samacharsecretary.com

मोहन सरकार ने किए बड़े तबादले, 64 डीएसपी और एसडीओपी अधिकारियों की जगह बदली

भोपाल   मध्य प्रदेश में देर रात डीएसपी-एसडीओपी रैंक के 64 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से कर दिया है. गृह विभाग द्वारा देर रात ये ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए, जिसमें प्रदेश के प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर आदि में पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं. इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर देर रात जारी ट्रांसफर ऑर्डर के मुताबिक, पन्ना गुनौर में पदस्थ मानसिंह टेकाम को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भोपाल, पीटीआरआई में पदस्थ डीएसपी दयाराम मामले को डीएसपी उमनि. उज्जैन, जावरा रतलाम में पदस्थ सहायक सेनानी 24वीं वाहिनी रामबाबू पाठक को सहाक सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपला, इंदरौ जोन2 में पदस्थ एसपी यातायात मनोज खत्री को डीएसपी मुख्यालय भोपाल, मुख्यालय भोपाल में पदस्थ डीएसपी रेडियो सुभाष सिंह को डीएसपी साइबर मुख्यालय भोपाल, ग्वालियर विसबल 14वीं वाहिनी में पदस्थ सहायक सेनानी दिलीप चंद्र छारी को सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, भोपाल 25वीं वाहिनी सहायक सेनानी इंद्रजीत सिंह चावड़ा को डीएसपी एटीएस भोपाल, न्यायालय सुरक्षा ग्वालियर में पदस्थ स.सेनानी संजय पोतदार को 17वीं वाहिनी विसबल भिंड, डीएसपी उमनि. जबलपुर उमाकांती आर्मो को डीएसपी साइबर मुख्यालय भोपाल, दमोह के तेंदूखेंड़ा में पदस्थ एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर को एसडीओपी, सिरमोर रीवा, एसडीओपी बड़ौदा श्योपुर प्रवीण अष्ठाना को एसडीओपी खुरई (सागर) और डीएसपी एलआर इंदौर राजेश सुलिया को एसडीओपी थांदला झाबुआ ट्रांसफर किया गया है. कई एसडीओपी किए यहां से वहां इसी प्रकार डीएसपी पुलिस मुख्यालय सोनाली गुप्ता को एसडीओपी बेगमगंज रायसेन, एसडीओपी थांदला झाबुआ नीरज नामदेव को डीएसपी पुलिस अकादमी भोपाल, एसडीओपी चंदेरी अशोक नदर शैलेंद्र शर्मा को एसडीओपी घाटगांव ग्वालियर, एसडीओपी बैढन सिंगरौली पुन्नू सिंह परस्ते को डीएसपी पु. मुख्यालय भोपाल, एसडीओपी चुरहट सीधी आशुतोष द्विवेदी को डीएसपी पु. मुख्यालय भोपाल, एसीपी अपराध इंदौर देवेंद्र सिंह धुर्वे को एसडीओपी सांवेर इंदौर भेजा गया है. वहीं, डीएसपी पीटीसी इंदौर पूर्ति तिवारी को एसीपी न्यायालीन-1 इंदौर, एसडीओपी आष्टा सीहोर आकाश अमलकर को डीएसपी पु, मुख्यालय भोपाल, डीएसपी पु, मुख्यालय भोपाल अंतिमा समाधिया को डीएसपी ग्रामीण भोपाल, एसडीओपी घाटीगांव ग्वालियर शेखर दुबे को पुलिस मुख्यालय बोपाल, एसीपी सूचना इंदौर पराग सैनी को एसीपी विजय नगर, एसडीओपी सिरमौर रीवा उमेश प्रजापति को एसडीओपी चुरहट, डीएसपी अजाक मंडला अर्चना अहीर को एसडीओपी तेंदूखेड़ा दमोह, एसीपी चूनाभट्टी भोपाल अंजली रघुवंशी को एसीपी महिला अपराध भोपाल भेजा गया है.

कोरबा में बदले पुलिस अधिकारी: प्रतीक चतुर्वेदी को सीएसपी की जिम्मेदारी, विजय सिंह बने कटघोरा एसडीओपी

कोरबा छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कुल 95 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें 35 अधिकारी एडिशनल एसपी व उप सेनानी रैंक के तथा 60 अधिकारी डीएसपी रैंक के शामिल हैं। इस व्यापक तबादला सूची का असर कोरबा जिले पर भी पड़ा है। आदेश के अनुसार, कोरबा में पदस्थ सीएसपी भूषण एक्का का तबादला एसडीओपी बेमेतरा के पद पर किया गया है। वहीं, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर को डीएसपी पीटीएस राजनांदगांव के पद पर भेजा गया है। जिला मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी प्रतिभा मरकाम को नई पदस्थापना देते हुए डीएसपी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बस्तर में पदस्थ किया गया है। कोरबा सीएसपी के महत्वपूर्ण पद पर प्रतीक चतुर्वेदी को पदस्थ किया गया है। प्रतीक चतुर्वेदी इससे पहले डीएसपी अजाक/क्राइम कबीरधाम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, कटघोरा के नए एसडीओपी के रूप में विजय सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है, जो पूर्व में डीएसपी सुरक्षा जशपुर के पद पर कार्यरत थे। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सक्रियता और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्य सचिव को चुनाव आयोग का अलर्ट: बिना अनुमति अफसरों के तबादले नहीं होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने राज्य के कलेक्टरों, एसडीएमों और तहसीलदारों के तबादलों पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. यह फैसला मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरक्षिण कार्य (Special Intensive Revision – SIR) के महत्व को देखते हुए लिया गया है, जो मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित है.आयोग के निर्देशानुसार ये तबादले अब 7 फरवरी 2026 तक नहीं किए जाएंगे. MP में अफसरों के ट्रांसफर पर रोक! दरअसल, राज्य में कलेक्टर, SDM (जॉइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर) और तहसीलदारों के ट्रांसफर 7 फरवरी तक नहीं हो पाएंगे. चुनाव आयोग ने चीफ सेक्रेटरी को निर्देश जारी कर कहा है कि SIR प्रोसेस पूरा होने तक इन अधिकारियों का ट्रांसफर न किया जाए. बहुत ज़रूरी होने पर ही चुनाव आयोग से परमिशन लेकर ट्रांसफर किए जा सकेंगे. सरकार इस दौरान सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर सकेगी और इस पर कोई रोक नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने इसको लेकर जारी निर्देश में मुख्य सचिव से साफ तौर पर कहा है कि मतदाता सूची के काम में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (जॉइंट कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर), सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार या नायब तहसीलदार) के तबादले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नहीं होंगे। आयोग ने कहा है कि मुख्य सचिव की यह भी जिम्मेदारी होगी कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद रिक्त नहीं होना चाहिए ताकि आयोग द्वारा तय टाइमलाइन में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की कार्यवाही की जा सके। इस काम में आवश्यक बीएलओ और सुपरवाइजर्स की कमी भी नहीं हो, इसका ध्यान कलेक्टर और राज्य शासन रखेगा। 7 फरवरी 2026 के बाद होंगे तबादले बता दें कि तबादलों पर रोक SIR यानी विशेष गहन पुनरक्षिण कार्य के कारण  लगाई गई है. मूल्यांकन/प्रशिक्षण 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक होगी.  घर-घर जाकर गिनती 4 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025 तक होगी.   प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा. दावे/आपत्तियों की का समय 9 दिसंबर, 2025 से 8 जनवरी, 2026 तक होगा. फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को पब्लिश की जाएगी. निर्देशों के मुताबिक ये ट्रांसफर अब 7 फरवरी, 2026 तक नहीं किए जाएंगे. अपर कलेक्टर प्रभावित नहीं, संभागायुक्त मॉनिटरिंग करेंगे चुनाव आयोग ने वैसे तो तबादले से संभागायुक्तों को सीधे तौर पर प्रतिबंधित नहीं किया है लेकिन मतदाता सूची के परीक्षण की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभागायुक्तों को सौंपी गई है। इसलिए संभागायुक्त भी तबादले से बचे रह सकते हैं। जिलों में पदस्थ अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी जो अपर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत की जिम्मेदारी निभाते हैं वे जरूर चुनाव आयोग के तबादला प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। सरकार उनके तबादले कर सकती है। आईपीएस, एसपीएस और सीनियर आईएएस पर भी रोक नहीं चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि पुलिस अधीक्षक, आईजी और अन्य सीनियर आईपीएस के अलावा एसडीओपी, सीएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी या टीआई भी किसी तरह के तबादले के प्रतिबंध में नहीं रहेंगे। सरकार चाहे तो मंत्रालय और विभिन्न विभागों में पदस्थ सीनियर आईएएस अफसरों के भी तबादले कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अधिकारी मतदाता सूची के रजिस्ट्रीकरण की कार्यवाही से किसी तरह से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं। कलेक्टरों, संभागायुक्तों को आज मिलेगी ट्रेनिंग उधर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संभागायुक्तों को SIR की ट्रेनिंग देगा। इसको लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि कलेक्टरों, संभागायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दी जाने वाली ट्रेनिंग में उपस्थित रहने के निर्देश शासन स्तर पर जारी किए जाएं। चुनाव से जुड़ी मुख्य तारीखें     मूल्यांकन/प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025     घर-घर गणना: 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025     प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन: 9 दिसम्बर 2025     दावे/आपत्तियों की अवधी: 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026     अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026  

MP में तबादलों की बौछार, अवकाश के दिन भी जारी रहे आदेश! बिंदु शर्मा ने हटाए 12 अफसर

भोपाल   मध्यप्रदेश के वन विभाग में तबादलों के नाम पर मानो अफरातफरी का खेल चल रहा है। विभाग ने एक दर्जन आला अधिकारियों को हटाते हुए इधर से उधर कर दिया। दो ही दिनों बाद तबादलों की लिस्ट में फेरबदल भी कर दिया। 31 जुलाई को जारी लिस्ट में आईएफएस बिन्दु शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक यानि एपीसीसीएफ जनसंपर्क और विक्रय से हटाकर एपीसीसीएफ वित्त एवं बजट का दायित्व दिया गया था। अब उन्हें पीसीसीएफ के रूप में पदोन्नत किया गया है। खास बात यह है कि आईएफएस बिन्दु शर्मा का पदोन्नति आदेश अवकाश के दिन शनिवार को जारी किया गया। प्रदेश के वन अमले में आला अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का क्रम जारी है। पीसीसीएफ वीएन अंबाड़े को प्रदेश का नया हेड ऑफ फॉरेस्ट नियुक्त किया गया है। उन्हें असीम श्रीवास्तव के रिटायर हो जाने पर यह जिम्मेदारी दी गई। शनिवार को अवकाश के दिन जारी किया पदोन्नति का आदेश वन विभाग ने अब 1994 बैच की आईएफएस बिन्दु शर्मा को पदोन्नत कर दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीसीसीएफ बनाया गया है। वन विभाग ने शनिवार को अवकाश के दिन उनकी पदोन्नति का आदेश जारी किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक यानि पीसीसीएफ के रूप में वन मुख्यालय में उन्हें उत्पादन का दायित्व दिया गया है। इसी के साथ दो दिनों में ही अपना ही आदेश बदल दिया। 12 आईएफएस को इधर से उधर किया वन विभाग ने इससे पहले 31 जुलाई को 12 आईएफएस को इधर से उधर किया था। मध्यप्रदेश टिम्बर डिपो नई दिल्ली में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एपीसीसीएफ जनसंपर्क और विक्रय के रूप में पदस्थ आईएफएस बिन्दु शर्मा को वहां से हटा दिया गया था। उन्हें स्थानांतरित करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं बजट की जिम्मेदारी दे दी गई थी। इन अधिकारियों को किया इधर से उधर     अंजना सुचिता तिर्की वन संरक्षक और क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक     अमित वसंत निगम वन मंडल अधिकारी छिंदवाड़ा उत्पादन को वन मंडल को वन मंडल अधिकारी अलीराजपुर सामान्य वन मंडल     अशोक कुमार सोलंकी वन मंडल अधिकारी धार सामान्य वन मंडल को उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल     अनुराग तिवारी वन मंडल अधिकारी बड़वाह सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी उज्जैन सामान्य वन मंडल पदस्थ किया है।     भारती ठाकरे उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम सिवनी को वन मंडल अधिकारी डिंडोरी उत्पादन वन मंडल     हरिओम वन मंडल अधिकारी डिंडोरी उत्पादन वन मंडल को उप संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी     लक्ष्मीकांत वासनिक वन मंडल अधिकारी पांढुर्णा दक्षिण छिंदवाड़ा सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल,     विजयनंथम टीआर वन मंडल अधिकारी दक्षिण बैतूल सामान्य मंडल को वन मंडल अधिकारी धार सामान्य वन मंडल     वरुण यादव वन बल प्रमुख, वन मंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर सामान्य वन मंडल     रितेश सिरोठिया उप वन संरक्षक और प्रभारी टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल को उप वन संरक्षक वन्य प्राणी पश्चिम मध्य प्रदेश इंदौर     सचिन एच नडगडी वन मंडल अधिकारी बैतूल उत्पादन वन मंडल को वन मंडल अधिकारी पांढुर्णा सामान्य वन मंडल