samacharsecretary.com

08 अगस्त शुक्रवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा और सुरक्षित महसूस करेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यावसायिक रूप से तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपको कई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जो आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद दिलाएगी। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप ध्यान खो सकते हैं। मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। लाइफस्टाइल पर नजर रखें। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कर्क राशि- आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लिखने-पढ़ने के लिए समय उत्तम रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्य में सफल रहेंगे। सम्मान प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को नई डील मिलने के संकेत हैं। कन्या राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपको अपनी माता पक्ष से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में असीमित सफलता मिलने की संभावना है। तुला राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े मामले को लेकर आज आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। घरेलू सुख बाधित रह सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वृश्चिक राशि- आज किसी खास व्यक्ति की लाइफ में एंट्री हो सकती है। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कोर्ट-कचहरी से बचें और अपनी जुबान पर काबू रखें। मेहनत का पूरा साथ फल मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहने वाला है। धनु राशि- आज आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम को पाने के लि कड़ी मेहनत करते रहें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। मकर राशि- आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का साथ आपको महत्वपूर्ण पहचान दिला सकता है। कुंभ राशि- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में किसी कलीग की मदद की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिता सकते हैं। आर्थिक व व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मीन राशि- आज आपको अपने दिमाग को शांत रखने की जरूरत है। किसी परिचित से भ्रामक समाचार मिल सकता है। हालांकि आज आपको अपने उत्साह को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। अपना काम समय पर खत्म करके जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा साबित होगा।

एनडीए बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन, जल्द तय होगा उम्मीदवार का नाम

नई दिल्ली  उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए दल के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। संसदीय दल की इस बैठक में सर्वसम्मति से पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। चुनाव आयोग ने हाल ही नोटिफिकेशन जारी कर इस पद के लिए चुनाव कराए जाने की तारीख तय की थी। इसके लिए नामांकन शुरु हो गए है और 9 सितंबर को वोटिंग और काउंटिंग की जाएगी। एनडीए सर्वसम्मति से पीएम के निर्णय का समर्थन करेगा अल्पसंख्यक मंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्‌डा को उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया गया। पीएम के नेतृत्व में लिए गए किसी भी निर्णय का एनडीए सर्वसम्मति से समर्थन करेगा।   राहुल गांधी को लेकर कही यह बात इसी दौरान रिजिजू ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कई बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुके हैं। राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनाव हार गए, इसलिए चुनाव आयोग की छवि को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की छवि खराब करने की कोशिश की और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाया कि वह तय नहीं कर सकते हैं कि कौन भारतीय है। इसके बाद आज वह चुनाव आयोग की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट पर हमला कर रहे हैं तो सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर: समय सीमा तय, नहीं तो छूट जाएगा लाभ

बदायूं आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। इन बुजुर्गों का कार्ड बन चुका है, लेकिन उन्हें इसे नवंबर से पहले अपडेट कराना आवश्यक है। कार्ड के अपडेट होने के बाद ही लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना का उद्देश्य है कि लोगों को इलाज के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वर्तमान में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नवंबर से पहले बन चुका है, उन्हें इसे जल्द अपडेट कराना चाहिए। साथ ही, जिन बुजुर्गों ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, वे भी इसे जल्द बनवाएं। कार्ड जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे हैं।  

NDA ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चयन की कमान दो दिग्गजों को सौंपी, जल्द होगा फैसला

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। NDA नेताओं ने की बैठक संसद परिसर में भाजपा के प्रमुख नेताओं और उनके सहयोगियों की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। बैठक में नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, जदयू के ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेदेपा के लवू श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।   9 सितंबर को होगी वोटिंग जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस पद के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना भी इसी दिन की जाएगी। मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। साथ ही आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम-1952 की धारा 4 की उप-धारा (4) और (1) के तहत आज अधिसूचना जारी कर दी है।

तहव्वुर राणा को बड़ी राहत, अब कर सकेगा अपने वकील से निजी पैरवी की तैयारी

नई दिल्ली  26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी और मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए निजी वकील नियुक्त करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए उसे अपने परिवार से बात करने की इजाजत दी गई है। यह आदेश पाटियाला हाउस कोर्ट ने दिया है। तहव्वुर राणा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में उसने मांग की थी कि उसे अपने किसी परिवार के सदस्य से बातचीत करने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने मुकदमे के लिए एक प्राइवेट वकील नियुक्त कर सके। कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए कहा कि उसे एक बार अपने परिवार के सदस्य से बात करने की अनुमति दी जाती है ताकि वह बचाव के लिए उचित कानूनी सलाह ले सके और किसी वकील की नियुक्ति कर सके। तहव्वुर राणा, जो कि अमेरिका और पाकिस्तान की नागरिकता रखता है, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 25 जुलाई को तहव्वुर राणा की याचिका पर सुनवाई की थी। इस मामले में अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा था। 26/11 मामले के आरोपी तहव्वुर राणा ने अदालत में अपने परिवार से फोन पर नियमित बातचीत करने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। पटियाला हाउस की एनआईए कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एनआईए से विस्तृत जवाब मांगा था। दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया था। एनआईए द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई। इस आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, जब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल थे। राणा के खिलाफ पहला आरोपपत्र 2012 में दाखिल किया गया था। वहीं, तहव्वुर राणा ने मुंबई अपराध शाखा के सामने कुछ अहम खुलासे किए थे। उसने कहा कि वह पाकिस्तानी सेना का एक भरोसेमंद एजेंट था और 2008 के हमलों के दौरान मुंबई में मौजूद था।  

‘कबूतरखानों से फैल रही बीमारियां’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

मुंबई  बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखानों को बंद करने के फैसले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला डॉक्टरों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, न कि मनमाने ढंग से। हाईकोर्ट ने कहा, "यह मामला किसी एक व्यक्ति या मोहल्ले का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेहत से जुड़ा है।" कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि अगर उनकी कोई अलग राय है, तो वे इसे पेश करें, लेकिन अगर सरकार को जनता की सेहत की चिंता नहीं है, तो यह उनकी मर्जी है। हाईकोर्ट ने जोर देकर कहा कि जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। कबूतरों की बीट (विष्ठा) से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं, जो मेडिकल रिपोर्ट्स में दर्ज है। कुछ मामलों में मरीजों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि फेफड़े तक बदलने की नौबत आ जाती है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कुछ लोगों के कबूतरों को दाना डालने के शौक के कारण पूरे इलाके की सेहत को खतरे में नहीं डाला जा सकता। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को शहर के सभी अस्पतालों से डेटा पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन बीएमसी ने अब तक यह डेटा जमा नहीं किया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई नया आदेश नहीं दिया गया है, बल्कि बीएमसी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्देश जारी किए गए हैं। सुनवाई के दौरान डॉ. राजन की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई, जिसमें उन्होंने कबूतरों से होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र किया था। डॉ. राजन ने सुझाव दिया था कि कबूतरखाने बंद किए जाएं और उन्हें दाना डालना रोका जाए। जस्टिस ओक ने इस मुद्दे को पहले भी गंभीरता से लिया था और कोर्ट ने कहा कि उनके पास इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट्स मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने दोहराया कि यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है और हजारों लोग प्रभावित इलाकों में रहते हैं। कोर्ट ने कहा, "कुछ गिने-चुने लोगों का पक्षियों को दाना डालने का शौक पूरे समाज के स्वास्थ्य पर भारी नहीं पड़ सकता।" हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि यह मामला राज्य सरकार और पालिका की जिम्मेदारी है। संविधान हर नागरिक को सुरक्षा देता है, न कि सिर्फ कुछ लोगों को। कोर्ट ने इस मुद्दे को सभी के अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि जनता की सेहत सर्वोपरि है।

एक अंगदान, तीन शहर – सिवनी, भोपाल और गुजरात के बीच ज़िंदगी की जीत

जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक ब्रेन डेड मरीज के अंगदान ने कई लोगों को नया जीवन देने का प्रयास किया है। महत्वपूर्ण है कि घंसौर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 34 साल के युवक सत्येंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां बुधवार रात डॉक्टर ने ब्रेनडेड घोषित कर दिया था। ग्रीन कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हो चुकी थी। हालांकि दो बार समय में संशोधन के बाद सबसे पहले ह्दय ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दोपहर बाद 3:40 पर डुमना विमानतल के लिए रवाना हुआ, जहां से एयर एंबुलेंस की मदद से अहमदाबाद स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया।   दूसरा कॉरिडोर शाम 4:18 बजे लिवर डुमना विमानतल के लिए बनाया गया। लीवर लेकर सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भोपाल के लिए एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी। मरीज के अंगों को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें राजधानी भोपाल और अहमदाबाद भेजने की प्रक्रिया सुबह से मेडिकल कॉलेज परिसर में जारी थी। एक व्यक्ति के अंगों से तीन लोगों को मिलेगी जिंदगी मरीज सत्येंद्र यादव का ब्रेनडेड हो गया था, मेडिकल डॉक्टरों ने मरीज के स्वजन से बात की और अंगदान के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मरीज के स्वजन तैयार हुए और अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई। अंगदान करने वाले सत्येंद्र का ह्दय, लीवर और किडनी दान किया गया है। मरीज का दिल गुजरात के अहमदाबाद में एक जरूरतमंद मरीज के लिए भेजा जा गया है। लीवर को भोपाल भेज रहे हैं, जहां के एक मरीज को यह नया जीवन देगा। एक किडनी जबलपुर में ही किसी जरूरतमंद मरीज को ट्रांसप्लांट की जाएगी, जबकि दूसरी किडनी को भी सुरक्षित रखा गया है। ग्रीन कॉरिडोर से कम समय में पहुंचे अंग अंगों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के सहयोग से मेडिकल अस्पताल से लेकर डुमना एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस कॉरिडोर के जरिए एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट तक पहुंचाने विशेष इंतजाम किए गए थे। ताकि अंगों को तुरंत एयर एंबुलेंस से भेजा जा सके। ग्रीन कारिडोर को कैसे समझें दोपहर बाद दो ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और मेडिकल से एंबुलेंस के माध्यम से लिवर व ह्दय डुमना के लिए रवाना हुए, जिसके लिए एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज से निकलकर बरगी हिल्स रामपुर का रूट होते हुए सीएमएम, सिविल लाइन से डुमना पहुंची। ट्रैफिक को देखते हुए शहर के अंदर के रूट को छोड़कर बाहर से रूट तैयार किया गया था। मैं मरीज के स्वजन को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनकी सहमति से हम दो मरीजों को जीवन दान देने के प्रयास में सहयोगी बन सके। किडनी को अभी सुपर स्पेशियलिटी में सुरक्षित रखा गया है, जो कि जरूरतमंद को लगाई जा सकेगी- डॉक्टर नवनीत सक्सेना, डीन एनएससीबी मेडिकल कालेज जबलपुर।

बदलेंगे ट्रेड के नियम! ट्रंप टैरिफ से भारतीय ऑटो उद्योग पर बड़ा संकट, 27 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

वाशिंगटन  अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते एक बार फिर तनाव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति और मौजूदा रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित सामानों पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो पहले से लागू 25% शुल्क के अतिरिक्त होगा। इस फैसले के साथ भारत पर अमेरिका की कुल आयात शुल्क दर 50% तक पहुंच जाएगी, जो सीधे तौर पर ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री को झटका देने वाली है।  ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा निशाने पर इस नीति का सबसे बड़ा असर भारत के ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट पर देखने को मिलेगा। अमेरिका भारतीय ऑटो कंपोनेंट्स का एक बड़ा बाजार है और सालाना करीब 7 अरब डॉलर (लगभग ₹61,000 करोड़) का सामान वहां भेजा जाता है। लेकिन टैरिफ में इस अचानक बढ़ोतरी से यह कारोबार लगभग आधा हो सकता है।   रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप की नाराज़गी ट्रंप ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब भारत रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने इस कदम को “अमेरिकी हितों के खिलाफ” करार दिया है और उसी के जवाब में टैरिफ की दरें दोगुनी कर दी हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि अगर भारत ने अपनी रणनीति नहीं बदली, तो भविष्य में और भी कठोर व्यापारिक कदम उठाए जा सकते हैं।  27 अगस्त से लागू होंगी नई दरें नए शुल्क का असर 27 अगस्त 2025 से दिखने लगेगा। इस दिन से भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट होने वाले ऑटो पार्ट्स और अन्य प्रभावित उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लागू हो जाएगा। यह नीति चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है, लेकिन भारत के कारोबार पर तत्काल प्रभाव डालने वाली है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि यह स्थिति बनी रहती है तो भारत का अमेरिका के साथ ऑटो सेक्टर में व्यापारिक घाटा काफी बढ़ सकता है। इससे न केवल कंपनियों की कमाई पर असर पड़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं, खासकर उन यूनिट्स में जो अमेरिका को निर्यात के लिए डिपेंड हैं।  

खंडवा हादसा: काम के दौरान पोकलेन मशीन ने छीनी जान, हेल्पर की दर्दनाक मौत

खंडवा मूंदी थाने की बीड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाजी थर्मल प्लांट के फेस 1 राखड़ बांध पर बुधवार रात वीभत्स हादसा हो गया, जहां डंपर पर काम करने वाला एक हेल्पर लखन उर्फ भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम रात के अंधेरे में पोकलेन की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ और गर्दन धड़ से अलग हो गया। सिर कटी लाश देख प्लांट में अफरा-तफरा मच गई। हेल्पर के हाथ और गर्दन को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिसके बाद एक डंपर को खाली करने पर हेल्पर का हाथ और गर्दन मिली। वीभत्स हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल हो गया। स्वजन और ग्रामीणों गुरुवार सुबह आठ बजे पावर प्लांट के गेट पर पहुंचे और यहां मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक छह घंटे चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और प्लांट की अवयस्थाओं पर सवाल उठाए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी मांगें रखीं। दोपहर करीब दो बजे स्वजन और कंपनी के बीच आपसी समझौता हुआ, जिसमें पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये नगद सहित कुल 22 लाख रुपये देने की बात कही गई। मूंदी तहसीलदार वंदना चौहान के सामने इस बात की लिखा-पढ़ी की गई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं घटना के बाद से डंपर और पोकलेन का चालक दोनों फरार है। ये था पूरा मामला पोकलेन के पंजे का प्रहार ऐसा था कि इसकी चपेट में आए हेल्पर का एक हाथ और गर्दन धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद सर एवं हाथ सहित कटी हुआ शव पुलिस की टीम ने बरामद किया। मूंदी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर की। सिर की तलाश कर शव को मूंदी अस्पताल लाया गया। बाद में वहां से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वीभत्स हादसे और थर्मल पावर प्लांट में अव्यवस्थाओं पर आक्रोश जता कर गोराड़िया सहित आसपास के ग्रामीण एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने की मांगें प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र चौहान, उत्तम पाल सिंह पूरनी, गोराड़िया सरपंच मुकेश सांवनेर, ग्राम जलकुंआ के सरपंच जगपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।प्लांट की अव्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्लांट में मशीनों पर काम करने वालों से 12-12 घंटे ही काम करवाया जाए। ओवरलोडिंग वाहन बंद किए जाए। इस संबंध में मुख्य अभियंता एसके मालवीय ने निर्देश दिए हैं कि ओवरलोड वाहन न भरे जाए।वहीं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राखड़ बांध के यहां अंधेरा रहता है, यहां हाईमास्ट भी लगवाएं जाए। ओवरलोडिंग नहीं होगी घटना के बाद हमने आदेश निकाल दिया है कि वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी, तय मात्रा में ही वाहन भरे जाएंगे- शशीकांत मालवीय, मुख्य अभियंता, सिंगाजी थर्मल पावर।

सपा पर बरसे CM योगी: ‘हमारी सरकार ने कर दिखाया जो कभी मुमकिन नहीं था’

मुरादाबाद  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते बुधवार मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के पीपली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में शिक्षा का मतलब सिर्फ नकल करवाना रह गया था, लेकिन अब राज्य में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य सरकार) ने शिक्षा में सुधार किया है। अब यूपी के नौजवान IAS बन रहे हैं, सेना में जा रहे हैं और स्टार्टअप चला रहे हैं। ये बदलाव अटल स्कूल जैसे संस्थानों से और तेज होगा। ‘ग से गणेश’ बनाम ‘ग से गधा’ सीएम योगी ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में बच्चों को ‘ग से गधा’ पढ़ाया जाता था, लेकिन हमारी सरकार में अब बच्चों को ‘ग से गणेश’ सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारी और उनकी सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। गरीब बच्चों को मिलेगा बेहतर मंच अटल आवासीय विद्यालय की खासियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल गरीब, वंचित और श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए बनाया गया है, जो अब तक अच्छी शिक्षा से दूर रहे हैं। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त में रहने की सुविधा (हॉस्टल), भोजन, किताबें और यूनिफॉर्म, डिजिटल क्लास, लाइब्रेरी और खेल के मैदान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सीएम योगी ने कहा कि यह विद्यालय सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा विचार है जो भारत के गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने का सपना लेकर बना है। 1172 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर मुरादाबाद को 1172 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह ‘नया मुरादाबाद’ है, जो अब विकास की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि मुरादाबाद आज 1115 करोड़ रुपए के सामान का आयात करता है और 11 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात करता है।   2017 से पहले मुरादाबाद का दम घुट रहा था: योगी सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग दम तोड़ रहा था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के पहले हस्तशिल्प कलाकार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किया गया। अब योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को मिल रहा है। अब पुलिस भर्ती में कोई घोटाला नहीं: सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पुलिस भर्ती में पारदर्शिता नहीं थी, पैसे लेकर नौकरियां दी जाती थीं। लेकिन अब 5300 युवा पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ईमानदार और पारदर्शी है। अब कोई भी व्यक्ति भर्ती या ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत नहीं ले सकता। कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा – लोगों ने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण को चुना सीएम योगी ने मुरादाबाद के कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया और संतुष्टिकरण को चुना। यानी अब लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है, न कि किसी एक वर्ग को खुश करने के लिए बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है।