samacharsecretary.com

जिले के प्रमुख चौंक का नाम बदला—हरियाणा में मिला ऐसा नाम जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह!

फरीदाबाद
फरीदाबाद का नीलम चौक अब आधिकारिक रूप से गुरु तेग बहादुर चौक के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को इसकी घोषणा कर दी गई। यह निर्णय गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लिया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नीलम चौक का नाम गुरु तेग बहादुर चौक के नाम से घोषित किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शहादत सदियों से मानवता, धर्म-रक्षा व अदम्य साहस का प्रतीक रही है। इसके अलावा गुर्जर सेंट्रल पार्क सेक्टर-28 में नगर निगम द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल पौध वितरण समारोह में पहुंचे। इस दौरान करीब 30 लाख फूलों वाले पौधे शहरवासियों को निशुल्क बांटे गए। गुर्जर ने कहा कि यह पहल शहर को स्वच्छ, आकर्षक व पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here