samacharsecretary.com

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के साथ ही चंद्रदेव की पूजा का भी विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किए गए धार्मिक कार्यों का फल सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कई गुना अधिक मिलता है. इसलिए इसे बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा, इसे मोक्ष प्रदान करने वाली पूर्णिमा भी कहा जाता है. बता दें कि साल 2026 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा दिसंबर महीने में मनाई जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 की तिथि
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि 23 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 24 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 23 दिसंबर, बुधवार को रखा जाएगा.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:21 बजे से 06:16 बजे तक
प्रातः संध्या मुहूर्त: सुबह 05:48 बजे से 07:11 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 12:20 बजे से 01:45 बजे तक

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कब निकलेगा चांद?
पंचांग के अनुसार, 23 दिसंबर 2026 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 4 बजकर 41 मिनट पर होगा. बता दें कि पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने की परंपरा भी है. इस दिन शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद जल अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि चंद्रदेव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है. ज्योतिष में भी चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 की पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. फिर भगवान विष्णु के सामने व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करके विधि-विधान से आराधना करें. सबसे पहले पूजा की जगह को साफ करके चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं. चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर रखें. भगवान गणेश का स्मरण करके पूजा की शुरुआत करें. भगवान विष्णु को पीले फूल, चंदन, हल्दी, तुलसी दल और फल-मिठाई का भोग लगाएं. माता लक्ष्मी को लाल फूल, चुनरी और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें या सुनें और अंत में आरती करें. शाम को तुलसी के पौधे, मंदिर और घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ होता है. कहा जाता है कि इसी महीने से सतयुग की शुरुआत हुई थी. इस दिन गंगा समेत दूसरी पवित्र नदियों में स्नान करना अच्छा माना जाता है. अगर नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने का भी महत्व है. पूजा के बाद जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और पैसों का दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here