samacharsecretary.com

शिक्षित व्यक्ति समाज और देश को करते हैं सशक्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

वाल्मीकि समाज के प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षित व्यक्ति समाज और देश का नेतृत्व करता है। उसे सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के बच्चों के सम्मान से उनके माता-पिता गौरवान्वित हुए हैं। बच्चों के सम्मान से उनके परिजनों का भी सम्मान हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ द्वारा रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वाल्मीकि समाज शिक्षा के प्रति जागरूक है। उन्होंने अपने बच्चों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाया है। शिक्षा से ही विकास होता है और सुनहरे सपने शिक्षा के ही माध्यम से साकार होते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनसे प्रेरणा लेकर अन्य विद्यार्थी व परिजन शिक्षा के प्रति अपनी रूचि को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के विद्यार्थी प्रतिभावान हैं। जरूरत इस बात की है कि उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने अपेक्षा की कि समाज के बच्चे लगन से शिक्षा लेकर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने बाल्मीकि समाज द्वारा प्रस्तुत मांगों से सहमत होते हुए उनकी पूर्ति कराए जाने के लिए आश्वस्त किया। उप मुख्यमंत्री का वाल्मीकि समाज द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिन्ह सौंपकर सम्मान किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग, प्रतिभाशील विद्यार्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।  

मातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में समन्वित प्रयास आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा में नवजात बच्चों की देखभाल एवं किशोर स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में समन्वित प्रयास आवश्यक है। रीवा जिले में इस चुनौती को अवसर के तौर पर लेना होगा। जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य व महिला बाल विकास के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी लोगों को जागरूक करें तथा मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को न्यून करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नवजात बच्चों की देखभाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कराकर उनकी नियमित जाँच की जाए। स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रत्येक माह की 9 व 25 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्र में अनिवार्यत: उपस्थित रहें और इनकी जाँच करें। टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ प्राप्त कर वरिष्ठ चिकित्सकों से भी परामर्श लेकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच व इलाज कराएं। उन्होंने यूनिसेफ के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि गांवों में शत-प्रतिशत महिलाओं व नवजात शिशुओं के इलाज व जाँच में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के सहयोग व निष्ठापूर्वक किए गए कार्य से ही रीवा जिले में आगामी 6 माह में सार्थक परिणाम सामने आएंगे और इस कार्यशाला का औचित्य सफल होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य की भी नियमित जाँच हो। पशुपतिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं डेयरी विभाग के परिसर में स्थापित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित मानस पाठ के समापन अवसर पर पशुपतिनाथ भगवान एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मनकामेश्वर मंदिर में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा शहर के कोठी कंपाउण्ड में स्थित मनकामेश्वर मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।  

इंडस्ट्री रेडी दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रिश्ता योजना

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि "रिश्ता" योजना न केवल युवाओं के कौशल को निखारने का माध्यम है, बल्कि प्रदेश एवं देश की अवसंरचना विकास यात्रा में उनके योगदान को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। यह योजना, इंडस्ट्री रेडी दक्ष एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी। मंत्री श्री परमार ने रविवार को शुजालपुर स्थित मां शारदा सांदीपनि विद्यालय में, युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किए गए "रिश्ता (RISHTA : Recruiting Industries Supporting Holistic Training with Alignment)" योजना के पोस्टर का विमोचन किया। योजना का उद्देश्य : युवाओं को रोजगारपरक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना “रिश्ता” योजना का पूरा नाम, "रिक्रूटिंग इंडस्ट्रीज सपोर्टिंग हॉलिस्टिक ट्रेनिंग विथ एलाइनमेंट" (RISHTA : Recruiting Industries Supporting Holistic Training with Alignment) है। यह योजना, युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल (Skill Development) देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। रिश्ता योजना, एक उद्योग-आधारित कौशल विकास योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसका मुख्य लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर, उन्हें "हाईवे कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर" में अवसर दिलाना है। यह योजना "एसजीएसआईटीएस, इंदौर" और "PATH India Ltd" के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत "सिविल इंजीनियरिंग" छात्रों के लिए सर्वेइंग (Surveying) एवं , क्वॉलिटी एश्योरेंस/क्वॉलिटी कंट्रोल (Quality Assurance/Quality Control) (QA/QC) जैसे पाठ्यक्रम और "मैकेनिकल इंजीनियरिंग" छात्रों के लिए कंस्ट्रक्शन मैकेनिकल स्किल्स (Construction Mechanical Skills) पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम की अवधि 225 घंटे (75 दिन) होगी और कक्षाएँ शाम के समय आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें सम्मिलित हो सकें। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें उद्योग में इंटर्नशिप, प्रायोगिक अनुभव और 50% से अधिक प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध होगी। "रिश्ता योजना की मुख्य बातें, लाभ एवं प्रभाव" रिश्ता योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को तकनीकी, व्यावसायिक और उद्यमिता (Technical, Vocational & Entrepreneurship Training) प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को उद्योगों, स्टार्टअप्स और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था रहती है। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल लैब्स के अवसर मिलते हैं ताकि वे केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें। योजना में विशेष ध्यान ग्रामीण एवं वंचित वर्गों पर भी दिया गया है ताकि उन्हें भी समान अवसर मिल सकें।। इस योजना में विद्यार्थियों एवं युवाओं को, निःशुल्क या कम शुल्क पर प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र और रोजगार के अवसर मिलते हैं। शैक्षणिक संस्थानों का, उद्योगों से जुड़ाव बढ़ता है और विद्यार्थियों की प्लेसमेंट दर सुधरती है। उद्योग जगत को, प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन मिलता है। बेरोज़गारी घटती है और आर्थिक प्रगति होती है, इससे समाज एवं देश को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। “रिश्ता योजना” का लाभ मुख्य रूप से युवाओं को है, लेकिन इसका सकारात्मक प्रभाव उद्योग, शिक्षा संस्थान और पूरे समाज पर पड़ता है। इस अवसर पर एसजीएसआईटीएस इंदौर के निदेशक डॉ. नितेश पुरोहित, आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर डॉ. संतोष विश्वकर्मा, होलकर साइंस कॉलेज इंदौर के एचओडी डॉ प्रदीप शर्मा, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा, माँ शारदा सांदीपनि विद्यालय शुजालपुर के प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदी एवं डॉ. शिवपाल मेवाड़ा सहित विभिन्न प्रशिक्षक, शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।  

ट्रेन बनी खुशियों की सवारी, सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सतना कभी मुसाफिरों को मंज़िल तक पहुँचाने वाली ट्रेन, आज किसी की ज़िंदगी की शुरुआत की गवाह बन गई। सूरत से भागलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह एक अनोखी और भावुक घटना की साक्षी बनी, जब ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर कर रही 21 वर्षीय गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह क्षण न केवल मानवीय संवेदना से भरपूर था, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि संकट की घड़ी में अनजान मुसाफिर कैसे अपनों से बढक़र बन जाते हैं। मैहर और सतना के बीच हुई प्रसव पीड़ा ट्रेन संख्या 22947 में सवार राज कुमारी अपने पति राजेश कुमार के साथ उधना से भागलपुर की यात्रा पर थीं। जैसे ही ट्रेन मैहर और सतना के बीच पहुंची, राज कुमारी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होते देख स्लीपर कोच की महिला यात्रियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने चादरों से पर्दा बनाकर अस्थायी प्रसव कक्ष तैयार किया और मिल-जुलकर महिला की डिलीवरी करवाई। महिला यात्रियों ने न सिर्फ प्रसव में मदद की, बल्कि तुरंत जीआरपी को भी सूचित किया। सतना स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैयार कर दिया गया था। सुबह करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, मां और नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, मुसाफिरों ने मनाई खुशी डॉक्टरों की टीम ने मां और नवजात की जांच की और दोनों को पूर्णत: स्वस्थ घोषित किया। अस्पताल से खबर मिलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। यात्रियों ने इसे ‘जीवन का सबसे सुंदर सफर’ बताया और कहा कि ‘सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस अब सिर्फ एक ट्रेन नहीं, जननी एक्सप्रेस बन गई है।’

गांगुली का नया सफर: SA20 लीग 2025-26 सीजन में संभालेंगे कोचिंग की कमान

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली अब कोचिंग की दुनिया में नजर आएंगे। गांगुली को आगामी SA20 सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जो 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे जो फ्रैंचाइजी क्रिकेट में मुख्य कोच के रूप में उनका पहला कार्यकाल होगा। कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि गांगुली की नियुक्ति से टीम की किस्मत बदलेगी। SA20 के पहले सीजन में ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद फ्रैंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ फाइनल में हार गई थी। हालांकि हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन गिर गया है, 2023-24 और 2024-25 दोनों सीजन में टीम पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ से भी चूक गए। यह नया अध्याय गांगुली के क्रिकेट सफर में एक और आयाम जोड़ता है। हालांकि मुख्य कोच के रूप में यह उनकी पहली औपचारिक भूमिका है, पूर्व भारतीय कप्तान नेतृत्व का भरपूर अनुभव लेकर आते हैं। 2015 से 2019 के बीच उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उसके बाद वह 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर बने। इसके तुरंत बाद गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष का पद संभाला और 2022 तक इस पद पर रहे। गांगुली का प्रिटोरिया कैपिटल्स में जाना, दिल्ली कैपिटल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स दोनों के सह-मालिक, JSW में क्रिकेट निदेशक के रूप में उनकी भूमिका से भी मेल खाता है। उनकी नियुक्ति JSW के अपने SA20 प्रोजेक्ट को मजबूत करने के इरादे का संकेत देती है और गांगुली टीम के भविष्य को आकार देने में गहराई से शामिल होंगे। गांगुली के लिए पहली बड़ी चुनौती 9 सितंबर को आएगी, जब SA20 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। कैपिटल्स से इस नीलामी में साहसिक कदम उठाने की उम्मीद है क्योंकि वे अपने नए मुख्य कोच के नेतृत्व में अपनी टीम का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं।  

स्वतंत्रता दिवस के दिन यूक्रेन ने की रूस के खिलाफ घातक कार्रवाई

नई दिल्ली रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अपने 34वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस के कुर्स्क क्षेत्र के परमाणु संयंत्र में ड्रोन हमला कर वहां आग लगा दी। हालांकि, आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और रेडिएशन का स्तर सामान्य रहा। रूसी अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन हमलों में कई बिजली और ऊर्जा केंद्र को निशाना बनाया गया था। परमाणु संयंत्र में आग से एक ट्रांफफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फ्यूल टर्मिनल के पास भी लगी आग अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि उन्हों मीडिया से इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा, "हर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा हर समय सुनिश्चित होनी चाहिए।" इसी दौरान रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी आग लग गई, जहां फ्यूल का बड़ा निर्यात टर्मिनल है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 10 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए थे, जिनका मलबा गिरने से आग लग गई। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने शनिवार रात से रविवार तक 95 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। वहीं यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने भी 72 ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल दागी थी, जिनमें से 48 ड्रोन मार गिराए गए या फिर जाम कर दिए गए। बता दें, यूक्रेन ने रविवार को 1991 में सोवियत संघ से मिली आजादी की 34वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर से वीडियो संदेश दिया। जेलेंस्की का संदेश उन्होंने कहा, "हम ऐसा यूक्रेन बना रहे हैं जो सुरक्षित और मजबूत होगा। हमारा भविष्य केवल हमारे हाथ में है और दुनिया भी अब यूक्रेन को बराबरी का दर्जा देती है।" जेलेंस्की ने इस मौके पर अमेरिकी विशेष दूत कीथ केलॉग को यूक्रेन का ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान भी दिया।

मुक्ति धाम की कमी बनी दर्दनाक मजबूरी, खरगोन गांव में पंचायत गेट पर हुआ अंतिम संस्कार

भीकनगांव नगर से 8 किलो मीटर तक ग्राम लाल खेड़ा में मुक्ति धाम नहीं होने से परिजनों एवं ग्रामीणों ने की ग्राम पंचायत लालखेड़ा के गेट पर अंतिम संस्कार की तैयारी गेट पर ही लकड़ियों से चिता सजा दी। गांव में नहीं है कोई मुक्तिधाम दरअसल, ग्रामीण मयंक कुशवाह ने बताया कि आज सुबह ग्राम की उर्मिला बाई पति बाबूलाल का निधन हो गया है ग्राम में मुक्ति धाम नहीं है और जो है वह जीर्ण शीर्ण की हालत में है ऊपर तीन शेड भी लगा हुआ है वर्षा काल का समय से बारिश आ रही है।   कई बार बताने के बाद भी नहीं बना मुक्तिधाम ऐसे में मृतक उर्मिला बाई पति बाबूलाल 70 वर्षीय का अंतिम संस्कार करे तो कहा ग्राम पंचायत में पदस्थ जिम्मेदारों को कई बार ग्रामीणों के द्वारा अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक मुक्ति धाम को सही नहीं करवाया गया है अब से ग्रामीण ग्राम का किसी भी निधन होने के बाद ग्राम पंचायत के गेट पर अंतिम संस्कार करेंगे। जानकारी मिलने के बाद प्रशानिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए।

महिला से 59 लाख की ठगी, मुनाफे का झांसा देकर किया फ्रॉड, मध्य प्रदेश से पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर महिला के साथ ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला से 59 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को मध्य प्रदेश की महू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी देशभर में लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने फ्राड करते हुए रुपये जमा कराने के लिए 10 खातों का उपयोग किया। इसके अलावा 15 अन्य खातों की भी जानकारी मिली है। अब तक इस प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर 10 आरोपित मिले हैं।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 59 लाख रुपये के फ्राड की शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें वाट्सएप-इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ा और शेयर मार्केट में लाभ का लालच दिया। आरोपितों ने महिला से अलग-अलग खातों में रुपये जमा करवाए। इसके बाद लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया। महिला से जनवरी से मई माह तक 10 खातों में 59 लाख रुपये जमा करवाए। जिससे फर्जी तरीके से ट्रेडिंग एप पर शेयर खरीदना दिखाते थे। मई माह तक महिला को डेढ़ करोड़ रुपये का लाभ बताया। जब महिला ने रुपये निकालने की बात कही तो वह टालने लगे। महू निवासी अर्पित साल्वे ने अकाउंटेट बनकर महिला से बात की। उसने एक दो दिन में रुपये जमा करने की बात कही और एक सप्ताह बाद फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस को सेंसेटिव कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बिलासपुर पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश के टीम की भी मदद ली। पुलिस टीम ने ललित पुत्र सुरेंद्र सिंह (32) वर्तमान निवासी धारनाका मूल निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, बबलू उर्फ कमलजीत पुत्र दिलावर चौहान (38) निवासी अयोध्यापुरी कालोनी कोदरिया, अर्पित पुत्र संतोष साल्वे (30) निवासी गिरनार सिटी गुजरखेड़ा और रोहित पुत्र बहादुर निषाद (25) निवासी धारनाका को गिरफ्तार किया।

ओसाका (जापान) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उमड़ी रौनक

रायपुर  ओसाका (जापान) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन दिवस पर 22 हजार से अधिक दर्शकों ने यहाँ पहुँचकर छत्तीसगढ़ की विरासत, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक का अनुभव किया। भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आज इस भव्य पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ : संस्कृति, उद्योग और अवसरों का संगम पैवेलियन को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आगंतुकों को एक जीवंत अनुभव प्रदान करता है। पवेलियन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि, औद्योगिक शक्ति और पर्यटन की संभावनाओं को सुंदर रूप से पिरोया गया है। यह वैश्विक दर्शकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराता है। पर्यटन और विरासत की छटा पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की धरती की सुंदरता और धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। नवा रायपुर, देश का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, जिसे निवेश और औद्योगिक प्रगति के लिए तैयार किया गया है, यहाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान चित्रकोट जलप्रपात ने भी सबका ध्यान खींचा। भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात होने के कारण इसे “भारत का नियाग्रा” कहा जाता है। इतिहास और आस्था की झलक देने वाला सीतापुर (Sirpur) पैवेलियन में प्रमुख रूप से प्रदर्शित है। यह 8वीं शताब्दी ईस्वी से जुड़ा भारत का एक विशाल बौद्ध स्थल है, जो छत्तीसगढ़ की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का परिचायक है। भारत और जापान की सांस्कृतिक विरासत के इस जुड़ाव में, छत्तीसगढ़ बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं से प्रेरित होकर शांति, समावेश और सतत विकास के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाता है। औद्योगिक शक्ति और लॉजिस्टिक हब के रूप में छत्तीसगढ़ पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति पर विशेष बल दिया गया। राज्य की केंद्रीय स्थिति और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क उसे देश के भीतर सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाते हैं। विनिर्माण, वस्त्र, आईटी/आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रामोद्योग जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की तेजी से हो रही प्रगति को भी यहाँ प्रदर्शित किया गया है। यह वैश्विक निवेशकों के लिए राज्य को निवेश-तैयार गंतव्य के रूप में स्थापित करता है। कला और शिल्प की पहचान छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी लोककला और हस्तशिल्प में भी झलकती है। पैवेलियन में बस्तर की ढोकरा कला—4,000 वर्ष पुरानी जीआई टैग प्राप्त धातु शिल्प—अपने अनगढ़ सौंदर्य और मौलिकता से सबको आकर्षित कर रही है। इसी तरह, कोसा सिल्क, जिसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा कहा जाता है, पैवेलियन का मुख्य आकर्षण बना। यह अपनी प्राकृतिक चमक, मजबूती और आकर्षण के लिए विख्यात है और राज्य के वनों में पाए जाने वाले एंथरेया मायलिट्टा रेशमकीट से तैयार किया जाता है। कोसा से बनी कलात्मक इंस्टॉलेशन छत्तीसगढ़ की आत्मा को व्यक्त करती है—जहाँ आध्यात्मिकता, प्रकृति और विकास का संतुलन साफ़ दिखाई देता है। वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की दमदार उपस्थिति वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन की शानदार शुरुआत और रिकॉर्डतोड़ दर्शक संख्या ने आने वाले सप्ताह की दिशा तय कर दी है। यह पैवेलियन न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि छत्तीसगढ़ को सतत औद्योगिक प्रगति और वैश्विक निवेश अवसरों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करता है।

कानपुर में कांग्रेस नेता के होटल से सेक्स रैकेट पकड़ा गया, पुलिस बनी ग्राहक, 7 लड़कियां-4 युवक हिरासत में

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में कांग्रेस नेता राजेश सिंह के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ने से हड़कंप मच गया है। पुलिस यहां खुद ग्राहक बनकर पहुंची है। उसे इसके बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारकर कमरों से सात युवतियों, चार युवकों और मैनेजर को पकड़ा है। इस मामले पर कांग्रेस नेता राजेश सिंह ने बताया कि होटल उनका है, लेकिन उन्होंने उसे दो लोगों को किराये पर दे रखा है। पुलिस को लगातार मिल रही थीं शिकायतें सैक्स रैकेट को लेकर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उसने यह एक्शन लिया। एसीपी आकांक्षा पांडेय ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को भेजा था। होटल पहुंचने पर पुलिसकर्मी को कई लड़कियां व लड़के दिखे। इस दौरान रिसेप्शन पर एक युवक उनसे मिला और उसने होटल में रुकने और लड़कियों के बारे में इशारे किए। उसने लड़कियों के एक हजार से 20 हजार रुपये तक के रेट बताए।   पुलिस ने होटल का मैनेजर भी पकड़ा इसके बाद ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी और छापेमारी की। एसीपी ने छापेमारी के बाद बताया कि होटल का मैनेजर हर्ष गुप्ता भी पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी होटल में वर्ष 2023 में भी क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर युवक-युवतियों को पकड़ा था। कांग्रेस नेता की बात करें तो वह रतनलाल नगर में रहते हैं और रेल बाजार में राजेन्द्रा पैलेस के नाम से उनका होटल है।