचान छिपाई गई। क्रिकेटरों की कुर्क संपत्तियां     सुरेश रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश कुर्क किए गए हैं।     शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति अटैच की गई है। 1000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का शक एजेंसी की जांच में सामने आया है कि 1xBet नेटवर्क ने भारत में लगभग ₹1000 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसके लिए 6000 से ज्यादा ‘म्यूल अकाउंट्स’ का इस्तेमाल किया गया, जिनके जरिए भारतीय उपयोगकर्ताओं से पैसे जुटाए गए। ईडी ने अब तक ₹4 करोड़ से अधिक की राशि फ्रीज की है और चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी भी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1xBet ने अपने “स्पोर्ट्स प्रमोशन कॉन्ट्रैक्ट्स” के जरिए भारत में क्रिकेट और स्पोर्ट्स प्रेमियों तक अपनी पहुंच बनाई। इन सौदों के तहत सेलेब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान कर प्रचार कराया गया, जिससे अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को वैधता का आभास दिलाया गया।  करोड़ों की ठगी का आरोप पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए गए थे। बता दें कि, ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।  ईडी के रडार पर और कौन? ईडी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने 1xBet और उसके प्रतिनिधियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ 'जानबूझकर' समर्थन समझौते किए। ईडी ने इस जांच के तहत इन दोनों के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है।  

बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में मदद को तैयार शिखर धवन की पहल

नई दिल्ली  भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद से लिए आगे आए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो में धवन ने इस कठिन समय में एकता और करुणा का आह्वान किया। धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'यह एकजुट होने का समय है। पंजाब को हमारी ताकत, करुणा और समर्थन की जरूरत है.. थोड़ी सी मदद भी बहुत फर्क ला सकती है। आइए हम सब अपना योगदान दें।'  अपनी व्यक्तिगत अपील के साथ धवन का NGO शिखर धवन फाउंडेशन बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। शिखर धवन की मीडिया टीम की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फाउंडेशन का उद्देश्य जीवन के पुनर्निर्माण में मदद करना और जहां सबसे ज्यादा जरूरत है वहां दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना है।  उनके संदेश को प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों का जबरदस्त समर्थन मिला है जिसमें संकट के समय में करुणा और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने पंजाब को पहले से आवंटित 12,000 करोड़ रुपए के अलावा, राज्य के लिए 1,600 करोड़ रुपए के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार केंद्र राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त भी अग्रिम रूप से जारी करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के कर्मियों से भी बातचीत की। हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पंजाब में व्यापक तबाही हुई है। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा 'रोके गए' 60,000 करोड़ रुपए की धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की है, जो पंजाब की बाढ़ से प्रभावित अर्थव्यवस्था को समग्र रूप से पटरी पर लाने के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरदासपुर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की और पंजाब में हुए नुकसान का भी आकलन किया। 

शिखर धवन मुश्किल में? ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED करेगी सवाल-जवाब

नई दिल्ली अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) के सामने अब भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को पेश होना होगा। वे इस मामले में फंसने वाले कुल चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सुरेश रैना , युवराज सिंह और हरभजन सिंह से भी पूछताछ हो चुकी है। शिखर धवन से ईडी की पूछताछ क्रिकेटर शिखर धवन को ED ने एक बेटिंग ऐप के प्रमोशन मामले में बुलाया है। यह मामला 1xBet नाम के ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। आरोप है कि धवन ने सोशल मीडिया पर इस ऐप का प्रचार किया था। ED यह जानना चाहती है कि इस प्रमोशन में उनकी क्या भूमिका थी। इसलिए उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। ईडी कर रही क्या जांच आपको बता दें कि यह मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिसके प्रचार में धवन की तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर विवाद भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल अधिकारियों के अनुसार, ED इस बात की जांच कर रही है कि क्या धवन की किसी भूमिका या सहमति के तहत यह प्रचार हुआ, और क्या इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आते हैं. सुरेश रैना से भी हो चुकी पूछताछ इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में आठ घंटे से अधिक पूछताछ हो चुकी है. तब सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने एक ‘‘अवैध'' सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया. ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि ईडी इस ऐप से उनके संबंधों, इसके प्रचार से की गई कमायी और दोनों पक्षों के बीच संचार के माध्यम के बारे में पूछताछ करना चाहती है. गूगल और मेटा से भी पूछताछ एजेंसी ने हाल ही में इस जांच के तहत गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. उसने ‘परिमैच' नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ इसी तरह की जांच के सिलसिले में कई राज्यों में तलाशी भी ली थी. एजेंसी विभिन्न अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिनमें लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने या भारी मात्रा में कर चोरी का आरोप है. बाजार विश्लेषण कंपनियों और जांच एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, ऐसे विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से आधे (लगभग 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का शक है जांच अधिकारियों का कहना है कि 1xBet पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक है। मनी लॉन्ड्रिंग का मतलब है गैरकानूनी तरीके से कमाए गए पैसे को छुपाना। ED इस बात की जांच कर रही है कि क्या धवन ने इस ऐप का प्रचार करके कोई गलत काम किया है। ED ने धवन को पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने किस तरह से ऐप का प्रमोशन किया और उन्हें इसके लिए क्या मिला। उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है ताकि वे प्रमोशन गतिविधियों में अपनी भूमिका स्पष्ट कर सकें। कई स्टार्स के खिलाफ मामला हुआ है दर्ज इससे पहले ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स की अपनी जांच में क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह और एक्ट्रेस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ की थी। वहीं मई में तेलंगाना पुलिस ने राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित 25 लोकप्रिय अभिनेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए थे।