samacharsecretary.com

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं क्योंकि मायरा की जान खतरे में है. मायरा को सोशल मीडिया पर चैट के जरिए कोई अनजान शख्स बहुत वक्त से डरा-धमका रहा है, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उसे परेशान करने वाला कोई बाहर का नहीं बल्कि घर का ही एक सदस्य ऋषभ है. ऋषभ ने चली बड़ी चाल अब तक की कहानी में देखा गया कि अरमान और अभिरा को इस बात का शक हो जाता है कि मायरा के पीछे पड़ा स्टॉकर उनके आसपास ही कहीं छिपा है. सच का पता लगाने के लिए अरमान सबूत ढूंढने निकल जाता है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा और विद्या मिलकर ऋषभ से पूछताछ करती हैं. लेकिन ऋषभ बहुत चालाकी दोनों को अपनी बातों में फंसा लेता है. इस बीच ऋषभ एक नई चाल चलता है और अभिरा व मायरा का फोन हैक कर लेता है. इसकी मदद से वह अरमान और अभिरा की हर एक बात चुपके से सुनने लगता है और उनके होते हुए भी मायरा के बेहद करीब पहुंच जाता है. अभिरा को हुआ ऋषभ पर शक अरमान को अपनी छानबीन के दौरान एक बड़ा सबूत मिलता है. उसे पता चलता है कि ऋषभ अपना नाम बदलकर मायरा के सबसे पसंदीदा कैफे में काम कर रहा था. अरमान तुरंत यह बात फोन पर अभिरा को बताता है. दूसरी तरफ, अभिरा का शक भी ऋषभ पर तब गहरा जाता है जब वह नोटिस करती है कि मायरा को फोन आने के ठीक उसी वक्त ऋषभ का मोबाइल भी बजता है. अभिरा बिना देर किए यह बात पूरे परिवार को बता देती है, लेकिन घरवाले उसकी बात मानने से साफ मना कर देते हैं और दिशा तो उल्टा अभिरा से ही झगड़ा करना शुरू कर देती है. अरमान और मायरा ने सिखाया सबक जब अभिरा घरवालों के सामने ऋषभ को दोषी साबित नहीं कर पाती, तब ऋषभ बहुत भोला बनने का नाटक करता है और सारा परिवार उसका साथ देने लगता है. तभी वहां अरमान की एंट्री होती है और वह सबके सामने ठोस सबूत रख देता है. अपनी चोरी पकड़ी जाती देख ऋषभ अपनी दादी का झूठा बहाना बनाता है, जिससे घरवाले एक बार फिर अरमान और अभिरा पर ही गुस्सा करने लगते हैं. तभी वहां खुद मायरा एक ड्रोन कैमरा लेकर पहुंच जाती है, जिसे देखकर ऋषभ बुरी तरह डर जाता है. मायरा सबके सामने ऋषभ को एक जोरदार थप्पड़ मारती है और उसका सारा सच परिवार के सामने लाकर उसे सबक सिखाती है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा- अरमान की जिंदगी में नया तूफान

 स्टार प्लस का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि कहानी में अब भी अभीरा और अरमान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले एपिसोड में दोनों की जिंदगी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जो परिवार को हिलाकर रख देगा. अभीरा और अरमान ने विद्या को किया माफ शो में अब तक दिखाया गया कि अभीरा और अरमान ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर विद्या को माफ कर दिया. इसके बाद पूरा परिवार साथ मिलकर वट सावित्री पूजा करता नजर आया. घर में खुशी का माहौल बना, लेकिन यह सुकून ज्यादा देर टिकने वाला नहीं है. जल्द ही दोनों की जिंदगी में एक नई परेशानी दस्तक देने वाली है. नया फर्म खोलने का फैसला करेगी अभीरा आने वाले एपिसोड में अरमान, कावेरी से नौकरी को लेकर बात करेगा. उसे डर होगा कि केवल गैराज के भरोसे परिवार की जिम्मेदारियां संभालना मुश्किल है. इसी दौरान कावेरी उसे अपनी फर्म जॉइन करने की सलाह देगी, लेकिन अरमान इस ऑफर को ठुकरा देगा. दूसरी तरफ अभीरा, अरमान की बातें सुन लेगी और बड़ा फैसला करेगी. वह अपनी नई लॉ फर्म शुरू करने का ऐलान करेगी. अभीरा के लिए यह सिर्फ करियर नहीं, बल्कि उसकी मां का अधूरा सपना भी है, जिसे वह हर हाल में पूरा करना चाहती है. अरमान की बिगड़ सकती है तबीयत नई शुरुआत की खुशी के बीच अरमान की तबीयत अचानक बिगड़ने लगेगी. उसे तेज सिरदर्द की शिकायत होगी, लेकिन अभीरा और अरमान इस परेशानी को नजरअंदाज कर देंगे. आगे चलकर यही लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने वाला है. जब अभीरा को इस सच्चाई का पता चलेगा तो वह पूरी तरह टूट जाएगी. यह ट्रैक शो में इमोशनल ड्रामा बढ़ाने वाला है. मायरा की हरकत बढ़ाएगी मुश्किलें वहीं दूसरी तरफ मायरा की जिंदगी में भी नया मोड़ आने वाला है. कम उम्र में उसका एक लड़के के करीब आना परिवार के लिए नई टेंशन खड़ी करेगा. मायरा की यह हरकत अभिरा और अरमान की परेशानियों को और बढ़ाने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में शो की कहानी कौन सा नया मोड़ लेती है.

तुम से तुम तक: राजीव भाटिया का सच सामने आते ही अनु ने तोड़ा रिश्ता

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में आखिकार राजीव भाटिया का सच सामने आ ही गया है। पिछले कुछ हफ्तों से अनु राजीव भाटिया का सच जानने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस बार उसे मंदिर में सब सच पता चलने वाला था। वो मंदिर गई जहां उसकी मुलाकात सिद्धि मां से हुई और पीर खुद आर्य वर्धन वहां पहुंच जाएगा। आर्य कहेगा कि अनु के दिमाग में इतना कुछ भरा हुआ था तो उसने पहले पूछ क्यों नहीं लिया। आर्य ये भी कहता है कि उसे डर है कि राजीव भाटिया का सच जानने के बाद वो उसे छोड़ न दे। अनु की नाराजगी जैसे ही आर्य वर्धन अपनी सच्चाई बताने जाएगा तभी वहां गायत्री मां सामने आ जाती है। अनु को सच पता चलता है कि आर्य ही राजीव भाटिया है। गायत्री आर्य की असली मां नहीं है। ये सच जानने के बाद अनु चुपचाप वहां से चली जाती है। अनु, आर्य से बातचीत भी बंद कर देती है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनु ये समझ पाएगी कि आर्य उससे सच्चा प्यार करता है और वो उससे झूठ बोलकर भी शादी कर सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में अनु मान जाएगी। यहां जालंधर का प्लान फेल हो जाता है। सिमरन का रिश्ता आने वाले एपिसोड में एक और तगड़ा ड्रामा दिखाया जाएगा। दरअसल, सिमरन की मां रजनी को उसके और नील के अफेयर के बारे में सब पता चल गया है। रजनी ने बेटी को बिगाड़ने का आरोप अनु पर लगाया था। अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी ने सिमरन के लिए लड़के वालों को बुलाया है और वो उसकी शादी तय करने जा रही है। लेकिन सिमरन तो अनु और आर्य का इंतजार करेगी कि वो आकर उसकी मदद करे। लेकिन दूसरी तरफ आर्य अब नील का टेस्ट लेते दिखेगा। आर्य कहेगा कि उसे अपनी जान प्यारी है तो शहर छोड़कर चला जाए। लेकिन नील अपने प्यार के आगे किसी की नहीं सुनता। बाद में आर्य कहता है कि वो उसका टेस्ट ले रहा था। अब वो इस टेस्ट में पास हो चुका है। घर से भाग जाएगी सिमरन? आर्य और अनु इस रिश्ते के लिए रजनी को मनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन रजनी नील के साथ बेटी के रिश्ते के लिए राजी नहीं होती। नए एपिसोड में दिखाया जा सकता है कि सिमरन और नील रजनी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी कर लेते हैं। इसमें आर्य और अनु उनकी मदद करते हैं। इससे रजनी का दिल टूट जाएगा।

बरखा बिष्ट का एग्जिट कंफर्म, शो से खत्म हुआ वैम्प ट्रैक

टेलीविजन सीरियल्स के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन की शांति फिर से लौटने वाली है. नोइना अपने बुरे मकसद में कामयाब होती उससे पहले तुलसी ने उसके झूठे कैंसर का पर्दाफाश कर दिया है. नोइना का सच सामने आने के बाद शो से बरखा बिष्ट की विदाई हो जाएगी. यानि शो से एक वैम्प का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. हो सकता है कि आने वाले समय में इसका असर शो की टीआरपी पर पड़े. नोइना का सच आया सामने नोइना कैंसर होने का बहाना करके मिहिर से शादी करने जा रही थी, लेकिन तुलसी ने ऐसे नहीं होने दिया. नोइना और मिहिर का गठबंधन जुड़ने से पहले ही तुलसी ने उसका सच सबके सामने ला दिया. तुलसी ने खुलासा किया कि असल में नोइना को अल्सर है, कैंसर नहीं. इस खुलासे के बाद शो से नोइना का ट्रैक खत्म हो जाएगा. बरखा बिष्ठ ने कंफर्म किया है कि शो से उनका ट्रैक खत्म हो चुका है. अपना ट्रैक खत्म होने के बाद बरखा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा- हमने इस शो से हिस्ट्री बनाई है और मैं सबको इतने प्यार और भरोसे के लिए काफी शुक्रिया कहती हूं. बिष्ट ने ये भी बताया कि लोग नोइना से नफरत करते-करते प्यार करने लगे थे. इससे ज्यादा कुछ और चाहिए भी नहीं था. बरखा ने टीम को धन्यवाद दिया. वो लिखती हैं कि टीम को बहुत-बहुत थैंक्यू, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही. बरखा ने नोइना के रोल के लिए एकता कपूर को भी धन्यवाद कहा. वो लिखती हैं कि थैंक्यू नोइना देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए. अभी के लिए साइन ऑफ मिलते हैं फिर कभी. बरखा का एग्जिट कंफर्म होते ही दर्शकों ने उनके स्ट्रॉन्ग रोल की तारीफ की, कहा कि किरदार भले ही नफरत का पात्र था, लेकिन परफॉर्मेंस कमाल की थी. एक यूजर ने लिखा, नोइना से नफरत कितनी भी हो, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते. क्या कमाल का कैरेक्टर प्ले किया. शो में तुम्हारी कमी खलेगी. ये भी देखना होगा कि नोइना का कैरेक्टर खत्म होने के बाद शो की टीआरपी पर कितना फर्क पड़ता है. क्योंकि अब तक नोइना और मिहिर की शादी की ट्रैक की वजह दर्शक शो से जुड़े हुए दिख रहे थे. दूसरी बात ये भी है कि शो में जब तक विलेन परेशानियां ना खड़ी करे, तब उसे देखने में भी मजा नहीं आता. कहना गलत नहीं होगा कि नोइना का कैरेक्टर जाते-जाते शो का चार्म ले गया.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट, नोयना का सच आया सामने

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा धमाका होने वाला है. नोयना की साजिश का पर्दाफाश होने को है. मिहिर को पाने की चाहत में जिस तरह से उनसे शांति निकेतन की 'शांति' भंग की और तुलसी का घर उजाड़ा है, आने वाले एपिसोड में नोयना के गलत इरादों पर पानी फिरने वाला है. क्योंकि तुलसी को सच पता चल चुका है. वो जान गई है कि नोयना को कैंसर नहीं है. वो मिहिर संग शादी के लिए झूठ बोल रही है. टूटेगी मिहिर-नोयना की शादी? शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तुलसी, नोयना और मिहिर की शादी तोड़ते हुए दिखती है. इतना ही नहीं वो नोयना को धक्का मारकर शांति निकेतन से बाहर करती है. ओरिजनल तुलसी को पर्दे पर गर्दा उड़ाते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं नोयना का भंडाफोड़ होते देख फैंस ने राहत की सांस ली है. कई दिनों से शो में मिहिर और तुलसी की जिंदगी में नोयना नाम का ग्रहण लगा हुआ था. अब नोयना की खोल खुलने के बाद तुलसी-मिहिर फिर से एक होंगे. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी की डॉक्टर से मुलाकात होगी. तब जाकर उसके सामने नोयना का सच सामने आएगा. तुलसी ने वीरानी हाउस जाकर नोयना की घटिया चाल का पर्दाफाश किया. मंडप पर तुलसी और मिहिर दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में बैठे हुए हैं. दोनों की वरमाला हो गई है. फेरे होने से पहले तुलसी लौटती है और शादी को रोकने का ऐलान करती है. तुलसी को देखकर नोयना के होश उड़ जाते हैं. वो नोयना की चुनरी लेकर उसे जला देती है. ये देखकर नोयना भड़कती है. तुलसी ने नोयना से पूछा– तुम्हें कौन सी बीमारी है. गुस्से में नोयना ने बताया कि उसे ब्लड कैंसर है. तब तुलसी ने कहा कि तुम्हें कोई कैंसर नहीं बल्कि अल्सर है. मिहिर नोयना की एक बात नहीं सुनता. तुलसी गुस्से में नोयना को शांति निकेतन से बाहर निकालती है. उसे खींचकर गेट के बाहर करती है. शो का प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मिहिर और नोयना की शादी के ट्रैक ने शो की टीआरपी को और बुलंद किया है. इसने रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की बादशाहत को खत्म कर नंबर 1 शो का ताज अपने नाम किया है. फैंस को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ट्विस्ट एंड टर्न्स पसंद आ रहे हैं.