samacharsecretary.com

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी :CM साय

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  राजधानी रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आधारभूत/उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी है। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो एक व्यक्ति भी पूरे जिले की तस्वीर बदल सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोक कल्याण की भावना से जनता की सेवा करने वालों को जनता स्वयं आगे बढ़ाती है। अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पंच के रूप में की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आऊंगा। 10 वर्ष की आयु में पिताजी के स्वर्गवास के बाद मेरे कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता। मैं सरपंच भी बनूंगा, यह मैंने कभी कल्पना नहीं की थी, लेकिन जनता का आशीर्वाद मिला, जिससे विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुछ कर गुजरने के लिए संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण इच्छाशक्ति होती है। जनहित में कार्य करने की सोच से अकेला व्यक्ति भी बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे जिन प्रेरणादायी लोगों के जनसेवा के कार्यों को निकट से देखने का अवसर मिला, उनमें ओडिशा के डॉ. अच्युत सामंत और नानाजी देशमुख का उल्लेख करना चाहूंगा। अभावों में पले-बढ़े डॉ. अच्युत सामंत ने आजीवन जनता की सेवा का संकल्प लिया और भुवनेश्वर में एक बड़ा शिक्षण संस्थान स्थापित किया। इस संस्थान में वे लगभग 25 हजार जनजातीय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसी तरह, चित्रकूट में नानाजी देशमुख ने दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के माध्यम से 500 गांवों को गोद लेकर उनके सर्वांगीण विकास का कार्य किया। वर्ष 2006-07 में जब मैं वहां गया, तब मुझे पता चला कि अब तक 80 गांवों को उन्होंने आत्मनिर्भर बना दिया है। इन गांवों में हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य किया गया। ये उदाहरण हमें यह बताते हैं कि एक व्यक्ति भी कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है। यहां 44 प्रतिशत भूभाग पर वन हैं। यहां की मिट्टी उर्वरा है और किसान मेहनतकश हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी बाधा था, जिसे हम समाप्त कर रहे हैं। जो नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उनके लिए हमने एक उत्कृष्ट पुनर्वास नीति बनाई है। जल्द ही राज्य नक्सलमुक्त होगा और बस्तर में सड़क, बिजली, पानी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोगआयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 की अंतिम चरण की प्रक्रियाआज से शुरू

इंदौर  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 की अंतिम चरण की प्रक्रिया, यानी साक्षात्कार, सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं। अब उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपना उपनाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी। रोजाना 60 से 65 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को फार्म में विभागों की प्राथमिकता देनी होगी। पहले यह इंटरव्यू 18 से 20 दिन में खत्म होते थे जो इस बार एक से डेढ़ माह तक चलेंगे। 229 पदों के लिए 800 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।  परीक्षा की पूरी समयरेखा एमपीपीएससी ने इस परीक्षा की अधिसूचना अक्टूबर 2023 में जारी की थी। इसके बाद जनवरी 2024 में प्रारंभिक परीक्षा और मार्च 2024 में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब नौ महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद, 30 दिसंबर 2024 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 800 उम्मीदवार चयनित हुए, जिनमें 659 मुख्य सूची और 141 प्रावधिक सूची में हैं। सात जुलाई से साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं और इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रिक्त पदों की संख्या और विभाग राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत कुल आठ विभागों के लिए 229 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों में 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन नायब तहसीलदार और तीन आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं। आयोग द्वारा सभी विभागों में नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का अवसर इस बार उम्मीदवारों को विभागों के चयन में प्राथमिकता देने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सेवा में स्थान प्राप्त कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करेगी। साक्षात्कार के लिए बुलाए जा रहे उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और साक्षात्कार प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।  

थाना रामनगर पुलिस ने गुमशुदा को 06 दिवस के भीतर दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

रामनगर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में  गुमशुदा दस्तयाबी के अभियान के अंतर्गत थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को मात्र 06 दिवस के भीतर तलाश कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।          दिनांक 30/06/2025 को फरियादी श्रीमती सीमा राठौर(परिवर्तित नाम), उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6/6 खदान रोड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके पति राजेश राठौर उम्र 40 वर्ष दिनांक 28/06/2025 से अपने घर से कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे।         गुम इंसान क्रमांक 31/25 गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदा की तलाश की जा रही थी। ने मुखबिरों की सहायता से लगातार प्रयास किए। अंततः दिनांक 06/07/2025 को गुमशुदा राजेश राठौर(परिवर्तित नाम) को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कौशिक, एएसआई संतोष पट्टा , प्र आर. राजेंद्र अहिरवार की भूमिका सराहनीय रही है ।

राजा भोज इंटरनेशनल विमानतल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा

 भोपाल  राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं और किसी भी वक्त विस्फोट कर एयरपोर्ट को उड़ा दिया जा सकता है। इस धमकी भरे ईमेल ने एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट मोड पर ला दिया।   जांच में जुटी पुलिस  इधर सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल के गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और विमानन सुरक्षा नियमों के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया, और पूरे एयरपोर्ट परिसर, टर्मिनल, बैगेज एरिया और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई।  एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से धमकी की सूचना गांधीनगर थाने को भी दी गई, जिसके चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और विमानन सुरक्षा नियमों के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर पहुंची और एयरपोर्ट परिसर, टर्मिनल, बैगेज एरिया समेत आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल, अबतक कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस और साइबर सेल की टीमें इस धमकी भरे संदेश के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी ये पहली बार नहीं, जब राजा भोज एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली हो। बीते कुछ महीनों में भोपाल में यह चौथी ऐसी घटना है, जहां एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों जैसे निजी लैब और स्कूलों को भी बम की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं। खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि, क्या ये धमकियां किसी बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा हैं या महज शरारत। हाल के महीनों में देश के कई अन्य हवाई अड्डों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, और कोलकाता को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं, जो जांच में फर्जी पाई गई थीं। पहले भी कई बार मिल चुकी है धमकियां  पुलिस और साइबर सेल की टीमें अब इस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। यह पहली बार नहीं है जब राजा भोज एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली हो। बीते कुछ महीनों में भोपाल में यह चौथी ऐसी घटना है, जहां एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों जैसे निजी लैब और स्कूलों को भी बम की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं। खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या ये धमकियां किसी बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा हैं या महज शरारत। हाल के महीनों में देश के कई अन्य हवाई अड्डों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, और कोलकाता को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं, जो जांच में फर्जी पाई गई थीं। 

डेढ महीने बाद भी नहीं सुलझी राजा रघुवंशी हत्या की गुत्थी, सोनम -राज के नार्को टेस्ट की मांग परिजनों ने तीन वरिष्ठ वकील नियुक्त किए

भोपाल   इंदौर निवासी और चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब उनके परिवार ने न्याय की लड़ाई तेज़ कर दी है. परिवार ने मामले में हत्या की आरोपी सोनम और राज के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके कि आखिर राजा को क्यों और किस वजह से मारा गया. राजा रघुवंशी हत्याकांड में नार्को टेस्ट से खुलेंगे राज राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अभी तक पूरी तरह नहीं सुलझ सकी है, लेकिन उनके परिवार का दावा है कि जिन पर शक है. उन्हें लेकर जांच अभी अधूरी है. इसी को लेकर अब राजा के परिवार ने तीन वरिष्ठ वकीलों की नियुक्ति की है, जो पूरे मामले को कानूनी रूप से मजबूती से आगे बढ़ाएंगे. परिवार की ओर से बताया गया कि वे सबसे पहले शिलांग हाईकोर्ट में सोनम और राज के नार्को टेस्ट की अनुमति के लिए अपील करने जा रहे हैं. यदि वहां से अपील खारिज होती है, तो वे दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट का रुख भी करेंगे. सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और उसके लिए अलग से वकील तैनात किया गया है. राजा के छोटे भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम सिर्फ जानना चाहते हैं कि हमारे भाई राजा को आखिर क्यों मारा गया? हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. यदि कुछ लोग सच छिपा रहे हैं, तो नार्को टेस्ट के जरिए वह सामने आ सकता है. हम किसी को दोषी नहीं ठहरा रहे, लेकिन सच का सामने आना जरूरी है.” परिजनों का यह भी कहना है कि केस में कई ऐसे पहलू हैं जो अभी तक जांच एजेंसियों की नजर से छूटे हैं या उन्हें नजरअंदाज किया गया है. ऐसे में नार्को टेस्ट जैसी वैज्ञानिक विधियों की मदद से उन सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जो अब तक अनुत्तरित हैं. राजा रघुवंशी की हत्या ने न केवल इंदौर बल्कि प्रदेशभर में हलचल मचा दी थी. अब जब परिवार हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने को तैयार है, तो यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. परिजनों की इस कानूनी पहल से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल केस की सच्चाई सामने आएगी. हत्या में बड़ा नेटवर्क शामिल होने का शक विपिन ने कहा  राजा की हत्या सोनम और राज ने क्यों की, ये अभी तक सामने नहीं आया है। मुझे शक है कि इसमें बड़ा नेटवर्क शामिल है। नार्को टेस्ट से इस नेटवर्क का खुलासा होगा और वजह भी सामने आएगी। कहीं न कहीं मुझे लगता है कि उन्होंने राजा को मारने के लिए वकील या पुलिस की सलाह ली होगी या तांत्रिक क्रिया की होगी। इनका नेटवर्क बड़ा है, जो बाहर नहीं आ रहा है। मैं इसी हफ्ते मंगलवार से शनिवार के बीच पहले दिल्ली और फिर वहां से शिलॉन्ग जाऊंगा। विपिन रघुवंशी ने कहा- मेघालय पुलिस नार्को टेस्ट नहीं कराना चाहती है, हमें उसमें कोई परेशानी नहीं है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार्रवाई पर कोई संदेह नहीं है। मैं उनके काम से संतुष्ट हूं, लेकिन मैं भाई होने का पूरा फर्ज निभाऊंगा। सोनम ने धोखा दे दिया विपिन ने कहा हमने राजा को छोटे से बड़ा किया। उसका पूरा बचपन देखा। धूमधाम से शादी की। उसकी शादी को लेकर हम बहुत खुश थे, लेकिन हनीमून से लापता होने के बाद सारी चीजें बदल गईं। फिर उसकी मौत का पता चला। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि राजा के साथ ऐसा होगा। सोनम ने धोखा दे दिया। अगर किसी हादसे में राजा चला जाता तो इतना दुख नहीं होता, जितना आज हो रहा है। 6 जुलाई को देवशयनी ग्यारस पर पूरे परिवार ने उसके लिए उपवास भी रखा। विपिन ने बताया कि राजा की शादी के वक्त घर के गेट पर जो बंदनवार लगाया था, वह आज भी लगा है। शादी के बाद उसका कमरा सजाया था, वह आज भी वैसा ही सजा है। जब तक राजा को इंसाफ नहीं मिलेगा, उसकी हत्या की वजह हमें पता नहीं चलेगी, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। सोनम के भाई से मांगी शादी की फोटो विपिन ने कहा- सोनम के भाई गोविंद ने कहा था कि मैं आप लोगों के साथ हूं। राजा को न्याय दिलाने की बात कही थी। अगर वह अपनी बात पर टिका रहता है तो हमें कोई तकलीफ नहीं होगी। अगर वे लोग बदलेंगे तो वैसा ही हो जाएगा, जैसा सोनम ने हमें धोखा दिया है। गोविंद को जो करना है, वह करे लेकिन हमें दिया वचन न तोड़े। कुछ दिन पहले मेरी गोविंद से बात हुई है। हमने उससे राजा और सोनम की शादी की फोटो वाली पेनड्राइव मांगी है। उसमें राजा की कई यादें हैं। हो सकता है कि उन फोटोज में हमें कुछ क्लू मिल जाए।

पीएम मोदी का BRICS समिट में आतंकवाद पर करारा प्रहार, देखते रह गए बाकी देश

जोहान्सबर्ग जोहान्सबर्ग में आयोजित BRICS समिट 2025 में भारत के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का मुद्दा छाया रहा। BRICS के सभी सदस्य देशों ने इस हमले की सख्त निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया। रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों ने भी भारत के साथ एकजुटता दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। आतंक को समर्थन देने वालों को मिले सजा : पीएम मोदी पीएम मोदी ने इस मंच से पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर हमला बोलते हुए कहा, आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। आतंक को शह और समर्थन देने वालों को सजा मिलनी चाहिए। कोई भी देश या संस्था इस खतरे से अलग नहीं रह सकता। मोदी ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर किया गया हमला कायरता की निशानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता रहेगा और आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में अमानवीय और कायराना आतंकी हमला हुआ. यह मानवता पर हमला था. ब्रिक्स में पीस एंड सिक्योरिटी एंड रिफॉर्म ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस सत्र के दौरान पीएम मोदी ने शांति और भाईचारे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जताते हुए पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधते हुए कहा कि दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं है. अगर कोई देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन या इसकी मौन सहमति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पीएम मोदी ने सभी देशों से इस पर निर्णायक फैसला लेने को कहा है. उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध से प्रेरित होकर शांति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा. फिर चाहे परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल हो, शांति मानवता के कल्याण के लिए सबसे बेहतरीन मार्ग रहेगा. ब्रिक्स देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की इतना ही नहीं ब्रिक्स समिट में शामिल नेताओं ने भी कड़े शब्दों में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. इस दौरान आतंकवाद के हर प्रारूप से निपटने, सीमापार आतंकवाद, आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकियों को पनाह देने से निपटने पर प्रतिबद्धता जताई. आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेस नीति बनाने और इसके लिए दोहरे मानदंड को खारिज किया जाना चाहिए. ब्रिक्स देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संयुक्त बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया कि हम 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए. हम आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस अपनाने का आग्रह करते हैं और आतंकवाद से निपटने के लिए दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आग्रह करते हैं.

10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना बीजापुर के नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में ढेर

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया है। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन बत्रा ने अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा कर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कैप्टन बत्रा का जीवन युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।  

पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए यात्रियों की सुविधा के लिए फेरे बढ़ाए

भोपाल  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चार जोड़ी साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। ये चारों स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।  ट्रेन संख्‍या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 25 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 20.08.2025, 27.08.2025 और 03.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09075 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, काठगोदाम से 21.08.2025, 28.08.2025 और 04.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09065 नहीं चलेगी।  ट्रेन संख्‍या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09186 अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 24.08.2025, 31.08.2025 और 07.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09185 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, कानपुर अनवरगंज से 25.08.2025, 01.09.2025 और 08.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09186 नहीं चलेगी।  ट्रेन संख्‍या 09117/09118 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09117 उधना – सूबेदारगंज स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09118 सूबेदारगंज – उधना स्पेशल को 27 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।  ट्रेन संख्‍या 09039/09040 उधना-धनबाद स्पेशल ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-गया स्पेशल को धनबाद स्‍टेशन तक विस्‍तारित किया गया है। अब यइ ट्रेन गया के बजाय धनबाद तक चलेगी। ट्रेन संख्‍या 09039 उधना – धनबाद स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09040 धनबाद – उधना स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर वार्ड 47, 42 और 43 के बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, दिए गए बलिदान को याद किया गया

इंदौर  इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया जी, MIC सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया जी ,मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन जी,47वार्ड अध्यक्ष अजेश सिरा जी,42वार्ड अध्यक्ष ललित डेमला जी,राम पटेल जी,योगेश ठाकुर जी एवं मंडल के पदाधिकारी अंजलि गार्डे(उपाध्यक्ष),काशी सचान जी(उपाध्यक्ष),अलका दुबे जी (मंत्री), दिलीप चौहान जी (सोशल मीडिया प्रभारी),अविचल शर्मा जी (आईटी प्रभारी),जीतेन्द्र जरिया जी(युवा मोर्चा वीर सावरकर मंडल महामन्त्री),विकास वर्मा जी(युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वीर सावरकर मंडल) उपस्थित नेतागण और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।