samacharsecretary.com

CG: भिलाई में यातायात नियमों की अनदेखी, 9 महीने में 9,216 चालक पकड़े गए

भिलाई नगर. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सख्ती बरत रही है। इंटरसेप्टर यातायात पुलिस वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहन चालकों की निगरानी के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ माह में 9,216 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 69 लाख 44 हजार 100 रुपए समन शुल्क वसूल किया है। ट्रैफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 1,862 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले सर्वाधिक 6,920 चालक कार्रवाई की जद में आए। इसके अलावा वाहनों में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 153, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 226 तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले 55 चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। एएसपी ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इससे वाहन चालक के साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से नियम तोड़ने, वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

दशहरे पर भोपाल में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दोपहर 2 बजे से लागू होंगे नए ट्रैफिक नियम

भोपाल  भोपाल में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। रावण दहन के प्रमुख कार्यक्रमों और श्री रामविजय रथ यात्रा के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।पुलिस के निर्देशानुसार, दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, जबकि शाम 5 बजे के बाद आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्रों में भी डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस वर्ष शहर के 18 प्रमुख मैदानों पर रावण दहन के भव्य आयोजन होंगे, वहीं लगभग 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाएंगे।  इन प्रमुख स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद दोपहर 2 बजे से शहर के निम्नलिखित प्रवेश बिंदुओं पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे: – खजूरी बायपास – मुबारकपुर चौराहा – नया बायपास लांबाखेड़ा – चौपड़ाकला बायपास – पटेलनगर व भानपुर – बेस्टप्राइज व करोंद चौराहा – लालघाटी व प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा – सुभाष नगर फाटक व जिन्सी चौराहा – हबीबगंज नाका, सूरज नगर और मिसरोद 11 मील छोला दशहरा मैदान जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग – भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की तरफ केवल उन्हीं दोपहिया और हल्के वाहनों को जाने की अनुमति होगी जो रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। – नादरा बस स्टैंड और डीआईजी बंगले की ओर जाने वाले वाहन बेस्टप्राइज तिराहा, कृषि उपज मंडी, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा या गणेश मंदिर छोला अंडरब्रिज के रास्तों का उपयोग कर सकेंगे। – विदिशा और बैरसिया की तरफ से आने वाली जो बसें नादरा बस स्टैंड या पुतलीघर बस स्टैंड जाती हैं, वे केवल भानपुर चौराहे या बेस्टप्राइज तिराहे तक ही आ सकेंगी। शाम 6 बजे के बाद इन बसों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्री रामविजय रथ यात्रा का मार्ग और ट्रैफिक प्रतिबंध -श्री रामविजय रथ यात्रा बांके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से शुरू होकर चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चौकी चौक, घोड़ा नक्कास, छोटे भैया चौराहा और नादरा बस स्टैंड से होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचेगी। -जब रथ यात्रा नादरा बस स्टैंड पहुंचेगी, तब भोपाल टॉकीज चौराहा और अल्पना तिराहे से नादरा की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। -रथ यात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर छोला मैदान जाने वाले वाहन काजी कैंप, डीआईजी बंगला, जेपी नगर तिराहा, कृषि उपज मंडी और बेस्टप्राइज के रास्ते जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था छोला दशहरा मैदान आने वाले नागरिकों के लिए वाहन पार्किंग रेलवे गोदाम के पास, टिंबर मार्केट और स्टेडियम के पास तय की गई है। पुलिस ने अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित स्थल पर ही पार्क करें। भेल दशहरा मैदान और अन्य क्षेत्रों के लिए डायवर्जन – भेल दशहरा मैदान के आसपास चेतक ब्रिज, अन्ना नगर, करियर कॉलेज, बीएचईएल गेट नंबर-6, सिक्योरिटी लाइन तिराहा और हेमा स्कूल के इर्द-गिर्द ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा। – एमपी नगर और चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन अन्ना नगर से दाएं मुड़कर हबीबगंज मस्जिद तिराहा जा सकते हैं, जहाँ से बाएं मुड़कर जवाहरलाल नेहरू गुलाब उद्यान होते हुए बीएचईएल और अवधपुरी पहुंच सकेंगे। – पुराने शहर के अशोका गार्डन, छोला, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, तलैया, बुधवारा, मंगलवारा और हनुमानगंज क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निकलने वाले 50 से 60 पथ संचलनों के कारण यातायात प्रभावित रह सकता है। इन 18 मैदानों पर होगा रावण दहन शहर में बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर रावण दहन के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी मैदानों के आसपास जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य रखें और किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क करें।  

लुधियाना में वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी, एक महीने तक बंद रहेगा सड़क मार्ग; जानें वैकल्पिक रास्ते

लुधियाना. पुन: निर्माण के चलते शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क एक माह तक बंद रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्शन प्लान जारी कर दिया है। बता दे कि नेशनल हाईवे पर बनी स्लिपवे रोड की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके चलते नेशनल हाईवे ऑथोरिटी द्वारा इसका पुन: निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में शिव चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क को चुना गया है जिसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्शन प्लान लागू कर दिया गया है। शेरपुर चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने वाले वाहनों को चीमा चौक की तरफ घुमा दिया जाएगा जिससे वह आगे ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे। ऐसे ही जिन लोगों ने शिव चौक से जालंधर की तरफ जाना है उनके लिए मोती नगर पुलिस से पहले यॉर्क हौजरी के पास अस्थाई तौर पर अप रैंप का निर्माण किया गया है। अप रैंप के माध्यम से वाहन चालक फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़कर जालंधर की तरफ जा सकेंगे। जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर कौर ने बताया कि इस संबंधी जगह-जगह बोर्ड भी लगा दिए गए है। वाहन चालक डायवर्शन प्लान के अनुसार ही आगे जाएं।

त्योहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद, चंडीगढ़ पुलिस ने व्यापारियों से की चर्चा

चंडीगढ़. चंडीगढ़. त्योहारों के सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने व्यापार मंडल को जरूरी कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन संजीव चड्ढा को पत्र लिखकर बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ मिलकर काम करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले त्योहारों के सीजन में शहर के बाजारों के आसपास काफी ट्रैफिक जाम लगा था। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार दुकानदारों और ग्राहकों को पार्किंग के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। सुखना लेक मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक और सुखना लेक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसके अलावा हीरा सिंह चौक की ओर दाएं मुड़ने, पंजाब लोक भवन रोड से किशनगढ़ मोड़ की ओर बाएं मुड़ने तथा सेंट कबीर लाइट पॉइंट की ओर दाएं मुड़ने वाले मार्गों पर भी ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। किशनगढ़ चौक और आईटी पार्क में ट्रैफिक डायवर्जन इसी तरह शास्त्री नगर लाइट पॉइंट की ओर बाएं मुड़ने, किशनगढ़ चौक और ललित होटल की ओर बाएं मुड़ने वाले रास्तों पर भी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। वहीं, आईटी पार्क लाइट पॉइंट से यू-टर्न लेने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इन मार्गों पर मैराथन के आयोजन को सुचारु बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की यह अडवाइजरी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों से गुजरने से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक संबंधी ताजा जानकारी के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखने की अपील भी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है।

गुरुग्राम में जाम और अवैध पार्किंग पर लगाम की तैयारी, सड़कों पर उतरे 107 राइडर्स

गुरुग्राम. गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की है। शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 107 राइडर्स की तैनाती की गई है। ये राइडर पूरे शहर में घूम-घूमकर जाम की स्थिति, गलत पार्किंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे और मौके पर ही व्यवस्था संभालेंगे। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ये राइडर यातायात की निगरानी करने, वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। तैनाती के तहत 30 से ज्यादा राइडर को पुराने शहर में, 30 राइडर को नए गुरुग्राम में लगाया गया है। बाकी राइडर्स को साउथ जोन और मानेसर जोन में तैनात किया गया है। चालान भुगतान की प्रक्रिया को सरल ट्रैफिक पुलिस ने चालान भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विंडो की संख्या एक से बढ़ाकर छह की गई है, ताकि चालान भुगतने वाले लोगों को परेशानी न हो। विंडो की संख्या बढ़ने से चालान भुगतने के प्रतीक्षा समय को कम किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए गए 107 राइडर सड़कों पर वाहनों के संचालन की निगरानी करेंगे। वे वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे। यातायात पुलिस ने 12 अक्तूबर को कुल 3,044 वाहनों के चालान काटे। इनमें नो एंट्री के 69, खतरनाक ड्राइविंग के 117 और बिना पीयूसी के 220 चालान शामिल थे। वहीं, गलत दिशा में वाहन चलाने के 266, लेन बदलने के 163, गलत पार्किंग के 220 चालान, दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के 246 व पिलियन राइडर बिना हेलमेट के 164 चालान काटे गए। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 294 और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के 181 चालान किए गए।

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध

राजनांदगांव. गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में शुक्रवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में यातायात पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है। ज्ञात हो कि 25 सितंबर को शहर में गणेश विसर्जन झांकी एवं 25 एवं 26 को गणेश प्रतिमाओं का मोहारा कुण्ड में विसर्जन किया जाना है। इस दौरान शहर में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा 25 सितंबर के दोपहर 2 बजे से 26 सितंबर के सुबह 10 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। इस दौरान फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला एवं सीआईटी बायपास से राजनांदगांव शहर की ओर आने वाले सभी हल्के एवं भारी चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। गणेश पंडालों में चोरी : चोरों ने भगवान के पंडाल को भी नहीं छोड़ा गणेश उत्सव के बीच खैरागढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने अब भगवान के पंडालों को भी | निशाना बनाना शुरू कर दिया है। थाना क्षेत्र के सरागोंदी, आमदनी और भोरामपुर गांव में अलग-अलग गणेश पंडालों से कलश, थाली समेत अन्य पूजन सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। एक साथ तीन गांवों में हुई चोरी की घटनाओं से गणेश उत्सव समितियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी और ग्रामीण खैरागढ़ थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर अज्ञात चोरों का पता लगाने और मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद पंडालों से पूजन सामग्री चोरी होने से श्रद्धालु सकते में है।

VVIP के चलते चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम, स्कूलों के बाहर परेशानी

चंडीगढ़. शहर में यदि कोई व्यक्ति सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दे तो ट्रैफिक पुलिस तत्काल उसका चालान कर देती है और यही नहीं उसकी गाड़ी को उठाकर ले जाती है। यह रूल्स सिर्फ आम नागरिकों पर लागू होते नजर आते हैं। बात नेताओं और वीवीआईपी की आ जाती है तो पुलिस बेबस दिखती है। इसका उदाहरण सोमवार को सेक्टर-26 के स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल और सेंट कबीर स्कूल के बाहर देखने को मिला। स्कूलों के बाहर मेन सड़क पर दो या तीन लेन में अफसर और नेताओं की गाड़ियां खड़ी थी, जिसकी वजह से जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे थे। ट्रैफिक लाइट पड़ी बंद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी आमतौर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की होती है, लेकिन बुधवार दोपहर सेक्टर-19/27 की ट्रैफिक लाइट खराब होने के बाद एक ऑटो चालक ने ट्रैफिक लाइट बंद होने और मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने के कारण चौराहे के आसपास सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे सैकड़ों वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारी छोड़कर लौट रहे थे, जाम देखकर रोक दिया ऑटो सेक्टर-19/27 के पास ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आया। जाम लगातार बढ़ता जा रहा था और वाहन चालक परेशान हो रहे थे। अलग-अलग दिशाओं से आ रहे वाहनों को बढ़ाकर यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास शुरू किया।

जयपुर में सिग्नल हटाकर यू-टर्न से चलेगा ट्रैफिक, 3 चौराहों पर नई व्यवस्था की तैयारी

जयपुर जयपुर के जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए यातायात को आगे बढ़ाने की नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी जेडीए ने कर ली है। जेडीए का लक्ष्य 21 सितंबर से महल रोड के तीन प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करना है। इसके लिए प्रस्तावित सात यू-टर्न स्ट्रक्चर में से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। इनके जरिए जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा सिग्नल फ्री किए जाएंगे। नई व्यवस्था लागू करने से पहले स्थानीय लोगों से संवाद की तैयारी की गई है। इसको लेकर जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सिग्नल हटेंगे, पर खतरे बढ़े तो? सिग्नल हटाकर ट्रैफिक चलाने की कोशिश यू-टर्न पर वाहनों की लंबी कतार में बदल सकती है, क्योंकि मुख्य कॉरिडोर को संकरा कर दिया गया है। मार्ग पर अस्पताल हैं। यू-टर्न पर जाम लगने या वाहन फंसने की स्थिति में एंबुलेंस के लिए सबसे जरूरी समय गंवाने का खतरा रहेगा। लंबा चक्कर बचाने की कोशिश में चालक गलत कट, गलत लेन या गलत दिशा अपना सकते हैं। यही लापरवाही हादसे की वजह बन सकती है। यू-टर्न पर कई दिशाओं से वाहनों का मूवमेंट होगा। सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं हुई तो सड़क पार करना बड़ी चुनौती बन सकता है। बस या बड़े वाहन के यू-टर्न लेते ही पीछे वाहनों की लंबी कतार लग सकती है। डिजाइन में कमी पूरे ट्रैफिक फ्लो पर भारी पड़ सकती है। आज मौके पर होगा ट्रैफिक मूवमेंट का परीक्षण जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी 18 सितंबर को महल रोड पर संयुक्त निरीक्षण करेंगे। यू-टर्न स्ट्रक्चर पर वाहनों के सुगम संचालन में कहां परेशानी आ सकती है, इसका मौके पर परीक्षण किया जाएगा। महाजन ने अधिकारियों को ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय रखने और यू-टर्न स्ट्रक्चर पर यातायात संचालन को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। जेडीए ने शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे मंथन सभागार में मार्ग से जुड़े स्थानीय लोगों और संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।

मध्य प्रदेश में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, Google Maps के पीक ऑवर डेटा से तैयार होगा नया रोड प्लान

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने डी-कंजेशन पॉलिसी पर काम करना शुरू कर दिया है। शहर के सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव वाले लोकेशन पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। शुरुआत में 6 शहरों का चयन कर काम शुरू किया गया है। इसमें जबलपुर में एक कॉरिडोर तैयार किया भी जा चुका है। इसके अलावा शहर में ही एक और नया कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ऐसे 6 शहरों में डी-कंजेशन पॉलिसी के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने हैं। इन एलिवेटेड कॉरिडोर से बड़े शहरों का ट्रैफिक दबाव होगा कम -भोपाल : शहर के बैरागढ़ इलाके में स्थित लाउखेड़ी से निगम विसर्जन घाट तक 3.7 किमी का 306 करोड़ से कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है, जिसका 80 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। -इंदौर : शहर के एलआइजी से नवलखा चौराहे तक 7.44 किमी का 306 करोड़ से एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार करने का काम शुरू किया जा चुका है। -उज्जैन : शहर के हरिफाटक फ्लाइओवर और चिमनगंज मंडी चौराहे से इंदौर गेट तक दाने वाले 5.32 कि.मी का 945 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। -जबलपुर : शहर में 7 कि.मी का एक कॉरिडोर 1019 करोड़ से बनकर तैयार किया जा चुका है। जबकि, दूसरा बनाने की तैयारी विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। -ग्वालियर: आईआईआईटीएम महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा, स्वर्ण रेखा नदी, गिरबाई एबी रोड पर 13.3 किमी का 1065 करोड़ से फोरलेन कॉरिडोर का निर्माण काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। -रीवा : शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर की डीपीआर बनाई जा रही है, जल्द काम शुरु किया जाएगा। डिजाइन तैयार करने से पहले इन पर विश्लेषण -प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या -पीक आवर में जाम की स्थिति -सड़क की क्षमता दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड -भविष्य के यातायाता का अनुमान गूगल से डेटा परीक्षण कर बनेगी डिजाइन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने से पहले वैज्ञानिक आधारों पर परीक्षण किया जाता है। खास बात यह है कि गूगल से पहले हर घंटे का डेटा एकत्रित किया जाता है। इसके बाद इस बात का विश्लेषण करते हैं कि, सबसे पीक ऑवर में यहां ट्रैफिक की क्या स्थिति रहती है। उसके आधार पर कॉरिडोर का लेआउट-डिजाइन तैयार करते हैं। इसका डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से तैयार करवाया जा रहा है। साथ ही रोड सेफ्टी का भी ध्यान रखा जा रहा है।

स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग पार करना पड़ेगा भारी, अमृतसर में AI कैमरे रखेंगे नजर

अमृतसर अमृतसर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए अब सावधान रहने का समय आ गया है। अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने आज से ऑनलाइन चालान प्रणाली को लागू कर दिया है। इसके तहत ट्रैफिक सिग्नलों और प्रमुख चौकों पर लगे लगभग 1300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। आज से उल्लंघन होने पर स्वचालित रूप से ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) अमनदीप कौर ने बताया कि इस व्यवस्था को पहले परीक्षण आधार पर शुरू किया गया था औ अब इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक सिग्नलों पर निर्धारित स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे ही अपने वाहन रोकें। यातायात पुलिस के अनुसार यदि कोई वाहन चालक स्टॉप लाइन पार करता है या जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करता है तो उसका ऑनलाइन चालान स्वतः दर्ज हो जाएगा। 1300 हाईटैक कैमरे रखेंगे नजर शहर में स्थापित तकरीबन 1300 कैमरे आधुनिक कैमरे दूर से ही वाहन नंबर पढ़ने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान करने में सक्षम हैं। इससे पूरी चालान प्रक्रिया बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के संचालित की जा सकेगी। यातायात पुलिस का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही चौकों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। जानें किन 7 चौको पर शुरू हुआ ई-चालान अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण में यह प्रणाली शहर के कुछ प्रमुख चौकों पर लागू की जाएगी। इनमें नोवेल्टी चौक, क्रिस्टल चौक, न्यू रियाल्टो चौक, रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, भंडारी पुल और क्वींस रोड क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण नियमों के उल्लंघन की घटनाएं भी ज्यादा सामने आती हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कदम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक संकेतों का पालन करें और स्टॉप लाइन तथा जेब्रा क्रॉसिंग का सम्मान करें, ताकि अनावश्यक चालान से बचा जा सके।