samacharsecretary.com

नोएडा में सनसनी: प्रेमी ने वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस को कार से एक पिस्टल भी बरामद हुई । अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला हत्या और आत्महत्या का है। पहले लड़के ने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कार के अंदर से दो खोखे और पिस्टल मिले हैं। स्थानीय लोगों मे पुलिस को मामले की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर की रेखा देवी के रूप में हुई है।

प्यार या जाल? Valentine’s Day पर बढ़े AI रोमांस फ्रॉड, ‘लैला-मजनू’ स्टाइल ठगी से बचें

नई दिल्ली वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के नजदीक आते ही जहां चारों तरफ प्यार की चर्चा है वहीं साइबर अपराधी भी हनी ट्रैप का जाल बिछाकर सक्रिय हो गए हैं। इस साल सबसे बड़ी चुनौती AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बनकर उभरी है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि स्कैमर्स अब AI की मदद से इतने असली दिखने वाले प्रोफाइल बना रहे हैं कि एक आम यूजर के लिए धोखे को पहचानना लगभग नामुमकिन हो गया है। AI के जरिए कैसे बुना जा रहा है इश्क का जाल? अब स्कैमर्स केवल फोटो ही नहीं बल्कि आपकी भावनाओं से खेलने के लिए एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं: नेचुरल चैटिंग: टेक्स्ट-जनरेशन टूल्स (जैसे ChatGPT) का उपयोग कर स्कैमर्स आपकी भाषा और पसंद-नापसंद के हिसाब से बिल्कुल इंसानी लहजे में बात करते हैं। वॉइस क्लोनिंग: स्कैमर्स सिर्फ एक छोटे ऑडियो सैंपल से किसी की भी आवाज कॉपी कर लेते हैं। आपको लगेगा कि आप अपने पार्टनर से फोन पर बात कर रहे हैं लेकिन वह एक मशीन होगी। डीपफेक वीडियो: वीडियो कॉल पर भी अब भरोसा करना मुश्किल है। डीपफेक के जरिए स्कैमर्स किसी और का चेहरा लगाकर आपसे बात कर सकते हैं। स्कैम पहचानने के Red Flags साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार रोमांस स्कैम में अक्सर ये पैटर्न देखे जाते हैं। इनकी तस्वीरें किसी मॉडल जैसी दिखेंगी और प्रोफाइल एकदम परफेक्ट लगेगा। ये लोग बहुत जल्दी इमोशनल बातें शुरू कर देते हैं और शादी या गहरे रिश्ते के सपने दिखाने लगते हैं। जब भी आप आमने-सामने मिलने की बात करेंगे ये कोई न कोई बहाना (जैसे- दूसरे शहर में नौकरी या विदेश यात्रा) बनाकर टाल देंगे। अंत में बात हमेशा किसी इमरजेंसी, बीमारी या शानदार इन्वेस्टमेंट स्कीम पर आकर रुकेगी। वर्चुअल प्यार के इस दौर में इन तरीकों से अपनी सुरक्षा करें: वीडियो कॉल पर हेड टेस्ट: अगर आपको वीडियो कॉल पर शक हो, तो सामने वाले को अपना सिर चारों तरफ घुमाने या चेहरे के आगे हाथ हिलाने को कहें। अगर वह डीपफेक होगा, तो वीडियो के पिक्सल फट जाएंगे या चेहरा अजीब दिखने लगेगा। निजी जानकारी न दें: अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या प्राइवेट फोटोज किसी अजनबी के साथ शेयर न करें। पैसे भेजने से बचें: चाहे कितनी भी बड़ी इमरजेंसी बताई जाए जिस व्यक्ति से आप कभी मिले नहीं हैं उसे एक रुपया भी न भेजें। रिवर्स इमेज सर्च: पार्टनर की फोटो को गूगल पर 'रिवर्स इमेज सर्च' करके देखें कि कहीं वह फोटो इंटरनेट से चुराई गई तो नहीं है।  

Relationship Tips: वैलेंटाइन डे पर आज़माएं वास्तु के 3 आसान उपाय, दूरियां होंगी खत्म

वैलेंटाइन डे सिर्फ तोहफों और कैंडल लाइट डिनर का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्तों की गहराई को समझने और उनमें आई दूरियों को मिटाने का भी एक सुनहरा मौका है। कई बार हम अपने पार्टनर को खुश करने की लाख कोशिशें करते हैं, लेकिन घर का वास्तु हमारे रिश्तों में अनजाने में तनाव पैदा कर देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाएं और वहां रखी चीजें हमारे मन और भावनाओं पर गहरा असर डालती हैं। साल 2026 के वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने रिश्ते में वही पुरानी वाली मिठास वापस चाहते हैं, तो घर के एक खास कोने में बदलाव करना आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा वास्तु विज्ञान में दक्षिण-पश्चिम दिशा को 'पितृ' और 'रिश्तों' का कोना माना जाता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, तो सबसे पहले इसी कोने की जांच करें। क्या करें बदलाव? साफ-सफाई: इस वैलेंटाइन, घर के इस कोने से कबाड़, टूटी हुई चीजें या नीले रंग की वस्तुओं को तुरंत हटा दें। नीला रंग पानी का प्रतीक है, जो इस दिशा की स्थिरता को डगमगा देता है। लव बर्ड्स या जोड़े की तस्वीर: इस दिशा में हंसों के जोड़े की मूर्ति या अपनी और अपने पार्टनर की एक मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं। ध्यान रहे कि फोटो लाल या सुनहरे फ्रेम में हो। गुलाबी रोशनी: वैलेंटाइन डे की शाम इस कोने में एक छोटा गुलाबी या लाल रंग का लैंप जलाएं। गुलाबी रंग प्यार और करुणा का प्रतीक है। बेडरूम का वास्तु भी जरूरी अक्सर बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मकता फैलाती हैं। वास्तु के अनुसार, सोते समय कभी भी आपके पैर मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होने चाहिए। साथ ही, बेडरूम में शीशा ऐसी जगह न लगाएं जहां सोते समय आपकी परछाई दिखे, यह वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बनता है। रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए इस वैलेंटाइन डे पर अपने बेडरूम में ताजे गुलाब के फूल रखें और थोड़े से 'रॉक साल्ट' (सेंधा नमक) से घर में पोंछा लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मकता भर देता है।