samacharsecretary.com

‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस महाकाव्य में जहां भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी दर्शकों का दिल जीत रही हैं, वहीं जिस किरदार ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वो है 'रॉकिंग स्टार' यश का खूंखार 'रावण' अवतार. पर्दे पर रावण को भव्य और डरावना दिखाने के लिए कड़ी मेहनत लगी. कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने इसके पीछे की कहानी बताई.

यश ने 33 किलो का कॉस्ट्यूम पहनकर की शूटिंग
कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट सानिया सरधरिया ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में कहा, "आम तौर पर यश जो कॉस्ट्यूम और गहने पहनते थे, उनका वजन ही 16 से 20 किलो होता था, लेकिन कुछ खास और हैवी सीन्स, जैसे लंका का राजसी लुक, रावण की खुद की शादी और शूर्पणखा की शादी वाले सीन्स के लिए उनके कॉस्ट्यूम का वजन 30 से 33 किलो तक पहुंच जाता था."

सिर पर था 1.8 किलो का भारी-भरकम मुकुट
डिजाइनर सानिया के लिए सबसे मुश्किल रावण का मुकुट तैयार करना था. उन्होंने बताया कि सिर पर जरा सा भी वजन आपको अनकंफर्टेबल कर देता है. मुकुट को हल्का बनाने के लिए टीम ने कई 3D डमी बनाए और रिवर्स-इंजीनियरिंग का सहारा लिया. लाख कोशिशों के बाद भी मुकुट का वजन 1.8 किलो से कम नहीं हो पाया. इतने भारी-भरकम कॉस्ट्यूम की वजह से यश को चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होती थी. जब यश को एहसास हुआ कि ये शूट शारीरिक रूप से बहुत थकाऊ होने वाला है, तो उन्होंने इसे मजे में लेना शुरू कर दिया. माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए वो अपने कपड़ों के नुकीले और धारदार हिस्सों से क्रू मेंबर्स को मजाकिया अंदाज में डराते और चिढ़ाते रहते थे.

'रामायण' के बारे में
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस 'रामायण' में लक्ष्मण का दमदार किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं. इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने के लिए इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी दिग्गज एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर (Hans Zimmer) को सौंपी गई है. पहला पार्ट 5 नवंबर को आया और दूसरा पार्ट साल 2028 तक दस्तक देगा. 5 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here