samacharsecretary.com

इंदौर का होलकर स्टेडियम: 20 साल में 7 मैचों में 7 जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अपराजेय फॉर्म

इंदौर  साल 2006 से लेकर 2023 के बीच इंदौर के होलकर स्टेड‍ियम में कुल 7 वनडे मुकाबले हुए हैं. अब एक और मुकाबला होना है, जो रव‍िवार (18 जनवरी 2026) को है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला 'ड‍िसाइडर वनडे' है. क्योंकि जो भी टीम जीती वो सीरीज अपने नाम करेगी. लेकिन इंदौर का यह मैदान भारतीय टीम के ल‍िए 20 सालों के दरम्यान सुपरलकी रहा है. वजह यह है कि भारतीय टीम कभी भी यहां कोई वनडे मुकाबला नहीं हारी है. यानी यहां टीम इंड‍िया का क‍िला अभेद्य है. कुल मिलाकर यहां हमारी टीम का राज चलता है. 3 वनडे मैचों की सीरीज में वडोदरा में भारतीय टीम 4 विकेट से जीती, इसके बाद राजकोट में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. अब सीरीज 1-1 से बराबर है. यानी अब अब सब कुछ रव‍िवार को तय हो जाएगा.  इत‍िहास के पन्ने खंगाले जाएं तो इंदौर का होलकर क्रिकेट स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हमेशा से लकी वेन्यू साबित हुआ है. यहां खेले गए वनडे मुकाबलों में भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. साल 2006 से लेकर 2023 तक यहां कुल 7 वनडे मैच खेले गए, और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली. इस शानदार सिलसिले की शुरुआत 15 अप्रैल 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ हुई, जब भारत ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इसके बाद 2008 में इंग्लैंड को ही 54 रन से हराया गया. साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 153 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जो इस मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी जीतों (रनों के ल‍िहाज) से एक है. 2015 में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को भी भारत ने 22 रन से शिकस्त दी. 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की गई, जबकि 2023 में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर भारतीय टीम ने अपनी दबदबा कायम रखा. इस मैदान पर सबसे हालिया मुकाबला भारतीय टीम ने 24 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने 99 रन से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया. भारत ने यहां 5 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए तो 2 मुकाबले रनचेज करते हुए जीते हैं. यही वजह है कि इंदौर का यह मैदान टीम इंडिया के लिए एक “अटूट क‍िला” बन चुका है. इंदौर में हुए वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम कप प्रदर्शन      24 सितंबर 2023 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया (ODI -4654)     24 जनवरी 2023 : भारत ने न्यूज़ीलैंड को 90 रन से हराया (ODI -4511)     24 सितंबर 2017 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा (ODI -3914)     14 अक्टूबर 2015 : भारत ने साउथ अफ्रीका को 22 रन से हराया (ODI -3692)     8 दिसंबर 2011 : भारत ने वेस्टइंडीज को 153 रन से रौंदा (ODI -3223)     17 नवंबर 2008 : भारत ने इंग्लैंड को 54 रन से दी श‍िकस्त (ODI -2777)     15 अप्रैल 2006 : भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया (ODI -2362) इंदौर में वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?  इंदौर के होलकर स्टेड‍ियम में वनडे में सबसे ज्यादा रन वीरेंद्र सहवाग के नाम है. उन्होंने 2 मैचों में 220 रन बनाए हैं, इसमें उनका रिकॉर्ड 219 रन वाला दोहरा शतक भी शामिल हैं. मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी यहां गरजा है और उन्होंने 2 मैचों में 216 रन बनाए हैं, दोनों ही बार उनका शतक आया है. रोहित शर्मा ने यहां 5 मैचों की 5 पार‍ियों में 205 रन बनाए हैं, इसमें उनका एक शतक शामिल है. वहीं न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे ने यहां एक मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 138 रन बनाए हैं.  श्रेयस अय्यर ने भी यहां एक मैच खेला है और शतक जड़ते हुए 105 रन बनाए हैं. विराट कोहली के आंकड़ें यहां चिंताजनक हैं, उन्होंने यहां 4 मुकाबलों में महज 99 रन बनाए हैं, ऐसे में वो इस रिकॉर्ड को सही करना चाहेंगे.  इंदौर के होलकर स्टेड‍ियम से जुड़े द‍िलचस्प आंकड़े  -एस श्रीसंत का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन 6/55 यहीं आया था.  -इस मैदान पर एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 418/5 है. जो साल 2011 में भारत ने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ बनाया. यही भारत का वनडे में सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है.  – इस मैदान पर किसी टीम का सबसे कम स्कोर 217 है, जो ऑस्ट्रेल‍िया ने साल 2023 में बनाया था.  भारत vs न्यूजीलैंड H2H कुल ODI मैच: 122      भारत ने जीते: 63     न्यूजीलैंड ने जीते: 51  बेनतीजा: 7 टाई: 1 भारत vs न्यूजीलैंड H2H (भारत में)  कुल ODI मैच: 42 भारत ने जीते: 32     न्यूजीलैंड ने जीते: 9     बेनतीजा: 1 भारत vs न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल  11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा (भारत 4 विकेट से जीता)  14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट (न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता) 18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर 

टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी

  नई दिल्ली     भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है. भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वाली है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 3 जनवरी (शनिवार) को हुई. वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण भाग नहीं ले पाए थे, ऐसे में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. उस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था. शुभमन के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की भी टीम में एंट्री हुई है. हालांकि श्रेयस तभी सीरीज में भाग ले पाएंगे, जब उन्हें फिट घोषित किया जाएगा. श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वो एक्शन से दूर हैं. मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की तो वापसी हो गई, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिर निराशा हाथ लगी है. शमी आखिरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेलते दिखे थे. तब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था. देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. ऋषभ पंत ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है. उधर ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. ये तीनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. ऋतुराज ने तो उस सीरीज में शतकीय पारी भी खेली थी, ऐसे में उन्हें बाहर रखना चौंकाने वाला रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान*), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल. भारत vs न्यूजीलैंड शेड्यूल 11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा 14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट 18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर 21 जनवरी- पहला टी20, नागपुर 23 जनवरी- दूसरा टी20, रायपुर 25 जनवरी- तीसरा टी20, गुवाहाटी 28 जनवरी- चौथा टी20, विशाखापत्तनम 31 जनवरी- पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बढ़े रिश्तों में तनाव

 ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शुक्रवार (2 जनवरी) को ऐलान किया कि वो सितंबर में भारतीय टीम की मेज़बानी करेगा. भारत और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज होनी है., हालांकि, इस दौरे को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) इस दौरे पर सहमति जताता है या नहीं. बीसीसीआई भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही अपनी टीम को बांग्लादेश भेजेगा.बीसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक वनडे सीरीज के मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को होंगे. जबकि टी20I सीरीज के 9, 12 और 13 सितंबर को आयोजित होंगे. पिछले ही साल होनी थी सीरीज मैचों के वेन्यूज की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी. अगर भारत सरकार ने इस दौरे को मंजूरी दी, तो ही टीम इंडिया 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी. भारतीय टीम को पिछले ही साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन यह छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी. तब इसकी वजह शेड्यूलिंग से जुड़ी दिक्कतें बताई गई थीं. उस समय बीसीसीआई ने कहा था कि दोनों बोर्डों ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में होने वाली 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक टालने का फैसला किया, ताकि दोनों टीमों के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संतुलन बना रहे. बीसीबी ने यह भी कहा था कि वो सितंबर 2026 में भारत की मेजबानी के लिए उत्सुक है और इस सीरीज़ की संशोधित तारीखें और कार्यक्रम सही समय पर घोषित किए जाएंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार वो आगामी सीजन में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की द्विपक्षीय सीरीज के लिए मेजबानी करेगा. बीसीबी ने कहा कि यह तय कार्यक्रम बांग्लादेश में पूरे सीजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सुनिश्चित करता है, साथ ही फैन्स को अपने घर पर उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका देगा. मुस्ताफिजुर रहमान भी सुर्खियों में इसी बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी काफी सुर्खियों में आ चुके हैं. मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. नीलामी के बाद केकेआर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. कुछ नेताओं और साधु-संतों ने मांग की है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाए.

भारतीय महिला टीम का धमाका: श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 जीतकर कायम रखी फॉर्म

 विशाखापत्तनम भारत और श्रीलंका की महिला टीम्स के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर(रविवार) को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 23 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. भारतीय टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स की अहम भूमिका रही. जेमिमा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. स्मृति मंधाना (25 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 15 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया. जेमिमा ने पहले स्मृति के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. फिर उन्होंने कप्तान कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 55 रन जोड़े. ♦ महिला टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम की ओर से किसी मुकाबले में दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारियां हुई. ♦ जेमिमा रोड्रिग्स का विमेंस टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ ये चौथा अर्धशतक रहा. जेमिमा श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाली भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुकी हैं. मिताली राज ने भी श्रीलंका के खिलाफ चार मौकों पर ये मुकाम हासिल किया था. जेमिमा ने स्मृति मंधाना को पछाड़ दिया, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े हैं. श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20I में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर (भारतीय) 4- जेमिमा रोड्रिग्स (14 पारियां)* 4- मिताली राज (14 पारियां) 3- स्मृति मंधाना (21 पारियां) 2- हरमनप्रीत कौर (20 पारियां) ♦ अपनी 25 रनों की इनिंग्स के दौरान स्मृति मंधाना ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे किए. स्मृति ऐसी दूसरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 इंटनरनेशनल में ये उपलब्धि हासिल की है. स्मृति न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स (4716 रन) के क्लब में शामिल हो गई हैं. हालांकि गेंदों के हिसाब से स्मृति ने सबसे कम समय में यह कारनामा किया है. स्मृति ने 3227 गेंदों में चार हजार रन पूरे किए. जबकि बेट्स ने 4000 रन बनाने के लिए 3675 गेंदें खेली थीं. महिला T20I में सर्वाधिक रन 4716- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 4007- स्मृति मंधाना (भारत) 3654- हरमनप्रीत कौर (भारत) 3473- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) 3431- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) ♦ भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में चार कैच टपकाए. तीसरी बार विमेंस टी20  इंटरनेशनल में ऐसा हुआ है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने एक मैच में इतने कैच टपकाए. विमेंस टी20I मैच में सबसे अधिक कैच ड्रॉप (भारत) 4 बनाम पाकिस्तान, प्रोविडेंस, 2018 विश्व कप 4 बनाम श्रीलंका, मेलबर्न, 2020 विश्व कप 4 बनाम श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2025

तैयारी के बीच सुकून का पल: टीम इंडिया ने लखनऊ में थिएटर जाकर फिल्म का आनंद लिया

 लखनऊ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा और अहम मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी रिलैक्स मूड में नजर आए. व्यस्त मैच शेड्यूल के बीच भारतीय टीम ने मूवी ब्रेक लिया और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी. खिलाड़ियों की मौजूदगी से मॉल में हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. लखनऊ में टीम इंडिया ने मैच की तैयारियों के बीच थोड़ा सुकून भरा वक्त बिताया. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम के पास स्थित फीनिक्स पलासियो मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने रात 10:30 बजे का शो देखा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का आनंद लिया. खिलाड़ियों की मौजूदगी से हॉल में दिखी उत्सुकता सबसे पहले मॉल पहुंचने वाले खिलाड़ियों में टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा शामिल थे. इसके कुछ समय बाद टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, अन्य खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी वहां पहुंचे. खिलाड़ियों की मौजूदगी से मॉल में उत्सुकता और हलचल का माहौल देखने को मिला. सुरक्षा व्यवस्था रही बेहद सख्त हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी. सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में पूरी मूवी विजिट शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई. टीम इंडिया के मूवी ब्रेक की खबर फैलते ही क्रिकेट फैंस के बीच भी खासा उत्साह देखा गया. टीम इंडिया का आज मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर लखनऊ में पहले से ही क्रिकेट का माहौल बना हुआ है, जो खिलाड़ियों की इस सार्वजनिक मौजूदगी के बाद और ज्यादा गर्म हो गया है. सुरक्षा कारणों को देखते हुए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम को हयात होटल में ठहराया गया है. होटल परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की मदद से सुरक्षा जांच की गई है और पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

टीम इंडिया के लिए चुनौती भरी जंग: खराब रिकॉर्ड के बीच नई पिच पर घमासान तय

नई दिल्ली  टी20 वर्ल्ड कप 2026 दो महीने बाद भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया को कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इनमें से पांच मुकाबले इसी सीरीज में खेले जाने हैं। एक तरह से टीम इंडिया के लिए घरेलू धरती पर ये टी20 विश्व कप की ड्रेस रिहर्सल होगी। कटक के बाराबती स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मैदान पर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में आप पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए कि यहां किसको फायदा होने वाला है और किसको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।   बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला खेला जाएगा और इसके हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। बहुत ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच यहां नहीं खेले गए हैं। सिर्फ 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी इस स्टेडियम ने की है और इनमें से दो बार तो भिड़ंत इंडिया और साउथ अफ्रीका की ही हुई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों बार टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी है। एक अन्य मुकाबला इस मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमे टीम इंडिया ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी। कटक के इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच में हाईएस्ट स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे कम स्कोर टी20आई क्रिकेट में कटक के बाराबती स्टेडियम में सिर्फ 87 है, जो कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इसी मैच में बनाया था। रन चेज में यहां फायदा मिलता है। ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतेगी तो जरूर गेंदबाजी चुनेगी, क्योंकि रात को ओस पड़ने के पूरे चांस हैं और बारिश का भी 10 फीसदी अनुमान है। सिर्फ 3 ही टी20 मैच यहां खेले गए तो अनुमान लगाना बहुत ही गलत होगा कि किसे फायदा मिलेगा और किसे नुकसान होगा, लेकिन एक बात तय है कि लाल मिट्टी की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और काफी रन बनते हैं। ऐसे में पहली बार इस मैदान पर 200 रनों का आंकड़ा भी कोई टीम छू सकती है। दोनों के पास पावर हिटर हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं। हालांकि, बड़ा स्कोर यहां चेज भी हो सकता है, क्योंकि ड्यू फैक्टर बहुत ही ज्यादा अहम होगा।  

टी20 सीरीज में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, ICC ने लगाई आर्थिक पेनल्टी

नई दिल्ली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले इसकी जानकारी दी. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि भारत पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.22 के तहत चार्ज लगाया गया, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है. आईसीसी ने बताया कि अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा दी, जब केएल राहुल की टीम टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद भी दो ओवर पीछे रह गई थी.  केएल राहुल ने मानी गलती सजा दी जाती है, तो खिलाड़ियों पर हर उस ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जो उनकी टीम तय समय में नहीं फेंक पाती है. स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर, KL राहुल ने आरोप स्वीकार कर लिया और सजा स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी. रायपुर में हार गई थी टीम इंडिया भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली है, हालांकि जिस मैच के लिए टीम इंडिया को सजा मिली है उसमे मेहमान टीम ने जीत दर्ज की थी. रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) ने शतक जड़ा था, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हालांकि स्टेडियम में ओस ने अहम भूमिका थी, जिस कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए एडन मार्क्रम ने 110 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस मैच को जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज बराबर कर ली थी, हालांकि निर्णायक वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की. मंगलवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 टेस्ट और वनडे के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में है. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.  

टॉस हारा, फील्डिंग बिगड़ी… टीम इंडिया की रायपुर में हार की 5 बड़ी गलतियाँ

 रायपुर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिसंबर (बुधवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा. मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 358 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाकर मैच जीत लिया. रायपुर वनडे में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है. रायपुर वनडे में भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने का गोल्डन चांस था, लेकिन कुछ ऐसी वजहें रहीं, जिसने मैच को सााउथ अफ्रीका की ओर मोड़ दिया. भारतीय टीम की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही. यशस्वी जायसवाल ने एडेन मार्करम का कैच उस समय टपका दिया, जब वो 53 रन पर खेल रहे थे. मार्करम ने इस मैच में 110 रन बनाए. रवींद्र जडेजा वैसे तो चपल फील्डर माने जाते हैं, लेकिन 2 मौके ऐसे आए, जब उन्होंने चूक की और विपक्षी टीम को 4-4 रन मिले. भारतीय फील्डर्स ने और भी कुछ मौके गंवाए, जिसने साउथ अफ्रीकी टीम का काम आसान कर दिया. ♦ भारतीय टीम की गेंदबाजी तो काफी साधारण रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट तो लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 85 रन खर्च कर दिए. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर कुलदीप यादव भी काफी महंगे साबित हुए. हर्षित ने 70 और कुलदीप ने 78 रन लुटाए. रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने 11 ओवरों की गेंदबाजी में 69 रन खर्च किए, मगर कोई विकेट नहीं मिला. अर्शदीप सिंह जरूर असरदार साबित हुए और 54 रन देकर दो विकेट झटके, हाालंकि ये जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे. ♦ मुकाबले में भारतीय टीम टॉस नहीं जीत पाई, जो एक निगेटिव प्वाइंट रहा. टॉस हारने के चलते भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने पड़ी. भारत ने अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन मैच की दूसरी पारी में ओस के चलते रनचेज आसान हो गया था. गेंद काफी गीली हो जा रही थी, ऐसे में गेंदबाजी आसान नहीं रही. वैसे भी आजकल टॉस के साथ भारतीय टीम की किस्मत खोटी चल रही है. भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में लगातार 20 मैचों में टॉस गंवा चुकी है, जो चौंकाने वाला आंकड़ा है. ♦ भारतीय टीम का स्कोर 40 ओवरों के बाद चार विकेट के नुकसान पर 284 रन था. यहां से भारतीय टीम कम से कम 375 रनों के स्कोर तक तो पहुंच ही सकती थी. लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने आखिरी 10 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, जिसके चलते भारतीय टीम इस दौरान 74 रन ही बटोर सकी. भारतीय टीम ने 20-30 रन और ज्यादा बनाए होते, तो मैच का नतीजा कुछ और होता. ♦ एडेन मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए जरूर इस मुकाबले में शतक लगाया, लेकिन मेहमान टीम के लिए सबसे कारगर इनिंग्स खेली डेवाल्ड ब्रेविस ने. ब्रेविसन ने 5 छक्के और एक चौके की मदद से 34 बॉल पर 54 रन बनाए. ब्रेविस का विकेट यदि भारतीय टीम जल्द चटका लेती तो मुकाबला उसके पक्ष में जा सकता था.

क्रिकेट का महा-महिना: 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 में Team India का धमाकेदार शेड्यूल

नई दिल्ली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है. पहले वनडे सीरीज हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बाजी मारी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया, जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है. उस स्ट्रीक को टीम इंडिया ने बरकरार रखा है. अब टीम इंडिया नए मिशन के तहत अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दा उड़ाती नजर आएगी. भारत को अपने घर में इसी महीने टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना है. यह दौरा 14 तारीख से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. पहले टेस्ट, फिर वनडे और आखिर में टी20 सीरीज होगी. सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला टेस्ट 14–18 नवंबर को कोलकाता में खेलेगी. फिर दूसरा टेस्ट 22–26 नवंबर तक गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टेस्ट के 12 दिन बाद वनडे सीरीज होगी टेस्ट सीरीज 18 नवंबर को खत्म हो जाएगी. इसके 12 दिन तक टीम रेस्ट करेगी और फिर 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला रांची में रखा गया है. दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में होगा. फिर तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. वनडे सीरीज के 2 दिन बाद टी20 सीरीज होगी वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो रही है. इसके 2 दिन बाद टी20 सीरीज का रोमांच दिखेगा. मतलब खिलाड़ी 2 दिन ही आराम कर पाएंगे. टी सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में होगा. आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में तय है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल देखिए टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, कोलकाता दूसरा टेस्ट-22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी पहला वनडे- 30 नवंबर, रांची दूसरा वनडे- 3 दिसंबर, रायपुर तीसरा वनडे- 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

महिला क्रिकेट टीम का सम्मान: आज पीएम से मुलाकात, कल राष्ट्रपति से सम्मान समारोह

नई दिल्ली  वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (बुधवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. टीम का रवाना होने का समय शाम 4:10 बजे तय किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री का आगमन और बैठक का आरंभ शाम 6 बजे होगा.  सूत्रों के अनुसार, महिला टीम कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकती है. हालांकि इस मुलाकात का समय अभी पुष्टि किया जाना बाकी है.  /ध्यान रहे भारतीय टीम ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था; भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था.  माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान महिला टीम की खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके अनुभव सुनेंगे. प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात महिला खिलाड़ियों के लिए एक यादगार पल होगा. वहीं पीएम मोदी ने महिला टीम की जीत पर एक पोस्ट भी क‍िया था.  पीएम मोदी ने महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने X अकाउंट पर  पोस्ट क‍िया था. पीएम मोदी ने लिखा था, 'आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई. खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्किल, आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैम्पियंस को इस खेल को अपनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी. टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां.' भारतीय महिला टीम को खिताब जीतने के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से प्राइज मनी के तौर पर 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) मिले. यह राशि साल 2022 के वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली राशि (1.32 मिलियन डॉलर) से 239 प्रतिशत ज्यादा थी.