samacharsecretary.com

पहले आप खाइए! राखी पर बच्ची की मीठी मांग पर CM योगी ने मिठाई खाई

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर बच्चों के साथ चुहल करते और उनको चाकलेट व अन्य चीजें बांटते नजर आते हैं। पिछले दिनों एक बच्ची की अपील के बाद स्कूल में दाखिला का मामला काफी चर्चित हुआ था। योगी के निर्देश पर बच्ची को एक बड़े निजी स्कूल में दाखिला मिला था। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान सीएम योगी का वही रूप दिखाई दिया। बच्ची की एक जिद के आगे सीएम योगी को मजबूर होना पड़ गया। एक बच्ची ने योगी को मिठाई खाने पर मजबूर कर दिया। बच्ची सीएम योगी को राखी बांधने आई थी। राखी के साथ मिठाई भी लेकर आई थी। राखी बंधवाने के बाद सीएम योगी ने बच्ची को मिठाई खिलाने की कोशिश की तो बच्ची ने तपाक से बोल दिया कि पहले आप खाइए। इस पर सीएम योगी पहले मुस्कराए और बच्ची को ही मिठाई खिलाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची भी नहीं मानी। उसने भी मिठाई नहीं खाई। कहा पहले आप खाइए, पहले आप खाइए। अंतत: बच्ची की जिद सीएम योगी को पूरी करनी पड़ी और मिठाई खाकर उसे खुश कर दिया। सीएम योगी ने इस दौरान बच्चियों को चाकलेट के पैकेट और पैसे भी दिए। सीएम योगी काकोरी एक्शन शताब्दी समापन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ पहुंचे थे। इस दौरान योगी ने एक बार फिर लोगों से विदेशी की जगह स्वदेशी चीजों को खरीदने की अपील की। कहा कि विदेशी वस्तुएं खरीदेंगे तो पैसा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होगा। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली व अन्य त्योहारों के मौके पर केवल स्वदेशी सामान ही खरीदें। यह भी कहा कि चाहे स्वदेशी सामान महंगे क्यों न हों, इन्हें खरीदने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कारीगरों को मदद मिलेगी। कहा कि यह अवसर है हमारे बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का। 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा झंडा होना चाहिए। हमें बलिदानियों के प्रति कृतज्ञ रहने के साथ महात्मा गांधी के स्वदेशी अपनाओ आंदोलन को भी आगे बढ़ाना है। महात्मा गांधी ने जो मंत्र दिया, उसी पर हमें चलते हुए केवल स्वदेशी अपनाना है।  

अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग स्कॉलरशिप योजना को हरी झंडी, यूपी के छात्र कर सकेंगे UK में मास्टर्स

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात दी है। अब प्रदेश के होनहार छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (UK) में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना समेत कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा दो सप्लीमेंटरी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। स्कॉलरशिप योजना को मंजूरी कैबिनेट ने ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना’ को हरी झंडी दी। इस योजना के तहत हर साल प्रदेश के पांच मेधावी छात्रों को UK के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में एक साल की मास्टर्स डिग्री के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। यूपी सरकार देगी UK में मास्टर्स के लिए स्कॉलरशिप, कैबिनेट ने दी मंजूरी इस योजना को यूके के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) के सहयोग से चलाया जाएगा। लाभार्थियों का चयन यूपी सरकार और एफसीडीओ के बीच होने वाले एमओयू के तहत किया जाएगा। खर्च का ब्योरा     प्रति छात्र कुल खर्च: 38,048 पाउंड से 42,076 पाउंड (लगभग ₹40 लाख)     राज्य सरकार का योगदान: 19,800 पाउंड (करीब ₹23 लाख)     शेष राशि एफसीडीओ द्वारा वहन की जाएगी     खर्च में शामिल: ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क, शोध शुल्क, मासिक भत्ता, और आने-जाने का हवाई किराया (इकोनॉमी क्लास) कब से लागू होगी योजना? यह छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी और तीन साल तक (2025-26, 2026-27, 2027-28) प्रभावी रहेगी। 2028-29 के लिए योजना को जारी रखने हेतु 30 मार्च 2028 तक नवीनीकरण करना होगा। अब ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार की गई घरौनी को संपत्ति का वैध दस्तावेज माना जाएगा। इसके आधार पर बैंक लोन भी लिया जा सकेगा लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई। प्रदेश के 62 जिलों में खराब राजकीय नलकूपों के रीबोर का प्रस्ताव पास किया गया। FRBM एक्ट की सीमा 3 से बढ़ाकर 3.5 कर दी गई। राज्य में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को स्थापित करने की अनुमति दी गई है। यूपी सरकार के ये फैसले शिक्षा, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना सुधार की दिशा में बड़ा कदम माने जा रहे हैं। खासकर चिवनिंग स्कॉलरशिप योजना के जरिए प्रदेश के मेधावी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने सपने साकार करने का अवसर मिलेगा।

खंडवा में बदमाशों का आतंक, महिला की गर्दन पर हथियार रखकर की लूट

खंडवा  ओंकारेश्वर के मांधाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 3:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक महिला के घर में घुसे और लूट करने लगे। महिला की नींद खुली तो बदमाशों ने उसके कंधे पर धारदार हथियार रखकर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में महिला चुप रही और बदमाश घर में रखी नगदी, सोने-चांदी के जेवर तथा बच्चों की गुल्लकों में जमा करीब 50 हजार रुपये की रकम भी लूट ले गए। बदमाशों ने सिर्फ एक ही घर नहीं, बल्कि अपार्टमेंट के 4–5 अन्य घरों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की। वारदात के दौरान उन्होंने बाकी घरों के दरवाजे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिए, ताकि कोई बाहर निकलकर मदद न कर सके। जानकारी के अनुसार घटना एनएचडीसी कालोनी में हुई। यहां इंदिरा सागर परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार रहते हैं। कालोनी में कमिश्नर स्तर तक के अधिकारी भी रहते हैं। पहले भी कई हो चुकी चोरी की घटनाएं कालोनीवासियों का कहना है कि पहले भी यहां कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज लोग शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में मांधाता थाना पहुंचे और हंगामा किया।पीड़ित महिला के अनुसार, उनके पति धर्मेंद्र तंवर रात करीब दो बजे ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने परिवार को नींद से न जगाते हुए बाहर जाते समय दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। करीब 3:30 बजे अलमारी और लाकर टूटने की आवाज से महिला की नींद खुली तो देखा कि तीन नकाबपोश बदमाश घर में मौजूद थे। उन्हें देखते ही एक बदमाश ने उनके कंधे पर चाकू रखकर बच्चों को मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने शोर नहीं मचाया। बदमाश करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और बच्चों की गुल्लक में रखी रकम लेकर फरार हो गए।

इंग्लैंड से लौटे जुरेल को कप्तानी, गिल को टीम की कमान और कुलदीप को मौका

मुंबई  भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए नॉर्थ जोन  की टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं ध्रुव जुरेल को सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है. कुलदीप यादव को भी इस टूर्नामेंट में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा. यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है.  शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनसे ज्यादा रन सिर्फ सुनील गावस्कर (774 रन, 1971 वेस्ट इंडीज दौरा) ने बनाए थे.  गिल की कप्तानी में नॉर्थ जोन की टीम ईस्ट जोन से भिड़ेगी. अगर गिल को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में चुना जाता है, तो वह सिर्फ पहला मैच खेलेंगे और फिर टीम से बाहर हो सकते हैं. एशिया कप में भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अभियान शुरू करेगा, फिर 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा.  वहीं शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाता है, तो उनके विकल्प के तौर पर शुभमन रोहिल्ला, गुरनूर बराड़, और अनुल ठकराल को स्टैंडबाय में रखा गया है. गिल के उपकप्तान अंकित कुमार (हरियाणा) होंगे. जिन्होंने पिछले रणजी सीजन में 14 पारियों में 574 रन बनाए थे. निशांत सिंधु जो बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं, उन्हें भी टीम में मौका मिला है.  दिल्ली के तीन खिलाड़ी इस टीम में चुने गए हैं. इनमें हर्षित राणा, यश ढुल (U-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान), और आयुष बडोनी शामिल हैं.  जम्मू और कश्मीर से सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी टीम में हैं, जिनमें शुभम खजूरिया और आकिब नबी शामिल हैं. आक‍िब ने पिछले रणजी सीजन में 8 मैचों में 44 विकेट लिए थे और वह दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे.  इस बार की दलीप ट्रॉफी फिर से पुराने जोनल फॉर्मेट में खेली जाएगी और यह 2025-26 घरेलू सीजन की शुरुआत होगी.  कुलदीप यादव नॉर्थ जोन की टीम में शामिल सेंट्रल जोन की टीम में कुलदीप यादव भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं. वो दो और बाएं हाथ के स्पिनरों हर्ष दुबे (विदर्भ) और मानव सुथार (राजस्थान) के साथ मिलकर स्पिन अटैक को मजबूती देंगे. हर्ष दुबे ने पिछले रणजी सीजन में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए थे. तेज गेंदबाजी की कमान खलील अहमद के हाथ में होगी, जो इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स से निजी कारणों की वजह से लौट आए हैं. वो दीपक चाहर के साथ नई गेंद संभाल सकते हैं. दीपक चोट के कारण आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वो फिट हैं.  विदर्भ के यश राठौड़, जिन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी में 960 रन बनाए थे, वो बल्लेबाजी को मजबूती देंगे. उनके साथी दानिश मालेवार जिन्होंने रणजी फाइनल में शानदार पारियां (153 और 73 रन) खेलीं, उन्हें भी टीम में मौका मिला है. टीम के कोच उस्मान गनी होंगे, जो विदर्भ की रणजी जीत के कोच भी थे.  दलीप ट्रॉफी के ल‍िए सेंट्रल जोन की टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर, यूपी), रजत पाटीदार (उपकप्तान, मध्य प्रदेश), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर, यूपी), आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), दानिश मालेवार (विदर्भ), शुभम शर्मा (मध्य प्रदेश), संजीत देसाई (छत्तीसगढ़), यश राठौड़ (विदर्भ), कुलदीप यादव (यूपी), हर्ष दुबे (विदर्भ), आदित्य ठाकरे (विदर्भ), मानव सुथार (राजस्थान), दीपक चाहर (राजस्थान), खलील अहमद (राजस्थान), सारांश जैन (मध्य प्रदेश),  स्टैंडबाय खिलाड़ी:मह‍िपाल लोमरोर (राजस्थान), यश ठाकुर (विदर्भ), माधव कौशिक (यूपी), कुलदीप सेन (मध्य प्रदेश), युवराज चौधरी (छत्तीसगढ़), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर, रेलवे) दलीप ट्रॉफी के ल‍िए नॉर्थ जोन टीम: शुभमन गिल (कप्तान, पंजाब), अंकित कुमार (उपकप्तान, हरियाणा), शुभम खजूरिया (जम्मू-कश्मीर), आयुष बडोनी (दिल्ली), यश ढुल (दिल्ली), अंकित कालसी (हिमाचल प्रदेश), निशांत सिंधु (हरियाणा), साहिल लोत्रा (जम्मू-कश्मीर), मयंक डागर (हिमाचल प्रदेश), युद्धवीर सिंह चरक (जम्मू-कश्मीर), अर्शदीप सिंह (पंजाब), हर्षित राणा (दिल्ली), अंशुल कम्बोज (हरियाणा), आकिब नबी (जम्मू-कश्मीर), कन्हैया वधावन (विकेटकीपर, जम्मू-कश्मीर)

बीजापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भैरमगढ़ केंद्र की व्यवस्थाएं परखी

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर के भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण बीजापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भैरमगढ़ केंद्र की व्यवस्थाएं परखी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेगा मॉडल हेल्थ सेंटर रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान जायसवाल ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा की।  इस अवसर पर जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में ष्निक्षय मित्रष् योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित कर समय पर नियमित रूप से दवाई सेवन करने की समझाइस दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सतत् प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजापुर के जांगला में प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब पूरे देश में और सुदूर क्षेत्रों तक पहुँच रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने जांगला में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और जांगला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया । उन्होंने जांगला ष्आयुष्मान आरोग्य मंदिरष् को एक मॉडल हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए तथा उसके भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की। निरीक्षण के दौरान सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को समय पर उचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोद में नन्ही सृष्टि, बना प्यार और अपनत्व का खास लम्हा

 नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल सरलता, करुणा और जनसामान्य से जुड़ाव की मिसाल बने मुख्यमंत्री साय : किसान पिता बोले, जीवन भर रहेगा याद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोद में नन्ही सृष्टि, बना प्यार और अपनत्व का खास लम्हा स्नेह से भरा पल: नन्ही सृष्टि को गोद में लेकर सीएम साय ने जीता सबका दिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा में सशक्त पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है। आज जांजगीर चांपा जिले में आगमन के दौरान हेलीपेड पर ऐसा ही एक क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री ने नन्ही बच्ची सृष्टि को गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा। किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सुसृष्टि पांडेय को लेकर ग्राम भणेसर से विशेष रूप से मुख्यमंत्री साय से मिलने पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री साय  की दृष्टि  मासूम बच्ची सृष्टि पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आत्मीय मुस्कान के साथ निहारा और उसे स्नेह से अपनी गोद में उठा लिया।  मुख्यमंत्री से मिलकर नन्ही सृष्टि की आँखों में जो चमक थी, वह पूरे वातावरण को आत्मीयता से भर गई।  सृष्टि के पिता योगेंद्र पांडेय ने भावुक होकर बताया कि मुख्यमंत्री जी के आने की खबर सुनकर मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाऊँगा। जब मुख्यमंत्री जी ने उसे गोद में उठाया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेरी बेटी और हम दोनों के लिए यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गई है जो जीवन भर याद रहेगी। सुसृष्टि, जो वर्तमान में नर्सरी कक्षा की छात्रा हैं, अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री साय को देखने के लिए अत्यंत उत्साह के साथ पहुंची थीं। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और सृष्टि स्वयं शामिल हैं।

छुट्टियों की झड़ी! 15 से 18 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजों में ताला

उज्जैन अगस्त महीने में लगातार छुट्टियां मिल रही हैं। जिसके चलते आप कहीं परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में ये छुट्टियां और भी खास होने वाली हैं, क्यों कि अगले हफ्ते 15 अगस्त से 18 अगस्त तक लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। चार दिन लगातार मिलेगी छुट्टी इस हफ्ते की बात करें 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10 अगस्त को रविवार है। इसमें दो दिन की लगातार छुट्टी मिल रही है। ऐसे ही अगले हफ्ते 15 को स्वतंत्रता दिवस, 16 को जन्माष्टमी, 17 को रविवार और सोमवार उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी के चलते उज्जैन तहसील में अवकाश घोषित रहेगा।   बाकी लोगों को मिलेंगी एकसाथ तीन छुट्टी उज्जैन जिले के बाहर के लोगों को एक साथ तीन छुट्टियां मिलेंगी। जिसमें लोग अपने परिवार के साथ तीन दिन का वीकेंड मनाने जा सकते हैं। 

स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की भीड़ ने बढ़ाई रेलवे की चुनौती, फुल हुईं सभी प्रमुख ट्रेनें

इंदौर अगस्त से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई तेजस एक्सप्रेस में अब सीटें फुल होना शुरू हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग बंद हो गई है। वहीं, बसों के किराए में भी 20 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में यात्रियों का एक शहर से दूसरे शहरों, गांवों, कस्बों में आना-जाना होता है। अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त (शनिवार) और 10 अगस्त (रविवार) को आ रहा है। दो दिन की छुट्टी आ रही है। 8 अगस्त की छुट्टी ले ली जाए तो तीन दिन का सप्ताहांत मिल जाएगा। इसी तरह 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश एवं 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े राष्ट्रीय त्योहार आ रहे हैं।   तीन दिन का वीकेंड मिल रहा है 17 अगस्त को रविवार होने से यात्रियों को तीन दिन का सप्ताहांत मिल रहा है। इन त्योहारों का सप्ताह के अंतिम दिनों में आने से ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। फिर आगामी महीनों में गणेश चतुर्थी, नवदुर्गा, दशहरा एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 23 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगी। त्योहारी सीजन में इस ट्रेन में किराया ज्यादा होने के बाद भी यात्रियों में रुझान बढ़ने लगा है। इसमें थर्ड एसी किराया 1803, सेकंड एसी 2430 और फर्स्ट 3800 रुपए है। बसों के किराए में बढ़ोतरी इंदौर से मुंबई, पुणे, नागपुर सहित अन्य शहरों तक चलने वाली बसों में यात्रियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण कई बस संचालकों ने किराए में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। बसों में आमतौर पर 1500 से 2000 रुपए किराया लगता है, जो त्योहारी सीजन में बढ़कर 2500 से 3000 रुपए तक हो गया है।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जनरल कोच में भी मिलेगा ताजा खाना, कीमत होगी बेहद कम

रायबरेली रेल यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर! अब सिर्फ एसी कोच ही नहीं, जनरल कोच के यात्रियों को भी ट्रेन में सफर के दौरान ताजा और पौष्टिक खाना मिलेगा। केवल 80 रुपये खर्च कर आप ट्रेन में ही गर्मागरम शाकाहारी थाली का स्वाद ले सकेंगे। यह सुविधा रायबरेली से शुरू हो रही है और आगे देशभर में लागू की जाएगी। रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्री भी ट्रेन में ही पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना पा सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ एसी कोच तक सीमित थी, लेकिन अब भारतीय रेलवे की सहयोगी संस्था आईआरसीटीसी (IRCTC) और टच स्टोन फाउंडेशन के बीच हुए समझौते के तहत जनरल कोच के यात्रियों को भी यह सेवा दी जा रही है। यह सुविधा सबसे पहले रायबरेली से शुरू की गई है, और जल्द ही इसे अन्य स्टेशनों व ट्रेनों में भी विस्तार दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था में यात्रियों को 80 रुपये में शाकाहारी थाली मिलेगी, जिसमें पूरी न्यूट्रिशन का ध्यान रखा गया है। इस थाली में क्या-क्या मिलेगा? यात्रियों को 2 पराठे या 4 रोटियां (100 ग्राम), 150 ग्राम चावल, 150 ग्राम दाल या सांभर, 100 ग्राम मौसमी सब्जी और 80 ग्राम दही परोसा जाएगा। यह खाना न केवल स्वादिष्ट होगा, बल्कि पूरी तरह से संतुलित और ताजगी से भरपूर भी होगा। रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि खाना पर्यावरण अनुकूल थालियों में परोसा जाए, ताकि प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सके। यह पहल न केवल खाने की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर मिलने वाले स्टैंडर्ड वेज मील की कीमत 70 रुपये है, लेकिन अगर यात्री ट्रेन में बैठकर खाना मंगवाते हैं, तो उन्हें सिर्फ 80 रुपये खर्च करने होंगे। यह सेवा खासतौर पर जनरल कोच में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी, जो अब तक स्टेशनों पर उतरकर खाने की तलाश करते थे या फिर सफर में कम गुणवत्ता वाले खाने पर निर्भर रहते थे। अब उन्हें सफर के दौरान ही संतुलित, साफ-सुथरा और गर्म भोजन मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगी।

भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप की चुनौती के बीच बढ़ेगी भारत-रूस की नजदीकी

नई दिल्ली अमेरिका से मची तनातनी के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. गुरुवार को मॉस्को में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हवाले से बताया गया कि राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे. रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे की खबर ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया है. रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स (Interfax) ने अजीत डोभाल के हवाले से पहले बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत का दौरा करेंगे. हालांकि, बाद में खबर में संशोधन करते हुए एजेंसी ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन 2025 के अंत में भारत दौरे पर आएंगे. ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50% टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था. इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने घोषणा की थी कि रूसी तेल की खरीद के संबंध में भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा था, 'भारत न केवल रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है. भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की वॉर मशीन कितने लोगों को मार रही है. इसे देखते हुए मैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं.'  ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जिससे कुल टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है. भारत पर यह 50% टैरिफ ट्रंप का कार्यकारी आदेश जारी होने के 21 दिन बाद से लागू होगा. ट्रंप के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या कहा? ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ को भारत के विदेश मंत्रालय ने तर्कहीन बताया है. मंत्रालय ने कहा, 'यह कार्रवाई अनुचित, बेवजह और तर्कहीन है.' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया, 'हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है. हम इन मुद्दों पर पहले ही अपना रुख साफ कर चुके हैं जिसमें यह फैक्ट भी शामिल है कि हमारा आयात बाजार के हालातों पर आधारित है. और इसका मकसद भारत की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है.'