samacharsecretary.com

गंदगी देख भड़के प्रद्युमन सिंह तोमर, बोले- आज माला पहनाई, कल विदा करूंगा

शिवपुरी  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर मंत्री चर्चा में आ गए हैं. शिवपुरी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल में टॉयलेट में गंदगी और बदबू देख नाराज हो गए. मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुद ही अपने हाथों से टॉयलेट साफ किया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी है.  फावड़ा उठाकर की सफाई अस्पताल में टॉयलेट साफ करने के बाद जब प्रद्युमन सिंह तोमर लुहारपुरा की पुलिया से गुरज रहे थे. तब वहां लगे कचरे को ढेर को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई. फिर फावड़ा उठाकर सफाई करने में जुट गए. वहीं स्थानीय लोगों ने शहर में साफ-सफाई को लेकर मंत्री से शिकायत की.  अधिकारी को दी चेतावनी लोगों की समस्या सुनने के बाद प्रद्युमन सिंह तोमर ने मौके पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा को माला पहनाई. माला पहनाकर उन्होंने कहा कि आज तुम्हें माला पहनाई है, कल सम्मान के साथ विदा कर दूंगा. मेरी बोत को गंभीरता से लेना. फिर उन्होंने सफाई मशीन बुलवाने के निर्देश दिए और मौके से निकल गए.  व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के गेट पर आदिवासी महिला की डिलीवरी और इलाज में लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं. इसके बाद प्रबंधन ने मीडिया के आने पर रोक लगा दी थी. शिकायतों के बाद मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. मंत्री ने सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए.  . 

लव जिहाद मामले में कांग्रेस पार्षद की बेटी को राहत, फरार है पिता

इंदौर इंदौर में लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाई गई फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। स्पेशल कोर्ट में उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद यह राहत दी गई। दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी बीते दिनों इंदौर पुलिस फरार अनवर की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। वहां अनवर तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया था। अनवर पर 30 हजार का इनाम फरार अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उस पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के गंभीर आरोप हैं। 18 आपराधिक मामले दर्ज अनवर कादरी पर अब तक कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही नगर निगम पार्षद पद से उसकी अयोग्यता घोषित करने की तैयारी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

महिलाओं के साथ मिलकर किया 70 लाख का घोटाला, बैंककर्मी सहित चारों सलाखों के पीछे

बिलासपुर बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया। फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सत्यजीत कुमार राय ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि गीतांजलि सिटी में रहने वाले एडवर्ड थामस ने उनके ब्रांच में 70 लाख रुपये का चेक जमा किया था। प्राथमिक जांच के बाद बैंक की ओर से एडवर्ड के खाते में जमा करा दिए गए। इधर एडवर्ड और उसके साथी रितेश केशरवानी(28) निवासी महंतपारा शिवरीनारायण के साथ मिलकर चेक के माध्यम से रुपये निकलवा लिए। इसे अलग-अलग खातों के माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिए। बाद में गड़बड़ी का पता चलने पर बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने बैंक की कर्मचारी सोनल खूंटे और आरती यादव की मदद से चेक से रुपये निकलवाए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

क्या आपका भी कटेगा राशन कार्ड से नाम? केंद्र ने भेजी 1.17 करोड़ लोगों की सूची, अब तक 19.17 करोड़ कार्ड जारी

भोपाल  केंद्र सरकार ने पहली बार उन राशन कार्डधारकों की पहचान की है जो मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं हैं। इन लाभार्थियों में आयकर दाता, चार-पहिया वाहन मालिक और कंपनियों के निदेशक शामिल हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्डधारकों के विवरण को आयकर विभाग, सड़क परिवहन मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय जैसी सरकारी एजेंसियों के डाटाबेस से मिलान कर यह सूची तैयार की है। जांच में पाया गया कि 94.71 लाख राशन कार्डधारक करदाता हैं, 17.51 लाख चार-पहिया वाहन मालिक हैं और 5.31 लाख कंपनी निदेशक हैं। कुल मिलाकर लगभग 1.17 करोड़ कार्डधारक अपात्र की श्रेणी में आते हैं। अब केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे जमीनी स्तर पर सत्यापन कर 30 सितंबर तक इन अपात्र कार्डधारकों को सूची से बाहर करें। आपको बता दें कि इसकी लिस्ट स्थानीय स्तर पर प्रखंड मुख्यालयों को मुहैया करा दिए गए हैं। पीडीएस का लाभ उठाने वाले लोग वहां से लिस्ट लेकर अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं। खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने  बताया, “केंद्र ने राज्यों की मदद के लिए यह डेटा साझा किया है ताकि अपात्र लाभार्थियों को हटाकर प्रतीक्षा सूची में शामिल वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा सके। राशन कार्डों की समीक्षा और अपात्र/डुप्लीकेट कार्ड हटाने तथा योग्य लाभार्थियों को शामिल करने की जिम्मेदारी राज्यों की है।” आपको बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत अब तक 19.17 करोड़ राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कुल 76.10 करोड़ लाभार्थी देशभर में इस योजना के तहत आते हैं। नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी, सालाना 1 लाख रुपये या उससे अधिक आय वाले परिवार, चार-पहिया वाहन मालिक और करदाता मुफ्त राशन के लिए पात्र नहीं हैं। 8 जुलाई 2025 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह कवायद सही लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने लिखा कि मंत्रालय ने CBDT, CBIC, MCA, MoRTH और PM-किसान जैसी कई एजेंसियों के डाटाबेस से जानकारी मिलाकर अपात्र लाभार्थियों की पहचान की है। चोपड़ा ने कहा, “डेटाबेस की शुद्धता से वास्तविक वंचित परिवारों को लाभ मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह कार्य 30 सितंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए।” जुलाई में केंद्र ने राज्यसभा को बताया था कि 2021-23 के बीच 1.34 करोड़ “फर्जी/अपात्र” राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत राशन कार्ड धारकों को अनाज पूरी तरह मुफ्त कर दिया है।

रिश्तों का कत्ल: लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 दिनों से लापता महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने अपराध की गुत्थी सुलझा ली है। जिसके आधा पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह पूरी घटना जिले के कोरबी पुलिस चौकी की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 23 दिनों से लापता महिला का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुनाला से बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में एक फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी था। महिला के साथ प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाया, साथ ही अपने दो साथियों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई तो, आरोपियों ने गमछा से महिला का गला घोंट कर शव बोरे में भर नाले में फेंक दिया और फरार हो गए। राशन लेने गई महिला नहीं लौटी 27 जुलाई 2025 को चोटिया निवासी सविता राजवाड़े राशन लेने शक्कर सोसायटी गई थी, पर वह वापस नहीं लौटी। इस पर उसके पति समेलाल राजवाड़े ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। चौकी प्रभारी सहायक निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला की तलाश जारी की जा रही थी, जांच में यह सामने आया कि मृतका राशन लेने के लिए सोसायटी आई थी। जिसके बाद मृतका सविता ने अपने पूर्व प्रेमी उमेंद्र प्रसाद को बुलाया। महिला अपने पूर्व प्रेमी के साथ चली गई। दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर इस जानकारी के आधार पर मृतका के पति की मदद से पुलिस ने उमेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राशन दुकान से सविता को लेकर जंगल गया, जहां उसने सविता के साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों को वहां बुलाया और जबरन सविता को उनके साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया। सामूहिक दूष्कर्म के बाद जब पीड़िता ने पुलिस में घटना की शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सबने मिलकर लाश को ठीकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। एक आरोपी अब भी फरार आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके साथी संतराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वारदात में शामिल एक अन्य अब भी फरार है। वहीं पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुरनाला से बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 70, 103(1), 238 व 3-5 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फरार तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव – पत्रकारिता समाज का दर्पण बने

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित सत्रारंभ समारोह ‘अभ्युदय-2025’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी रचनाकार, कवि, लेखक और पत्रकार पद्म भूषण से अलंकृत पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम ने विश्वविद्यालय में चलाए गए पौधरोपण अभियान के अंतर्गत 1111वें पौधे के रूप में कृष्णवट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। माखनलाल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय सत्रारंभ समारोह ‘अभ्युदय-2025’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘अभ्युदय’ का अर्थ मात्र आरंभ नहीं, बल्कि निरंतर जागरूकता, सत्य की खोज और समाज को नई दिशा देने वाले उत्तरदायित्व की यात्रा है। सीएम ने कहा कि नारद जी को पत्रकारिता का आद्य प्रवर्तक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उन्हें विश्वास है कि यहां पढ़ने वाले छात्र आगे बढ़कर देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे। ‘पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का विशिष्ट स्थान’ सीएम मोहन यादव ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की पूरे देश में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने हिंदी भाषा को पुनर्प्रतिष्ठित करने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे महापुरुष और महान कवि का जन्म मध्यप्रदेश की धरती पर हुआ और ये विश्वविद्यालय उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने का का काम कर रहा है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में हमने कुलपति के स्थान पर ‘कुलगुरु’ शब्द के प्रयोग की परंपरा प्रारंभ की। यह हमारी शिक्षा परंपरा में गुरु को सर्वोच्च स्थान देने का प्रतीक है। कुमार विश्वास ने छात्रों को दिए अनमोल सुझाव कार्यक्रम में सम्मिलित प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने कहा कि पत्रकार की सबसे बड़ी विशेषता और आवश्यकता है ‘विश्वसनीयता’। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार का दायित्व होता है कि वो अपनी निजी वैचारिकी से उठकर सही तथ्य सामने लाएं। कुमार विश्वास ने कहा कि किसी विचार को केंद्र में रखने के बाद तठस्थ होकर लिखना ही पत्रकारिता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि वे वास्त्व में एक सच्चे पत्रकार बनना चाहते हैं तो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में कम से कम तीन साल प्रिंट में काम ज़रूर करना चाहिए। विभिन्न उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार का मूल उद्देश्य सिर्फ धन कमाना नहीं होना चाहिए। धन अवश्य कमाएं लेकिन वो नैतिकता से कमाया हुआ होना चाहिए। कुमार विश्वास ने विश्वास जताया कि कि तठस्थता, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के बल पर ये छात्र भविष्य के सम्मानजनक पत्रकार बनेंगे और देश दुनिया में अपना नाम उज्जवल करेंगे।

बिहार की सियासत में हलचल, प्रशांत किशोर के सहयोगी आनंद मिश्रा ने थामा भाजपा का हाथ

पटना पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा में शामिल हो गए। वे प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। "पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे"- मिश्रा   पार्टी में शामिल होने के बाद आनंद मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए आईपीएस से इस्तीफा दिया है। मिश्रा ने बक्सर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़े एक सवाल को टाल दिया और कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह तय है कि बक्सर से भाजपा विजयी होगी, चाहे कोई भी चुनाव लड़े। "चुनावों के बाद NDA फिर से बनाएगा सरकार"- नागमणि वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे नागमणि ने कहा कि उनका ध्यान भाजपा को मज़बूत करने के उन क्षेत्रों पर होगा जहां राजद ने पिछले विधानसभा चुनावों में ज़्यादा सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए फिर से सरकार बनाएगा।" बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से संगठन मज़बूत होगा। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कई पार्टियों से जुड़े रहे हैं नागमणि नागमणि जदयू, राजद, भाजपा और लोजपा समेत कई पार्टियों से जुड़े रहे हैं। मिश्रा असम कैडर के आईपीएस अधिकारी थे और उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव बक्सर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। वह जन सुराज की युवा शाखा के अध्यक्ष भी थे, लेकिन इसके संस्थापक प्रशांत किशोर से मतभेद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मिश्रा को इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट मिल सकता है। नागमणि की पत्नी सुचित्रा सिन्हा नीतीश कैबिनेट में मंत्री थीं।  

मासिक शिवरात्रि कल : जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और खास उपाय

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय वैशाख माह चल रहा है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय भाद्रपद मास चल रहा है। भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि 21 अगस्त को है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय- मुहूर्त- भाद्रपद, कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ – 12:44 पी एम, अगस्त 21 भाद्रपद, कृष्ण चतुर्दशी समाप्त – 11:55 ए एम, अगस्त 22 पूजा का शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त 04:26 ए एम से 05:10 ए एम प्रातः सन्ध्या 04:48 ए एम से 05:53 ए एम अभिजित मुहूर्त 11:58 ए एम से 12:50 पी एम विजय मुहूर्त 02:34 पी एम से 03:26 पी एम गोधूलि मुहूर्त 06:54 पी एम से 07:16 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:54 पी एम से 08:00 पी एम अमृत काल 05:49 पी एम से 07:24 पी एम निशिता मुहूर्त 12:02 ए एम, अगस्त 22 से 12:46 ए एम, अगस्त 22 गुरु पुष्य योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 सर्वार्थ सिद्धि योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 अमृत सिद्धि योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 पूजा-विधि: इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। किसी भी शुभ कार्य से पहलेभगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें। ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। पूजा सामग्री लिस्ट : मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए पंचामृत के लिए दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल,फल,फूल, मिठाई कच्चा दूध, चंदन, धूप-दीप, भांग,धतूरा, बिल्वपत्र, शिव परिवार की प्रतिमा या तस्वीर, पंचमेवा, इत्र, कपूर ,रोली,मौली, जनेऊ समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें- जल, दूध, दही, शहद, इत्र, घी, चंदन।  

चुनावी संग्राम तेज: अखिलेश ने ‘तीन तिगाड़ा’ पर साधा निशाना

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को लेकर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने तीनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कुछ सवाल पूछे हैं. साथ ही लोकतंत्र पर डाका डालने का आरोप भी लगाया है. खासकर जिलाधिकारी की संलिप्तता की जांच की मांग उठाई है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, डीएम लोगों से जनता का एक मासूम सवाल है, क्यों इतने सालों बाद आया जवाब है? जिस तरह कासगंज, बाराबंकी, जौनपुर के DM हमारे 18000 शपथपत्रों के बारे में अचानक अति सक्रिय हो गए हैं, उसने एक बात तो साबित कर दी है कि जो चुनाव आयोग कह रहा था कि ‘एफ़िडेविट की बात गलत है’ मतलब एफिडेविट नहीं मिले, उनकी वो बात झूठी निकली. अगर कोई एफिडेविट मिला ही नहीं, तो ये जिलाधिकारी लोग जवाब किस बात का दे रहे हैं. अब सतही जवाब देकर खानापूर्ति करेन वाले इन जिलाधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच होनी चाहिए. कोर्ट संज्ञान ले, चुनाव आयोग या डीएम में से कोई एक तो गलत है ही ना? आगे अखिलेश यादव ने कहा, जो सीसीटीवी पर पकड़े गये हों उनके द्वारा अपने घपलों पर दी गयी सफाई पर किसी को भी रत्ती भर विश्वास नहीं है. झूठ का गठजोड़ कितना भी ताकतवर दिखे पर आखिरकार झूठ हारता ही है, क्योंकि नकारात्मक लोगों का साझा-गोरखधंधा अपने-अपने स्वार्थों की पूर्ति करने के लिए होता है, ऐसे भ्रष्ट लोग न तो अपने ईमान के सगे होते हैं, न परिवार, न समाज के, तो फिर भला अपने साझेदारों के कैसे होंगे. ये बेईमान लोग देश और देशवासियों से ताउम्र दगा करते हैं और अंततः पकड़े जाने पर अपमान से भरी जिंदगी जीने की सजा काटते हैं. भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत वो ‘चुनावी तीन तिगाड़ा’ हैं, जिसने सारा काम बिगाड़ा है और देश के लोकतंत्र पर डाका डाला है. अब जनता इस ’त्रिगुट’ की अदालत लगाएगी.

भारत-रूस की नजदीकी पर अमेरिकी चिंता! टैरिफ के बीच बढ़ेगा व्यापार व तेल आपूर्ति

नई दिल्ली अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बीच रूस का बड़ा बयान है। रूस का कहना है कि यदि किसी देश में भारतीय उत्पादों पर रोक लग रही है तो रूस के बाजार में उनका स्वागत है। भारत में रूसी मिशन के डिप्टी चीफ रोमन बाबूश्किन ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अर्थव्यवस्था को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि दोस्त कभी पाबंदियां नहीं लगाते। रूस कभी इस तरह की पाबंदियां नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और रूस ने हमेशा कठिन समय में सहयोग कायम रखा है। हम भारत को कच्चे तेल की सप्लाई जारी रखेंगे और इसके लिए मेकेनिज्म तैयार किया है। इसके अलावा रोमन बाबूश्किन ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग से इतर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होगी। इस मीटिंग में कई अहम मसलों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर कहा कि इसकी तारीखें तय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक यह 100 अरब डॉलर के पार हो जाएगा। इसके अलावा भारत को फर्टिलाइजर और तेल, गैस आदि की सप्लाई करने में रूस पहले नंबर पर कायम है। रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका की रणनीति गलत है और उस पर ही भारी पड़ रही है। टैरिफ वार के चलते डॉलर पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक असंतुलन को खत्म करने के लिए रूस कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि भारतीय निर्यात रूस में बढ़े। हम चाहते हैं कि मशीनरी, फार्मा, चाय और चावल जैसी चीजों का आयात भारत से बढ़ा लें। यही नहीं उनका कहना था कि अमेरिका ने टैरिफ अटैक का जो फैसला लिया है, वह गलत और एकतरफा है। यही नहीं उनसे मीडिया से सवाल किया कि क्या भारत की ओर से रूस से तेल खरीद रोकी जा सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ चर्चा करेंगे और सारे मसलों को दूर करेंगे। रूसी दूत बोले- भारत को देते हैं तेल में एक्स्ट्रा डिस्काउंट, सप्लाई चलती रहेगी रूसी राजनयिक ने कहा कि भारत हमारे लिए बहुत मायने रखता है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के मसले पर पीएम मोदी से दो बार फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत की जरूरत का 40 फीसदी तेल रूस मुहैया करा रहा है और दुनिया भर के अन्य देशों के मुकाबले 5 फीसदी डिस्काउंट देता है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती स्वाभाविक है। हमने साथ मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल तैयार की है। इसके अलावा अन्य हथियारों पर भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चीनी विदेश मंत्री के भारत दौरे का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रूस, भारत और चीन का सहयोग महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि यह जल्दी और मजबूती से आगे बढ़े। 'ऑपरेशन सिंदूर में हो गई रूसी हथियारों की टेस्टिंग' उन्होंने भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि यह रूसी हथियारों की टेस्टिंग का भी मौका था। उन्होंने कहा कि हमारे एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की इस जंग में टेस्टिंग हो गई। भारत जब भी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार करेगा तो रूस उसका हिस्सा रहेगा।