samacharsecretary.com

नौतपा में मिट्टी का घड़ा रखने से दूर हो सकती है आर्थिक तंगी, वास्तु में बताया गया उपाय

 इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 2 जून तक रहेगा. यह साल के सबसे गर्म दिन होते हैं. कहते हैं कि नौतपा में सूरज सबसे ज्यादा आग उगलता है और धरती तपने लगती है. इन गर्म दिनों में जल, मौसमी फल या ठंडी चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नौतपा में एक बड़ा ही सरल उपाय लोगों को आर्थिक तंगी से निजात दिला सकता है. यह उपाय जल की दिशा और मिट्टी के घड़े से जुड़ा है. वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) या उत्तर दिशा को जल की दिशा माना गया है. इस दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी माना जाता है. इसलिए नौतपा में इस दिशा में एक मिट्टी का घड़ा जल से भरकर रखने से घर की एनर्जी बैलेंस होती है. यह एक उपाय न सिर्फ तपती गर्मी में आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ देगा. कहते हैं कि जिन घरों की उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखा जाता है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती है. मिट्टी के घड़े की जगह ये चीजें भी कारगर यदि आप घर में मिट्टी का घड़ा नहीं रखना चाहते तो उसकी जगह मिट्टी से बनी कुछ दूसरी चीजें अच्छा विकल्प हो सकती हैं. आप मिट्टी की सुराही, मिट्टी का गमला, मिट्टी से निर्मित मूर्तियां, दीपक या गुल्लक आदि भी रख सकते हैं. ये सभी चीजें आपको बहुत लाभ देंगी. हालांकि आप पानी से जुड़ी कोई चीज रखेंगे तो इसका शुभ प्रभाव ज्यादा हो सकता है. यदि आप गमला, गुल्लक या भगवान की कोई प्रतिमा रख रहे हैं तो वहां हर रोज संध्याकाल में एक दीपक जरूर जलाएं. न करें ये 5 गलतियां वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी से भरा मटका सुख-संपन्नता और पवित्रता का प्रतीक होता है. इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पानी के इस घड़े को कभी पूरी तरह खाली न छोड़ें. इसमें थोड़ा बहुत पानी हमेशा रहना चाहिए. रात को सोने से पहले सुनिश्चित करें कि मटका पूरा भरा हो. यह मटका कहीं से टूटा या चटका हुआ नहीं होना चाहिए. ऐसा मटका रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है. घड़े के आस-पास अग्नि तत्व से जुड़ी चीजों को बिल्कुल न रखें. इसका नतीजा भी बुरा हो सकता है.

शमी का पौधा: घर में लगाने से दूर होते हैं वास्तु दोष और बढ़ती है समृद्धि

 हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस पवित्र पौधे में कर्मफल दाता शनि का वास होता है, जो कि भगवान शिव का भी प्रिय है. मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है, जिसके रहते नकारात्मक ऊर्जा भी घर से कोसों दूर रहती है. इस पौधे की लकड़ियों का उपयोग अग्नि में किया जाता है ताकि घर का वातावरण शुद्ध रहे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर की शमी के पौधे को सही दिशा लगाए जाए तो यह जातक मालामाल भी कर देता है. वास्तु के अनुसार शमी का सही स्थान 1. इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है. 2. अगर बाहर निकलते समय यह दाईं ओर पड़े, तो और भी अच्छा फल देता है. 3. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. 4. यह पौधा घर के आसपास एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. मान्यता है कि जहां शमी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर का माहौल शांत रहता है. धन और तरक्की से जुड़ा है शमी का पौधा वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में धन आकर्षित करने वाला माना जाता है. 1. घर में इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. 2. यह नकारात्मक ऊर्जा को रोककर घर में मां लक्ष्मी जी के आगमन करवाता है. 3. जिन लोगों को कर्ज या पैसों की दिक्कत हो, उनके लिए यह खास लाभकारी माना जाता है. शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से रुका हुआ धन मिलने और आय के नए रास्ते खुलने की मान्यता है. घर में कहां रखना चाहिए शमी का पौधा? वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. इस पौधा को छत या बालकनी में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है. इसकी सबसे अच्छी और लाभकारी दिशा दक्षिण मानी जाती है. इसके अलावा, इसको शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए और सूरज के सामने इसे भूलकर भी ना रखें. शनि दोष और शमी का उपाय ज्योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से बताया गया है. शमी की पूजा करने से शनि का प्रभाव शांत होता है. साढ़ेसाती या ढैय्या में राहत मिल सकती है. इसलिए, हर शनिवार की शाम को इसके पास दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है.

नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक धन और समृद्धि बढ़ाने के 5 वास्तु उपाय

 नौतपा यानी साल के वो 9 दिन जब सूरज देवता अपने सबसे कड़े रूप में होते हैं, जिससे सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तब नौतपा शुरू होता है. साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है और इसका समापन 2 जून को होगा. वास्तु शास्त्र कहता है कि इन 9 दिनों में भारी गर्मी के कारण घर में अग्नि तत्व बहुत बढ़ जाता है, जिससे धन का प्रवाह रुक सकता है , इससे आर्थिक नुकसान होने का खतरा भी बढ़ता है. अगर हम इस दौरान पैसों और समृद्धि से जुड़े वास्तु के कुछ छोटे उपाय कर लें, तो घर में सालभर धन-दौलत की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं वो 5 चमत्कारी उपाय: 1. उत्तर दिशा में मटका गर्मियों में मटके का पानी पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, लेकिन यह आपकी तिजोरी को भरने का भी सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है. धन लाभ: उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में भरा हुआ मटका रखने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं, जिससे पैसों की तंगी तुरंत कम हो सकती है, आय के नए स्रोत बनते हैं. ध्यान रहे, मटका कभी खाली न रहने दें, क्योंकि खाली मटका आर्थिक नुकसान का प्रतीक है. 2. मुख्य द्वार पर जल नौतपा के दिनों में सुबह उठते ही घर के मेन गेट (मुख्य द्वार) की सफाई करके वहां तांबे के लोटे से थोड़ा सा पानी छिड़कें. धन लाभ: बाहर की भारी गर्मी के साथ जो कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा घर की तरफ आती है, पानी छिड़कने से वह वहीं शांत हो जाती है.  वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरे और जल से सिंचित मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, जिससे धन का आगमन होता है. 3. पक्षियों के लिए पानी इस झुलसाने वाली गर्मी में बेजुबान पक्षियों और जानवरों को पानी पिलाना पुण्य के साथ-साथ आपके करियर और बिजनेस के लिए भी फायदेमंद है. क्या करें: अपनी छत या बालकनी के उत्तर-पूर्व कोने में मिट्टी के बर्तन में साफ पानी और दाना रखें. धन लाभ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, पक्षियों की प्यास बुझाने से कुंडली के वो ग्रह (जैसे राहु-केतु और शनि) शांत होते हैं जो धन लाभ में रुकावट डालते हैं.  इससे फंसा हुआ पैसा वापस मिलता है और व्यापार में आ रही मंदी दूर होती है. 4. हल्के रंगों का इस्तेमाल रोकेगा फिजूलखर्ची नौतपा के दौरान घर की अंदरूनी सजावट का सीधा असर आपकी मानसिक शांति और आर्थिक फैसलों पर पड़ता है. क्या करें: बेडरूम या लिविंग रूम में गहरे रंग के पर्दों या चादरों की जगह हल्के रंगों (जैसे- सफेद, क्रीम, हल्का नीला या लाइट ग्रीन) का इस्तेमाल करें. धन लाभ: गहरे रंग गर्मी और तनाव बढ़ाते हैं,  हल्के रंग घर के माहौल को शांत रखते हैं. 5. हरे-भरे पौधे घर के अंदर सही पौधों का चुनाव आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है. क्या करें: घर के अंदर मनी प्लांट, एलोवेरा या स्नेक प्लांट जैसे इनडोर पौधे जरूर रखें. धन लाभ: वास्तु में मनी प्लांट और इनडोर पौधों को बुध ग्रह और धन से जोड़कर देखा जाता है.  नौतपा की गर्म हवाओं के बीच ये पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी और ऑक्सीजन का लेवल बनाए रखते हैं. जितना ज्यादा ये पौधे हरे-भरे रहेंगे, घर में पैसों का प्रवाह (Cash Flow) उतना ही तेज होगा. पैसों की तंगी दूर करने की सबसे जरूरी बात: नौतपा के इन 9 दिनों में घर के उत्तर-पूर्व कोने (ईशान कोण) को हमेशा साफ-सुथरा रखें.  वहां कोई भी कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन या भारी सामान भूलकर भी न रखें.  इस दिशा को साफ रखने से धन और समृद्धि की सकारात्मक ऊर्जा बिना किसी रुकावट के आपके घर में प्रवेश कर पाती है.

वास्तु टिप्स: घर में लगाएं 7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग, बदल सकती है किस्मत

हर कोई चाहता है कि उसका घर सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि से महकता रहे. इसके लिए लोग घर की सजावट से लेकर वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखते हैं.  वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र है, जिन्हें घर में रखने या लगाने से सोई हुई किस्मत भी जाग उठती है. इन्हीं में से एक है—दौड़ते हुए 7 घोड़ों की पेंटिंग. वास्तु में घोड़ों को गति, शक्ति, सफलता और वफादारी का प्रतीक माना गया है.  वहीं, अंक ज्योतिष में 7 की संख्या को बेहद शुभ और सार्वभौमिक (Universal) माना जाता है (जैसे इंद्रधनुष के 7 रंग, सप्तऋषि और शादी के 7 फेरे).  मान्यता है कि घर या कार्यस्थल पर सही दिशा में लगी सात घोड़ों की तस्वीर आपकी रुकी हुई तरक्की को रफ्तार देती है.  आइए जानते हैं इस पेंटिंग को लगाने के अचूक फायदे, सही दिशा और कुछ जरूरी नियम. 1. जीवन में आती है रफ्तार और सकारात्मकता वास्तु विज्ञान के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े जीवन में गतिशीलता और प्रगति लाते हैं.  अगर आपके बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं या करियर में ठहराव आ गया है, तो यह पेंटिंग घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर कर सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाती है. यह आपके भीतर छिपे आलस्य को दूर कर लक्ष्यों के करीब लाता है. 2. पेंटिंग चुनते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान बाजार से कोई भी तस्वीर उठाने से पहले वास्तु के इन बारीक नियमों को नोट कर लें: घोड़ों का भाव: घोड़ों के चेहरे शांत और सौम्य दिखने चाहिए. कभी भी गुस्से में या आक्रामक रूप से दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर न लाएं. रंग का चुनाव: वास्तु में सफेद रंग के घोड़ों की पेंटिंग को सबसे उत्तम माना गया है.  सफेद रंग शांति, शुद्धता और मानसिक स्पष्टता का प्रतीक है. बैकग्राउंड : पेंटिंग के बैकग्राउंड में उगता हुआ सूर्य, शांत समंदर या खुला मैदान होना शुभ माना जाता है. कभी भी धूल, आंधी, तूफान या उजड़े हुए पहाड़ों वाले बैकग्राउंड की तस्वीर न खरीदें. छवि: ध्यान रहे कि तस्वीर में सभी 7 घोड़े पूरी तरह साफ दिखाई दे रहे हों. किसी भी घोड़े की पैर या पूंछ कटी हुई नहीं होनी चाहिए. 3. किस दिशा में लगाने से चमकेगी किस्मत? तस्वीर का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दीवार पर टांगा जाए: दक्षिण दिशा (South Wall): यदि आप समाज में नाम, शोहरत, प्रसिद्धि और करियर में सफलता चाहते हैं, तो इस पेंटिंग को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं. वास्तु में इसे सफलता की दिशा माना गया है. उत्तर दिशा (North Wall): अगर आप व्यापार में उन्नति, नई नौकरियों के अवसर और धन लाभ चाहते हैं, तो उत्तर दिशा की दीवार पर इसे लगाना अच्छा रहेगा. पूर्व दिशा (East Wall): जीवन में नई शुरुआत, मान-सम्मान और बच्चों की प्रगति के लिए इसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाया जा सकता है. दौड़ का रुख: सबसे जरूरी बात यह है कि घोड़ों के दौड़ने का रुख हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं. अगर घोड़े बाहर की तरफ दौड़ते दिखेंगे, तो घर की लक्ष्मी और समृद्धि बाहर जा सकती है. 4. भूलकर भी इन जगहों पर न लगाएं तस्वीर इस पेंटिंग को कभी भी अपने शयनकक्ष (Bedroom) में न लगाएं. घोड़ों की तीव्र ऊर्जा से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है और वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है. घर के मुख्य द्वार (Main Gate) के ठीक सामने या खिड़की के पास इसे लगाने से बचें. पूजा घर (Temple), रसोई (Kitchen) और शौचालय (Bathroom) की दीवारों पर भी इस पेंटिंग को लगाना वर्जित माना गया है. फेंगशुई और चीनी वास्तु से कनेक्शन भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह ही चीनी वास्तु विज्ञान यानी फेंगशुई (Feng Shui) में भी घोड़ों का बहुत बड़ा महत्व है. फेंगशुई के मुताबिक, घोड़े यांग (Yang) ऊर्जा यानी सक्रियता और अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं. चीनी मान्यता के अनुसार, 7 घोड़ों की तस्वीर को मुख्य रूप से लिविंग रूम या ऑफिस के रिसेप्शन पर लगाने से यांग ऊर्जा सक्रिय होती है, जिससे बिजनेस में आ रहे वित्तीय जोखिम (Financial Risks) कम होते हैं और टीम वर्क में मजबूती आती है.  

छिपकली गिरने के संकेत: शरीर के अलग-अलग अंगों पर मिलते हैं शुभ-अशुभ फल

 जब भी घर में छिपकली दिख जाए तो हर इंसान डरने लगता है. लेकिन, अगर वहीं छिपकली किसी शरीर के अंग पर गिर जाए तो मन में ओर ज्यादा खौंफ पैदा हो जाता है. लेकिन, कई लोग शरीर के अंग पर छिपकली गिरने को अच्छा मानते हैं. शरीर के अंग पर छिपकली गिरने से जुड़े तथ्य का जिक्र सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरने के अलग-अलग फल बताए गए हैं. किसी अंग पर छिपकली का गिरना धन, सफलता और शुभ समाचार देता है. तो कहीं इसे सावधानी या बाधाओं से जोड़कर देखा जाता है. तो आइए जानते हैं कि शरीर के किस छिपकली का गिरना शुभ और अशुभ कहलाता है. 1. सिर पर छिपकली गिरना इसे बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि व्यक्ति को धन, सम्मान या किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है. 2. माथे पर छिपकली गिरना यह संकेत देता है कि जल्द ही किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. यह समाज में मान-सम्मान भी दिला सकता है. 3. नाक पर छिपकली गिरना इसे सेहत से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है या राहत मिल सकती है. 4. कान पर छिपकली गिरना यह शुभ समाचार या लाभ मिलने का संकेत माना जाता है. कहीं से अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जाती है. 5. आंख पर छिपकली गिरना इसे मानसिक सेहत से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि व्यक्ति किसी बंधन या तनाव से मुक्त हो सकता है. 6. होंठ पर छिपकली गिरना ऊपर के होंठ पर छिपकली का गिरना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. नीचे के होंठ पर छिपकली का गिरना धन लाभ या फायदा होने की संभावना बताई जाती है. 7. हाथ पर छिपकली गिरना दाहिने हाथ पर: सम्मान और सफलता मिलने का संकेत. बाएं हाथ पर: नुकसान या सावधानी बरतने का संकेत. 8. गला और कंधा गले पर गिरना: शत्रुओं से छुटकारा या बाधाओं का अंत. कंधे पर गिरना: किसी काम में सफलता मिलने का संकेत. 9. पेट और नाभि क्षेत्र इसे सुख, समृद्धि और संतान से जुड़ा शुभ संकेत माना जाता है. 10. पीठ पर छिपकली गिरना इसे आमतौर पर अशुभ माना जाता है और यह किसी परेशानी या रुकावट का संकेत हो सकता है. 11. पैर से जुड़े संकेत जांघ, घुटने या पिंडली पर गिरना यात्रा, वाहन सुख या स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है. 

रसोई में चूल्हा और सिंक पास-पास होने से बढ़ सकता है वास्तु दोष, जानें असर

वास्तु शास्त्र में रसोई घर को सेहत और समृद्धि का केंद्र माना जाता है.  यहां मौजूद हर चीज़ की अपनी एक ऊर्जा होती है. रसोई में सबसे महत्वपूर्ण दो ही चीज़ें हैं चूल्हा (अग्नि तत्व) और सिंक (जल तत्व). वास्तु के नियमों के अनुसार, आग और पानी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं.  अगर ये दोनों एक ही स्लैब पर पास-पास हों, तो घर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है. आजकल के छोटे फ्लैट्स और मॉड्यूलर किचन में जगह की कमी के कारण अक्सर सिंक और चूल्हा एक ही लाइन में होते हैं. आइए जानते हैं कि यह कैसे हमारे जीवन पर असर डालता है और बिना तोड़-फोड़ के इसे कैसे ठीक किया जा सकता है. तत्वों का टकराव: क्या होता है असर? जब आग और पानी एक ही स्लैब पर होते हैं, तो इसे तत्वों का संघर्ष कहा जाता है.  इसके मुख्य नुकसान ये हैं: रिश्तों में खटास: किचन में काम करने वालों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है और घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगती है. धन की हानि: अग्नि को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. उसके ठीक बगल में बहता हुआ पानी यह संकेत देता है कि आपका कमाया हुआ पैसा बेकार की चीजों में पानी की तरह बह जाएगा. स्वास्थ्य समस्याएं: घर के लोगों की पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है और वे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं. कैसे दूर करें यह वास्तु दोष? (आसान उपाय) अगर आपके किचन का डिज़ाइन ऐसा है जिसे बदला नहीं जा सकता, तो घबराएं नहीं.  इन आसान देसी जुगाड़ और वास्तु उपायों से आप इसके नकारात्मक असर को कम कर सकते हैं. बीच में रखें लकड़ी का बोर्ड: चूल्हे और सिंक के बीच में एक लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड या लकड़ी का कोई स्टैंड रख दें.  वास्तु में लकड़ी को आग और पानी के बीच का संतुलन (एयर एलिमेंट) माना जाता है, जो दोनों की टक्कर को रोकता है. मनी प्लांट का उपयोग: सिंक और चूल्हे के बीच में एक छोटा सा मनी प्लांट या कोई भी हरा पौधा रख दें.  हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और अग्नि-जल के दोष को सोख लेता है. दूरी का ध्यान: कोशिश करें कि चूल्हा और सिंक कम से कम दो फीट की दूरी पर हों. अगर दूरी कम है, तो बीच में एक टाइल या कोई बाधा (Separator) खड़ी कर दें. गंगाजल या नमक का पानी: हफ्ते में एक बार किचन के स्लैब को समुद्री नमक मिले पानी से पोंछें. नमक नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है. बर्तनों की सफाई: रात को कभी भी सिंक में गंदे बर्तन न छोड़ें. रात भर सिंक का खाली और साफ रहना किचन की ऊर्जा को शुद्ध रखता है. खास सलाह वास्तु शास्त्र सिर्फ नियम नहीं, बल्कि एक संतुलन है.  यदि आप अपने किचन को साफ-सुथरा रखते हैं और खाना बनाते समय मन को शांत रखते हैं, तो वास्तु दोषों का प्रभाव अपने आप कम हो जाता है. कोशिश करें कि खाना बनाते समय आपका चेहरा पूर्व दिशा (East) की तरफ हो, यह सबसे शुभ माना जाता है.

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और फायदे: घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

 घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाने का एक माध्यम माना जाता है. सही दिशा और सही पौधों का चयन आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकता है. ऐसे में अगर आप कम देखभाल वाला इनडोर पौधा ढूंढ रहे हैं, जो घर में ताजगी भी लाए, तो वास्तु के अनुसार मनी प्लांट एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ घर की हवा को बेहतर बनाता है, बल्कि आर्थिक सुख-समृद्धि लाने में भी मददगार माना जाता है. तो आइए जानते हैं इसे घर में लगाने की सही दिशा. मनी प्लांट लगाने के वास्तु फायदे 1. धन और समृद्धि में वृद्धि मनी प्लांट का सीधा संबंध आर्थिक उन्नति से जोड़ा जाता है. इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय के स्रोत बढ़ने और धन संचय में मदद मिलने की मान्यता है. 2. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह यह पौधा घर के वातावरण में पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है, जिससे घर का माहौल शांत व सुखद रहता है. 3. रिश्तों में मधुरता वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में आपसी संबंधों को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है. 4. आसान देखभाल (Low Maintenance) यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त है. मनी प्लांट रखने की सही दिशा दक्षिण-पूर्व (South-East): मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है दक्षिण पू्र्व. यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन और सुख के कारक हैं. पूर्व दिशा (East): मनी प्लांट यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के योग बनते हैं. इस बात का भी रखें ध्यान मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व (North-East) में नहीं रखना चाहिए. पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए. मनी प्लांट की नीचे लटकती बेल को अशुभ माना जाता है. मनी प्लांट से जुड़ी जरूरी सावधानियां सूखा या पीला पौधा न रखें- यह आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. जमीन को न छुए- बेल का जमीन पर फैलना शुभ नहीं माना जाता है. दूसरों से मनी प्लांट न लें- मान्यता है कि इससे धन का नुकसान हो सकता है. नियमित देखभाल करें- पौधा जितना हरा-भरा होगा, उतना ही शुभ फल देगा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. सही दिशा और सही देखभाल के साथ यह पौधा न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपकी तरक्की और समृद्धि के रास्ते भी खोल सकता है.

वास्तु शास्त्र: बाथरूम में खाली बाल्टी क्यों मानी जाती है अशुभ, जानें इसका असर

 अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग हमें टोकते हैं कि बाथरूम में बाल्टी को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. कई लोग इसे पुराने जमाने की बात या अंधविश्वास मानकर छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इसके पीछे बहुत गहरे अर्थ छिपे हैं? आइए समझते हैं कि खाली बाल्टी आपके जीवन पर क्या असर डाल सकती है. 1. पैसों की तंगी और फिजूलखर्ची वास्तु के अनुसार, पानी का सीधा संबंध धन (पैसे) से होता है. जैसे बहता पानी रुकता नहीं, वैसे ही खाली बाल्टी अभाव यानी कमी को दिखाती है. माना जाता है कि अगर बाल्टी खाली है, तो घर में पैसा टिकता नहीं है और बेवजह के खर्चे बढ़ जाते हैं. वहीं भरी हुई बाल्टी घर में बरकत और खुशहाली का संकेत है. 2. घर में बढ़ता है तनाव बाथरूम एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) पैदा हो सकती है. वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाली बाल्टी इस नकारात्मकता को अपनी ओर खींचती है. इससे घर के लोगों के मन में चिड़चिड़ापन, तनाव और आपस में झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है. 3. ग्रहों का खेल (शनि और चंद्रमा) ज्योतिष में पानी का नाता चंद्रमा से है और सफाई का नाता शनि देव से. अगर बाल्टी गंदी या खाली पड़ी है, तो शनि और चंद्रमा का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं,  किस्मत साथ नहीं देती. 4. अनुशासन और शांति अगर हम विज्ञान या मनोविज्ञान की बात करें, तो साफ-सुथरा और व्यवस्थित बाथरूम आपके दिमाग को शांति देता है. भरी हुई बाल्टी इस बात का प्रतीक है कि आप अपने संसाधनों का सही प्रबंधन कर रहे हैं. बिखरा हुआ बाथरूम और खाली बाल्टी आलस और अनुशासन की कमी को दर्शाती है. ये 3 छोटे बदलाव बदल देंगे आपकी किस्मत: रात को बाल्टी भरकर सोएं: रात में सोने से पहले बाल्टी को साफ पानी से भर दें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. नीले रंग की बाल्टी: वास्तु में नीला रंग बहुत शुभ माना गया है. अगर संभव हो तो बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी और टब का इस्तेमाल करें, यह पैसों की तंगी दूर करने में मदद करता है. खाली बाल्टी को उल्टा रखें: अगर आपको बाल्टी खाली रखनी ही है, तो उसे सीधा न छोड़ें. हमेशा धोकर उल्टा करके रखें.

वास्तु शास्त्र: घर की सीढ़ियों पर क्यों नहीं बैठना चाहिए? जानें इसके पीछे की मान्यताएं और असर

हमारे वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज का काफी खास महत्व बताया गया है. चाहे हमारे घर का मुख्य दरवाजा हो, किचन हो या फिर घर की सीढ़ियां ही क्यों न हों. जब आप इसमें बताया गए नियमों का सही से पालन करने लगते हैं तो आपकी जिंदगी काफी सुखद और समृद्धि से भरी हुई हो जाती है. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में परेशानियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं, जिनमें आपको इस सवाल का जवाब भी मिल जाता है कि आखिर आपको क्यों घर की सीढ़ियों पर नहीं बैठना चाहिए. आज हम आपको इसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देने वाले हैं. जब आप इस आर्टिकल को पढ़ लेंगे तो दोबारा कभी भी घर की सीढ़ियों पर बैठने की गलती नहीं करेंगे. सीढ़ियों पर बैठने से रुकती है पॉजिटिव एनर्जी वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में जो भी एनर्जी होती है वह लगातार एक जगह से दूर जगह घूमती रहती है. आपकी घर की सीढ़ियां ही इस एनर्जी के ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर जाने का रास्ता मानी जाती है. ऐसे में जब कोई भी आकर सीढ़ियों पर बैठ जाता है, तो वह एनर्जी के फ्लो में रुकावट बन जाता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी घटने लगती है और साथ ही स्ट्रेस और बेचैनी बढ़ने लग जाती है. फिनांशियल प्रॉब्लम्स से भी जोड़ा जाता है इसे वास्तु शास्त्र में हमारी घर की सीढ़ियों को ही जीवन में तरक्की करने का और आगे बढ़ने का संकेत माना गया है. ऐसे में अगर आप घर की सीढ़ियों में बैठते हैं या फिर लंबे समय तक खड़ा रहते हैं, तो हो सकता है कि आपकी तरक्की में रुकावट आ जाए. मान्यताओं के अनुसार आपकी यह गलती पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी बढ़ा सकती है. कई बार इसकी वजह से आपको मेहनत का भी पूरा फल नहीं मिलता है. परिवार के रिश्तों पर भी पड़ सकता है असर आपके घर का माहौल कैसा है और वहां की एनर्जी कैसी है इस बात का असर पारिवारिक रिश्तों पर भी काफी गहरा पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की एनर्जी बैलेंस्ड न रहे, तो छोटी से छोटी बातों पर भी स्ट्रेस और झगड़े बढ़ने लग जाते हैं. इसके अलावा जब आप सीढ़ियों पर बैठे रहते हैं या फिर उसे गंदा करके रखते हैं तो पूरे घर का माहौल भारी लगने लगता है. कई बार इसकी वजह से परिवार में झगड़े और बहस भी बढ़ जाते हैं. हेल्थ पर भी पड़ सकता है निगेटिव असर वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इसलिए भी घर की सीढ़ियों पर नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा आपके घर में आने-जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार सीढ़ियों के आसपास धूल जमा हो जाती है, जिस वजह से इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है.  

रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, घर की बरकत हो सकती है प्रभावित

किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार की सेहत और खुशहाली तय होती है. हम अपनी दिनचर्या में रसोई के काम तो बखूबी निपटाते हैं, लेकिन अक्सर महिलाएं अनजाने में रोटी बनाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो घर की सुख-समृद्धि को नजर लगा सकती हैं.  वास्तु शास्त्र और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, कछ छोटी सी चूक भविष्य में बड़े आर्थिक और मानसिक संकट का कारण बन सकती है. जानते हैं रसोई में रोटियां बनाते वक्त कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए. क्यों नहीं गिननी चाहिए रोटियां? धार्मिक और वास्तु दृष्टिकोण से रोटियों की गिनती करना वर्जित माना गया है. इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण और मान्यताएं छिपी हैं: अन्नपूर्णा का अनादर: अन्न को देवता माना गया है. जब हम रोटियां गिनकर बनाते हैं, तो यह मां अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है, जिससे घर की बरकत धीरे-धीरे कम होने लगती है. ग्रहों पर प्रभाव: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोटी का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है. रोटियों की गिनती करना इन ग्रहों की स्थिति को प्रभावित कर सकता है, जिससे परिवार में क्लेश बढ़ सकता है. बरकत में कमी: ऐसी मान्यता है कि जिस घर में रोटियां गिनकर बनाई जाती हैं, वहां कभी भी संचित धन में वृद्धि नहीं होती, ऐसे घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है. रसोई से जुड़े अन्य जरूरी नियम जिनका पालन है आवश्यक अक्सर हम अनजाने में कुछ अन्य गलतियां भी करते हैं, जिन्हें सुधारना बेहद जरूरी है: थाली में 3 रोटियां न रखें: कभी भी किसी की थाली में एक साथ 3 रोटियां न परोसें. पुरानी मान्यताओं के अनुसार, 3 रोटियां मृतक के भोग के लिए रखी जाती हैं. जीवित व्यक्ति को हमेशा 1, 2 या 4 रोटियां परोसना ही शुभ होता है. पहली और आखिरी रोटी का नियम: हिंदू धर्म में पहली रोटी हमेशा गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालने की परंपरा है. ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है. मेहमान का सत्कार: घर आए मेहमान या घर के सदस्य से कभी यह पूछकर रोटी न सेकें कि आप कितनी रोटियां खाएंगे?. खिलाते समय रोटियां गिनना खिलाने वाले और खाने वाले दोनों के लिए अशुभ और अपमानजनक माना जाता है. बासी आटे का परहेज: कई लोग रात का बचा आटा सुबह इस्तेमाल करते हैं. वास्तु के अनुसार बासी आटा राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है. बर्तन खाली न रखें: रोटी बनाने के बाद तवे को कभी भी ऐसे ही खाली या गंदा न छोड़ें. उसे साफ करके और उचित स्थान पर रखें.