samacharsecretary.com

Weather Update: बंगाल की खाड़ी की नमी से बदलेगा मौसम, बादल गरजने और बूंदाबांदी की संभावना

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कुछ डिग्री तापमान गिरने के बावजूद लोग गर्मी से परेशान हैं. बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी आ रही है. इसके प्रभाव से कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई. अब चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

नमी के कारण फिलहाल गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. अंधड़ और संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और  सबसे कम न्यूनतम तापमान  अंबिकापुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है. संभावना जताई गई है कि आने वाले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी.

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में उत्तर में स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बना हुआ है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका हरियाणा से मणिपुर तक फैला है. दूसरा द्रोणिका उत्तर तेलंगाना से कोमोरिन क्षेत्र तक मौजूद है. वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उससे लगे कर्नाटक के ऊपर विस्तारित है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से, वातावरण के निम्न स्तर पर नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात के आसार हैं. अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने रायपुर में आज सुबह मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जिसके बाद दोपहर के बाद बादल छाए रह सकते हैं. वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here