samacharsecretary.com

रफ्तार बनाम ताकत: वेस्टइंडीज बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की स्पीड का इम्तिहान

अहमदाबाद टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पिछले मैच में इसी मैदान पर 76 रन से हराया था जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को मुंबई में 107 रन से मात दी। वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। अब उनका सामना हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिये थे। मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडि ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला। इस महा मुकाबले में व्यक्तिगत टक्कर पर भी नजरें होंगी मसलन शिमरोन हेटमायेर कैसे रबाडा की गेंदों को खेलते हैं या रोवमैन पॉवेल को महाराज की फिरकी कितना परेशान कर पाती है। मिलर का अनुभव बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन के सामने कितना काम आता है या यानसेन की गेंदों की उछाल ब्रेंडन किंग को रास आती है या नहीं। यह मैच दिन में खेला जायेगा तो समीकरण अलग होंगे। ओस नहीं होने से टॉस का महत्व उतना नहीं रहेगा। पिच सूखी रहने से शुरूआत में ही स्पिनरों की भूमिका हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अधिकांश मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर ही खेले हैं जिससे टीम यहां के हालात में ढल चुकी है। इसका फायदा उसे इस महत्वपूर्ण मैच में मिल सकता है। वेस्टइंडीज अगर जीत जाता है तो भारत के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इससे वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ जायेगा और दक्षिण अफ्रीका को आखिरी सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा। ऐसे में भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। टीमें : वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ। मैच का समय : दोपहर तीन बजे से।  

टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में बनाई जगह, पहला मुकाबला भारत से

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया। तीन टीमों ने किया क्वालीफाई टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक कुल तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं। तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबला हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जोकि दो मुकाबला हार चुकी है। पिछले विश्वकप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी। अफ्रीका ने अपने पिछले ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।  

दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टीम को 300 से ज्यादा रनों से हराया

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने तंजानिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में 329 रन से जीत दर्ज की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर है, जिसने 20 जनवरी 2002 को केन्या के विरुद्ध 430 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद भारत ने 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ मुकाबला 326 रन से जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने 397 रन बनाए हाई परफॉर्मेंस ओवल में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इस टीम के लिए जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लगैडियन ने 7.5 ओवरों में 58 रन की साझेदारी की। जोरिच वान शाल्कविक ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि अदनान ने 31 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।   मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने जड़े शतक टीम ने 93 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने तीसरे विकेट के लिए 176 गेंदों में 201 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। मोहम्मद बुलबुलिया 108 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 108 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन ने 101 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 125 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, पॉल जेम्स ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई विपक्षी खेमे से सिम्बा म्बाकी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि खालिदी जुमा और अल्फ्रेड डेनिययल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से लक्ष बकरानिया ने सिम्बा म्बाकी के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई।   सिम्बा म्बाकी ने 17 रन, जबकि एक्रे पास्कल ह्यूगो ने नाबाद 12 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन तंजानिया को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बुयांडा माजोला और जेसन रोल्स ने 2-2 विकेट निकाले। यह दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही, जबकि तंजानिया को लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव, ट्रिस्टन स्टब्स की छुट्टी, कगिसो रबाडा की टीम में वापसी

 जोहानिसबर्ग भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान 2 जनवरी (शुक्रवार) को कर दिया गया. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की पुरुष चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की, जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम करेंगे. यह टूर्नामेंट 07 फरवरी से 08 मार्च तक खेला जाना है. साउथ अफ्रीका की ओर से कई नए चेहरों को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलने जा रहा है. इनमें कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ के नाम शामिल हैं. स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है. रबाडा पसली में चोट के कारण भारत के खिलाफ हालिया व्हाइट बॉल सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे. हालांकि स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल नहीं किया है. स्टब्स का प्रदर्शन भारत दौरे पर उतना अच्छा नहीं रहा था. केशव महाराज साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल मुख्य स्पिनर हैं, जिनका साथ जॉर्ज लिंडे देंगे. कप्तान एडेन मार्करम और डोनोवन फेरेरा भी अच्छी खासी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं. साउथ अफ्रीका ने अब तक मेन्स टी20 विश्व कप नहीं जीता है. पिछली बार जब साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंची थी, तो उसे भारत के हाथों करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होगा. साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 09 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगा. टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया. साउथ अफ्रीका के ग्रुप मैचों का शेड्यूल 09 फरवरी. बनाम कनाडा. अहमदाबाद 11 फरवरी, बनाम अफगानिस्तान. अहमदाबाद 14 फरवरी, बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 18 फरवरी, बनाम यूएई, दिल्ली        

भारत की बल्लेबाजी पहले, दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग इलेवन

अहमदाबाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है और लिंडे की जगह नोर्टजे आए हैं।। भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं। कुलदीप की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। गिल को लखनऊ में थोड़ी चोट लगी थी, इसलिए संजू सैमसन आए हैं। लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा मैच खराब मौसम के कारण रद्द हो गया और भारतीय टीम 2-1 से सीरीज में आगे है जिससे अब टीम पर सीरीज हार का खतरा नहीं है। लेकिन भारतीय टीम वनडे की तरह टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, यह सही बाउंस और कैरी देती है जो विकेट के दोनों तरफ स्ट्रोक लगाने के लिए बढ़ावा देती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन सतह आमतौर पर एक हाई-स्कोरिंग ट्रैक में बदल जाती है जहां टीमें टी20 क्रिकेट में बड़े टोटल बना सकती हैं या उनका पीछा कर सकती हैं। मौसम का पूर्वानुमान भारत-दक्षिण अफ्रीका का लखनऊ मैच कोहरे के कारण रद्द होने के बाद मौसम फैंस के बीच चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। जहां तक ​​अहमदाबाद के मौसम के पूर्वानुमान की बात है तो अनुसार 19 दिसंबर, 2025 की शाम को अच्छी विजिबिलिटी रहेगी।मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30°C रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा। प्लेइंग 11 भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन  

T20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की परेशानी बढ़ी, 2 मुख्य खिलाड़ी हुए बाहर, नई गेंदबाज की एंट्री

 नई दिल्ली साउथ अफ्रीकी टीम को 9 दिसंबर (मंगलवार) से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टेंशन खिलाड़ियों की इंजरी ने बढ़ा दी है. बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और तेज गेंदबाज क्वेना म्फाका आगामी टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे. टोनी डी जोरजी को भारत के खिलाफ रायपुर वनडे में बल्लेबाजी करते समय दाईं जांघ के हिस्से में दर्द हुआ और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. टोनी डी जोरजी की चोट ज्यादा गंभीर है और वह घर वापस लौटेंगे. उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है. युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी अपनी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. इसलिए वो भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह फास्ट बॉलर लुथो सिपामला (Lutho Sipamla) को टीम में शामिल किया गया है. उधर टोनी डी जोरजी के अलावा नांद्र बर्गर भारत के खिलाफ 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में सेलेक्शन के लिए अनुपलब्ध थे. रायपुर वनडे के दौरान बर्गर को गेंदबाजी करते समय दाईं जांघ में दर्द महूसस हुआ. शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों की स्कैन रिपोर्ट आई थी, जिसमें चोट की पुष्टि हुई. इसलिए दोनों को तीसरे ODI से बाहर कर दिया गया. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम:एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए लय बनाने का मौका होगा. इसके बाद दोनों टीम्स के बीच 11 दिसंबर को दूसरा टी20 मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में आयोजित किया जाना है. तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर होगा, जो हमेशा खिलाड़ियों और फैन्स दोनों को रोमांचित करता है. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा, जहां पिच और हालात दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा रोल निभाएंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को अहमदाबाद में अंतिम टी20 मुकाबला होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर.

गिल की जगह नए खिलाड़ी को मौका, SA की ठोस ओपनिंग से टीम इंडिया दबाव में

गुवाहाटी गुवाहाटी के बारसापारा स्टेड‍ियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट  (22 नवंबर) शुरू हो गया है. जहां साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच में टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता था. अफ्रीकी टीम की ओर से एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन ओपन‍िंंग करने आए हैं. इस मुकाबले की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को लगातार र‍िफ्रेश करते रहें.  भाारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर (शनिवार) से खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. यानी भारतीय टीम को इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करनी पड़ी है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीम्स की प्लेइंग-1 में बदलाव देखने को मिले हैं. मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल नेक इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. शुभमन की जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को इस मैच में मौका मिला है. वहीं स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. अक्षर की जगह साई सुदर्शन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है. साउथ अफ्रीका ने भी अपनी एकादश में एक बदलाव किया है. कॉर्बिन बॉश की जगह भारतवंशी स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को मौका मिला है. मुथुसामी बाएं हाथ के स्पिनर हैं, साथ ही वो बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. मुथुसामी के परदादा-परदादी तमिलनाडु के वेल्लूर के रहने वाले थे और वो बाद में साउथ अफ्रीका चले आए थे. भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट मैच में चार स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, एक विशेषज्ञ स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. दूसरी ओर मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम पांच स्पेशलिस्ट बैटर, तीन ऑलराउंडर, एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और दो विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरी है. भारत- अफ्रीका की प्लेइंग 11 में कितने बदलाव?  भारतीय टीम ने इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए और साउथ अफ्रीकी टीम ने एक बदलावा किया. शुभमन ग‍िल की जगह नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया. वहीं अक्षर पटेल को टीम से बाहर कर साई सुदर्शन को टीम में लाया गया. साउथ अफ्रीकी टीम में भी एक बदलाव हुआ है. वहीं कॉर्बिन बॉश  की जगह अफ्रीकी टीम में स्प‍िनर सेनुरन मुथुसामी को लाया गया है. ऐसे में अफ्रीकी टीम 3 स्प‍िनर्स के साथ उतरी है, उनके पास पहले से ही केशव महाराज और साइमन हार्मर हें.  गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज गुवाहाटी में नई परंपरा की शुरुआत  गुवाहाटी स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच है. यहां टॉस सुबह 8:30 बजे हुआ और मैच 9 बजे शुरू होगा. पांचों दिन पहला सत्र 9 से 11 बजे तक होगा. इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक लिया जाएगा. फिर दूसरा सत्र 11.20 बजे से 1.20 बजे तक होगा. दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है. फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आखिरी सत्र होगा. यदि निर्धारित समय में पूरे ओवर्स नहीं होते हैं तो खेल को आधा घंटा बढ़ाया भी जाएगा. यानी मुकाबला शाम 4.30 बजे तक चल सकता है. कोलकाता टेस्ट में क्या हुआ था टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने इस तरह भारत में 15 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता था. इस जीत के चलते साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. अ माना जा रहा है कि भारत की प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. केवल शुभमन गिल की जगह किसी ख‍िलाड़ी की एंट्री होगी. वहीं अफ्रीकी टीम की प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.  भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) 45 टेस्ट, 16 भारत जीत, 19 भारत हारा, 10 ड्रॉ भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट (भारत में) कुल मैच 20, भारत जीता: 11, हारा: 6, ड्रॉ: 3  साउथ अफ्रीका सीरीज भारत की टेस्ट टीम: ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप. भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनग‍िडी (कगिसो रबाडा की जगह), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.  

गुवाहाटी टेस्ट: साउथ अफ्रीका को दोहरी मार, हार्मर और जानसेन चोट‍िल होने से बाहर

गुवाहाटी साउथ अफ्रीका ने भारत को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रनों से हराया था. इस टेस्ट में बावुमा ब्रिगेड ने भारतीय टीम को जीत के लिए महज 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन शुभमन ब्रिगेड ये रन भी नहीं बना सकी. नतीजतन अफ्रीकी टीम ने भारत में 15 साल बाद टेस्ट मैच जीत में हासिल की. अब साउथ अफ्रीकी टीम भारत में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के कगार पर है. क्योंकि अब गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट ड्रॉ भी कप्तान टेम्बा बावुमा की टीम को सीरीज जीत दिलाने के लिए काफी होगा. हालांकि उनकी तैयारियों में कुछ खलल भी पड़े हैं.  कोलकाता टेस्ट के 'प्लेयर ऑफ द मैच' साइमन हार्मर को कंधे की समस्या है, जबकि लेफ्ट-आर्म पेसर मार्को जानसेन जैनसन भी हल्की चोट से जूझ रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने मंगलवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाए, वही अस्पताल जहां शुभमन गिल का गर्दन का इलाज हुआ था. मेहमान टीम ने ईडन गार्डन्स में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (2025-27) पॉइंट टेबल में भी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसकी यह जीत भारत में 2010 के बाद उनकी पहली टेस्ट जीत रही. उन्हें चौथे स्थान से उठाकर 66.67 PCT तक ले गई, जिससे वे टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे पहुंच गए हैं. श्रीलंका तीसरे स्थान पर खिसक गया है और भारत 54.17 PCT के साथ चौथे स्थान पर चला गया है. कोलकाता टेस्ट में बावुमा ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली और साइमन हार्मर ने मैच में आठ विकेट हास‍िल किए. वहीं उन्होंने साउथ अफ्रीका को 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई. नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारत 124 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लड़खड़ा गया और 93 पर सिमट गया. हार्मर ने पहली पारी के 4/30 के बाद दूसरी पारी में 4/21 लेकर अपना कमाल जारी रखा, जबकि केशव महाराज ने दो विकेट झटके और जानसेन जैनसन ने दोनों भारतीय ओपनरों को आउट कर भारत को प्रेशर में डाल दिया था. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने भारत को संभालने की कोशिश की, सुंदर ने 31 रन बनाए लेकिन एडेन मार्करम ने उन्हें आउट किया, जबकि पटेल की तेज तर्रार 26 रन की पारी महाराज का शिकार बनकर खत्म हुई.  

तीन साल बाद रांची में क्रिकेट का जलवा, भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने

रांची झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशी का मौका है। अक्टूबर 2022 के बाद यह पहला मैच है जो रांची के मैदान पर खेला जा रहा है। उस समय भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। अब इसी इतिहास को दोहराने के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए भी रांची को एक अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में अब तक कुल 6 वनडे मैच हो चुके हैं, जिनमें भारत ने 3 मैच जीते, 2 मैच हारे और 1 मैच रद्द रहा। इसके अलावा यहां 3 टेस्ट मैच और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी हो चुके हैं। महिला क्रिकेट में भी यह मैदान खास रहा है, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलाए गए हैं। साउथ अफ्रीका के इस भारत दौरे में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों के मैच होंगे। वनडे सीरीज में पहला मैच 30 नवंबर को रांची में होगा, दूसरा 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में।  

अंग्रेजों का जबरदस्त प्रदर्शन, T20 में 304 रन के साथ कीर्तिमान की करीब पहुंच

मैनचेस्टर 18 छक्के और 30 चौके और कुल मिलाकर 20 ओवर में बने 304 रन…  इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मुकाबला शुक्रवार (13 स‍ितंबर) को खेला गया. जहां अंग्रेजी टीम ने अफ्रीका को 146 रनों से रौंद कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 304/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका केवल 158 रन ही बना सका. इससे पहले कार्डिफ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी.  इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच फिल सॉल्ट ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 60 गेंदों पर 141* रन की धुआंधार पारी खेली. वहीं उनके साथ ओपन‍िंग करने आए जोस बटलर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 83 रन बनाए. 276.66 के स्ट्राइक रेट से खेले बटलर ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं जैकब बेथेल ने 14 गेंदों में 26 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 21 गेंदों में 41* रन जड़ दिए.  जवाब में अफ्रीका की टीम की ओर से कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. अफ्रीकी टीम 23 गेंद पहले ही 158 रनों पर न‍िपट गई. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जोफ्रा आर्चर ने  25 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. सैम करन और व‍िल जैक्स को भी 2-2 सफलताएं मिलीं.  अब इस मैच र‍िपोर्ट के बाद जान लेते हैं हैं आख‍िर इस मुकाबले में कैसे इस मुकाबले में ज‍िम्बाब्वे का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया… T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया?  ओल्ड ट्रैफर्ड में भले ही इंग्लैंड ने टी20 इत‍िहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन इंग्लैंड का यह स्कोर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर नहीं था. क्योंकि यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पास है, ज‍िसने प‍िछले साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी में धमाकेदार 344/4 रन बनाए थे. ज‍िम्बाव्बे ने तब नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा था, नेपाली टीम ने एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314/3 रन बनाए थे.      -जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को 344/4 रन (20 ओवर) नैरोबी (Ruaraka) में बनाए थे.      – नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ हांगझोऊ में 27 सितंबर 2023 को 314/3 रन (20 ओवर) एश‍ियन गेम्स के दौरान बनाए.      – इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में 12 सितंबर 2025 को  304/2 रन (20 ओवर) बनाए.       – भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर 2024 को 297/6 रन (20 ओवर) बनाए थे.      – जिम्बाब्वे ने सेशेल्स के खिलाफ नैरोबी में 286/5 रन (20 ओवर) 19 अक्टूबर 2024 को बनाए थे.