samacharsecretary.com

रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।     ​      राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से  नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसी प्रकार दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को कवर्धा से स्थानांतरित कर संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।    ​       अभियंताओं की नई पदस्थापना में बृजेश वास्तव सहायक अभियंता को कोण्डागांव से बिलासपुर और ललित कुमार त्रिवेदी सहायक अभियंता को भी बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की कमान सौंपी गई है। दुर्ग क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत सी.बी. परगनिहा सहायक अभियंता को दुर्ग से धमतरी, हेमन्त कुमार साहू सहायक अभियंता को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग और चन्द्रशेखर सारथी सहायक अभियंता को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा भेजा गया है। वहीं नवा रायपुर में पदस्थ गगन वासन अब नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। ​रिसाली कार्यपालन अभियंता को मिला अतिरिक्त प्रभार    ​ प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग) के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पुलिस विभाग में एक साथ 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानें किसे कहां किया गया तैनात

रायपुर   छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं। यह आदेश एसपी मनोज खेलारी द्वारा जारी किए गए। इसके तहत 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षकों को इधर उधर किया गया है। नए आदेश के मुताबिक, ​ शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी, शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा संभालेंगे। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही अजय वारे को शिकायत शाखा का प्रभारी और मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि जिले में पहली बार अजाक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) थाने का गठन किया गया है, जो विशेष शिकायतों के निवारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ​

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, 67 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, नई पोस्टिंग के आदेश जारी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के निर्देश पर एक साथ 67 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई तैनाती हुई है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इस तबादला सूची में आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए शनिप रात्रे को साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह बदलाव सिर्फ रूटीन ट्रांसफर नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए पदस्थापन से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा आएगी और वे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से न सिर्फ थानों की कार्यप्रणाली सुधरेगी, बल्कि आम जनता को भी तेज और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। कुल मिलाकर: GPM जिले में यह ट्रांसफर एक बड़े प्रशासनिक सुधार के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका सीधा असर कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम कंट्रोल पर पड़ सकता है।

पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, नर्मदापुरम में 72 कर्मियों का रोटेशन

नर्मदापुरम  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने जिले में एक साथ 72 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 2 एसआई, 11 एएसआई, 20 हेड कांस्टेबल और 38 कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा एक सूबेदार का भी तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को थानों से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया है, वहीं पुलिस लाइन में लंबे समय से इंतजार कर रहे कई पुलिसकर्मियों को थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि एसपी सांई कृष्णा थोटा के नर्मदापुरम में पदभार संभालने के बाद यह थोक तबादलों की पहली सूची है, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। सूची के अनुसार सूबेदार विनय अडलक को इटारसी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं एसआई नरेंद्र लिल्लौरे को सिवनी मालवा थाने से हटाकर बानापुरा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एसआई वंशज श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से पचमढ़ी थाने में पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे तबादला सूची जारी की गई। वहीं जल्द ही विभाग में तबादलों की एक और सूची जारी होने की संभावना भी जताई जा रही है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अफसरों की तैनाती बदली, आदेश आते ही अफसरों में हलचल

जांजगीर  जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की कई तहसीलों में नए अधिकारी पदभार संभालेंगे। जारी आदेश के अनुसार शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से बम्हनीडीह भेजा गया है, जबकि अविनाश चौहान को बम्हनीडीह से अकलतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से नवागढ़ पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में महेंद्र लहरे को पामगढ़ से शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को शिवरीनारायण से बलौदा और अमरनाथ श्याम को बलौदा से पामगढ़ तहसीलदार बनाया गया है। नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव हुआ है। संजय बरेठ को शिवरीनारायण से बम्हनीडीह तहसीलदार बनाया गया है, जबकि चंद्रकुमार साहू को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण नायब तहसीलदार पदस्थ किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के मुताबिक यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल, 2 अधिकारी और 14 पुलिसकर्मी तबादला, नई पोस्टिंग की जानकारी

कोरबा  जिले में कानून‑व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 2 टीआई, 4 एसआई, 3 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल का तबादला किया गया है। दर्री, पाली और करतला थानों को मिले नए प्रभारी तबादला आदेश के अनुसार दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को सौंपी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को कर्तला थाना प्रभारी बनाया गया है। पसान थाना प्रभारी बदले, रक्षित केंद्र भेजे गए पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर जटगा चौकी से एक एएसआई को पसान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। लेमरू और सिविल लाइन थाना में भी बदलाव सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से स्थानांतरित कर सिविल लाइन थाना भेजा गया है। एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर तबादले एएसआई कुंवर साय पैकरा को लेमरू से जटगा चौकी एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना हेड कांस्टेबल दीपक खांडेकर को पाली से बालको हेड कांस्टेबल नरेंद्र लहरे को बालको से पाली कांस्टेबल शैलेंद्र तंवर को पाली से कटघोरा कांस्टेबल अश्विनी ओगरे को कटघोरा से पाली कांस्टेबल दिलहरण कंवर को दर्री से ओएम शाखा भेजा गया शहरी थाना प्रभारियों में कोई बदलाव नहीं कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल और मानिकपुर चौकी प्रभारी अपने पदों पर बने रहेंगे। अन्य थाना प्रभारी भी यथावत डालवा उरगा, हरदीबाजार, दीपका, कुसमुंडा, बालको, बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना प्रभारियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एसपी के सख्त निर्देश: अवैध कारोबार पर होगी कड़ी कार्रवाई एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में पेट्रोलियम, डीजल, कोयला, कबाड़, महुआ शराब सहित सभी अवैध गतिविधियों पर लगातार और सख्त कार्रवाई की जाए। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।

राज्य में पुलिस विभाग में नया साल, 9 अधिकारियों के तबादले का फैसला

कोरबा  नए साल के पहले ही दिन कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी, मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी और प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को शहर के सबसे महत्वपूर्ण थाने सिविल लाइन की कमान दी गई है। सिविल लाइन थाना एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट और न्यायालय जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करता है, जिससे यह पद और भी अहम माना जाता है। मानिकपुर चौकी का प्रभार अब परमेश्वर राठौर को सौंपा गया है। इसके अलावा जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही यथावत रखा गया है, जिनमें कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल, दर्री थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी, पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, रजगामार चौकी प्रभारी लक्षमण खूंटे, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव शामिल हैं।

राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 64 अधिकारियों को किया पोस्टिंग

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। भोपाल नगर निगम (बीएमसी) में 5 दर्जन से अधिक अधिकारियों और इंजीनियरों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया गया है। निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने एक ही आदेश में 64 असिस्टेंट और सब इंजीनियरों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इसे नगर निगम के इतिहास का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। यह फैसला नगर परिषद की बैठक में पार्षदों की लिखित शिकायतों के बाद लिया गया है। पार्षदों का आरोप था कि पिछले चार महीनों से इंजीनियर न तो वार्ड में काम कर रहे थे और न ही जनसमस्याओं पर ध्यान दे रहे थे। अतिक्रमण हटाने पर फोकस, विशेष टीमों का गठन नए सेटअप में कार्यपालन यंत्रियों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्हें सिविल कार्यों के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की सीधी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो तेजी से कार्रवाई करेंगी। जोनल अधिकारियों के भी तबादले फेरबदल के तहत कई जोनल अधिकारियों को भी इधर-उधर किया गया है। विजय शाक्य को जोन-14 का सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया अंकित गौतम, संदीप मंडलेकर और भावना पटेरिया को अलग-अलग जोन में एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई मेट्रोपॉलिटन रीजन से पहले निगम का नया सेटअप भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के ड्राफ्ट से पहले नगर निगम का यह नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए— बृजेश कौशल – गोविंदपुरा अनिल टटवाड़े – मध्य एवं उत्तर विधानसभा एसके राजेश – दक्षिण-पश्चिम एवं हुजूर अनिल कुमार साहनी – नरेला विधानसभा को सिविल शाखा और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दी गई है। झील संरक्षण और उद्यान विभाग को भी नई कमान कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय को नरेला से हटाकर झील संरक्षण प्रकोष्ठ, उद्यान विभाग और प्रवेश द्वार प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार महीने से चल रहा था विवाद गौरतलब है कि पूर्व नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा इंजीनियरों के विभाग बदले जाने के बाद से लगातार विवाद बना हुआ था। पार्षदों का कहना था कि इंजीनियर न तो उनके वार्ड में पहुंच रहे थे और न ही विकास कार्यों में रुचि ले रहे थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में व्यापक तबादले: 95 अफसरों की नई पदस्थापना, रायपुर और बस्तर में बदलाव

रायपुर  राज्य शासन ने पुलिस सेवा के एसपी, एएसपी एवं डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके आदेश सोमवार को जारी किए गए। इस सूची में रायपुर सहित कई जिलों के 95 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 डीएसपी स्तर के अफसरों का तबदला किया गया। वहीं उप सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ से सुरेशा चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय को सेनानी 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया नियुक्त किया गया है। ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा को उप सेनानी 21वीं वाहिनी करकाभाट,जिला बालोद स्थानांतरित किया गया है। रायपुर से कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। इसी तरह रायपुर से वर्षा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग को उप सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ भेजा गया है। अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल एवं यातायात, जिला रायपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है। ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, जिला दुर्ग स्थानांतरित किया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा रायपुर में पदस्थ किया गया है। नए एएसपी पदस्थापना आकाश मरकाम – ग्रामीण रायपुर कीर्तन राठौर – राजनांदगांव अनिल सोनी – रायगढ़ राजेंद्र जायसवाल – जीपीएम मधुलिका सिंह – बिलासपुर ग्रामीण हरीश यादव – बेमेतरा राकेश पाटनवार – जशपुर सुरेशा चौबे – कोरिया योगेश देवांगन – सूरजपुर राहुल देव शर्मा – रायपुर ओमप्रकाश चंदेल – कोरबा बटालियन अभिषेक महेश्वरी – नारायणपुर बटालियन अमृता सोरी, गोपी मेश्राम – डायल-112 60 डीएसपी भी बदले गए डीएसपी स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, अंबिकापुर, बेमेतरा, सक्ती, नवा रायपुर और पुलिस मुख्यालय सहित कई जिलों और यूनिट्स में नई तैनाती की गई है। ट्रैफिक, पुलिस लाइन, विशेष शाखा और फील्ड पोस्टिंग में संतुलन बनाते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सर्जरी: 11 IAS ट्रांसफर, सरगुजा और कोरबा को मिले नए कलेक्टर

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। कलेक्टरों के तबादले का आदेश मंगलवार को गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। कोरबा जिले के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से ट्रांसफर कर दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बेमेतरा और नारायणपुर जिले में भी बदलाव सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से ट्रांसफर कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया है। वहीं नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। अमित कुमार की जगह पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में फेरबदल बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। जिला पंचायत और मंत्रालय में भी तबादले प्रशासनिक आदेश के तहत गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। नगर निगम में फेरबदल बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। चुनाव आयोग भेजे गए सरगुजा कलेक्टर सरगुजा जिले के कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अस्थाई रूप से की गई है। अधिकारियों के तबादले का ऑर्डर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के नाम से जारी किया गया है। कलेक्टरों का तबादला विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच किया गया है।