samacharsecretary.com

दिल्ली में निवास के सबूत पर SEM कोर्ट सख्त, सौरव दास से मांगे दस्तावेज

नई दिल्ली दिल्ली के एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास को शुक्रवार को निर्देश देते हुए उनसे दिल्ली में अपने वर्तमान आवासीय पते का प्रमाण देने वाले दस्तावेज पेश करने को कहा। मजिस्ट्रेट ने यह निर्देश उनके 'पीस बॉन्ड' (शांति बनाए रखने के मुचलका) के कथित उल्लंघन से जुड़ी कार्यवाही के दौरान दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। SEM (नई दिल्ली) ऋतु राज ने यह निर्देश तब दिया, जब दास और CJP के ही एक अन्य नेता आशुतोष रांका अपने जमानतदारों (श्योरिटीज) के साथ अदालत में पेश हुए। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने गौर किया कि दास की तरफ से जमा किए गए दस्तावेजों में कोई रेंट एग्रीमेंट (किराया समझौता) या लीज दस्तावेज नहीं था, जिससे दिल्ली में दास के पते की पुष्टि हो सके। दास की कानूनी टीम ने मांगा समय इस बारे में ध्यान दिलाए जाने के बाद दास की कानूनी टीम ने जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए समय मांगा, इसके बाद मजिस्ट्रेट ने उनका यह अनुरोध स्वीकार कर लिया और मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर के लिए तय कर दी, जब इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 'ऐसा सबूत नहीं दिया जिससे साबित हो दिल्ली में रहते हैं' दिल्ली पुलिस के वकील प्रशांत प्रकाश और भैरव दास ने दलील दी कि दास ने ऐसा कोई सबूत नहीं दिया है जिससे यह साबित हो सके कि वह दिल्ली में रह रहे हैं। बता दें कि यह पूरी कार्यवाही संसद मार्ग पुलिस द्वारा BNSS की धारा 126 और 170 के तहत की गई एहतियाती कार्रवाई से जुड़ी है, जिसमें शांति भंग होने की आशंका जताई गई थी। रोक के बाद भी जंतर-मंतर में घुसे थे दोनों दास और रांका को 12 अक्टूबर की एक घटना के बाद हिरासत में लिया गया था, जब वे एक गेट फांदकर जंतर-मंतर के प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल में घुस गए थे। यह कार्रवाई तब हुई थी, जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध-प्रदर्शन के आह्वान किए जा रहे थे। इन प्रदर्शनों का कारण SIR (संभावित अनियमितताओं) में कथित गड़बड़ियां बताया गया था। हफ्तेभर की न्यायिक हिरासत के बाद SEM ने दिया था रिहाई का आदेश इसके बाद करीब एक सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद, SEM ने सोमवार, 21 अक्टूबर को दोनों नेताओं को राहत देते हुए रिहा करने का आदेश जारी किया था। इसके बदले उनसे 50-50 हजार रुपए के व्यक्तिगत बॉन्ड और जमानत बॉन्ड (surety bonds) जमा करने को कहा था। अभियोजन पक्ष ने उनकी रिहाई का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि वे सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। SEM को दिया था शांति भंग नहीं करने का लिखित वचन हालांकि रिहाई की शर्त के तौर पर, इन दोनों नेताओं ने SEM को लिखित वचन दिया कि वे शांति भंग नहीं करेंगे और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी वादा किया कि जब तक जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर फिर से प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया जाता, तब तक वे वहां किसी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे। उन्होंने शांति भंग न करने का संकल्प लिया, न्यायपालिका और SEM अदालत में अपना भरोसा जताया, और कहा कि वे जो भी विरोध-प्रदर्शन करेंगे, वह संविधान के दायरे में रहकर ही किया जाएगा। तब जाकर SEM ने उन्हें रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। शुक्रवार को फिर कोर्ट के सामने पेश होने को कहा था SEM कोर्ट ने सोमवार को रिहाई का आदेश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तय की थी, और इस दिन CJP के इन दोनों नेताओं को अपनी जमानत (श्योरिटी) के साथ फिर से SEM कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। साथ ही, पुलिस को भी एक वेरिफिकेशन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान दास की तरफ से जमा किए गए जमानती दस्तावेजों में उन्होंने अपने पते का सबूत नहीं दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आपत्ति ली।

CJP एक्टिविस्ट सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने उठाए कई सवाल

 नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट में CJP एक्टिविस्ट सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ाने के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सौरव रांका ने अपनी अर्जी वापस ले ली है. याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वकील अभिक चिमनी ने 14 और 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ओर से पारित आदेशों को रद्द करने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बार-बार सवाल उठाया कि जब कानून में अपील और दूसरे वैकल्पिक उपाय मौजूद हैं, तो याचिकाकर्ता सीधे संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अदालत क्यों आए हैं. कोर्ट ने बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन, जमानतदारों को खारिज करने और मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर भी सवाल किए।  अब तक की सुनवाई के सभी अपडेट पढ़ें… दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका पर क्या कहा, पढ़ें –  दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेताओं की याचिका वापस लेने के बाद एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दाखिल कर करीब एक घंटे तक बहस की है, इसलिए उन्हें कुछ कानूनी पहलू रखने का समय दिया जाए. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने लिखित जवाब और दलीलें देने का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब दाखिल नहीं किया।  – हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को SEM की कार्यवाही का पालन करने दिया जाए और अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है. ASG ने जमानतदारों और बॉन्ड की शर्तों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया, जिस पर कोर्ट ने कहा कि इन पहलुओं पर फैसला SEM को करना है. वहीं, नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने 24 अक्टूबर से पहले मामले को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्हें SEM की अदालत में भी पेश होना था. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे की जाएगी।  – CJP के वकील ने कहा कि उनकी मुख्य आपत्ति यह है कि उन्हें बांड भरने के लिए मजबूर किया गया. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह दलील अपील में दी जा सकती है, लेकिन अनुच्छेद 226 के तहत चल रही कार्यवाही में शायद इस पर विचार नहीं किया जा सकता. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मुद्दे पर भी कोर्ट ने फिर पूछा कि याचिकाकर्ता अपील क्यों नहीं दाखिल करते. इसके बाद जस्टिस ने कहा कि वह फिलहाल इस मामले पर जोर नहीं देना चाहते और कॉफी पीने जा रहे हैं. उन्होंने वकील से अपने मुवक्किलों से बात करने को कहा ।  – CJP के वकील ने कहा कि 19 अक्टूबर का आदेश इस आशंका के आधार पर पारित किया गया कि याचिकाकर्ता दोबारा कानून तोड़ सकते हैं. उन्होंने BNSS की धारा 135(3) का हवाला देते हुए कहा कि शांति भंग होने की आशंका के लिए तत्काल आधार होना जरूरी है. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि 11 तारीख को दिया गया बांड अगले ही दिन तोड़ दिया गया था और मजिस्ट्रेट ने अपने आकलन के आधार पर आदेश पारित किया. कोर्ट ने सवाल किया कि क्या वह मजिस्ट्रेट के फैसले की समीक्षा कर सकता है।  – हाईकोर्ट ने कहा कि वह केवल यह देख सकता है कि फैसला उचित प्रक्रिया के तहत लिया गया या नहीं. तथ्यों और सबूतों का आकलन करना अपीलीय अदालत का काम है, जबकि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट यह देख सकता है कि प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं और फैसला इतना गलत तो नहीं कि वह न्यायिक विवेक को झकझोर दे।  – CJP के वकील ने 19 अक्टूबर के आदेश को मनमाना बताते हुए कहा कि इसमें तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि जमानतदारों को खारिज करने का मामला अलग है और सवाल यह है कि जब कानून में अपील का विकल्प मौजूद है, तो याचिकाकर्ता उस वैकल्पिक उपाय का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे. CJP के वकील ने दलील दी कि 19 अक्टूबर का आदेश पूरी तरह मनमाना है और प्रक्रिया का उल्लंघन करता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि वकील अपनी दलील में धारा 414 का जिक्र कर रहे हैं।  – CJP के वकील ने कहा कि 19 अक्टूबर के आदेश में दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया और यह आदेश बुनियादी तौर पर गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को याचिकाकर्ताओं की हिरासत बढ़ाने का अधिकार ही नहीं था और यह फैसला मनमाने तरीके से लिया गया. वकील ने दोहराया कि जमानतदारों को चार बार खारिज किया गया है और उन्हें इस मामले में दोबारा हाईकोर्ट आना पड़ेगा. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि जमानतदारों को खारिज करने का मामला अलग है. कोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बेहद अहम बताते हुए सवाल किया कि जब कानून में राहत पाने का उपाय मौजूद है, तो याचिकाकर्ता उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते और अपील क्यों नहीं दाखिल करते।  – हाईकोर्ट ने कहा कि एक अहम सवाल यह भी है कि क्या ‘अल्दानिश’ मामले में मिली कानूनी सुरक्षा इन याचिकाकर्ताओं पर लागू होगी. कोर्ट ने सवाल उठाया कि अगर प्रदर्शनकारी हर बार किसी अलग मुद्दे पर प्रदर्शन करने की बात कहकर बाहर आते हैं और बांड की शर्त तोड़ते हैं, तो ऐसी स्थिति में क्या होगा।  – CJP के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि अगर वह आज याचिका वापस ले लेते हैं और स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत फिर से जमानतदारों को खारिज कर देती है, तो उन्हें दोबारा हाईकोर्ट आना पड़ेगा और याचिकाकर्ताओं को दो दिन और हिरासत में रहना होगा. उन्होंने अदालत से जमानतदारों को खारिज करने के तरीके पर गौर करने की अपील करते हुए कहा कि चार बार जमानतदार खारिज किए जा चुके हैं और यह फैसला मनमाना है. इस पर हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि नई याचिका भी मौजूदा याचिका की कॉपी होगी. CJP के वकील ने कहा कि इसी आशंका के चलते वे सात दिन तक अदालत नहीं आए थे।  – CJP के वकील ने कहा कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में याचिकाकर्ताओं को पेश किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत बढ़ाने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि … Read more

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका दोबारा हिरासत में

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका आज फिर से जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है। सौरव और रांका रोक के बावजूद यहां पहुंचे थे। बता दें कि 10 अक्टूबर को भी CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार को उन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया था। उन्हें इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वे एक साल तक ‘शांति भंग’ करने वाला कोई काम नहीं करेंगे और अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखेंगे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के स्थायी आदेश के तहत जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट) मैदान विरोध-प्रदर्शन के लिए नये स्थान होंगे। उन्होंने कहा, ”आप विरोध की आवाज को खत्म नहीं कर सकते।” दीपके ने एक फोटो भी पोस्ट किया जिसमें आशुतोष रांका तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके पास पुलिसकर्मी हैं। दीपके ने पोस्ट कर लिखा, ”जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते आशुतोष रांका।” जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर में घुसने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर पोस्ट किया, ”जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए।” ‘जंतर-मंतर पर फिर से हमारा कब्जा’ कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, ”जंतर-मंतर पर फिर से हमारा कब्जा हो गया है! हम जंतर-मंतर में दाखिल हो गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है कि हम ऐसा कर सकते हैं! ज्ञानू, अब तुम्हारा खेल खत्म है, भाई!” कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को ऐलान किया कि वह अगले कुछ दिनों में राजस्थान में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और कुछ को घरों में नजरबंद किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों में शामिल कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्रों और पत्रकारों को हिरासत में लेने और उनके साथ पुलिस की कथित ज्यादती के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा।