samacharsecretary.com

रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण कई लोगों को पसंद आई है. इसमें कई बड़े कलाकारों ने काम किया. लेकिन फिल्म में दिखाए गए भगवानों- ब्रह्म और विष्णु को किन्होंने प्ले किया? ये सवाल कइयों के मन में होगा. अब भगवान विष्णु के रूप में कौन नजर आया, इसका खुलासा हो चुका है.

नितेश तिवारी के असिस्टेंट बने थे भगवान विष्णु
फिल्म रामायण में पहले ये बताया गया था कि भगवान विष्णु का रोल रणबीर कपूर करेंगे. चूंकि भगवान राम और परशुराम के रूप में वही दिखे थे, और ये दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं इसलिए वो ये किरदार निभाते. हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई, तो भगवान विष्णु के रूप में उनकी झलक नहीं दिखी. बल्कि किसी दूसरे ने इसे निभाया है. प्रणेश सुव्वरी ने फिल्म में भगवान विष्णु के सीन के लिए मोशन कैप्चर किया है.

प्रणेश सुव्वरी फिल्म रामायण में नितेश तिवारी के जूनियर असिस्टेंट थे. भगवान विष्णु के सीन के लिए उनके मोशन कैप्चर किए गए, जिसकी चर्चा सबसे पहले रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए शुरू हुई थी. वीडियो में प्रणेश मोशन कैप्चर करते दिखाई दिए. इसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई.

प्रणेश ने भी की पुष्टि
फिर इंस्टाग्राम पर कई पेज ने दावा किया कि प्रणेश ही वो कलाकार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर इस दिव्य किरदार को जीवंत करने में मदद की है. साथ ही साथ वो फिल्म में कुबेर की सेना का भी हिस्सा बने थे, जिसे रावण ने हराया था. पोस्ट में ये भी बताया गया कि उन्होंने रणबीर कपूर और यश की इस रामायण में जूनियर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ-साथ विजुअल आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है.

ये पोस्ट वायरल होने के बाद प्रणेश ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी लगाए थे. इतना ही नहीं, फिल्म में उनके छोटे से अपीयरेंस की तारीफ करने वाले लोगों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी. IMDb पर भी प्रणेश सुव्वरी को भगवान विष्णु के किरदार में क्रेडिट दिया गया है.

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ पार हो चुका है. अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है जो दिवाली 2028 पर रिलीज किया जाएगा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here