samacharsecretary.com

राष्ट्रपति की चीन यात्रा स्थगित, इंडोनेशिया में उठा बवाल

इंडोनेशियाई  इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने रविवार को SCO शिखर सम्मेलन 2025 के लिए अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी। इसका कारण देश में सांसदों के वेतन वृद्धि के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शन हैं। इन प्रदर्शनों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है, और दर्जनों इमारतें व सार्वजनिक सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। जकार्ता में उग्र प्रदर्शनों के चलते प्रबोवो ने अपनी चीन यात्रा रद्द की, जहां उन्हें 3 सितंबर को द्वितीय विश्व युद्ध के समापन की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'विजय दिवस' परेड में शामिल होना था। विरोध प्रदर्शन का कारण नौकरियों और वेतन को लेकर असंतोष के बीच सांसदों के वेतन में हालिया वृद्धि के खिलाफ ये प्रदर्शन शुरू हुए। शुक्रवार को एक पुलिस बख्तरबंद वाहन द्वारा मोटरसाइकिल टैक्सी ड्राइवर को टक्कर मारने और उसकी मौत के बाद स्थिति और बिगड़ गई। रॉयटर्स के अनुसार, राष्ट्रपति ने शुक्रवार देर रात मृतक ड्राइवर के परिवार से मुलाकात की, संवेदना व्यक्त की और जांच की निगरानी का वादा किया। राष्ट्रपति के प्रवक्ता प्रसेत्यो हादी ने कहा कि राष्ट्रपति स्थिति पर नजर रखना चाहते हैं और सर्वोत्तम समाधान ढूंढना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने चीनी सरकार से माफी मांगी कि वह निमंत्रण में शामिल नहीं हो सकते। कई जगहों पर लूटपाट खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने नासडेम पार्टी के नेता अहमद साहरोनी के घर में लूटपाट की, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'मूर्खतापूर्ण' कहा था। हास्य कलाकार से विधायक बने एको पैट्रियो के घर में भी सेंधमारी की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। वहीं, टिकटॉक के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बढ़ती हिंसा के कारण वह स्वेच्छा से अपने लाइव कार्यक्रम को स्थगित कर रहा है। क्षेत्रीय संसद भवन में आग रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय संसद भवन में आग लगा दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हुए। स्थानीय मीडिया ने जकार्ता में लूटपाट और कई परिवहन सुविधाओं को नुकसान की खबर दी। जकार्ता में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और राष्ट्रपति स्वयं इस पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों का शांति का आग्रह राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख लिस्टियो सिगित प्रबोवो ने शनिवार को टीवी पर सैन्य कमांडर अगुस सुबियान्टो के साथ कहा कि राष्ट्रपति ने 'अराजक कृत्यों' के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। लिस्टियो ने कहा कि नागरिकों को अभिव्यक्ति और एकत्र होने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शनकारी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसमें इमारतों और पुलिस मुख्यालयों पर हमले शामिल हैं। वहीं, जकार्ता में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के दूतावासों ने अपने नागरिकों को भीड़ और विरोध क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

मुनव्वर फारूकी का नया धमाका: फिल्मों और वेब सीरीज़ में दिखेगा जलवा

मुंबई, जानेमाने स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी जल्द ही अपनी नयी फिल्म और वेबसीरीज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। स्टैंड-अप के माइक से लेकर टीवी स्क्रीन और अब बड़े पर्दे तक, मुनव्वर फारूकी ने अपनी जर्नी को नया मोड़ दिया है।एक समय था जब बस स्टेज, माइक और दर्शक ही उनका संसार थे, और आज वह अपने करियर का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वह, नई वेब सीरीज़ और अपनी डेब्यू फिल्म, दोनों की शूटिंग लगभग एक साथ शुरू करने जा रहे हैं। प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने कहा, फर्स्ट कॉपी का दूसरा सीज़न पूरा शूट हो चुका है और साल के अंत तक रिलीज़ होगा। इसके अलावा एक नई वेब सीरीज़ और फिल्म की शूटिंग भी एक ही समय पर शुरू करेंगे। बीच-बीच में मेरे स्टैंड-अप शो भी प्लान हैं। इंटरनेशनल टूर्स भी बाकी हैं, जिन्हें धीरे-धीरे पूरा कर रहे हैं। भले ही मुनव्वर ने फिल्म और शो की कहानी और जॉनर पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन डबल अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है।  

भारतीय क्रिकेट में हलचल, पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर दिया बयान

नई दिल्ली  एशिया कप 2025 का आगाज होने में महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर अभी भी क्रिकेट के गलियारों में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्यों श्रेयस अय्यर को इतने अच्छे टी20 रिकॉर्ड के बावजूद स्क्वॉड में मौका नहीं मिला। स्क्वॉड में तो छोड़िए, रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। क्रिकेट पंडित इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने ऐसा बयान दे दिया है जिसने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। पनेसर का कहना है कि श्रेयस अय्यर की लीडरशिप स्किल उनके टीम सिलेक्शन में रोड़ा बन रही है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता। वहीं पंजाब किंग्स को उन्होंने आईपीएल 2025 में फाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्हें आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर को इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है। मोंटी पनेसर ने इंडिया टुडे से कहा, “श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में जगह बनाने में शायद इसलिए दिक्कत हो रही है क्योंकि उनमें लीडरशिप स्किल हैं और फिलहाल, शायद टीम ने इस पर काम कर लिया है। इससे उन्हें (चयनकर्ताओं को) किसी युवा खिलाड़ी को टीम में लाने का मौका मिलता है, जो खेलने में थोड़ा ज्यादा रोमांचक हो, जिसे कोच गौतम गंभीर आसानी से संभाल सकें। इसलिए मुझे लगता है कि आईपीएल में कप्तान होने के नाते उनके लिए टीम में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल है।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर वह रन बनाते रहे, तो उन्हें खेलना चाहिए। लेकिन यह सिर्फ़ प्रतिभा की बात है, प्रतिभा अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि भारत पहले कभी इतना भाग्यशाली नहीं रहा कि वह अभी 2 से 3 टीमें बनाकर दुनिया के सामने प्रतिस्पर्धा कर सके।”  

फुरकान अंसारी ने DVC पर साधा निशाना, आंदोलन को तेज करने की दी धमकी

रांची झारखंड में डीवीसी द्वारा आयोजित जन-जनित रोग डायरिया जागरूकता अभियान में भाग लेते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केलाही पहुंचकर डीवीसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिला डीवीसी से सबसे अधिक प्रभावित है, खासकर बारिश में यहां के गांव पानी में डूब जाते हैं। बावजूद इसके, डीवीसी अपना लगभग पूरा सीएसआर फंड पश्चिम बंगाल में खर्च करती है, जबकि बंगाल से भी ज्यादा प्रभावित जामताड़ा को नजरअंदाज कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि जामताड़ा से डीवीसी ने 39 मौजा की 10,500 हेक्टेयर जमीन ली, जबकि पश्चिम बंगाल से केवल 12 मौजा की जमीन ली गयी। इसके बावजूद विकास का पैसा बंगाल चला गया और जामताड़ा को खाली हाथ छोड़ दिया गया। उन्होंने मांग की कि डीवीसी विस्थापित गांवों में मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए। 10 किलोमीटर दायरे में माइक्रो लिफ्ट सिंचाई की व्यवस्था की जाए – चलना, वीरग्राम, लधना, चंद्रढीपा, केलाही जैसे गांवों के लिए। विस्थापितों को उचित मुआवजा, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं तत्काल दी जाएं। झारखंड और पश्चिम बंगाल के विकास की तुलना जनता के सामने रखी जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जामताड़ा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। अंसारी ने कहा कि विस्थापित सालों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन डीवीसी केवल आश्वासन देकर टालती रही है। अब समय आ गया है कि विस्थापित गांवों को उनका हक मिले, वरना आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर एस आई पी मैनेजर कौशलेंद्र सिंह, डीसीएम ओ डॉ. संघमित्रा नंदी, डीवीसी राजभाषा अधिकारी सह पी आर ओ अरविंद सिंह, पियारसोला पंचायत की मुखिया माखूनी हेंब्रम और सिद्धू कान्हु अल्पसंख्यक समिति के अध्यक्ष कुद्दुश अंसारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव और जागरूकता संबंधी संदेश दिए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।  

कुरुक्षेत्र में साइक्लोथॉन का शुभारंभ, CM नायब ने लगाया झाड़ू और किया पौधरोपण

कुरुक्षेत्र हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान सबसे पहले सीएम नायब सैनी ने ब्रह्मसरोवर पर स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान अभियान के तहत सड़क पर झाड़ू लगाई। इस मौके पर सीएम के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगर परिषद की चेयरपर्सन और भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी ने भी श्रमदान किया। सीएम ने ब्रह्मसरोवर पर पौधरोपण करके हरियाली का संदेश भी दिया। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। कई दिनों से अधिकारी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर रहे थे। अभियान की शुरूआत करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि इसी गीता की धरती से श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले पूरी मानवता को अमर संदेश दिया था। यहां दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं और ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी इस धार्मिक नगरी को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें। ताकि यहां आने वाला हर व्यक्ति गीता के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश लेकर जाए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस धरती पर रहने वाले हैं। सीएम राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित भव्य साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। साथ ही स्वच्छ कुरुक्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। सीएम ने नागरिकों से स्वच्छता वेबसाइट पर स्वच्छता की फोटो अपलोड करने का आह्वान किया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार देने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार ने खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपए के पुरस्कार दिए हैं। इसके अलावा 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को करीब 53 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति भी उनकी सरकार ने प्रदान की है। सरकार ने खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई गई है। इसके तहत 15634 खिलाड़ियों को उपकरण भी दिए जा रहे हैं।  

55 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी-शी जिनपिंग ने क्या-क्या किया साझा, जानें पूरा अपडेट

तियानजिन  पीएम मोदी इस वक्त चीन के तियानजिन में हैं। यहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकाता की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 55 मिनट तक बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने फ्लाइट से लेकर कौलाश मानसरोवर तक की चर्चा की। बता दें कि इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। गौरतवब है कि एससीओ सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगा। आइये जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच 55 मिनट तक क्या-क्या बातें हुईं। चीनी राष्ट्रपति से क्या बोले पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल कजान में हमारी बहुत उपयोगी चर्चा हुई, जिसने हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा दी। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि सीमा प्रबंधन पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ है, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है, और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी शुरू हो रही हैं। संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम दोनों के सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी ने जताया आभार इस दौरान पीएम मोदी ने एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए शी जिनपिंग को बधाई दी और चीन आने के निमंत्रण और इस मुलाकात के लिए उनका धन्यवाद भी किया। वहीं, शी जिनपिंग ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर उन्हें खुशी हुई। मौजूदा हालात में दोनों देशों को एक साथ आना जरूरी है। जिनपिंग ने कहा कि हम आपसी सहयोग के लिए तैयार हैं, और आगे मिलकर काम करेंगे। चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दुनिया परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। चीन और भारत, दोनों दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। उन्होंने कहा कि दोस्त बनना, एक अच्छा पड़ोसी बनना, ड्रैगन और हाथी का एक साथ आना जरूरी है।  

मानसून अपडेट: प्रदेश में दर्ज हुई 874 मि.मी. औसत वर्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 874.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1265.6 मि. मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 430.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 752.2 मि.मी. बलौदाबाजार में 616.2 मि.मी. गरियाबंद में 733.6 मि.मी. महासमुंद में 646.5 मि.मी. और धमतरी में 782.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 833.1 मि.मी. मुंगेली में 817.0 मि.मी. रायगढ़ में 1040. 3 मि.मी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 7138 मि.मी. जांजगीर-चांपा में 1020.0 मि.मी. सक्ती में 905. 9 मि.मी. कोरबा में 8440 मि.मी. और गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाडी 847.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। I दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 713.8 मि.मी. कबीरधाम में 613.5 मि.मी. राजनांदगांव में 784.6 मि. मी. मोडला मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1091.0 मि.मी. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 654.6 मि. मी. और बालोद में 940.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 6226 मि.मी. सूरजपुर में 959.9 मि.मी. जशपुर में 863.8 मि.मी. कोरिया में 982.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 878.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1248.2 मि.मी. कोंडागांव में 8042 मि.मी. कांकेर में 1018.4 मि.मी. नारायणपुर में 1110.3 मि.मी. दतेवाड़ा में 1195.2 मि.मी. सुकमा में 941.1 मि.मी. और बीजापुर में 1170.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

पीड़ितों के लिए पेरेंट्स एसोसिएशन की पहल, 16 टन राहत सामग्री पहुंचाई

पठानकोट  आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष और ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह धमौली के नेतृत्व में, पेरेंट्स बुक डिपो के सहयोग से पठानकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 200 सूखे राशन पैकेट से भरा एक ट्रक रवाना किया गया। इन पैकेटों में रोज़मर्रा के इस्तेमाल की आवश्यक सामग्री शामिल थी, जैसे आटा, चावल, 1 किलो सूखा दूध, दालें, सरसों का तेल, मसाले, साबुन और अन्य ज़रूरी सामान। इसके साथ ही, 1-1 लीटर वाली पानी की 100 पेटियां भी भेजी गईं। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 16 टन राशन की मदद भेजी गई है। यह राहत सामग्री ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के सलामपुर रोड स्थित वृद्धाश्रम कार्यालय से रवाना की गई। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह धमौली ने पेरेंट्स बुक डिपो के मालिक इंदरमीत सिंह मनी का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिन्होंने इस नेक काम के लिए 3,50,000 का राशन भेजा। उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में हम सभी को अपने पंजाब वासियों के साथ खड़ा होना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान संस्था के कई सदस्य जिनमें रणजीत सिंह आर्किटेक्ट, सुरिंदर सिंह बंटी खानपुर, दिनेश मेहता, कीरत सिंह सेहरा, बिक्रमजीत सिंह नलास, बिक्रम सिंह खानपुर, धर्मा खानपुर, इंदु डाहरा, रविंदरपाल सिंह बिंद्रा, दविंदर सिंह अमनदीप कॉलोनी, हरमिंदर सिंह, सुक्खी भद्दा और पेरेंट्स बुक डिपो के मालिक इंदरमीत सिंह मनी भी शामिल थे।

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 15 साल पुराने केस में 7 साल कैद, CNT एक्ट मामला

रांची झारखंड में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन खरीदने के 15 साल पुराने मामले में राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात सहित 9 दोषियों को अदालत ने बीते शनिवार को सजा सुनायी है। सीबीआई के विशेष जज एसएन तिवारी की कोर्ट में बीते शनिवार को वीडियों कांफ्रेंसिग के जरिये सजा की बिंदु पर सुनवाई हुई। सभी आरोपित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे। सीबीआई के लोक अभियोजक दविन्द्र पाल सूद ने सीबीआई की ओर से पक्ष रखा। अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सात साल की सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना, उनकी पत्नी मेनन एक्का को सात की सजा और दो लाख रुपये का जुर्माना, रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात को पांच साल की सजा और एक लाख का जुर्माना, तत्कालीन तीन सीआई राज किशोर सिंह चार साल की सजा और एक लाख जुर्माना, फिरोज अख्तर को चार साल की सजा और एक लाख का जुर्माना, अनिल कुमार को चार साल की सजा और एक लाख का जुर्माना, राजस्व कर्मचारी ब्रजेश मिश्रा को चार साल की सजा और एक लाख का जुर्माना, मनीलाल महतो को पांच साल की सजा और एक लाख का जुर्माना एवं ब्रजेश्वर महतो को पांच साल की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को अदालत ने 9 आरोपितों को दोषी पाए जाने के बाद सभी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) भेज दिया था। कोर्ट ने 22 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 29 अगस्त को फैसले की तारीख निर्धारित की थी। एनोस एक्का पर सीएनटी की धारा 46 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए 16 साल पहले 1.18 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति खरीदने का आरोप है। बचाव पक्ष के वकील अनिल कुमार कंठ ने बताया कि कुल 11 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे थे। इनमें से एक आरोपी तत्कालीन राजस्व कर्मचारी गोवर्धन बैठा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था जबकि एक आरोपित परशुराम केरकेट्टा आईसीयू में भर्ती है। उसके रिकॉर्ड को अलग कर दिया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने 4 अगस्त 2010 को एनोस एक्का सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए दिसंबर 2012 में चार्जशीट दाखिल की थी जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। मामले में एनोस एक्का सहित अन्य पर 5 नवंबर 2019 को आरोप तय किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने सबूत पेश किया था।  

योगी आदित्यनाथ बोले, भारत के घुमंतू समाज में छिपे हैं असली योद्धा

लखनऊ  सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को 'विमुक्त जाति दिवस' के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि वास्तव में ये वे जातियां हैं जिन्होंने देश के अंदर विदेशी हमलों को रोकने के लिए एक योद्धा के रूप में काम किया था। अपने पराक्रम का लोहा जिन्होंने अलग-अलग कालखंड में मनवाया था। कभी मुगलों तो कभी अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे। कभी-कभी परिस्थितिवश उन्हें पलायन करना पड़ता था। जब पलायन करना पड़ता था तो उनका घरबार सब कुछ उनका जब्त हो जाता था या नष्ट हो जाता था। इसी तरह वे घुमंतू बन गए।