samacharsecretary.com

रात ढाई बजे Scorpio-N के चारों पहिए खोल ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ
सुबह उठकर घर से बाहर निकले तो गाड़ी अपनी जगह पर खड़ी थी, लेकिन उसके चारों पहिए गायब थे. Scorpio-N के नीचे ईंट और पत्थर लगे हुए थे. पहली नजर में ऐसा लगा, जैसे किसी ने गाड़ी को जैक की जगह ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया हो. लेकिन हकीकत कुछ और थी. रात के अंधेरे में चोर आए और गाड़ी के चारों टायर खोलकर ले गए. यह मामला ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर का है. यहां घर के बाहर खड़ी एक Scorpio-N को चोरों ने निशाना बनाया. पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

दरअसल, विकास राय अपने परिवार के साथ बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा-3 सेक्टर में रहते हैं. उन्होंने रोज की तरह शाम को अपनी Scorpio-N गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रात में उनकी गाड़ी चोरों के निशाने पर आ जाएगी. सुबह जब विकास राय घर से बाहर निकले तो गाड़ी देखकर हैरान रह गए. SUV के चारों टायर गायब थे. गाड़ी ईंट और पत्थरों के सहारे खड़ी थी. इसके बाद उन्होंने घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की.

फुटेज में रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गाड़ी के पास आते दिखाई दिए. वे धीरे-धीरे Scorpio-N के चारों टायर खोलते हैं. इसके बाद टायर लेकर वहां से फरार हो जाते हैं. चोरों ने गाड़ी को ईंट और पत्थरों के सहारे छोड़ दिया, ताकि वह जमीन पर न गिरे. घर में लगे कैमरे ने चोरों की करतूत रिकॉर्ड कर ली. फुटेज में दिखाई देता है कि चोर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गाड़ी के टायर खोल रहे हैं.

वारदात को अंजाम देने के बाद वे वहां से निकल जाते हैं. इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है. इसके अलावा आसपास लगे दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके.

पुलिस ने बनाई टीम, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है. आसपास के CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने की बात कही है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर के गेट से लेकर अलग-अलग जगहों पर CCTV कैमरे लगे हैं. सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं. इसके बावजूद घर के बाहर खड़ी गाड़ी के चारों टायर चोरी हो जाना चिंता की बात है.

लोगों का सवाल है कि जब सेक्टर में कैमरे और सिक्योरिटी मौजूद हैं, तब चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर कैसे निकल गए? फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी सेक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घर के बाहर खड़ी गाड़ी भी सुरक्षित नहीं है, तो आखिर लोग अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा कैसे करें?

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here