samacharsecretary.com

श्रीकृष्ण ने पांडवों को क्यों भेजा था वन? कलियुग से जुड़ी 5 रहस्यमयी घटनाओं का क्या है राज

महाभारत केवल हिंदू धर्म का ही नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति के लिए ज्ञान और जीवन दर्शन का एक महान ग्रंथ माना जाता है. इसमें जीवन से जुड़े लगभग हर विषय का वर्णन मिलता है. धर्म, न्याय, राजनीति, समाज, परिवार, युद्ध, ज्ञान और अध्यात्म जैसे अनेक विषयों पर महाभारत हमें सोचने और सही मार्ग चुनने की प्रेरणा देता है. आज हम आपको महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा एक ऐसा रोचक प्रसंग बताने जा रहे हैं, जिससे आज का मनुष्य भी बहुत कुछ सीख सकता है. इस कथा में पांचों पांडव वन में अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं और वहां उन्हें कुछ ऐसी विचित्र घटनाएं दिखाई देती हैं, जिनका अर्थ वे समझ नहीं पाते. बाद में भगवान श्रीकृष्ण इन घटनाओं का अर्थ बताते हैं और उन्हें कलयुग से जोड़कर समझाते हैं. तो आइए जानते हैं यह रोचक पौराणिक प्रसंग. श्रीकृष्ण ने पांडवों को वन में क्या देखने के लिए कहा? कथा के अनुसार, एक बार पांचों पांडव भगवान श्रीकृष्ण के पास पहुंचे. उन्होंने श्रीकृष्ण से कलयुग के बारे में जानने की इच्छा जताई. पांडवों ने पूछा कि आने वाले समय में संसार की स्थिति कैसी होगी और मनुष्यों का स्वभाव कैसा हो जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें सीधे उत्तर देने के बजाय कहा कि वे पांचों अलग-अलग दिशाओं में वन में जाएं. वहां जो कुछ भी विचित्र दिखाई दे, उसे ध्यान से देखें और वापस आकर उन्हें बताएं. श्रीकृष्ण ने कहा कि वे उन घटनाओं का अर्थ समझाएंगे. भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर पांचों पांडव अलग-अलग दिशाओं में वन की ओर निकल पड़े. युधिष्ठिर ने देखा दो सूंड वाला हाथी सबसे पहले युधिष्ठिर वन में भ्रमण कर रहे थे. तभी उन्होंने एक बेहद विचित्र हाथी देखा. उस हाथी की दो सूंड थीं. यह दृश्य देखकर युधिष्ठिर आश्चर्यचकित रह गए. जब सभी पांडव वापस आए और उन्होंने श्रीकृष्ण को यह बात बताई तो श्रीकृष्ण ने इसका अर्थ समझाया. कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने कहा कि कलयुग में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ेगी, जिनके मन में कुछ और होगा और उनके कर्म कुछ और होंगे. वे सामने से कुछ और कहेंगे, लेकिन भीतर से उनका उद्देश्य अलग होगा. ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का शोषण करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. इस प्रसंग का संदेश यह है कि मनुष्य को केवल किसी के शब्दों पर नहीं, बल्कि उसके कर्मों पर भी ध्यान देना चाहिए. अर्जुन ने देखा वेद लिखे पंखों वाला पक्षी अर्जुन जब वन में भ्रमण कर रहे थे तो उन्होंने एक और आश्चर्यजनक दृश्य देखा. उन्होंने एक ऐसे पक्षी को देखा, जिसके पंखों पर वेदों जैसी पवित्र रचनाएं अंकित थीं, लेकिन वह पक्षी एक मृत शरीर का मांस खा रहा था. अर्जुन यह दृश्य देखकर हैरान रह गए. जब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से इसका अर्थ पूछा तो कथा के अनुसार श्रीकृष्ण ने कहा कि कलयुग में कुछ लोग ज्ञान और धर्म की बड़ी-बड़ी बातें करेंगे, लेकिन उनका आचरण उनके शब्दों के विपरीत होगा. वे बाहर से विद्वान, धार्मिक और ज्ञानी दिखाई देंगे, लेकिन उनका मन धन, पद और स्वार्थ में लगा रहेगा. ऐसे लोगों के लिए धर्म और ज्ञान केवल दिखावा बनकर रह जाएगा. इस प्रसंग का संदेश है कि सच्चा ज्ञान केवल पुस्तकों को पढ़ने से नहीं, बल्कि अच्छे आचरण से दिखाई देता है. भीम ने देखा गाय अपने बछड़े को घायल कर रही है भीम वन में घूम रहे थे. उन्होंने देखा कि एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया है. जन्म के बाद वह अपने बछड़े को अत्यधिक प्रेम से चाट रही है, लेकिन वह उसे इतना चाट रही है कि बछड़ा घायल होकर लहूलुहान हो गया. यह देखकर भीम भी आश्चर्यचकित रह गए. जब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से इसका अर्थ पूछा तो कथा के अनुसार श्रीकृष्ण ने बताया कि कलयुग में माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति मोह कई बार इतना बढ़ जाएगा कि वे बच्चों को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने का अवसर ही नहीं देंगे. अत्यधिक प्रेम और मोह भी कई बार व्यक्ति के विकास में बाधा बन सकता है. माता-पिता का कर्तव्य केवल बच्चों को अपने पास बांधकर रखना नहीं, बल्कि उन्हें सही संस्कार देकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना भी है. इस प्रसंग का संदेश है कि प्रेम के साथ-साथ सही दिशा और स्वतंत्रता भी जरूरी है. सहदेव ने देखा सात कुओं के बीच एक खाली कुआं सहदेव वन में भ्रमण कर रहे थे. उन्होंने देखा कि आसपास के कई कुएं पानी से भरे हुए हैं, लेकिन उनके बीच स्थित एक गहरा कुआं पूरी तरह सूखा पड़ा है. यह दृश्य देखकर सहदेव हैरान रह गए. उन्होंने वापस जाकर भगवान श्रीकृष्ण से इसका अर्थ पूछा. कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने कहा कि कलयुग में मनुष्य के पास धन और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी. लोग विवाह, उत्सव और अन्य आयोजनों में बड़ी मात्रा में धन खर्च करेंगे, लेकिन उनके आसपास कोई व्यक्ति भूखा या जरूरतमंद होगा तो कई लोग उसकी सहायता करने से पीछे हट जाएंगे. एक ओर ऐशो-आराम और भोग-विलास होगा, जबकि दूसरी ओर कई लोग मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे होंगे. इस प्रसंग का संदेश है कि मनुष्य को अपनी समृद्धि के साथ समाज और जरूरतमंद लोगों की भी चिंता करनी चाहिए. नकुल ने देखा विशाल चट्टान को एक छोटे पौधे ने रोक दिया नकुल वन में भ्रमण कर रहे थे. उन्होंने देखा कि पहाड़ से एक विशाल चट्टान तेजी से नीचे की ओर लुढ़क रही है. रास्ते में बड़े-बड़े वृक्ष आए, लेकिन वे उस चट्टान को रोक नहीं सके. कई बाधाओं को पार करती हुई वह चट्टान लगातार आगे बढ़ती रही. लेकिन जब वह एक छोटे से पौधे के पास पहुंची तो वह वहीं रुक गई. नकुल यह देखकर अत्यंत आश्चर्यचकित रह गए. जब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से इस घटना का अर्थ पूछा तो कथा के अनुसार श्रीकृष्ण ने कहा कि कलयुग में मनुष्य का जीवन मोह, धन, अहंकार और सांसारिक इच्छाओं के प्रभाव में तेजी से नीचे की ओर जा सकता है. बड़ी-बड़ी शक्तियां और सांसारिक उपलब्धियां भी कई बार मनुष्य को सही मार्ग पर नहीं रोक पातीं. लेकिन ईश्वर की भक्ति, अच्छे कर्म और आध्यात्मिक चेतना जीवन की दिशा बदल सकती है. इस कथा का संदेश है कि मनुष्य … Read more

श्रीकृष्ण से जुड़े 5 रहस्यमयी प्रसंग, समुद्र में समाई द्वारका से जगन्नाथ पुरी के ‘दिव्य तत्व’ तक

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन जितना प्रेरणादायक है, उतना ही रहस्यमयी भी है. उनकी लीलाओं और उनसे जुड़े प्रसंगों में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. द्वारका नगरी के समुद्र में समाने से लेकर सुदर्शन चक्र, गुरु दक्षिणा और जगन्नाथ पुरी से जुड़े रहस्यों तक, श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े कई प्रसंग आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं. आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पांच ऐसे अलौकिक और रोचक प्रसंगों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद आपने पहले सुना हो या शायद ये बातें आपके लिए बिल्कुल नई हों. भगवान श्रीकृष्ण की रहस्यमयी द्वारका नगरी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य उनकी नगरी द्वारका को माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों में द्वारका का वर्णन एक बेहद भव्य और समृद्ध नगरी के रूप में मिलता है. मान्यता है कि जिस स्थान पर द्वारका नगरी बसाई गई थी, उस क्षेत्र को पहले कुशस्थली कहा जाता था. भगवान श्रीकृष्ण ने इस स्थान का पुनर्निर्माण कराया और यहां एक भव्य नगरी बसाई. कथाओं के अनुसार, द्वारका के निर्माण में विश्वकर्मा का विशेष योगदान था. विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है. कुछ लोककथाओं और परंपराओं में मय दानव का नाम भी इस निर्माण कार्य से जोड़ा जाता है, जिन्हें असुरों का महान वास्तुकार माना गया है. द्वारका के समुद्र में समाने को लेकर भी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. महाभारत और पुराणों से जुड़ी कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के धरती से प्रस्थान के बाद द्वारका समुद्र में समा गई. समुद्र के भीतर द्वारका क्षेत्र के आसपास पुरातात्विक अवशेषों की खोज भी की गई है. हालांकि, धार्मिक ग्रंथों में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की पूरी द्वारका और पुरातात्विक खोजों के बीच सीधा संबंध अब भी शोध और चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या भगवान श्रीकृष्ण थे मार्शल आर्ट के जन्मदाता? भगवान श्रीकृष्ण की युद्ध कला और शारीरिक क्षमता से जुड़े कई प्रसंग धार्मिक कथाओं में मिलते हैं. उन्होंने मथुरा पहुंचकर कंस के मल्लों चाणूर और मुष्टिक का सामना किया था. कुछ लोकमान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण को प्राचीन युद्ध कलाओं से जोड़ा जाता है. दक्षिण भारत की प्रसिद्ध युद्ध कला कलारिपयट्टू को भी कई बार प्राचीन भारतीय युद्ध परंपराओं के संदर्भ में भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. हालांकि, भगवान श्रीकृष्ण को कलारिपयट्टू का प्रत्यक्ष आविष्कारक मानने का दावा ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित नहीं है. फिर भी धार्मिक कथाओं में श्रीकृष्ण को एक महान योद्धा और युद्ध कला में निपुण माना गया है. मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने बचपन से ही ब्रजभूमि में रहते हुए अनेक प्रकार की शारीरिक और युद्ध कलाओं का अभ्यास किया था. यही कारण था कि कम उम्र में भी उन्होंने चाणूर और मुष्टिक जैसे शक्तिशाली मल्लों का सामना किया. भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था? भगवान श्रीकृष्ण के सबसे शक्तिशाली दिव्य अस्त्रों में सुदर्शन चक्र का नाम सबसे पहले आता है. धार्मिक परंपराओं में सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु का प्रमुख अस्त्र माना जाता है. भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए सुदर्शन चक्र भी उनकी दिव्य शक्ति का प्रतीक माना गया है. कुछ कथाओं और लोक परंपराओं में यह भी कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था. हालांकि, अलग-अलग ग्रंथों और परंपराओं में इस प्रसंग के अलग-अलग वर्णन मिलते हैं. भगवान श्रीकृष्ण को अनेक दिव्य अस्त्रों का ज्ञाता भी माना जाता है. धार्मिक कथाओं में उनके युद्ध कौशल और दिव्य शक्तियों के कई प्रसंग मिलते हैं. भगवान श्रीकृष्ण ने कई लोगों को दिया जीवनदान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग मिलते हैं, जिनमें उन्होंने अपने भक्तों और प्रियजनों की रक्षा की थी. ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा उनके गुरु संदीपनि ऋषि से जुड़ी है. माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने संदीपनि ऋषि के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी. शिक्षा पूरी होने के बाद जब गुरु दक्षिणा देने की बात आई तो गुरु ने अपने पुत्र को वापस लाने की इच्छा व्यक्त की थी. धार्मिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण अपने गुरु के पुत्र की खोज करते हुए समुद्र तक पहुंचे और अंत में यमलोक से उसे वापस लेकर आए. इसके बाद उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में अपने गुरु के पुत्र को उन्हें सौंप दिया. एक अन्य प्रसिद्ध प्रसंग अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित से जुड़ा है. महाभारत युद्ध के बाद अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु पर संकट आ गया था. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से उस शिशु की रक्षा की. आगे चलकर यही बालक राजा परीक्षित के नाम से प्रसिद्ध हुआ. इसी तरह खाटू श्याम बाबा के रूप में पूजे जाने वाले बर्बरीक से जुड़ी कथाएं भी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हैं. मान्यता है कि महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण की कृपा से बर्बरीक का शीश युद्ध समाप्त होने तक युद्ध का साक्षी बना रहा. क्या भगवान श्रीकृष्ण का हृदय आज भी जगन्नाथ पुरी में मौजूद है? भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा एक बेहद रहस्यमयी और चर्चित प्रसंग जगन्नाथ पुरी से जुड़ा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का ही स्वरूप माना जाता है. एक लोकप्रिय लोककथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के शरीर त्यागने के बाद उनके शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन उनका एक दिव्य अंश पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ. बाद में उसे समुद्र में प्रवाहित कर दिया गया. कथा के अनुसार, राजा इंद्रद्युम्न को भगवान ने स्वप्न में दर्शन दिए और समुद्र से प्राप्त दिव्य लकड़ी से भगवान की मूर्तियां बनवाने का निर्देश दिया. इसके बाद विश्वकर्मा एक वृद्ध बढ़ई के रूप में राजा के पास आए और मूर्तियां बनाने की जिम्मेदारी ली. उन्होंने शर्त रखी कि जब तक उनका काम पूरा न हो जाए, तब तक कोई भी कमरे का दरवाजा नहीं खोलेगा. लेकिन कई दिनों तक अंदर से कोई आवाज न आने पर राजा और रानी चिंतित हो गए. जब दरवाजा खोला गया तो वहां मूर्तियां अधूरी अवस्था में थीं और वृद्ध बढ़ई वहां से गायब हो चुके थे. मान्यता है कि तभी से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियां उसी विशेष स्वरूप में स्थापित की गईं. जगन्नाथ पुरी में एक … Read more

जब दूरदर्शन ने नहीं दिया ‘श्री कृष्णा’ को स्लॉट, विदेश में मिला सम्मान और फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट तक मामला

4 सितंबर को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. ऐसे में टीवी की उस यादगार कहानी को याद करना बनता है, जब भगवान श्रीकृष्ण छोटे पर्दे पर आए तो देखते ही देखते घर-घर का हिस्सा बन गए. रामानंद सागर का ‘श्री कृष्णा’ आज भी पौराणिक टीवी सीरियलों की सबसे यादगार पेशकशों में गिना जाता है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस सीरियल को देश के सबसे बड़े सरकारी चैनल पर जगह मिलने की कहानी इतनी आसान नहीं थी l बल्कि मामला इतना उलझा कि कृष्ण की कहानी को पहले भारत में ही स्लॉट नहीं मिला, फिर विदेश से शुरुआत हुई, पुरस्कार मिला और आखिरकार मामला अदालत तक पहुंच गया. यही वजह है कि जन्माष्टमी के इस खास मौके पर ‘श्री कृष्णा’ का ये किस्सा किसी थ्रोबैक फिल्म से कम नहीं लगता l दूरदर्शन ने नहीं दिया स्लॉट, विदेश में हुआ पहला पड़ाव रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने 2020 में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उस दौर की राजनीतिक खींचतान की वजह से ‘श्री कृष्णा’ को दूरदर्शन पर स्लॉट नहीं मिल पाया. उनके मुताबिक, सीरियल का प्रीमियर मॉरीशस में हुआ और इसके बाद इसे कनाडा में भी प्रसारित किया गया l लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… प्रेम सागर के मुताबिक, इटली के रिमिनी सिनेमा फेस्टिवल में सीरियल को ब्रॉन्ज मेडल भी मिला और इसके बाद भारत में इस बात को लेकर हलचल मच गई. उनका दावा है कि मामला संसद तक में चर्चा का विषय बना. यानी जिस कृष्ण कथा को भारतीय दर्शकों के सामने लाने के लिए दरवाजे बंद नजर आ रहे थे, वही कहानी विदेश में अपनी पहचान बना रही थी l इसके बाद 1993 में कहानी ने नया मोड़ लिया. प्रेम सागर के अनुसार, विज्ञापन जगत के दिग्गज आरके स्वामी ने नए लॉन्च हुए DD2 पर ‘श्री कृष्णा’ के प्रसारण के लिए बोली लगाई और सीरियल को सीमित भारतीय दर्शकों तक पहुंच मिली. यही वह दौर था जब कृष्ण की कथा धीरे-धीरे भारतीय टीवी दर्शकों तक पहुंचने लगी l उपलब्ध रिकॉर्ड भी बताते हैं कि सीरियल ने 1993 में डीडी मेट्रो से प्रसारण शुरू किया था और बाद में डीडी नेशनल पर भी आया l ‘श्री कृष्णा’ की कहानी में अगला बड़ा मोड़ तब आया, जब इसके प्रसारण को लेकर कानूनी लड़ाई भी सामने आई. प्रेम सागर के मुताबिक, उस समय वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे अरुण जेटली ने उनका मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया. इसके बाद 1996 में ‘श्री कृष्णा’ को DD1 पर सुबह 9 बजे का स्लॉट मिला. प्रेम सागर ने दावा किया कि इस स्लॉट में सीरियल ने ‘चंद्रकांता’ की जगह ली थी l दिलचस्प बात यह है कि 1996 के दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले में ‘चंद्रकांता’ के प्रसारण को अप्रैल 1996 में समाप्त करने और उसी समय ‘श्री कृष्णा’ को 28 अप्रैल से प्रसारित करने की अनुमति दिए जाने का रिकॉर्ड मिलता है. अदालत के दस्तावेज में ‘श्री कृष्णा’ के प्रसारण को लेकर दूरदर्शन की कार्रवाई का भी उल्लेख है l कृष्ण की टीवी यात्रा सिर्फ कैमरे और सेट तक सीमित नहीं थी- इसके पीछे चैनल, स्लॉट और अदालत तक की पूरी कहानी थीl जब DD ने आगे बढ़ाने से किया इनकार ‘श्री कृष्णा’ की कहानी आगे बढ़ी तो एक और दिलचस्प मोड़ आया. प्रेम सागर के मुताबिक, जब सीरियल को भगवद गीता और महाभारत से जुड़े हिस्सों तक ले जाने की बात आई, तो दूरदर्शन ने इसका रन आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. इसके बाद 1999 में शो जी टीवी पर चला गया और वहां बाकी एपिसोड प्रसारित किए गए l सागर वर्ल्ड के मुताबिक, जी टीवी ने 4 जुलाई 1999 से सीरियल को रविवार सुबह 9 से 10 बजे के स्लॉट में आगे बढ़ाया. उस समय शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया गया कि सागर वर्ल्ड ने ऑर्ग-मार्ग के हवाले से इसकी साप्ताहिक पहुंच 13.4 करोड़ दर्शकों तक बताई थी फिर सोनी से लेकर 2000s तक चलता रहा कृष्ण का जादू कहानी यहीं नहीं रुकी. पूरी सीरीज का बाद में सोनी पर भी री-टेलीकास्ट हुआ. 2001 में इसे दोबारा दिखाया गया और दूसरे क्षेत्रीय/भक्ति चैनलों पर भी इसका प्रसारण हुआ. फिर आया वो दौर जब पुरानी यादों ने नई पीढ़ी को भी पकड़ लिया l 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण ने टीवी पर तहलका मचाया, तब ‘श्री कृष्णा’ की भी वापसी हुई. दूरदर्शन ने इसे 3 मई 2020 से फिर प्रसारित किया l सरवदमन बनर्जी बने कृष्ण, और चेहरा बन गया पहचान रामानंद सागर के ‘श्री कृष्णा’ की सबसे बड़ी पहचान इसके कलाकार भी रहे. सर्वदमन डी. बनर्जी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया, जबकि बाल कृष्ण की भूमिका में स्वप्निल जोशी नजर आए. कृष्ण के रूप में सर्वदमन बनर्जी की छवि ऐसी बनी कि उनके चेहरे को देखते ही आज भी कई दर्शकों के जेहन में वही 90s वाला कृष्ण उभर आता है l यही इस सीरियल की असली ताकत थी- कम साधन, साधारण तकनीक और सीमित बजट के बावजूद उसने आस्था को स्क्रीन से जोड़ दिया. जन्माष्टमी पर क्यों याद आता है ‘श्री कृष्णा’? आज जब पौराणिक कहानियां बड़े बजट, VFX और भव्य सेट के साथ बनाई जाती हैं, तब ‘श्री कृष्णा’ को देखना एक अलग दौर में लौटने जैसा है. उस समय न आज जैसी तकनीक थी, न OTT का दौर. फिर भी जब टीवी पर कृष्ण बांसुरी लेकर आते थे, तो घरों का माहौल बदल जाता था l और शायद यही वजह है कि ‘श्री कृष्णा’ की असली विरासत सिर्फ उसके एपिसोड या TRP में नहीं है. वो उन यादों में है, जब जन्माष्टमी के मौके पर टीवी स्क्रीन पर कान्हा आते थे और पूरा परिवार एक साथ बैठकर उनकी लीला देखा करता था l दिलचस्प बात ये है कि जिस सीरियल को भारत में शुरुआत में प्रसारण स्लॉट हासिल करने के लिए संघर्ष  करना पड़ा, वही आगे चलकर इतना लोकप्रिय हुआ कि उसके प्रसारण का सफर डीडी मेट्रो से डीडी नेशनल, जी और सोनी तक पहुंचा l यही ‘श्री कृष्णा’ का असली चमत्कार था- कृष्ण की कहानी को स्क्रीन पर आने से रोका जा सकता था, लेकिन दर्शकों के दिलों तक … Read more

जब डर और असफलता घेर लें, तब पढ़ें भगवद गीता के ये 7 श्लोक — श्रीकृष्ण का दिव्य समाधान

जीवन में जब असफलता, तनाव और असमंजस घेर लेते हैं, तब सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ऐसे समय में हजारों साल पहले कही गई बातें भी आज उतनी ही प्रासंगिक लगती हैं। महाभारत के युद्धक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया उपदेश आज हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। आज भी लोग कई ऐसी सिचुएशन में फंस जाते हैं, जहां से निकलने का कोई रास्ता समझ नहीं आता। अगर आप भी जिंदगी की भंवर में अटक गए हैं, तो भगवद गीता में संकलित श्री कृष्ण द्वारा कही गई अमर शिक्षाओं से कुछ सीख लें। भगवद गीता में लिखे ये 7 श्लोक आपकी सोच को बदल देंगे और जिंदगी की हर कठिनाई को सरल कर देंगे। 1. कर्म पर ध्यान दें, फल की चिंता छोड़ें "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।" अर्थ: आपका अधिकार केवल कर्म करने में है, फल पर नहीं। आज के समय में लोग रिजल्ट को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं। गीता का यह श्लोक सिखाता है कि अगर आप पूरी निष्ठा से काम करेंगे, तो परिणाम आपके पक्ष में ही आएगा। 2. संतुलित मन ही असली शक्ति है "योगस्थः कुरु कर्माणि संगं त्यक्त्वा धनंजय।" अर्थ: संतुलित होकर और आसक्ति छोड़कर कर्म करो। जब मन स्थिर होता है, तभी सही निर्णय लिए जा सकते हैं। यह श्लोक मानसिक संतुलन और फोकस की अहमियत बताता है। ज्यादातर लोग दो नांव में पैर रखकर चलने की कोशिश करते हैं। 3. खुद को गिरने मत दो "उद्धरेदात्मनाऽत्मानं नात्मानमवसादयेत्।" अर्थ: मनुष्य को स्वयं अपना उत्थान करना चाहिए। जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन हार मान लेना विकल्प नहीं है। आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। खुद को हर स्थिति में उठाने की कोशिश करें। 4. अच्छे कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाते "न हि कल्याणकृत्कश्चिद् दुर्गतिं तात गच्छति।" अर्थ: जो शुभ काम यानी अच्छे कर्म करता है, उसके साथ कभी बुरा नहीं होता। ईमानदारी और अच्छाई का रास्ता भले लंबा हो, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है। 5. श्रद्धा से मिलता है ज्ञान "श्रद्धावान् लभते ज्ञानम्।" अर्थ: श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति ही ज्ञान प्राप्त करता है। सफलता के लिए केवल प्रतिभा नहीं, बल्कि धैर्य और विश्वास भी जरूरी है। अगर आप सोचते हैं कि सबकुछ जल्दी हो जाए, तो ऐसा नहीं होगा। किसी भी चीज को पाने के लिए धैर्य रखना जरूरी है। 6. हर घटना के पीछे एक उद्देश्य है "अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते।" अर्थ: समस्त सृष्टि का मूल कारण मैं हूं। यह श्लोक हमें सिखाता है कि जीवन में जो भी होता है, उसका एक गहरा उद्देश्य होता है। जैसे कहा जाता है जो होता है अच्छे के लिए होता है, उसमें जरूर आपका कुछ लाभ छिपा होता है। 7. गुस्सा आपका दुश्मन है "क्रोधाद्भवति सम्मोहः सम्मोहात्स्मृतिविभ्रमः" अर्थ: यह श्लोक सिखाता है कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक पल का क्रोध सालों की मेहनत और रिश्तों को खत्म कर सकता है। यदि आप सफलता और खुशहाली चाहते हैं, तो अपने मन और भावनाओं कंट्रोल रखना सीखें।