samacharsecretary.com

चुनाव आयोग का बड़ा कदम, मतदाता सूची से नाम हटाने के नियम सख्त; अब इन बातों का रखना होगा ध्यान

चंडीगढ़ मतदाता सूची से किसी का नाम हटवाने के लिए अब मनमाने ढंग से बड़ी संख्या में आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने फार्म-7 के जरिए दर्ज कराई जाने वाली आपत्तियों की संख्या तय कर दी है। इस कदम का उद्देश्य बिना ठोस आधार सामूहिक आपत्तियां दर्ज कराने पर रोक लगाना और मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाना है। नए निर्देश ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से दिए जाने वाले आवेदनों पर लागू होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लोहाना ने आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। नई मतदाता सूचियों का प्रकाशन छह नवंबर को होगा। अभी तक करीब 34 लाख मतदाताओं के नाम पुरानी मतदाता सूचियों से हटाए जा चुके हैं, जो मौजूद नहीं हैं। राज्य में पिछली मतदाता सूचियों के आधार पर दो करोड़ छह लाख से अधिक मतदाता थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, फार्म-7 के जरिए मतदाता सूची में दर्ज किसी व्यक्ति के नाम पर आपत्ति जताई जा सकती है या नाम हटाने की मांग की जा सकती है। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने या संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में दर्ज रहने की पात्रता न होने पर निर्धारित आधार और प्रक्रिया के तहत आपत्ति दी जा सकती है। आयोग के निर्देशों के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने से जुड़े दावे-आपत्तियों की निर्धारित अवधि में एक मतदाता अधिकतम 10 फार्म-7 आवेदन दे सकेगा। सूची के सामान्य अद्यतन के दौरान यह सीमा हर महीने पांच आवेदन होगी। फार्म वही व्यक्ति भर सकता है, जिसका नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज है।  

झारखंड में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, 31 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

रांची  झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और स्थानांतरण से जुड़े आवेदनों के डिजिटाइजेशन का काम जारी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी 13 अक्टूबर 2026 के बुलेटिन के अनुसार, अब तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत 7,97,000 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. इनमें 12 अक्टूबर को 11,415 आवेदन डिजिटाइज किये गये. फॉर्म-7 के तहत 18,963 आवेदन दर्ज मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा रहा है. बुलेटिन के अनुसार, अब तक फॉर्म-6A के तहत 117 आवेदनों का डिजिटाइजेशन हुआ है. वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 18,963 आवेदन दर्ज किये गये हैं. इनमें 12 अक्टूबर को 762 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया. मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार और स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के तहत अब तक 5,19,289 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. 12 अक्टूबर को इस श्रेणी में 3,954 आवेदन डिजिटाइज किये गये. 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन या स्थानांतरण के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है. इस अवधि में मतदाता संबंधित आवेदन और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी.  

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, 4 महीने में 13.60 लाख वोटर्स कम हुए

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। सूची में नौ जून, 2026 को 21461043 पंजीकृत मतदाता थे। लेकिन अंतिम सूची में यह संख्या 20100727 रह गई है यानी 1360316 वोटर्स कम हो गए हैं। अंतिम मतदाता सूची में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में 10376026 पुरुष, 9724195 महिलाएं और 506 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं। सीईओ अनिंदिता मित्रा ने कहा कि इससे यह साफ हुआ है कि सूची में एलिजिबल वोटर्स को जोड़ा गया है। इनमें 18 और 19 साल के 2.93 लाख पहली बार वोट देने वाले वोटर्स शामिल हैं। पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची की फिजिकल और सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप दी गई हैं। मतदाता CEO पंजाब पोर्टल (www.ceopunjab.gov.in) या नागरिक सेवा पोर्टल (www.voters.eci.gov.in) से सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं या फिर जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) और बूथ स्तर के अधिकारियों (BLOs) के कार्यालयों में इसकी समीक्षा कर सकते हैं। 25 जून को हुई थी शुरुआत पंजाब में एसआईआर की शुरुआत 25 जून, 2026 को हुई थी। इस बीच बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना की। 13 अगस्त को 19394435 मतदाताओं के साथ मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद दावों और आपत्तियों के चरण में, 19 रोल ऑब्जर्वर, DEO और CEO ने बड़े पैमाने पर फील्ड इंस्पेक्शन और सुपर-चेकिंग की। जिन वोटर्स के रिकॉर्ड में कमियां थीं या जो अनमैप्ड थे, ऐसे 3549036 वोटर्स को नोटिस भेजे गए। गांव के लेवल पर सुनवाई और वेरिफिकेशन के बाद 86038 वोटर्स को 'स्पीकिंग ऑर्डर' के जरिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। एसआइआर: जालंधर में 1525450 वोटर, 124496 हुए कम वहीं, जालंधर जिले में आयोग द्वारा जारी की गई फाइनल वोटर सूची में जिले में 1525450 वोटर बचे हैं। एसआइआर सर्वे शुरू होने से पहले जिले में कुल 1649946 वोटर थे। इस हिसाब से सर्वे पूरा होने के बाद जिले में 124496 वोटर कम हो गए हैं। हालांकि, एसआइआर के प्रथम चरण के बाद जिले में 1464949 वोटर बचे थे। इस हिसाब से 184997 वोटर कम हुए थे। वहीं, दूसरे चरण के तहत 12 सितंबर तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थी, जिसे दूर करने के बाद 60501 वोटरों की बढ़ोतरी के साथ 1525450 वोटर हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जिले में 25 जून को एसआइआर सर्वे की शुरू हुई थी। पहले चरण में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर 1649946 वोटरों को इन्यूमरेशन फार्म बॉटे गए थे। इनमें से 1464949 वोटरों ने अपने इन्यूमरेशन फार्म विभाग को जमा करवा दिए, जबकि 184997 वोटरों द्वारा फार्म प्राप्त नहीं हुए। इस हिसाब से 184997 वोटर सूची से कम हो गए थे। 13 अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी करने तथा 12 सितंबर तक दावे च आपत्तियां लेने के बाद फिर से 50501 वोटरों की एंट्री के बाद 1525450 वोटर फाइनल सूची में शामिल हो गए हैं। हालांकि, नई वोट बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। वेबसाइट पर देखें अपना नाम अमनिदर कौर ने बताया कि अंतिम अधिकारी वोटर सूची मुख्य चुनाव अधि पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ceopunjab.gov.in/index और जिला जालंधर की वेबसाइट http://jalandhar.nic.in पर देखी जा सकती है। इसके अलावा वोटर सूची जिला चुनाव कार्यालय, विधानसभा चुनाव हलकों के कार्यालय व संबंधिता बूथ लेवल अधिकारी पास भी उपलब्ध है।

दिल्ली SIR में तेजी, 18 और 25 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे विशेष कैंप

नई दिल्ली  दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) के तहत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अनमैच्ड कैटिगरी में शामिल करीब 33 लाख एंट्री में से लगभग 20 लाख मामलों का समाधान कर लिया गया है। सीईओ दिल्ली ऑफिस के अनुसार हर एलिजिबल वोटर को लिस्ट में शामिल करने के लिए काम लगातार किया जा रहा है। 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 97 लाख लोगों के नाम शामिल हुए थे। इनमें 33 लाख को फोटो मिसमैच, नाम मिसमैच, स्पेलिंग मिस्टेक और अन्य वजहों से नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के निस्तारण के आदेश बीएलओ को घर-घर जाकर करने के निर्देश सीईओ ऑफिस ने दिए हैं। इसके अलावा हर रविवार को स्पेशल कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं अलग से सुनी जा रही हैं। मटियामहल विधानसभा में आने वाले तुर्कमान गेट बुलबुल खाना पोलिंग स्टेशन की एक बीएलओ ने बताया कि उनके बूथ में 1134 वोटर थे। इनमें 212 को नोटिस जारी हुए थे। 18 और 25 को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे स्पेशल कैंप इन सभी के नोटिस को हम लोग क्लियर कर चुके हैं। एक अन्य बीएलओ ने कहा, उनके पोलिंग स्टेशन में 334 वोटर्स को नोटिस जारी हुए थे। इनमें अब सिर्फ 50 नोटिस के समाधान रह गए हैं। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि सभी के नाम जुड़ जाएं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, कोशिश की जा रही है कि अक्टूबर में ही नोटिस का निस्तारण कर लिया जाए। दो हफ्ते में लगभग सभी नोटिस का समाधान हो जाएगा। अब 18 और 25 अक्टूबर को भी स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन दिल्ली के सीईओ ने भरोसा दिया है कि सभी एलिजिबल वोटर अगर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म-6 जमा करते हैं, तो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO), BLO या निर्धारित पोलिंग स्टेशन पर जमा किए जा सकते हैं।  

यूपी में मतदाता बनने का फिर मौका, मोबाइल से भरें फॉर्म-6 और वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम

महराजगंज यदि किसी का मतदाता सूची से नाम कट गया है या छूट गया है तो उनको मतदाता बनने का मौका निर्वाचन आयोग ने फिर दिया है। मतदाता बनने के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण 2026 के तहत विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसका मकसद है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे। इसके बाद भी मतदाता नहीं बन सके तो विधान सभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे इस अभियान में मतदाता सूची के ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत पात्र युवाओं, पहली बार मतदाता बनने वालों, छूटे हुए मतदाताओं, बेघर नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएंगे। यदि कोई मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं तो वह इस अभियान का लाभ उठाकर मतदाता बन सकते हैं। इसमें ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है। जो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं वह बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर मतदाता बन सकते हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर करें आवेदन मतदाता सूची में नाम नहीं है तो पात्र लोग निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET मोबाइल ऐप और Voter Helpline App के जरिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा है। पहली बार मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन या अन्य निर्धारित बदलाव के लिए फार्म 8 तथा नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म सात भरा जा सकता है। नाम जांचें, मतदान का अधिकार सुरक्षित करें उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले के लोगों से अपील की जा रही है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। नाम दर्ज नहीं होने पर पात्रता के अनुसार निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन करें। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। महिलाओं और युवाओं को जोड़ने पर जोर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर खास ध्यान दिया जाएगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ दिव्यांगजनों तथा बेघर मतदाताओं तक भी पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

 रांची  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आम लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। हेल्पडेस्क के माध्यम से लोगों को एसआइआर से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से बाहर नहीं छूटना चाहिए। ये निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को समाहरणालय ए स्थित एनआईसी सभागार में एसआइआर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने एसआइआर प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाने पर जोर दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन के अलावा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआइआर प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में पूरी गंभीरता बरती जाए। बीएलओ और सुपरवाइजर के स्तर पर लोगों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्र! 46 लोगों पर प्रशासन की नजर, नोटिस जारी

पालोजोरी (देवघर) मतदाता सूची में नाम चढ़वाने को लेकर लगातार फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही है। ताजा मामला पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जमुआ बसहा बूथ संख्या- 251 से जुड़ा हुआ है। मतदाता सूची में नाम चढ़वाने के लिए 46 आवेदकों द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्रों का सहारा लेने की बात सामने आई है। फर्जी प्रमाण-पत्र का मामला खुलासा होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी 46 लोगों को नोटिस भेजते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने एडिटेड जाति व निवासी प्रमाण-पत्र जमा किया था। सरकारी कार्रवाई और निर्देश जांच में फर्जी दस्तावेज पाए जाने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सभी 46 संबंधित संदिग्ध मतदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी को तीन दिनों के अंदर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण देना होगा। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन द्वारा इन सभी के खिलाफ फर्जीवाड़े का आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की सक्रियता वहीं एसआइआर के तहत इस तरह के फर्जीवाड़े को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग भी सक्रिय है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के अवैध समावेश या प्रविष्टी रोकने के लिए एसआइआर के तहत मल्टी-लेयर जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि इन 46 आवेदकों के फर्जी प्रमाण-पत्र किस प्रज्ञा केंद्र या कंप्यूटर आपरेटर द्वारा तैयार की गई है, ताकि फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट पर भी कानूनी नकेल कसी जा सके व फर्जी तरीके से इस तरह के प्रमाण-पत्र बनाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सके।

दिल्ली वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, हजारों नाम ड्राफ्ट रोल से गायब; ASDD सूची में भी गड़बड़ी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कई गड़बड़ियां सामने आ रही है। कुछ निजी समूह की ओर से किए गए री-वेरिफिकेशन में चौकाने वाले मामले सामने आए है। मंगोलपुरी में रहने वाले कामता प्रसाद ने वोटर लिस्ट में नाम कांता प्रसाद होने के चलते उसे बदलने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, उसका निपटारा नहीं हो सका। जब ड्राफ्ट रोल जारी हुआ तो उन्हें मृतक की सूची में डाल दिया गया। अब वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आगे क्या करें। 'जन सरोकार', 'एमकेएसएस' और 'वोटर अधिकार मंच' के बैनर तले वॉलंटियर्स ने वाई-ब्लॉक के 8 पोलिंग बूथों पर करीब 10 हजार वोटरों का घर-घर जाकर सर्वे किया। हाल में दिल्ली में चल रहे SIR में मिल रहीं गड़बड़ियां कुछ निजी समूह की ओर से किए गए री-वेरिफिकेशन में चौकाने वाले मामले सामने आए मंगोलपुरी में रहने वाले कामता प्रसाद के आवेदन को मृतक की सूची में डाल दिया गया। घर पर रह रहे लोगों को सरकारी कागज में शिफ्टेड दिखा दिया गया आयोजित एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान इस पीपुल्स ऑडिट की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि सैकड़ों ऐसे लोग जो अपने घरों पर रह रहे हैं, उन्हें सरकारी कागजों में शिफ्टेड दिखा दिया गया। कुछ को डेथ की सूची में भी डाला गया है। ऑडिट आंकड़ों के मुताबिक वाई ब्लॉक के लगभग 9,600 रजिस्टर्ड वोटरों में से सिर्फ 5,800 लोगों के नाम ही ड्राफ्ट SIR रोल में मिल सका। वहीं करीब 2,800 लोगों को एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड या डुप्लीकेट (ASDD) की लिस्ट में डाल दिया गया, जबकि 1,800 से ज्यादा वोटर ऐसे निकले जिनका नाम न तो ड्राफ्ट रोल में था और न ही ASDD लिस्ट में, हालांकि उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। सुप्रीम कोर्ट में पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई जन सुनवाई के दौरान पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मदन लोकुर, बेजवाड़ा विल्सन, एनी राजा और जनरल अनिल वर्मा समेत कई जानी-मानी हस्तियों की जूरी के सामने पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई। हाउस नंबर 2267 के निवासी कांता प्रसाद ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और पिछली बार वोट भी दिया था, लेकिन नाम सुधरवाने की अर्जी देने के बावजूद उन्हें वोटर लिस्ट में डेथ में दर्ज कर दिया गया। आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 में दिल्ली में 1.56 करोड़ वोटर थे, जो SIR शुरू होने तक घटकर 1.45 करोड़ रह गए, यानी सीधे 11 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कट गए। बीएलओ ने दूसरे फॉर्म तक नहीं दिए वोटर अधिकार मंच की एक अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान बीएलओ पर सबकुछ निर्भर था। बीएलओ ने जिनके फॉर्म गुम हो गए, उन्हें दूसरे फॉर्म तक मुहैया नहीं कराए। अगर ड्राफ्ट रोल से पहले वॉर्ड कमेटियों या ग्राम सभाओं की मदद ली जाती, तो कई लोगों के बारे में सटीक जानकारी मिलती।

हिंदपीढ़ी के 34 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश? फॉर्म-7 को लेकर SDM से शिकायत

रांची  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर रांची में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश के तहत फार्म-7 के माध्यम से आवेदन दिया गया है। शिकायत के अनुसार, रांची विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 226 में रहने वाले 34 मतदाताओं को फार्म-7 में अनुपस्थित या अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया है, जबकि संबंधित मतदाताओं का दावा है कि वे पिछले कई वर्षों से अपने स्थायी पते पर रह रहे हैं। मामले को लेकर मतदाताओं की ओर से रांची के एसडीएम को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया है। स्थायी पते पर रह रहे, फिर कैसे बताया अनुपस्थित शिकायतकर्ताओं का कहना है कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि बीएलए-2 मो. यासीन अली के माध्यम से 34 लोगों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया। फॉर्म-7 में इन मतदाताओं को अनुपस्थित अथवा अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया है। मतदाताओं का कहना है कि संबंधित सभी लोग हिंदपीढ़ी में अपने स्थायी पते पर रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें अनुपस्थित या स्थानांतरित बताकर नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि वे उसी पते पर रह रहे हैं और नियमित रूप से क्षेत्र में मौजूद हैं, तो उनके नाम हटाने के लिए इस तरह का आवेदन किस आधार पर दिया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। नियम के तहत कार्रवाई की मांग शिकायत में फार्म-7 से संबंधित प्रावधानों का हवाला देते हुए नियम 13(2) और 26 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम हटाना गंभीर मामला है। यदि गलत सूचना देकर या किसी साजिश के तहत नाम हटाने का प्रयास किया गया है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। हम यहीं रह रहे हैं, फिर नाम क्यों हटाया… शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया से लोगों में चिंता है। उनका सवाल है कि जब वे जिंदा हैं और वर्षों से इसी पते पर रह रहे हैं, तो हमें अनुपस्थित या स्थानांतरित बताकर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फार्म-7 में दी गई जानकारी किस आधार पर दर्ज की गई और इसके पीछे कोई गलती है या जानबूझकर नाम हटाने का प्रयास।

दिल्ली वोटर लिस्ट पर SIR का असर, तीन दिन में 5.40 लाख आवेदन; तुगलकाबाद में सबसे ज्यादा नाम हटे

नई दिल्ली दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद महज तीन दिनों में 5.40 लाख क्लेम और आब्जेक्शन और आवेदन प्राप्त हुए हैं। 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद 2 सितंबर तक नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 2,21,806 आवेदन मिले हैं। वहीं वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 51,556 आवेदन आए हैं। वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए फॉर्म -S के 2,65,396 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विदेश में रहने वाले इंडियन वोटर्स के लिए फॉर्म-6ए के 1,372 आवेदन मिले हैं। नाम जोड़ने के सबसे ज्यादा आवेदन आए साउथ वेस्ट जिले से मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के अनुसार, सबसे ज्यादा फॉर्म-6 आवेदन साउथ वेस्ट जिले में 25,3 25,332 प्राप्त हुए हैं। इसके बाद साउथ-ईस्ट में 25,795 और साउथ जिले में 22,522 आवेदन आए है। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के सबसे ज्यादा 11,626 आवेदन साउथ ईस्ट जिले में मिले हैं। 3,275 आवेदन ईस्ट जिले से हुए प्राप्त वहीं, फॉर्म-S के जरिए वोटर लिस्ट में सुधार के सबसे अधिक 33,275 आवेदन ईस्ट जिले से प्राप्त हुए हैं। SIR के तहत 31 अगस्त से 30 सितंबर तक क्लेम और ऑब्जेक्शन दाखिल किए जा सकते हैं। तुगलकाबाद विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा नाम हटे बता दें कि दिल्ली की तुगलकाबाद विधानसभा सीट में सर्वाधिक नाम हटे हैं। यहां 1,92,419 वोटर्स हैं। इनमें 1,00,345 वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में हैं, जबकि 92,074 वोटर्स के नाम लिस्ट में नहीं हैं। अगर 2025 विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 2,04,802 वोटर्स में से 1,14,402 ने मतदान किया था। यहां पिछले साल वोट डालने वालों की संख्या के बराबर लोगों के नाम तक नहीं जुड़े हैं। इसी तरह ओखला में 3,62,813 वोटर्स में से 1,96,362 के नाम लिस्ट में हैं, जबकि 1,64,451 के नाम कट गए हैं।