samacharsecretary.com

टॉम क्रूज की ‘टॉप गन’ 40 साल बाद फिर रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

 

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉप गन’ को रिलीज हुए इस साल 40 साल पूरे हो जाएंगे। अब इस मौके पर भारत में ‘टॉप गन’ फिर से रिलीज होगी। खुद मेकर्स न इसकी घोषणा की है।

15 मई को होगी री-रिलीज
पैरामाउंट पिक्चर्स ने आज यह घोषणा की कि वह 1986 की ब्लॉकबस्टर फिल्म और इसके 2022 के सीक्वल ‘टॉप गन: मैवरिक’ को एक विशेष एक सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टॉम क्रूज के पीट 'मैवरिक' मिशेल को 15 मई से एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा।

1986 में रिलीज हुई ‘टॉप गन’ की ऐसी है कहानी
1986 में रिलीज हुई ‘टॉप गन’ सुपरहिट थी। फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीन, एयरिय बैटल्स व डॉगफाइट्स और अमेरिकी वायु सेना के पायलटों की ग्लैमरस जिंदगी को दिखाया है। यह फिल्म टॉप गन के नाम से मशहूर फाइटर वेपन्स स्कूल में नौसेना के प्रतिभाशाली पायलटों के एक ग्रुप की कहानी है, जो बेस्ट बनने की होड़ में अपने विमानों और एक-दूसरे की क्षमताओं की चरम सीमा तक पहुंच जाते हैं।

दिवंगत टोनी स्कॉट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वैल किल्मर, एंथनी एडवर्ड्स, केली मैकगिलिस, मेग रयान और टॉम स्केरिट ने सहायक भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्म ने टॉम क्रूज को सुपरस्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

36 साल बाद आया सीक्वल, अब आएगा पार्ट 3
टॉम क्रूज 36 साल बाद ‘टॉप गन: मैवरिक’ के रूप में कॉकपिट में लौटे। सीक्वल में तीस से अधिक साल की सेवा के बाद मैवरिक टॉप गन में लौटते हैं और नए ग्रेजुएट्स की एक टुकड़ी को एक खास मिशन के लिए ट्रेनिंग देते हैं।

‘टॉप गन: मैवरिक’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की और 2022 की नंबर 1 फिल्म और पैरामाउंट पिक्चर्स के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।

‘टॉप गन: मैवरिक’ का निर्देशन जोसेफ कोसिनस्की ने किया था और इसमें टॉम क्रूज के अलावा टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल, मोनिका बारबारो, लुईस पुलमैन, एड हैरिस और वैल किल्मर जैसे कलाकार नजर आए हैं। हाल ही में इस फ्रैंचाइजी की तीसरे पार्ट की घोषणा की गई है, जिसमें टॉम क्रूज की वापसी तय है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here