samacharsecretary.com

मई में 7 दिन नहीं चलेगी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने बताया नया शेड्यूल

 भोपाल
 भोपाल से जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नान-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मई महीने में भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को रद्द रहेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने बताया कि यह कार्य ट्रेनों की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ही सफर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम
बता दें कि तीन दिन पहले ही प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया। रेलवे बोर्ड ने राज्य में 11 नए रेल मार्गों की संभावना तलाशने का निर्णय लिया। इनमें से एक मार्ग (भोपाल-सागर-छतरपुर-दमोह-खजुराहो) पर आरंभिक सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा, जबकि शेष 10 प्रस्तावित मार्गों पर टोही (रि-कानिसेंस) एवं यातायात सर्वे कराया जाएगा। टोही सर्वे की प्रस्तावित योजनाओं में जबलपुर-डिंडौरी-पेंड्रा रोड एवं झांसी-शिवपुरी-श्योपुर-सवाई माधोपुर शामिल है।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा निर्णय
रेलवे की इस पहल को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि प्रस्तावित योजनाएं साकार होती हैं, तो आने वाले समय में राज्य की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन 10 मार्गों पर सर्वे किया जाना है, वहां पहले चरण में टोही सर्वे के माध्यम से भौगोलिक स्थिति, संभावित रूट, लागत और तकनीकी चुनौतियों का आकलन किया जाएगा।

इसके बाद यातायात सर्वे के जरिए यह देखा जाएगा कि प्रस्तावित मार्गों पर यात्री और माल परिवहन की कितनी संभावना है। सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर ही आगे नई रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here