samacharsecretary.com

राजनांदगांव में 31 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 14 यात्री ट्रेनें रद्द

राजनांदगांव. राजनांदगांव नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 से 31 जनवरी तक कई यात्री ट्रेनें कैंसिल रहेगी। राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन को तुमसर यार्ड से जोड़ने कार्य चलेगा। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल रहेगी तो वहीं कुछ देरी से रवाना होगी और गंतव्य से पहले समाप्त होगी। ऐसे में दुर्ग से नागपुर के बीच रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सप्ताहभर रेल यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं जो ट्रेनें चलेगी उसमें दबाव बढ़ने के कारण यात्रियों को कष्टदायक यात्रा करनी पड़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना अंतर्गत अधोसंरचना विकास कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना भविष्य में यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन तथा ट्रेनों की समय बद्धता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में तुमसर रोड यार्ड पर राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण 24 से 31 जनवरी तक कुछ यात्री गाड़ियों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। दुर्ग से गोंदिया और इतवारी तक इन ट्रेनों को किया रद्द रेलवे ने 24 से 31 जनवरी तक गाड़ी संख्या 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर, 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर, 58815 इतवारी-तिरोडी पैसेंजर, 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर, 68715 बालाघाट- इतवारी तिरोडी मेमू, 68714 इतवारी- बालाघाट मेमू कैंसिल रहेगी। 28 से 31 जनवरी तक 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू, 68743 गोंदिया-इतवारी मेमू, 68744 इतवारी- गोंदिया मेमू, 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू, 68711 डोंगरगढ़- गोंदिया मेमू, 68713 गोंदिया- इतवारी मेमू, 68716 इतवारी- गोंदिया मेमू, 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू को कैंसिल किया गया है।

यात्री ध्यान दें! एक महीने तक बंद रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

रांची झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। रांची रेलवे स्टेशन का रेनोवेशन कार्य किया जा रहा है। जिस कारण 20 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 10 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें रेलगाड़ी संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 18602/18601 हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी पैसेंजर, रेलगाड़ी संख्या 58034/58033 रांची–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक रद्द रहेंगी। 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें ट्रेन नंबर 18085/18086 खड़गपुर–रांची एक्सप्रेस,  रेलगाड़ी संख्या 13303/13304 धनबाद–रांची एक्सप्रेस,  ट्रेन नंबर 13319/13320 दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 68035/68036 टाटानगर–हटिया मेमू  23 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया। वहीं  रेलगाड़ी संख्या 18631 रांची–चोपन एक्सप्रेस  24, 26, 28, 31 दिसंबर, 02, 04, 07 जनवरी तक रद्द रहेंगी। जबकि ट्रेन नंबर 18632 चोपन–रांची एक्सप्रेस 25, 27, 29 दिसंबर, 01, 03, 05, 08 जनवरी कैंसिल की गई। ट्रेन नंबर 13403/13404 रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस  06 और 07 जनवरी को रद्द कर दिया गया। ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक गाड़ी संख्या 13503/13504 वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी तक शॉर्ट टर्मिनेट होगी। गाड़ी संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची मेमू, ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस मुरी स्टेशन तक शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। ट्रेन नंबर 13513/13514 आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस  24, 25, 27, 28, 29, 31 दिसंबर और 01, 03, 04, 05, 07 जनवरी तक मेसरा स्टेशन तक शॉर्ट-टर्मिनेट रहेगी। ये ट्रेनें पिस्का स्टेशन से चलेगी ट्रेन नंबर 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस 23-27 दिसंबर, 29 दिसंबर–03 जनवरी, 05–07 जनवरी, वहीं गाड़ी संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस 24–28 दिसंबर, 30 दिसंबर–04 जनवरी, 06–08 जनवरी तक पिस्का स्टेशन से चलेगी।

रेलवे ने जारी की बड़ी अपडेट: कोहरे के कारण 24 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली  सर्दियों की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत में कोहरे का संकट गहराने लगा है। खासकर उत्तर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब से लेकर पूर्वी भारत तक हर सुबह रेलवे ट्रैकों पर घनी धुंध छाई रहती है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। इसी स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर, अंबाला सहित कई रूटों पर चलने वाली कुल 24 लंबी दूरी की ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। यह रोक 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस फैसले से लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। क्यों लिया गया यह फैसला? सर्दियों में कोहरे के कारण सिग्नल स्पष्ट दिखाई नहीं देते और ट्रैक की विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विशाल रेलवे नेटवर्क के चलते ऐसे हालात में ट्रेन संचालन बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। रेलवे का कहना है कि कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकने से नेटवर्म पर दबाव कम होगा, जिससे बाकी ट्रेनों को अधिक सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से चलाया जा सकेगा। तीन महीने तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची प्रयागराज – मुजफ्फरपुर रूट 14112 प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026) 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026) झांसी – कोलकाता रूट 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता एक्सप्रेस (5 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस (7 दिसम्बर 2025–1 मार्च 2026) हावड़ा – देहरादून रूट 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026) मालदा – दिल्ली रूट 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस (6 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026) 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026) बरौनी – अंबाला रूट 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026) 14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–24 फरवरी 2026) पूर्णिया – अमृतसर रूट 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–2 मार्च 2026) 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026) डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ रूट 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–1 मार्च 2026) गया – कामाख्या रूट 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–23 फरवरी 2026) 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–24 फरवरी 2026) कामाख्या – आनंद विहार रूट 15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026) 15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस (5 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) हटिया – आनंद विहार रूट 12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026) 12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) यह भी पढ़ें- 'मैं इसकी हत्या कर दूंगी…', हापुड़ में प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज, Video वायरल संतरागाछी – आनंद विहार रूट 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–2 मार्च 2026) 22858 आनंद विहार–संतरागाछी एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–3 मार्च 2026) टाटा – अमृतसर रूट 18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026) 18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026) रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट और ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।  

रेलवे अलर्ट: छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, 3 रद्द और 2 प्रभावित — जारी हुई सूची

 बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है. इसके चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है. प्रभावित रहने वाली ट्रेनें:     68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी.     68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी.     68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी.     68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी.     68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का परिचालन बिलासपुर से शुरू होगा. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले समय सारिणी और ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें.

रतलाम मंडल से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त, जम्मू जाने वाले यात्री सावधान

रतलाम यदि आप रतलाम रेल मंडल से होकर जम्मू और कटरा जाने वाले हैं या इसका प्लान कर रहे हैं तो पहले आप अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. क्योंकि इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. इसलिए घर से निकलने के पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जान लें. बता दें कि उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश की वजह से जम्‍मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेल खंड में ट्रैफिक सस्पेंड है. जिसके कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जिसमें 7 ट्रेनों को निरस्त रखा गया है. वहीं, 2 यात्री गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट किया गया है. ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त     दिनांक 4 एवं 5 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 2, 3 एवं 5 सितम्‍बर को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा बान्‍द्रा टर्मिनल एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 4 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12474 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा गांधीधाम एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 2 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 3 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12477 जामनगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 8, 15, 22 एवं 29 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 3, 10, 17 एवं 24 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी. ये ट्रेनें भी होगी प्रभावित दिनांक 02 से 19 सितम्‍बर तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और अंबाला से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा तक निरस्‍त रहेगी. दिनांक 03 से 20 सितम्‍बर, 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी यानी श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा स्टेशन से अंबाला तक निरस्त रहेगी. रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेलखंड में ट्रैफिक सस्पेंड होने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त या प्रभावित किया गया है." इन ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.