samacharsecretary.com

बाढ़ के बीच पानी पर विवाद: हरियाणा का BBMB को निर्देश, आप ने पंजाब को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया

चंडीगढ़  बाढ़ जैसे हालात के बीच पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। हरियाणा ने बीबीएमबी को पत्र लिखकर कहा है कि हरियाणा की मांग के अनुरूप बोर्ड की तरफ से कम पानी छोड़ा जाना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब का आरोप है कि अब संकट की स्थिति में पंजाब को अकेला छोड़ा जा रहा है, जबकि पहले अधिक पानी के लिए दबाव बनाया जा रहा था।  पंजाब-हरियाणा में पानी प्रबंधन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) और पंजाब सरकार को एक खत लिखा है। जिससे दोनों राज्यों के बीच फिर से विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने कहा है कि उसकी नहरों की ओर छोड़े जाने वाले 2,500 क्यूसेक पानी को कम किया जाए। जबकि एक सप्ताह पहले ही हरियाणा सीएम ने पंजाब सरकार को खत लिख बाढ़ की स्थिति में अतिरिक्त मदद की बात कही थी। जबकि उनके इस फैसले से राज्य के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पानी का कम निकास सीधे-सीधे नदियों और बांधों पर दबाव बढ़ाएगा। खत में कहा गया है कि 29 अगस्त 2025 को हरियाणा कॉन्टैक्ट प्वाइंट (HCP) पर पानी का डिस्चार्ज 8,894 क्यूसेक पाया गया, जबकि हरियाणा ने 7,900 क्यूसेक की मांग की थी। इससे पहले 26 अगस्त 2025 को हरियाणा ने इंडेंट घटाकर 7,900 क्यूसेक किया था, लेकिन पानी का डिस्चार्ज कम नहीं किया गया। अब लगातार भारी बारिश होने के कारण नहर क्षेत्र और कैचमेंट एरिया में पानी की मांग और घट गई है। इसी वजह से 29 अगस्त 2025 को एक और नया मांग पत्र दिया गया है, जिसमें केवल 6,250 क्यूसेक पानी की जरूरत बताई गई है। हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पत्र में कहा कि हरियाणा के लिए पानी का डिस्चार्ज 8,894 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि उन्होंने 7,900 क्यूसेक पानी देने की ही मांग की थी। विभाग ने बताया कि 26 अगस्त को 7,900 क्यूसेक तक पानी की मांग घटा दी गई थी, लेकिन पानी का डिस्चार्ज कम नहीं हुआ। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पानी की मांग काफी घट गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब 6,250 क्यूसेक पानी लेने की ही उन्होंने सहमति दी है।  विभाग ने चेतावनी दी है कि बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए नहर प्रणाली और आसपास की आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कम पानी छोड़ना चाहिए।  आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि जब पंजाब की धरती प्यासी होती है तो उसका हक छीना जाता है।अब जब चारों तरफ पानी ही पानी है तो पंजाब को अकेला छोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हरियाणा से गुहार लगाई कि भाखड़ा का पानी ज्यादा ले लो, ताकि पंजाब को बाढ़ से बचाया जा सकें, लेकिन हरियाणा पानी का कोटा कम करने की मांग कर रहा है।  उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब सिर्फ नुकसान झेलने के लिए है। हरियाणा को जवाब देना चाहिए कि क्या मदद की पेशकश सिर्फ सियासी जुमला था। 

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जिले से 7 युवाओं ने मारी बाजी

रायपुर  बलौदाबाजार जिले में संचालित नि:शुल्क नवप्रेरणा कोचिंग से होमगार्ड परीक्षा में सफल हुए जिले के सभी 7 अभ्यर्थियों का शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी, जिपं अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इसके पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की और नवप्रेरणा कोचिंग संचलित करने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर सोनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिले में संचालित नि:शुल्क नवप्रेरणा कोचिंग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस कोचिंग से जिले के 7 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। चयनित अभ्यर्थियों में भोजकुमारी साहू, तनु वर्मा, निशा वर्मा, शनिला मनहरे, सुनीता पैंकरा, खेमेश्वरी मिरी और संगीता शामिल हैं। नि:शुल्क नवप्रेरणा कोचिंग संस्थान का संचालन कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा निर्देश एवं जिला शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह संस्थान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी हेतु सहायता प्रदान कर रहा है।

रेलवे पर बाढ़ का कहर, पंजाब में ठप हुई 30 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही

पंजाब  पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इसी बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बाढ़ के कारण जम्मू रूट पर चलने वाली ट्रेनें 30 अगस्त को रद्द कर दी गई हैं। इन रूटों में वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) और अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रद्द की गई ट्रेनों में शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन, जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस, नदीम-जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, जम्मू तवी, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर-माता वैष्णो देवी कटरा शामिल हैं। 

एसटीएफ के साथ जबर्दस्त मुठभेड़, आजमगढ़ में 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया हताहत

आजमगढ़   उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर में ढेर हो गया है। यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में शंकर कनौजिया मारा गया है। शंकर कनौजिया के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं।  जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में इनामी शंकर कन्नौजिया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। शंकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आजमगढ़ में हुई इस मुठभेड़ में अपराधी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। यूपी एसटीएफ ने बताया कि यह अपराधी 2011 से फरार था। इसके बाद वह लूट और अपहरण जैसे अपराधों को अंजाम देता रहा। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जहानागंज थाना इलाके में शनिवार को यूपी एसटीएफ और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायर कर भाग रहा एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया गोली से ढेर हो गया। उक्त आरोपी रौनापार थाना इलाके के हाजीपुर गांव का निवासी था।  जान से मारकर पिकअप लूटने के मामले में फरार चल रहे आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का निवासी शंकर कन्नौजिया वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने एक लाख का इनाम घोषित किया है।   11 जुलाई को मिली थी सिर कटी लाश जानकारी मुताबिक, आजमगढ़ के रौनापार थाना इलाके में 11 जुलाई को सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिसकी पहचान शैलेन्द्र के रूप में हुई थी। इस घटना को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था।  इन तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को 15 जुलाई को रामछवि उर्फ दबिया और छांगुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि एक आरोपी शंकर कनौजिया जो कि जिले के रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला था, लगातार फरार चल रहा था।  फरार आरोपी पर वाराणसी एडीजी पीयूष मोर्डिया ने इनाम घोषित किया था। फरार आरोपी शंकर कनौजिया अंर्तजनपदीय अपराधी था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे कुल नौ गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज थे। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। गोरखपुर से बनाई थी वारदात की योजना पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गोरखपुर से फर्जी कागजों के सहारे पिकअप बुक कर वारदात का प्लान बनाया था। 3 जुलाई को ड्राइवर शैलेन्द्र को लाटघाट बुलाकर खाद्य पदार्थ में जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह अचेत हो गया और उसकी हत्या कर वाहन लूट लिया गया। पुलिस ने पहले ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा, फावड़ा, दो मोबाइल और पिकअप बरामद कर लिया था। 

दिनदहाड़े गोलीकांड: 30 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का तांडव—आरोपी को दी भयावह सज़ा

अररिया  बिहार के अररिया जिले में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक अन्य को आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान जय कुमार यादव (30) और नयन यादव के रूप में हुई है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार ने कहा,“घटना शनिवार तड़के नवटोला धनसौरी गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर नयन यादव ने पहले जय कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद, जय कुमार यादव के रिश्तेदारों ने नयन यादव को जिंदा जला दिया और उसके घर में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा, “यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नयन यादव की पहले उसके घर के अंदर हत्या की गई और फिर उसके शव को आग लगा दी गई या फिर पहले उसे आग लगाई गई।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।  

मौसम विभाग की चेतावनी: बिहार के कई जिलों में अगले 6 दिन भारी बारिश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में आज से चार सितंबर तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गई है। आज और कल यलो अलर्ट जारी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिलों के लिए आज और कल यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर- पूर्वी भारत और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। पांच सितंबर के बाद राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, पांच सितंबर के बाद राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। राजधानी पटना की बात करें तो शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर हर महीने

नई दिल्ली दिल्ली में आम लोगों को इलाज के लिए अब दूर-दूर के बड़े अस्पतालों में भागना नहीं पड़ेगा। राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 29 अगस्त को ऐलान किया कि अब हर महीने करीब 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इसका मकसद है कि लोगों को उनके घर के पास ही इलाज की बुनियादी सुविधाएं मिलें और सरकारी अस्पतालों पर दबाव कम हो। हर मोहल्ले में बनेगा आधुनिक हेल्थ सेंटर मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पहले ये हेल्थ सेंटर सिर्फ 100 गज की जमीन पर बन रहे थे, लेकिन अब जहां सरकारी जमीन बड़ी है, वहां बड़े हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इससे पार्किंग, बड़े हॉल और इमरजेंसी सुविधाएं भी मिलेंगी। रेखा गुप्ता ने बताया कि पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अपग्रेड करके आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जा रहा है। इससे पूरे दिल्लीवासियों को फायदा मिलेगा। पैसे की कोई कमी नहीं, केंद्र से मिली बड़ी मदद मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद से दिल्ली सरकार को इस योजना के लिए केंद्र सरकार से 2,400 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। इससे ना तो नए भवन बनाने में और ना ही संचालन में कोई अड़चन आएगी। फिलहाल दिल्ली में 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले महीनों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ेगी। इसका फायदा खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा। 12 जरूरी सेवाएं होंगी हर आरोग्य मंदिर में नए आरोग्य मंदिरों में सिर्फ ओपीडी ही नहीं, बल्कि जरूरी जांच और इलाज की 12 प्रमुख सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। इनमें शामिल हैं:     गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसव सेवाएं     नवजात, बच्चों और किशोरों की स्वास्थ्य जांच     परिवार नियोजन सेवाएं     संक्रामक और गैर-संचारी बीमारियों का इलाज     मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं     बुजुर्गों की देखभाल और पालीएटिव केयर     आंख, कान-नाक-गला और दांतों की जांच और इलाज     इसके अलावा, हर केंद्र पर लैब टेस्टिंग और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। डॉक्टर, स्टाफ और सुविधाएं सब तैयार सरकार ने पहले ही आदेश दे दिए हैं कि इन केंद्रों के लिए डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, टीबी विशेषज्ञ, डेटा एंट्री ऑपरेटर और मल्टी पर्पज स्टाफ की भर्ती की जाए। हर सेंटर को आधुनिक लैब, दवाइयों का पूरा स्टॉक, आरामदायक फर्नीचर और साफ-सुथरे टॉयलेट्स से लैस किया जाएगा। यह सारी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार की जाएंगी ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो। “आरोग्य मंदिर बनेंगे दिल्ली की पहचान” – सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों की लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये हेल्थ सेंटर अब “भरोसे और स्वास्थ्य का प्रतीक” बनेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि इन आरोग्य मंदिरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शराब घोटाले पर बवाल! मरांडी बोले- सरकार रातों-रात गायब कर रही साक्ष्य

रांची झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मंगलवार की रात एक चौंकाने वाली घटना की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञात हुआ कि उत्पाद विभाग से एसीबी द्वारा भारी मात्रा में कागजात रात के अंधेरे में ले जाए गए। यह किसी भी प्रकार की सामान्य डे-टू-डे प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, बल्कि पूरी तरह से गुप्त और संदिग्ध परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। क्या एसीबी और उत्पाद विभाग के भीतर किसी बड़े भ्रष्ट खेल की तैयारी चल रही है? आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरी कार्रवाई राज्य में अवैध रूप से पद पर बैठे डीजीपी के सीधे हस्तक्षेप एवं निगरानी में हुई। उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार एक ट्रक भरकर कागजात आधी रात को ही क्यों हटाए गए? क्या एसीबी और उत्पाद विभाग के भीतर किसी बड़े भ्रष्ट खेल की तैयारी चल रही है? क्या यह कार्रवाई कुछ चुनिंदा अधिकारियों और राजनीतिक सरगनाओं को बचाने के लिए की गई है? कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, यह कदम सीधे-सीधे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को मिटाने और आने वाले समय में ईडी अथवा सीबीआई की एंट्री से पहले जमीन तैयार करने का प्रयास प्रतीत होता है। यानी भ्रष्टाचार और घोटालों के सबूतों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, यह आपकी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि राज्य की जनता के हितों की रक्षा करें और सुनिश्चित करें कि एक भी साक्ष्य नष्ट न हो। चाहे चोर कितना भी चालाक क्यों न हो, अंतत: कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है मरांडी ने कहा कि जनता यह जानने का हक रखती है कि किसे बचाने के लिए यह खेल खेला जा रहा है और किसके इशारे पर सबूत मिटाए जा रहे हैं। क्या किसी भी विभाग के कागज़ात बिना फ़ोटो स्टेट कराए एवं विधिवत विस्तार पूर्वक जब्ती सूची बनवाये बिना रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से उठाकर ले जाने का प्रावधान है? क्या यह आपकी जानकारी और सहमति से हुआ है या नहीं? मरांडी ने कहा कि कल अखबारों से यह भी पता चला कि पहले भी एसीबी वाले कुछ ऐसे फ़ाइल उठाकर ले गये हैं जिसके चलते अभी शराब दुकानों के अगले आवंटन में मुश्किल हो रही है और इस वजह से राजस्व की हानि संभावित है। कहा कि मुख्यमंत्री जी, इस गंभीर मामले का संज्ञान लीजिये। इतिहास गवाह है कि चाहे चोर कितना भी चालाक और शातिर क्यों न हो, अंतत: कोई न कोई सुराग ज़रूर छोड़ जाता है। यही सुराग एक दिन पूरे खेल को बेनकाब करेंगे।  

यमुना के 18 गेट खुले, दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा; हरियाणा के अंबाला में विज ने किया दौरा

अंबाला पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। अंबाला की टांगरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह 8 फीट के खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। सिंचाई विभाग के अनुसार, जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आसपास के डीएवी रिवर साइड सहित कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि नदी के किनारे बसी कॉलोनियों के लोगों को जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। टांगरी बांध पर सिंचाई विभाग और पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो लगातार जलस्तर पर नजर रख रही हैं। यमुनानगर के साथ उगते उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बारिश होने से यमुना नदी पर बने हथिनी कुंड बैराज का एकाएक जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक को पार कर 67,034 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसमें यमुना में 58,514, पश्चिमी यमुना में 7010 व पूर्वी यमुना में 1510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर, जलस्तर बढ़ने पर फिर से बैराज के 18 गेट खोल दिए गए और पानी को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है जिले के साथ लगते कैचमेंट एरिया में भारी बारिश हो रही है, ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा बैराज के कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही हर घंटे बैराज पर जलस्तर की उपस्थिति दर्ज होने के बाद रिपोर्ट देने की बात कही गई है।  

CGPSC को मिला नया नेतृत्व, रीता शांडिल्य बनीं कार्यकारी अध्यक्ष

रायपुर  पूर्व आईएएस अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। रीता शांडिल्य अभी सीजीपीएससी की कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पहली बार आयोग में कोई महिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है। इससे पहले टामन सोनवानी आयोग के अध्यक्ष रहे। अब तक आयोग में 8 अध्यक्ष हो चुके हैं जिनमें एक मात्र महिला रीता शांडिल्य हैं। किन विभागों में दे चुकी हैं सेवाएं रीता शांडिल्य नौकरी में रहते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।  घोटाले के बाद नई नियुक्ति बता दें है कि पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी के कार्यकाल के दौरान CGPSC में बड़ा घोटाला सामने आया था। यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बना। नई सरकार के गठन के बाद इस मामले की सीबीआई जांच कराई गई। जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया था। विवाद खत्म करने का करेंगी प्रयास अब रीता शांडिल्य को स्थायी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और विश्वास योग्य बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। राज्य सरकार को भरोसा है कि उनकी नियुक्ति से आयोग की छवि सुधरेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवाद खत्म होंगे। आयोग में सुधार की उम्मीदें विशेषज्ञों का मानना है कि रीता शांडिल्य के नेतृत्व में CGPSC में प्रशासनिक सुधार की नई शुरुआत होगी। घोटाले से हिल चुकी आयोग की साख को बहाल करना और युवाओं के विश्वास को कायम करना उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी। साथ ही आयोग में समयबद्ध परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना भी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।