samacharsecretary.com

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर और अंडरपास को सजाने-संवारने का काम जारी

वाराणसी
प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार काशी को आकर्षक रूप देने के लिए शहर का व्यापक सौंदर्यीकरण करा रही है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। कहीं दीवारों पर गंगा की लहरें और घाटों के दृश्य उकेरे जा रहे हैं, तो कहीं भवनों पर सुबहे बनारस की झलक दिखाई देने की तैयारी है। स्ट्रीट लाइट, पेड़ों और पुलों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि एयर शो के दौरान शहर पहुंचने वाले लोगों को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक मिल सके।

दीवारों पर गंगा की लहरें, घाटों के दृश्य और सुबहे बनारस की झलक
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि काशी की पहचान उसकी समृद्ध विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता से है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर को सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों पर पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और आकर्षक लाइटिंग के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक पहचान को उभारने का काम किया जा रहा है।दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और गंगा तट के दृश्यों को उकेरा जा रहा है। वहीं, भवनों पर गंगा घाटों और सुबहे बनारस से जुड़े दृश्य दिखाई देंगे। मार्गों पर गंगा आरती के दृश्य और काशी की कला-संस्कृति से जुड़े चित्र भी देखने को मिलेंगे।

नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप झंडे लगाए जाना प्रस्तावित है। इन झंडों पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल और ॐ के प्रतीक होंगे। एयर शो के मद्देनजर शहर में हो रहे सौंदर्यीकरण के तहत इस सजावट के जरिए मार्ग को काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आकर्षक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

एक रंग में नजर आएंगी दुकानें और भवन
वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि चौकाघाट से नमो घाट तक दुकानों और भवनों को एकरूपता देने के लिए एक ही रंग में रंगने का काम कराया जा रहा है। इससे मार्गों का दृश्य अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आएगा। इसके साथ ही पेड़ों पर फसाड लाइटिंग और बिजली के खंभों पर स्पाइरल स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।सौंदर्यीकरण के माध्यम से काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान बुद्ध से जुड़े प्रसंगों के साथ काशी के गीत-संगीत और नृत्य की झलक भी सजावट का हिस्सा होगी।

नमो घाट से चौकाघाट तक सजावट का काम जारी
नमो घाट से चौकाघाट तक सड़क किनारे स्थित भवनों पर फसाड पेंटिंग कराई जा रही है। नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें स्थापित करने का काम चल रहा है, जबकि चौकाघाट पुल पर मोटिफ स्तंभ लगाए जा रहे हैं। चौकाघाट क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा नमो घाट और गया घाट पर पेंटिंग का काम भी जारी है।

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक रोशनी से निखरेगा मार्ग
बाबतपुर एयरपोर्ट से अतुलानंद तक मोटिफ लाइटिंग स्थापित करने और बिजली के खंभों पर स्ट्रिप लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। बाबतपुर से बाबतपुर फ्लाईओवर तक डिवाइडर पर पेंटिंग कराई जा रही है। वहीं, बाबतपुर से नमो घाट ब्रिज तक पेड़ों और पुल पर फसाड लाइटिंग लगाने का काम भी चल रहा है।इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट से नमो घाट तक का मार्ग रोशनी और रंगों से सजा नजर आएगा। इसका उद्देश्य एयर शो के दौरान शहर आने वाले लोगों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ शहर की सुंदरता को और निखारना है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here