samacharsecretary.com

तेजस्वी बोले—जनता ने 121 सीटों पर दिया महागठबंधन को एकजुट समर्थन, बदलाव तय

पटना बिहार चुनाव में ऐतिहासिक 64.46 फीसदी मतदान के बाद सियासत जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले चरण की वोटिंग में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत का दावा किया था। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को एकमुश्त वोट मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने प्रथम चरण में बदलाव के लिए मतदान किया है। हर बिहारवासी ने 20 साल के अंधकार को मिटाने के लिए, घर से निकल कर परिवर्तन की ऐसी रोशनी जलाई कि पूरे बिहार में सुख, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, सौहार्द, शांति और खुशहाली की दस्तक सुनाई देने लगी है। बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल में पहली बार इस तरह की अभूतपूर्व बदलाव की लहर महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रही है। हर घर से ही नहीं, हर हृदय से भी सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार नई युवा सरकार लायेंगे, हर घर से सरकार चलायेंगे और हर बिहारवासी को सीएम यानी चिंता मुक्त और चेंज मेकर बनायेंगे। बुजुर्ग और हमारे युवा साथियों ने जिस जोश, जुनून , जज़्बे, उम्मीद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उससे साफ हो चुका है कि बिहार में महापरिवर्तन होने जा रहा है। 20 वर्षों से बेरोजगारी, गरीबी, अपराध, अन्याय, गैर बराबरी, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनगिनत पीड़ाओं का अंत होने जा रहा है। सभी 121 सीटों पर बिहारवासियों ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में एकमुश्त वोट किया है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों से कहा कि आप लोग मेरी शक्ति और बिहार के परिवर्तन युग के प्रकाश पुंज है। अभी थमना नहीं है, रुकना नहीं है। तकनीकी से तरक्की का प्रकाश थोड़ी ही दूर पर जगमगाता दिख रहा है। हमें विनम्रता के साथ मंजिल तक मजबूत कदम रखते हुए पहुंचना है। विपक्ष द्वारा उत्पन्न बाधाओं का सामना करते हुए, लोकतंत्र और संविधान पर आए खतरे को मिटाते हुए, जनता जनार्दन के हर सपने को लक्ष्य तक पहुंचाना है। आप सभी प्रथम चरण की भांति ही दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को भी अपना प्रेम, आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग तेजस्वी को दें। आपका बेटा, भाई और साथी, तेजस्वी वचन देता है कि अगले पांच साल में बिहार को इतना खुशहाल बनाएंगे कि 14 नवंबर की तारीख को लोग त्योहार के रूप में मनाने लगेंगे, एक ऐसे दिन के रूप में जिस दिन बिहार में विकसित बनने वाली तरक्की का आगमन हुआ था।

चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले तेजस्वी का मास्टरस्ट्रोक — महिलाओं को 30 हजार देने का ऐलान

पटना  महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से कई बड़े वादे किए. तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि इस बार जनता बदलाव मूड में है. इस बार का वोट परिवर्तन का है. उन्होंने कहा कि जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी. तेजस्वी यादव ने यह भी वादा किया कि सरकार सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी के दिन पूरे एक साल का 30 हजार रुपये माताओं-बहनों के खाते में डालने का काम हम करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, उनको कुछ नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदी जो कम्युनिटी मोबिलाइजर्स हैं, उनको स्थायी करेंगे और 30 हजार मानदेय करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि जो कैडर (जीविका दीदी) हैं, उनके लिए भी दो हजार रुपये प्रतिमाह देंगे. पांच लाख का बीमा कराएंगे और इंट्रेस्ट माफ करेंगे. उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने का भी वादा किया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मी हों, शिक्षक हों, स्वास्थ्यकर्मी हों या अन्य कर्मचारी हों, उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग गृह जनपद से 70 किलोमीटर के दायरे में ही कराया जाएगा. उन्होंने किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया. महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो धान की फसल पर एमएसपी के अलावा प्रति क्विंटल तीन सौ रुपये, गेहूं पर प्रति क्विंटल चार सौ रुपये बोनस दिया जाएगा. उन्होंने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया और यह भी कहा कि हम पैक्स के प्रतिनिधियों को भी जनप्रतिनिधि का दर्जा देंगे. तेजस्वी ने यह भी कहा कि पैक्स के प्रबंधकों को मानदेय देने पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने आजतक कोई काम नहीं किया है. जो करना चाहता है, उसे भी नहीं करने देती. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाने हैं. इसके लिए चुनाव प्रचार 4 नवंबर की शाम पांच बजे थम जाएगा. चुनाव प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की तारीख का ऐलान कर दिया है.

क्राइम पर तेजस्वी का हमला: बोले- एनडीए राज में अपराधी खुले घूम रहे हैं, हमारी सरकार में नहीं बचेंगे कोई

पटना बिहार में जदयू नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। राजद नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे। 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 20 बरस की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं। युवाओं के लिए एकदम कुछ किया ही नहीं। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।  

क्राइम पर तेजस्वी का हमला: बोले- एनडीए राज में अपराधी खुले घूम रहे हैं, हमारी सरकार में नहीं बचेंगे कोई

पटना बिहार में जदयू नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। राजद नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे। 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 20 बरस की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं। युवाओं के लिए एकदम कुछ किया ही नहीं। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।  

तेजस्वी यादव ने खगड़िया में किया जोरदार भाषण, उठाए ये बड़े वादे

खगड़िया राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार को ‘नंबर एक' बनाने के लिए राज्य में निवेश आकर्षित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। RJD नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे ‘चाचा' अब बूढ़े हो गए हैं और बिहार का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें मोदी जी और अमित शाह ने ‘हाइजैक' कर लिया है।” खगड़िया में एक जन सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह केवल सरकार बनाने नहीं आए हैं बल्कि “खगड़िया, परबत्ता और बिहार को बनाने” आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है और वह उनकी योजनाओं की नकल कर रही है, “लेकिन उसे सही तरह से नकल करना भी नहीं आता।” सरकार बनने पर तेजस्वी करेंगे ये काम पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को सालाना 30 हजार रुपए दिए जाएंगे, जो राजग सरकार द्वारा दिए जाने वाले 10 हजार रुपए के कर्ज़ से अलग होगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में जमीन की कमी के कारण कारखाने नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार डिग्रीधारकों की पीड़ा को समझ सकते हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर “हर घर को सरकारी नौकरी देने” का कानून लाया जाएगा और 20 महीनों के भीतर नौकरियां दे दी जाएंगी। संसाधन कहां से आएंगे, इस बारे में तेजस्वी ने कहा, “कुछ दिन इंतजार कीजिए, मैं बताऊंगा कि पैसा कहां से लाऊंगा।”  

तेजस्वी यादव ने किया खुलासा: राघोपुर में अब जनता करेगी मुख्यमंत्री का चयन!

बिदुपुर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में शुक्रवार को राजद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राघोपुर से राजद उम्मीदवार सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चुन रही है। जनता के जोश और उत्साह से स्पष्ट है कि लोगों ने उन्हें चिंता-मुक्त बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार में बिहार के जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। माई-बहिन मान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, रसोइया, टोला सेवक, विकास मित्र आदि का वेतनमान दोगुना किया गया है, यह हमारी पहल और घोषणा का ही परिणाम है। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। वे लोग हमारे विजन की नकल करते हैं। तभी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन ग्यारह सौ रुपये प्रतिमाह तक पहुंचा। महागठबंधन की सरकार ने हमेशा काम किया है, हर पंचायत में विकास के कार्य दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी को तंग या तबाह नहीं करते, जबकि वे लोग अपने विरोधियों को तरह-तरह के हथकंडों से डराते हैं। उन्होंने कहा कि बिदुपुर और राघोपुर की जनता ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव को भरपूर प्यार दिया, और उन्हें भी कम स्नेह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आपने मुझे 45 हजार वोटों से जिताया, क्योंकि यहां का हर बच्चा और हर नागरिक तेजस्वी यादव बनकर काम करता है। आपके जोश को देखकर यह लगता है कि आपने हमें दूसरे क्षेत्रों में प्रचार के लिए इजाजत दे दी है और यहां की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। इससे पूर्व, तेजस्वी यादव ने बिदुपुर बाजार में कार्यालय का उद्घाटन किया। वे हेलिकाप्टर से बिदुपुर पहुंचे और कार्यालय उद्घाटन के बाद सड़क मार्ग से चकौसन व चकसिकंदर सहायक कार्यालयों का उद्घाटन किया, इसके बाद पटना लौट गए।  

महागठबंधन का CM चेहरा तय, तेजस्वी बोले- जनता के भरोसे से खत्म होगी भ्रष्ट सरकार

पटना  बिहार चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार (Tejashwi Yadav CM Face) बनाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इस बार प्रदेश से 20 साल पुरानी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। यादव ने अपने माता पिता लालू-राबड़ी को याद किया और बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री का उमीदवार घोषित किये जाने पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत तथा सभी घटक दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया। राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार में बीस साल पुरानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार निकम्मी हो चुकी है और चारो तरफ भ्रष्टाचार से लिप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत ठीक नही है और जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सारी गतिविधियां तीन-चार नेताओं ने अपने नियंत्रण में ले रखी हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिले हुए हैं और चुनाव के बाद जदयू को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत इस चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का उमीदवार घोषित नही किया गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA) के विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री पड़ का चुनाव करेंगे। राजद नेता ने कहा कि राजग सरकार के तमाम दावों के बावजूद बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, पलायन बढ़ता ही गया है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय भी देश मे सबसे कम है। प्रदेश में उद्योग धंधे भी नही हैं और ना ही सरकार के पास आगे कारखाने लगाने की कोई योजना है।   तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि लालू के काल मे रेलवे ने कारखाना लगाया था और उन्होंने अपने 17 महीने के कार्यकाल में रीगा चीनी मिल को पुन: शुरू करवाया था। उन्होंने कहा कि शेष बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। यादव ने कहा कि बिहार का प्रशासन अधिकारियों और बाबुओं के हाथ में है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। घूसखोरी अतिशय बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आई तो भ्रष्टाचार पर कड़ाई से लगाम लगाया जाएगा। उन्होने कहा कि उनकी स्वयं की परछाई भी भ्रष्टाचार करेगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी। राजद नेता ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बहुत बुरी है। उन्होंने कहा कि लालू राज को जंगल राज कहने वाले नेता भूल गए हैं कि बिहार में पिछले बीस वर्षों में 70 हजार हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह जंगल राज था तो फिर यह क्या है? उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला, बालिका गृह कांड से ले कर चूहों के पुल गिराने और शराब पीने तक इस सरकार के असंख्य कारनामे हैं। इन सभी मामलों में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  

कांग्रेस ने माना तेजस्वी का लोहा — RJD को मिली बड़ी जीत, जानिए बिहार राजनीति में इसका मतलब क्या है

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को आखिरकार सीएम फेस घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी को भी डिप्टी सीएम बनाने का वादा किया है। कांग्रेस के वरीय नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को पटना में इंडिया अलायंस की पटना में हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। बीते कुछ महीनों से कांग्रेस पार्टी तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से परहेज कर रही थी। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता तेजस्वी के सीएम फेस के सवाल को मीडिया के सामने टालते रहे। इस बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद, कांग्रेस और अन्य घटक दलों के बीच सहमति और असहमति का भी लंबा दौर चला। अंदरखाने से खबरें आईं कि कांग्रेस चुनाव रिजल्ट के बाद ही मुख्यमंत्री का चुनाव चाहती है। पटना में गुरुवार को महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरीय नेता अशोक गहलोत ने पार्टी की ओर से बात रखी। गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष को बिहार चुनाव में महागठबंधन का सीएम फेस घोषित करते हुए कहा, “तेजस्वी ने पिछली बार भी कमाल किया था। मगर मामूली वोटों के अंतर से उनकी सरकार बनते हुए रह गई थी।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए पर साम, दाम, दंड, भेद के बल पर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से रोकने का भी आरोप लगाया। अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया की ओर से बार-बार सीएम फेस के बारे में सवाल किया जा रहा था, इसलिए आज घोषणा करनी पड़ी। कांग्रेस ने राजद के सामने डाले हथियार? दरअसल, कांग्रेस अब तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस मानने से बचती रही। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से जब तेजस्वी पर सवाल किया था, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया था। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने भी बार-बार तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने के सवाल को टाला था। बिहार चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के नामांकन के दौरान महागठबंधन की कलह खुलकर सामने आ गई थी। कुछ सीटों पर घटक दलों ने एक-दूसरे के सामने ही उम्मीदवार उतारकर दोस्ताना संघर्ष बना दिया। सुल्तानगंज, कहलगंव, वैशाली समेत कुछ सीटों पर कांग्रेस और राजद दोनों के उम्मीदवारों के नामांकन कर दिया। कांग्रेस ने बछवाड़ा और अन्य जगह पर लेफ्ट पार्टी सीपीआई के खिलाफ भी अपना प्रत्याशी उतारा। इस वजह से महागठबंधन में गांठ उलझती नजर आई। खासकर राजद और कांग्रेस के बीच सीटों पर तनातनी बढ़ने के बाद अशोक गहलोत को सुलह के लिए पटना भेजा गया। गहलोत ने पटना आने के बाद बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद याजव और तेजस्वी से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के तुरंत बाद उन्होंने कुछ खास नहीं बोला और कहा कि गुरुवार को महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में स्पष्ट कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि महगठबंधन में उलझी हुई गांठ को अब सुलझा दिया गया है। कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने के साथ ही सहनी को डिप्टी सीएम बनाने का वादा करके सारी कंफ्यूजन दूर कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर टालमटोल करने वाली कांग्रेस ने आखिरकार लालू-तेजस्वी के सामने अपने हथियार डाल दिए। चुनाव में इसका क्या असर होगा यह 14 नवंबर को रिजल्ट आने के बाद साफ हो जाएगा।  

राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी यादव का वादा – संविदा कर्मियों को स्थायीत्व, जीविका दीदियों को मिलेगा सम्मान और सैलरी

पटना  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को हम लोग 30 हजार वेतन और सरकारी कर्मचारी दर्जा देंगे. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि हमारी सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा. इस पहले तेजस्वी ने पहला चुनावी वादा करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद 20 महीने के अंदर हर परिवार में सरकारी नौकरी होगी. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देने का काम किया गया, जिसे यह सरकार वापस कराएगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने हर घर नौकरी का ऐलान किया था और आज इसके बारे में एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं.  तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से पूरा बिहार गुस्से में है, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध है. इस सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल की. तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है. बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हैं. बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता के लिए उन्होंने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी योजनाओं की नकल की.  तेजस्वी यादव ने कहा, "दौरे के वक्त मुझसे जीविका दीदियों का समूह मिला था, जिनकी बातें सुनकर उन्होंने यह फैसला किया है. अगर मेरी सरकार बनती है, तो जीविका दीदियों में से जो CM दीदी हैं, उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाएगी. साथ ही, उनकी नौकरी को भी स्थाई किया जाएगा. कर्ज माफी का वादा तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा लिए गए सभी ऋणों के ब्याज को माफ किया जाएगा. साथ ही अगले दो साल तक उन्हें ब्याज मुक्त ऋण देने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के लिए हर महीने 2,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि  दीदियों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा. जीविका समूह की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को मानदेय देने का भी ऐलान किया गया. BETI-माई योजना तेजस्वी यादव ने बताया कि जल्द ही “BETI योजना” और “माई योजना” शुरू की जाएगी. उन्होंने समझाया कि BETI योजना का अर्थ है – बेनिफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग और इनकम. इस योजना के तहत सरकार बेटियों के जन्म से लेकर आय के साधन तक हर कदम पर मदद करेगी. स्थायी सरकारी नौकरी का वादा तेजस्वी यादव ने इस मौके पर संविदाकर्मियों के लिए भी बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाएगा. जो कर्मचारी एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं, उन्हें भी स्थायी किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि संविदाकर्मी बिना सुरक्षा, वेतन गारंटी और छुट्टी के काम करने को मजबूर हैं. कई बार बिना कारण बताए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं, और वेतन से 18 प्रतिशत जीएसटी तक काटा जाता है. तेजस्वी यादव ने कहा, “यह संविदाकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला होगा. अब उन्हें स्थायित्व और अधिकार दोनों मिलेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि जीविका दीदियों को स्थाई नियुक्ति के साथ 30 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा, जीविका दीदियों को दिए गए ऋण माफ किए जाएंगे. उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, और 2 साल तक के लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा. महिलाओं के लिए 'BETI' और 'MAA' योजना तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए 'BETI' योजना लाने की घोषणा की. इसके अलावा, उन्होंने 'MAA' योजना लाने का भी ऐलान किया है, जिसका अर्थ उन्होंने इस प्रकार बताया: M से मकान, A से अन्न, और A से आमदनी. यह जीविका दीदियों के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी घोषणा है, जो महिलाओं को ध्यान में रखकर की गई है. तेजस्वी यादव ने संविदा कर्मियों के लिए भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है, तो संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा. उन्होंने वादा किया कि संविदा कर्मियों की नौकरी को भी स्थाई कर दिया जाएगा.  

चुनावी हलचल: तेजस्वी यादव ने टिकट दिया विवादित नेता की पत्नी को

नवादा बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट ले रही है। नवादा जिले में महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सीट बंटवारे को लेकर असंतोष बढ़ता दिख रहा है। खासकर वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कुख्यात बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता को राजद ने वारिसलीगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपते हुए समर्थन भी दिया। वहीं, कांग्रेस ने उसी सीट से सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह को मैदान में उतारकर सीधा मुकाबला खड़ा कर दिया है। महागठबंधन के इस 'दोस्ताना मुकाबले' के पीछे रणनीति जो भी हो, असल में यह भीतर ही भीतर फूट की कहानी भी बयां कर रहा है। वारिसलीगंज से दोनों उम्मीदवारों का नामांकन शनिवार को होना है। नवादा सदर सीट, गोविंदपुर और रजौली विधानसभा सीटों पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। राजद के कौशल यादव गोविंदपुर और नवादा सीटों पर अपने और अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं, गोविंदपुर सीट पर मौजूदा विधायक मो. कामरान भी टिकट पर अड़े हुए हैं। कामरान मगध प्रमंडल से जीतने वाले अकेले मुस्लिम विधायक थे, और उन्हें किनारे किया जाना कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। रजौली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रकाशवीर को तेजप्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल ने अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है। यह कदम महागठबंधन के अंदर नई राजनीतिक हलचलों को जन्म दे रहा है। प्रकाशवीर ने हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी और अब वह ब्लैकबोर्ड के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या महागठबंधन की यह रणनीति वोटों के बंटवारे का कारण बनेगी? क्या मतदाता इस 'दोस्ताना लड़ाई' को स्वीकार करेंगे या इसे महागठबंधन की विफलता के रूप में देखेंगे? नवादा की जनता अब इन सियासी गणनाओं का मूल्यांकन करेगी, और नतीजे तय करेंगे कि महागठबंधन की यह चाल बाजी मानेगी या मात।