samacharsecretary.com

कोहली के 1 रन से टूटे सचिन के रिकॉर्ड, पोंटिंग और रूट के क्लब में शामिल हुए

वडोदरा भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 301 के टारगेट का पीछा करते हुए 91 गेंदों में 93 रन बनाए। उन्होंने वडोदरा के मैदान पर आठ चौके और एक सिक्स जमाया। भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली ना सिर्फ 54वें वनडे शतक की दहलीज पर अटक गए बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने से भी चूक गए। हालांकि, कोहली के पास बुधवार को राजकोट में दूसरे वनडे में सचिन को पछाड़ने का मौका है। 1 रन बनाते ही टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड कोहली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम करने की कगार पर हैं। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 वनडे मुकाबलों में 1750 रन जुटाए हैं। उनके बल्ले से राजकोट वनडे में एक रन निकलते ही सचिन का रिकॉर्ड टूट जाएगा। सचिन ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के सामने 42 वनडे खेलने के बाद 1750 रन बनाए। लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर हैं, जिन्होंने भारत के विरुद्ध 35 मैचों में 1385 रन बनाए। उनके बाद केन विलियमसन (31 मैचों में 1239) हैं। विलियमसन मौजूदा सीरीज में न्यूजीलैंड स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। कोहली की पोंटिंग-रूट के क्लब में एंटी कोहली ने सचिन, रिकी पोंटिंग और जो रूट के धाकड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हजार प्लस रन बनाने वाले पांचव बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली कीवी टीम के सामने 71 पारियों में 3020 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध सर्वाधिक इंटरनेशनल रन का रिकॉर्ड सचिन के खाते में है। उन्होंने 80 पारियों में 3345 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 77 पारियों में 3145 रन जबकि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने 71 पारियों में 3097 रन बटोरे। सूची में चौथे पायदान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 पारियों में 3071 रन जुटाए।

विराट कोहली के बिना दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की, ऋषभ पंत भी रहे फ्लॉप

 नई दिल्ली दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखा. स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के बिना उतरी दिल्ली की टीम को सौराष्ट्र ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में दिल्ली ने 321 रनों के मुश्किल लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते और सात गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शुरुआत में ही दबाव का सामना करना पड़ा, जब अर्पित राणा जल्दी आउट हो गए. हालांकि, प्रियांश आर्य की तेज़तर्रार ओपनिंग पारी ने टीम को संभाल लिया और दिल्ली को टॉप ऑर्डर में जरूरी लय दिलाई. आर्य के आउट होने के बाद दिल्ली को एक छोटा सा झटका लगा, जब नीतीश राणा और ऋषभ पंत लगातार अंतराल में पवेलियन लौट गए. दोनों को दिल्ली की बल्लेबाज़ी की रीढ़ माना जाता है और उनके आउट होने से मुकाबला फिर से सौराष्ट्र के पक्ष में झुकता नजर आया. पंत फिर रहे फ्लॉप 22 रन बनाने वाले ऋषभ पंत का यह प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा. विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत काफी समय से भारत की वनडे टीम में अपनी जगह खो चुके हैं और यह पारी भी वापसी के उनके दावे को मज़बूत नहीं कर सकी. 50 ओवर के फॉर्मेट में उनकी फॉर्म और निरंतरता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए. पंत के आउट होने के बाद सौराष्ट्र ने बीच के ओवरों में दबाव और बढ़ा दिया. लेकिन दिल्ली को तेजस्वी सिंह के रूप में अहम सहारा मिला, जिन्होंने 51 गेंदों पर संयमित 53 रनों की पारी खेली. हर्ष त्यागी ने भी 45 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेलकर नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद रन चेज़ को पटरी पर बनाए रखा. अंत में नवदीप सैनी ने धैर्य दिखाते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए और दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी यह उपयोगी पारी निर्णायक साबित हुई, जिससे दिल्ली ने सात गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. पंत का ऐसा रहा है प्रदर्शन यह विजय हजारे ट्रॉफी में पंत का तीन मैचों में दूसरा खराब प्रदर्शन रहा. अब तक उनका एकमात्र बड़ा योगदान गुजरात के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 79 गेंदों पर संयमित 70 रन बनाए थे. वहीं एक मैच में उनके बल्ले से केवल 5 रन आए थे. दिल्ली जहां लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ पंत की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे पहले मैच में अनुभवी नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने 10 ओवर में 3 विकेट झटके. उन्हें प्रिंस यादव, हर्ष त्यागी और अर्पित राणा का अच्छा साथ मिला, जिनकी मदद से दिल्ली ने सौराष्ट्र को 320/7 के स्कोर पर रोक दिया.  

कोहली की वापसी? विजय हजारे ट्रॉफी में कर सकते हैं अतिरिक्त मैच

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी हुई और इस रोमांच का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्हें इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेलने थे, जो उन्होंने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ पूरे कर लिए लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक और मैच खेल सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सभी खिलाड़ियों ये साफ कह दिया गया था कि उनके लिए कम से कम दो घरेलू मैच खेलना जरूरी है. इन रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली अब नए साल के लिए छोटा ब्रेक लेंगे और 6 जनवरी 2026 को अलूर में रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. दिल्ली की टीम इससे पहले तीन मैच खेलेगी. सौराष्ट्र के खिलाफ 29 दिसंबर, ओडिशा के खिलाफ 31 दिसंबर और सर्विसेज के खिलाफ 3 जनवरी को टीम मैच खेलने उतरेगी. अंतिम फैसला भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी में होने वाली वनडे सीरीज के शेड्यूल पर निर्भर करेगा. सीरीज अगले साल 11 जनवरी से शुरू हो रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सीरीज से पहले एक छोटा कैंप आयोजित कर सकता है, जिसकी टाइमिंग कोहली और अन्य खिलाड़ियों की विजय हजारे ट्रॉफी में भागीदारी को प्रभावित कर सकती है. कोहली लगभग एक दशक बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. बीसीसीआई के निर्देश के चलते सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जरूरी है. संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाद के राउंड्स में खेलेंगे. कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में 101 गेंद में 131 रन बनाए और गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, जिससे दिल्ली ने एलीट ग्रुप डी के मैच में सात रन से जीत दर्ज की.  

ICC रैंकिंग में ROKO का दबदबा, बुमराह-अभिषेक की शानदार जगह, नंबर 1 और 2 पर है कब्जा

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की बुधवार (12 द‍िसंबर) को ताजा रैकिंग सामने आई. जिसमें 38 साल के रोहित शर्मा और 37 साल के विराट कोहली क्रमश: नंबर 1 और नंबर 2 बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं म‍िचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 गेंदबाज बन गए हैं. एशेज के दो शुरुआती टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं.  विराट कोहली अप्रैल 2021 से ODI बल्लेबाजों की नंबर 1 रैंकिंग पर नहीं हैं, तब उनको पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें पीछे छोड़ा था. लेकिन अब कोहली फिर से टॉप स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई तीन मैचों की ODI सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.  37 साल के कोहली को तीनों मैचों में कुल 302 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था. उनकी इस शानदार प्रदर्शन का असर ICC की ताजा रैंकिंग में भी दिखा, जहां वह दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए. उनके आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं.  रोहित ने इस सीरीज में 146 रन बनाए और नंबर 1 की अपनी पोजीशन बरकरार रखी. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए आखिरी मैच में कोहली की नाबाद 65 रनों की पारी की बदौलत वह अब रोहित से सिर्फ 8 रेटिंग पॉइंट पीछे रह गए हैं.  भारत अब अगला वनडे मुकाबला 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में खेलेगा. इस दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि दोनों के बीच ODI बल्लेबाजों की नंबर 1 रैंकिंग की दौड़ और तेज है.  कोहली ही नहीं, इस हफ्ते जारी नई रैंकिंग में कई और भारतीय खिलाड़ियों ने भी बड़ी छलांग लगाई है. विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दो पायदान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं गेंदबाज़ों की रैंकिंग में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव बड़ा फायदा पाते हुए तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.  कटक टी20 के बाद बदली टी20 रैकिंग  कटक में भारत की 101 रन की धमाकेदार जीत के बाद T20I गेंदबाजों की नई रैंकिंग में तीन भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिला है. अक्षर पटेल दो स्थान चढ़कर 13वें नंबर पर, अर्शदीप सिंह तीन पायदान बढ़कर 20वें नंबर पर और जसप्रीत बुमराह छह स्थान ऊपर उठकर 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं.  म‍िचेल स्टार्क बने नंबर 3 टेस्ट गेंदबाज  इधर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की बड़ी छलांग कोई हैरानी की बात नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो एशेज टेस्ट में लगातार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने के बाद स्टार्क तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन का असर टेस्ट रैंकिंग पर भी पड़ा है. हैरी ब्रूक दो स्थान गिरकर चौथे नंबर पर आ गए हैं. वहीं केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ, दोनों एक-एक स्थान ऊपर बढ़े हैं और अब टॉप पर मौजूद जो रूट के पीछे क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.  कौन से भारतीय ICC रैकिंग में नंबर 1 पर कायम?  टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा (913)  टॉप पर हैं. टी20 की ही गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती (782) टॉप पर हैं. टेस्ट ऑलराउंडर की श्रेणी में रवींद्र जडेजा का जादू चल रहा है. वह 455 अंक के साथ शीर्ष पर हैं.

भारत की बड़ी जीत: कोहली-रोहित ने जमाया रंग, कुलदीप-हर्षित ने किया कमाल; कोहली ने अफवाहों को किया खामोश

रांची  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रांची में रविवार को खेले गए खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. लेकिन 350 रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया को ये मैच बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरी ओवर तक ये मुकाबला हुआ. लेकिन आखिरकार बाजी भारतीय टीम ने मारी. आइए जानते हैं रांची वनडे की जीत के 3 हीरो कौन रहे… कोहली-रोहित की विराट साझेदारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे थे. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों के बीच 136 रनों की साझेदारी हुई.  रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इस अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित के नाम है. उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी को पीछे छोड़ा. रोहित के आउट होने के बाद कोहली जमे रहे. उन्होंने 135 रन बनाए. कोहली का विकेट 43वें ओवर में गिरा. कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके बाद केएल राहुल ने भी 60 रन बनाए जिसके दम पर भारत का स्कोर 349 तक पहुंचा. ये बड़ा स्कोर इसलिए भी जरूरी था. क्योंकि देर शाम रांची में ओस जमकर गिरती है. जिससे एक बड़े टोटल की जरूरत थी. हर्षित राणा की जादुई शुरुआत 350 रनों के जवाब में जब साउथ अफ्रीका की टीम उतरी तो पारी का दूसरा औ अपने खाते का पहला ओवर लेकर हर्षित राणा आए. उन्होंने इस ओवर में अफ्रीका को दो बड़े झटके दिए. रयान रिकल्टन और क्विंटन डिकॉक अपना विकेट गंवा बैठे. यानी हर्षित ने साउथ अफ्रीका को ठोस शुरुआत नहीं करने दी. इसके बाद 5वें ही ओवर में अर्शदीप ने मार्करम को चलता कर दिया. कुलदीप ने बड़ा संकट टाला भारत की गेंदबाजी में कमाल की शुरुआत के बाद भी साउथ अफ्रीका ने एक समय पर गेम बना लिया था. 15वें ओवर में 4 विकेट खोने के बाद अफ्रीका की ओर से अच्छी बल्लेबाजी हुई. मार्को जानसेन ने 39 गेंद में 70 रन बनाए. और जॉर्जी और डेवाल्ड ब्रेविस ने भारत की मुश्किलें बढ़ाईं. एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका आसानी से इसे चेज कर लेगा. लेकिन 34वां ओवर लेकर कुलदीप यादव आए. उन्होंने पहले जानसेन को चलता किया और फिर ब्रिट्जके को भी वापस पवेलियन भेज दिया. एक ही ओवर में दो विकेट से साउथ अफ्रीका टूट गया. हालांकि, इसके बाद बॉस ने 67 रनों की पारी खेलकर भारत को दबाव में लाने की कोशिश जरूर की लेकिन उनका साथ देने वाला कोई बल्लेबाज नहीं था और साउथ अफ्रीका 332 पर सिमट गया.   गावस्कर ने बताया ODI का असली किंग कौन विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर… क्रिकेट का असली किंग कौन? इसपर सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत में खूब बहस होती है. रांची में विराट कोहली के 52वें वनडे शतक ने इस बहस को नए सिरे से जिंदा किया है. पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने इसका स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां बहुत कम खिलाड़ी कभी पहुंचे हैं, और शायद कोई उनसे आगे नहीं. क्या बोले सुनील गावस्कर कोहली की इस पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए गावस्कर ने कहा कि जिन्होंने उनके साथ और उनके खिलाफ खेला है, उनमें लगभग सर्वसम्मति है. यह सिर्फ मैं नहीं हूं. जिन लोगों ने उनके साथ और उनके खिलाफ खेला है, वे सब मानते हैं कि वह वनडे फॉर्मेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा. यह सिर्फ प्रशंसा नहीं, बल्कि वर्षों के अनुभव से बनी एक सामूहिक राय है.     गावस्कर ने अपनी बात को और मजबूत करते हुए रिकी पोंटिंग का उदाहरण दिया. पोंटिंग ने हाल ही में कहा कि कोहली वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं जिन्हें उन्होंने देखा है. गावस्कर ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई से तारीफ़ मिलना बहुत ही दुर्लभ है. अगर कोई ऑस्ट्रेलियाई कहता है कि वह सबसे अच्छा है, तो इस पर बहस की गुंजाइश ही नहीं होती.” पोंटिंग की यह टिप्पणी सिर्फ साधारण प्रशंसा नहीं, बल्कि कड़ी प्रतिस्पर्धा में जन्मा एक सम्मान है. तेंदुलकर से तुलना पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर की तुलना स्वाभाविक थी, और गावस्कर ने इसे बिना किसी झिझक के संबोधित किया. तेंदुलकर के 51 वनडे शतक लंबे समय तक अटूट लगते थे. अब कोहली उससे आगे निकल चुके हैं. गावस्कर ने कहा, “सचिन 51 शतकों के साथ सबसे ऊपर थे, लेकिन जब आप महान सचिन तेंदुलकर को पार करते हैं, तब आपको पता चल जाता है कि आप कहां खड़े हैं. इस समय वह लगभग शिखर पर अकेले खड़े हैं.” बता दें कि इस मुकाबले में विराट कोहली ने 135 रनों की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक था. सचिन ने अपने वनडे करियर में 51 शतक लगाए हैं. हालांकि, सचिन के कुल 100 इंटरनेशनल शतक हैं जबकि कोहली के नाम अब 83 शतक हो गए हैं.

कोहली का कमाल: एक इनिंग्स में टूटे कई रिकॉर्ड, रांची गूंज उठा विराट-विराट के नारों से

रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक और शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली काफी लंबे समय के बाद इस लय में दिखे और उन्होंने अपनी पारी में क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम इस शतक के साथ, विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ, विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का इस तरह की फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, खासकर तब जब टीम हाल ही में टेस्ट सीरीज हारी है। उनकी यह पारी न केवल भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी। फैंस को उम्मीद है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे और भारत को यह सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विराट का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना लारा के 400 रन से भी ज्यादा कठिन

मुंबई  भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ पाएगा. विराट कोहली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक टेस्ट पारी में बनाए गए 400 रन के महारिकॉर्ड से भी बेहद कठिन है. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों की फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. नामुमकिन है विराट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अभी तक कुल 51 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. आज के दौर में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. विराट कोहली भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 305 वनडे मैचों में 57.71 की औसत से 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. वनडे में विराट कोहली के नाम 5 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 1 विकेट रहा है. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का नाम आता है.सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है. 

कोहली के रिटायरमेंट के बाद RCB बिक सकती है, टेस्ट और टी-20 के बाद IPL पर असर

बेंगलुरु  गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 में नए मालिक मिलेंगे, और मौजूदा मालिक डियाजियो ने फ्रैंचाइज़ी बेचने में अपनी रुचि की पुष्टि कर दी है. पुरुष और महिला आरसीबी टीमों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 31 मार्च, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट में अब डियाजियो द्वारा आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को बेचने के फैसले पर प्रकाश डाला गया है और विराट कोहली इसके संभावित कारणों में से एक हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, एएमपी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक इंद्रनील दास ब्लाह ने कहा है कि कोहली की बदौलत आरसीबी 2025 तक कोई खिताब नहीं जीतने के बावजूद शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी रही. उन्होंने कहा कि विराट कोहली  का संन्यास, जो जल्द ही होने वाला है, निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी के मूल्यांकन को प्रभावित करेगा और इसलिए मौजूदा मालिक जल्दी बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं. वहीं अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि विराट अपने संन्यास के बाद भी आरसीबी से जुड़े रहेंगे. RCB बिकने की वजह विराट! टीम के ओनर ने बताया कि विराट की वजह से ही आरसीबी बिना किसी खिताब के भी शीर्ष तीन ब्रांडों में बनी हुई है. उनका संन्यास, चाहे जब भी हो, निश्चित रूप से मूल्यांकन को प्रभावित करेगा. टीम के पूर्व कप्तान विराट, आईपीएल में अपने पदार्पण के बाद से ही आरसीबी के पोस्टर बॉय रहे हैं. उन्होंने कभी किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेला है और फ्रैंचाइज़ी के नाम का पर्याय बन गए हैं. विशेषज्ञों ने E4M को बताया कि कोहली के संन्यास की ओर कोई भी कदम आरसीबी की दीर्घकालिक ब्रांड इक्विटी पर अनिश्चितता लाएगा. आईपीएल 2025 में अपनी खिताबी जीत के बाद, आरसीबी सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया, जिसका मूल्य 2024 में $227 मिलियन से 18.5% बढ़कर 2025 में $269 मिलियन हो गया. 17 साल बाद जीता था ट्रॉफी विराट कोहली, जिन्होंने 2024 में टी20I और 2025 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था, वर्तमान में केवल वनडे और आईपीएल में ही सक्रिय हैं. वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही अपने आईपीएल करियर का अंत कर सकते हैं संभवतः तीन या चार सीज़न में. इसके अलावा, कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हाथ रखने के लिए 17 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया क्योंकि वह रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे जिसने 2025 में खिताब जीता.  

एशेज 2025: ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 3 नए चेहरों का समावेश, कोहली से मुकाबला करने वाला खिलाड़ी बाहर

सिडनी  इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने 15 मेंबर स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है. पांच टेस्ट मैच की यह सीरीज पर्थ से ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी तक चलेगी. स्क्वॉड में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है. 31 साल के जेक वेडराल्ड पिछले कुछ साल से घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने वाला इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है. वॉर्नर का रिप्लेसमेंट की तलाश जारी 31 वर्षीय वेदराल्ड पिछले साल डेविड वार्नर के संन्यास के बाद उस्मान ख्वाजा के छठे सलामी जोड़ीदार बन सकते हैं. इससे पहले स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन बतौर ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए हैं. प्लेइंग इलेवन अब तक पक्की नहीं मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने वेदराल्ड की शुरुआती ग्यारह में जगह पक्की नहीं की है. बेली ने कहा, ‘अभी तक प्लेइंग इलेवन तय नहीं हुई है.जाहिर है हमारी 15 सदस्यीय टीम में से 14 खिलाड़ी चौथे राउंड (शेफील्ड शील्ड) में खेलेंगे. अभी भी उससे कुछ जानकारी जुटानी बाकी है. पैट कमिंस की जगह स्मिथ होंगे कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद से पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. कमिंस टीम के साथ पर्थ जाएंगे और 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. विराट कोहली से पंगा लेने वाला बाहर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली से उलझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की छुट्टी हो गई है. साल 2024 में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान कोहली को उनके विवादास्पद धक्के के लिए 20% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर.

विराट की विदाई को नहीं मानते थरूर, कहा – टेस्ट क्रिकेट के लिए फिर से मैदान में उतरें

नई दिल्ली सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपील की है कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के अपने फैसल पर पुनर्विचार करें. कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. कोहली के रिटायरमेंट के फैसले से फैन्स चौंक गए थे. शशि थरूर ने X पर लिखा, 'मैंने इस सीरीज में विराट कोहली को कुछ मौकों पर मिस किया है, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी कमी उनकी महसूस हो रही है, उतनी कभी नहीं हुई. उनकी शानदार बैटिंग स्किल की बात तो छोड़िए, उनका धैर्य, जुनून और मैदान पर प्रेरणादायक स्थिति शायद नतीजे को बदल सकता था. क्या उन्हें रिटायरमेंट से बाहर लाने में बहुत देर हो चुकी है. विराट, देश को आपकी जरूरत है.' शशि थरूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई फैन्स भी थरूर की बात से सहमत दिखे हैं और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मांग कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शशि थरूर और इस खेल को चाहने वाले फैन्स को मैदान पर किंग कोहली की कमी जरूर महसूस हुई है. कैसा रहा कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन? 36 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 के एवरेज से 9230 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. कोहली का बेस्ट स्कोर 254* रहा. कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट में से 40 में जीत हासिल की. जबकि 17 मुकाबले टीम इंडिया ने गंवाए. 11 मैच ड्रॉ पर भी छूटे. विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उससे कुछ दिन पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल को पहले ही बाय-बाय कह चुके थे. ऐसे में ये दोनों दिग्गज अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.