samacharsecretary.com

हरमीत सिंह की गिरफ्तारी, AAP विधायक ने सरकार पर लगाते रहे आरोप

पटियाला पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) हरमीत पठानमाजरा को मंगलवार को हरियाणा की पटियाला पुलिस ने बलात्कार के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के कुछ ही समय में वह पुलिस के गिरफ्त से फरार हो गए. आरोप है कि पुलिस पर फायरिंग करने के बाद वह फरार हुए. उनके हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है. पुलिस के हवाले से खबर आ रही है कि पटियाला पुलिस उन्हें एक बलात्कार और वीडियो लीक मामले में स्थानीय थाने ले जा रही थी, तभी हरमीत और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की. इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. आरोप है कि भागने के दौरान हरमीत ने पुलिसकर्मी पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.  वे एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर फरार हो गए. पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को पकड़ लिया है, लेकिन, हरमीत स्कॉर्पियो में फरार हैं. पंजाब और हरियाणा पुलिस मिलकर पीछा कर रही है. दरअसल, हरमीत के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को हरमीत पठानमाजरा ने प्राइवेट विडियो लीक करने और जान से मारने की धमकी दी. महिला के स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई. लेकिन, पुलिस की भनक लगते ही हरमीत पंजाब से फरार होकर हरियाणा में जा छिपा. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट (I&T ACT) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. समर्थकों से किया अपील पठान माजरा ने गिरफ्तारी से पहले बताया कि उनके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि जो भी पंजाब की बात करता है, उसके खिलाफ मामले दर्ज कर दिए जाते हैं. उन्होंने अपील की कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग पटियाला एसएसपी और डीसी ऑफिस पहुंचकर उनका समर्थन करें. आप विधायक (AAP MLA) ने आरोप लगाया कि ‘जब भी वह पंजाब के पक्ष में आवाज उठाते हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है.’ उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है. उनका कहना है कहा कि ‘दिल्ली AAP टीम’ पंजाब में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने समर्थकों से पटियाला के SSP और DC ऑफिस पहुंचकर समर्थन देने की अपील की. इसी दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. पूरा आरोप तो जान लीजिए- एक महिला ने 25 अगस्त 2025 को पठानमाजरा के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि हरमीत ने उसका निजी वीडियो लीक किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद, 26 अगस्त को महिला ने एक और शिकायत दर्ज की, जिसमें दावा किया कि हरमीत ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. शिकायत के आधार पर, पटियाला पुलिस ने हरमीत के खिलाफ IPC की धारा 376 और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही हरमीत पंजाब से फरार होकर हरियाणा में छिप गया, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उसे करनाल से गिरफ्तार कर लिया. हरमीत का बयान जब तक पुलिस उनको गिरफ्तार करती हरमीत को खबर लग चुकी थी. उन्होंने एक फेसबुक लाइव वीडियो में दावा किया कि उनके खिलाफ पुरानी शिकायत, जो उनकी पूर्व पत्नी से संबंधित है. उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि ‘दिल्ली AAP टीम’ पंजाब में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने समर्थकों से पटियाला के SSP और DC ऑफिस पहुंचकर समर्थन देने की अपील की.  

वाहन चालक मालक सामाजिक संघ कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत

कटनी केविजन के साथ संघ द्वारा ड्राइवर के सम्मान में 1 सितंबर को पन्ना जिले में सम्मान समारोह रखा मध्य प्रदेश पद कीऔर कटनी जिला टीम नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी घोषणा कीश्री अरुण तिवारी जी . मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र विश्वकर्मा जी  मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष  श्री राजेंद्र सिंह परिहार जी  मध्य प्रदेश सचिव  श्री गुड्डा टीडी कुशवाहा जी  मध्य प्रदेश महामंत्री  श्री अजय श्रीवास्तव जी  मध्य प्रदेश प्रचार मंत्री  एवं श्री सुरेश कुशवाहा जी  प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं  श्री जावेद अहमद जी  जिला कटनी प्रभारी  श्री  शीलू साहू जी कटनी जिला अध्यक्ष  श्री विकास अग्रवाल जी  कटनी जिला संगठन मंत्री कई पदाधिकारी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री सुनील मिश्रा जी द्वारा एवं श्री रमजान खान जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जी  एवं उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी अन्य लोगों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे सम्मान पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने को लेकर दिया मांग पत्र छतरपुर  अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश महासचिव दीपू सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई ! जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रोहित यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं ए के स्वर्णकार प्रदेश सदस्यता प्रभारी,य छत्तीसगढ़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्र वस्त्रकर, एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार के मुख्य उपस्थिति में सदस्यता अभियान के साथ-साथ बैठक आयोजित की गई  समिति को विस्तार एवं समिति में नए पदाधिकारी का चयन के साथ-साथ सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया ! वहीं आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन स्थान मीटिंग स्थल- गंगा अईस फैक्ट्री नौगांव रोड इंडस्ट्रीज एरिया छतरपुर मैं आयोजित किया गया जिसमें मुख्य गरिमा में उपस्थित छतरपुर विधायक ललिता यादव मुख्य रूप से उपस्थित रही इन्होंने पत्रकारों की पीड़ा को सुना और पत्रकारों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पत्रकारों की उपस्थिति में एक मांग पत्र सोपा गया जिसमें यह उल्लेखित है कि  (१)पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए  (२) प्रधानमंत्री आवास योजना के योजना में पत्रकारों को भी विशेष दर्जा देकर लाभान्वित किया जाए  (३) अधिमान्यता पत्रकार संभागीय कमेटी भांग पड़ी उसे पुणे मध्य प्रदेश में चालू किया जाए  (४) अधिमान्य पत्रकारों को जो रेल किराया में छूट मिलती थी वह छूट पुनः चालू की जाए इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक छतरपुर ललिता यादव जी को समस्त पत्रकारों की उपस्थिति में सोपा गया विधायक ने कहा कि शीघ्र कवरिंग लेटर लगाकर मुख्यमंत्री को आपका पत्र भेजा जाएगा सभी पत्रकारों ने विधायक ललिता यादव जी का धन्यवाद ज्ञापित कर साल सिर्फफल  से उन्हें सम्मानित किया

स्टार्क का T20I से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप तैयारियों पर असर

सिडनी  ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अचानक ही टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है. अगले साल जनवरी में 36 साल के होने जा रहे मिचेल स्टार्क ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपने करियर को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है. खासकर भारत दौरे, एशेज और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया. स्टार्क ने एक बयान में कहा. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का मचा लिया है. खासकर 2021 वर्ल्ड कप का. ये बात इसलिए नहीं है कि हमने ट्रॉफी जीती थी बल्कि वो टीम और टूर्नामेंट अलग था. आने वाले भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फ्रेशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. यह गेंदबाजी यूनिट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का समय भी देता है.” प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर को लंबा करने और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर नज़रें गड़ाने के लिए टी20 इंटरनेशनलव से दूरी बना ली है.  प्रेस विज्ञप्ति  में स्टार्क के फैसले को लेकर कहा गया कि, "स्टार्क ने आज इंटरनेशनल टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी है. 35 वर्षीय स्टार्क, जिन्होंने पिछले साल कैरिबियन में हुए वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है,  लेकिन वो टेस्ट, वनडे और आईपीएल सहित घरेलू टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे."  स्टार्क के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलना पसंद है.  स्टार्क ने एक बयान में कहा, "टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय टीम थे और उस दौरान काफ़ी मज़ा आया." मिचेल स्टार्क ने 2012 से 2024 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 20 ओवर के फॉर्मेट में 65 मैच खेले और 79 बल्लेबाजों को आउट किया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. केवल स्पिनर एडम जम्पा ने उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं, जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20i में सबसे ज्यादा विकेट खिलाड़ी    मैच       विकेट    बेस्ट फीगर एडम जम्पा    103    130        5/19 मिचेल स्टार्क    65    79         4/20 जोश हेजलवुड    55    73       4/12 पैट कमिंस    57    66           3/15 एश्टन एगर    49    49          6/30 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर को लंबा करने और 2027 वनडे विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों से दूरी बना ली है. यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

शिवराज सिंह यादव पहुंचे भोपाल में सीएम यादव के आवास, स्वागत हुआ जोरदार

भोपाल  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में डॉ. यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीय भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान जी से सौजन्य भेंट हुई।  

इनकम टैक्स का बड़ा कदम: भोपाल के साइंस हाउस पर कई शहरों में रेड

भोपाल आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह भोपाल, इंदौर और मुंबई सहित कई शहरों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तीस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस और इंदौर में उससे जुड़े सहयोगी संस्थानों पर हो रही है। सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान टैक्स चोरी से जुड़े भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी विभागीय टीम जांच कर रही है।इस दौरान साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों से पूछताछ भी की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर कर चोरी के खुलासे से जुड़ी है। टीम सुबह करीब 5 बजे साइंस हाउस पहुंची। फिलहाल अफसर, इसके संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रहे हैं। मेडिकल सर्जिकल कारोबार से जुड़ा मामला सूत्रों के मुताबिक यह रेड मेडिकल सर्जिकल उपकरणों का कारोबार करने वाले राजेश गुप्ता से संबंधित है। राजेश गुप्ता का मुख्य ऑफिस साइंस हाउस ग्रुप बिल्डिंग में ही है, जहां अधिकारी कागज़ात और अकाउंट से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। उनके कारोबार से जुड़े कई पहलुओं को आयकर विभाग खंगाल रहा है। कारोबारी के घर पर भी छापा सिर्फ ऑफिस ही नहीं, बल्कि राजेश गुप्ता के निजी आवास को भी इस कार्रवाई में शामिल किया गया। विभाग की एक टीम सीधे लालघाटी स्थित पंचवटी पार्क कॉलोनी में उनके घर पहुंची। वहां भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए और टीम ने भीतर जाकर तलाशी अभियान शुरू किया। दोनों जगहों पर अलग-अलग टीमें दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। इलाके में मची सनसनी और लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह अचानक पांच से अधिक गाड़ियां और भारी फोर्स देखकर वे हैरान रह गए। कई लोग यह देखने के लिए रुक गए कि आखिर इतनी भारी सुरक्षा और अधिकारी किस मकसद से आए हैं। धीरे-धीरे खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई कि यह कार्रवाई किसी बड़े कारोबारी से जुड़ी है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि बिल्डिंग और घर पर छापामारी का असली कारण क्या है। हालांकि, अधिकारियों ने बिल्डिंग के भीतर मौजूद दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य कागजात की गहराई से जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कार्रवाई से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। साइंस हाउस का मेन ऑफिस भोपाल में गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में 1994 से चल रहा है। कंपनी देशभर में मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई करती है। डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं।

एमवाय अस्पताल में NICU में घुसे बड़े चूहे, नवजातों के हाथ कुतरे

इंदौर.  इंदौर शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MYH में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल के NICU वार्ड में 2 नवजात बच्चे भर्ती थे. चूहों ने दोनों शिशुओं को हाथ को बुरी तरह कुतर डाला. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों का जन्म कुछ ही दिन पहले हुआ था. इसके बाद दोनों को NICU में एडमिट किया गया था. चूहे ने रविवार को पहले एक बच्चे को जख्मी किया था. फिर उसका इसका इलाज शुरू किया गया. फिर सोमवार को भी चूहे ने एक दूसरे नवजात को काट लिया. सूत्रों की मानें तो अस्पताल कैंपस में लंबे समय से चूहों को लेकर शिकायतें सामने आती रही है. NICU यूनिट भी चूहों को देखा गया है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी एक्टिव हो गया. अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल की तैयारी शुरू की गई है. NICU में भी चूहों को रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है. दोनों बच्चों का इलाज जारी मामला सामने आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी डॉक्टरों ने फौरन सीनियर स्टाफ को दी. फिर सीनियर डॉक्टरों की टीम फौरन पहुंची और बच्चों की जांच की गई. फिलहाल दोनों नवजातों का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम बच्चों के हेल्थ को मॉनिटर कर रहे हैं. सीनियर डॉक्टर्स भी NICU में पहुंचे स्टाफ ने तुरंत संबंधित डॉक्टरों को सूचना दी। इस बीच सीनियर डॉक्टर्स यूनिट में पहुंचे और बच्चों की जांच की। उन्होंने तत्काल एचओडी डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम बताया। दरअसल डॉ. लाहोटी अभी छुट्टी पर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दोनों बच्चों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. लाहोटी ने सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को जानकारी दी। स्टाफ को सतर्कता बरतने को कहा डॉ. लाहोटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की काफी भरमार है। दोनों नवजातों का ट्रीटमेंट चल रहा है। विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। स्टाफ को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। साथ ही यूनिट में चूहों की आवाजाही बंद करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुपरिटेंडेंट बोले- पांच साल पहले हुआ था पेस्ट कंट्रोल उधर, डॉ. अशोक यादव (सुपरिटेंडेंट) अभी भोपाल में है। उन्होंने बताया कि मरीज के परिजन खाद्य सामग्री लेकर वार्ड तक ले आते हैं। इस कारण चूहों की संख्या बढ़ रही है। पांच साल पहले अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल किया गया था। इसके बाद अब फिर चूहों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खास बात यह कि परिजन घबरा न जाए, इसलिए अभी उन्हें बताया नहीं गया है। सभी नवजातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डीन ने स्टाफ को लगाई फटकार नवजात के हाथों को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में सोमवार रात अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने NICU का दौरा किया। उन्होंने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई और नवजातों की हालत जानी। दैनिक भास्कर द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा है। जिन नवजातों के हाथों को चूहे ने कुतरा है उनके परिवार को अभी बताया नहीं गया है। साथ ही दूसरी मंजिल स्थित यूनिट में बाहरी लोगों की एंट्री रोक दी गई है।  

धरती का कहर! सूडान में भूस्खलन से गांव तबाह, 1000 लोगों की जान गई

  खारर्तूम  पश्चिमी सूडान के Marra Mountains इलाके में भीषण भूस्खलन ने एक पूरे गांव को तबाह कर दिया. इस हादसे में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति जिंदा बचा है. यह जानकारी सोमवार को सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने एक बयान में दी है. सूडानी मूवमेंट ने का नेतृत्व अब्दुलवाहिद मोहम्मद नूर कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि कि यह हादसा 31 अगस्त को हुआ. क्षेत्र में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी, जिसके बाद यह भूस्खलन आया. मूवमेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि गांव अब पूरी तरह से जमीनदोज हो चुका है. संगठन ने संयुक्त राष्ट्र (UN) और अन्य अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों से अपील की है कि वे मृतकों के शवों को निकालने और प्रभावित परिवारों को सहायता देने के लिए तुरंत कदम उठाएं. संगठन ने यह भी कहा कि मारे गए लोगों में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वैश्विक समुदाय से मदद की अपील दारफुर क्षेत्र में स्थित इस क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाले इस आंदोलन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से पीड़ितों के शवों को बरामद करने में मदद की अपील की है। मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उत्तरी दारफुर राज्य में सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच चल रहे युद्ध से भागकर निवासियों ने मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में शरण ली है। यहां भोजन और दवाइयां ना होने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सूडान में बीते दो साल से चल रहे गृहयुद्ध के कारण आधी से ज्यादा आबादी भुखमरी के संकट से जूझ रही है। इसके चलते लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल-फशीर पर भी लगातार गोलाबारी हो रही है। सूडान में दो साल से जारी है गृहयुद्ध यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब सूडान पहले से ही गंभीर संकट का सामना कर रहा है. सूडानी सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच पिछले दो साल से जारी गृहयुद्ध ने देश की स्थिति और बिगाड़ दी है. गृहयुद्ध से बचने के लिए उत्तर दारफुर राज्य से बड़ी संख्या में लोग Marra Mountains में शरण लेने पहुंचे थे. हालांकि, यहां खाद्य सामग्री और दवाइयों की भारी कमी है. सूडान में आधे से ज्यादा लोग भुखमरी की चपेट में गृहयुद्ध ने सूडान की आबादी पर गहरा असर डाला है. आधे से ज्यादा लोग भुखमरी के संकट का सामना कर रहे हैं और लाखों लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं. उत्तर दारफुर की राजधानी अल-फाशिर भी लगातार हमलों की चपेट में है. SLM/A ने कहा कि भूस्खलन की यह त्रासदी देश की मौजूदा मानवीय स्थिति को और भयावह बना रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.

सपा नेता गुलशन यादव पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 लाख का इनाम घोषित

प्रतापगढ़ यूपी के प्रतापगढ़ के सपा नेता गुलशन यादव पर एडीजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. यह कार्रवाई एसपी डॉ. अनिल कुमार की सिफारिश पर हुई है. गुलशन यादव पर कुल 53 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. ये मुकदमे प्रतापगढ़ और प्रयागराज के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. गुलशन पिछले एक साल से फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.  करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क गुलशन यादव पर इनाम घोषित होने से पहले ही पुलिस उनकी कई संपत्तियां कुर्क कर चुकी है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक गुलशन यादव की 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है. ये कार्रवाई उनकी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने के तहत की गई है.  गौरतलब है कि कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद से ही गुलशन यादव लगातार सुर्खियों में रहे हैं. चुनाव में उन्हें राजा भैया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान दोनों ओर से सियासी वार-पलटवार हुए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.  53 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे सपा के कार्यवाहक ज़िलाध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ 53 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन मुकदमों में हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. ये सभी मुकदमे प्रतापगढ़ और प्रयागराज के थानों में दर्ज हैं. एक साल से ज्यादा समय से फरार चल रहे गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. 

रायपुर: श्रमिकों की हेल्थ चेकअप में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्रम मंत्री के सख्त निर्देश

रायपुर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में मंत्री देवांगन ने निजी उद्योगों द्वारा कराए जाने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की गहन समीक्षा की। जोखिम वाले (खतरनाक) 913 कारखानों में मात्र 682 ने ही श्रमिकों की चिकित्सा रिपोर्ट अपलोड की गई, शेष की रिपोर्ट अपलोड नहीं करने और जिनके द्वारा किये गए है उनके द्वारा बरती जा रही खानापूर्ति को लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए। उन्होने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ जांच में किसी तरह की मनमानी न हो इसके लिए फील्ड पर विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य जांच पर नियमित निगरानी रखे। उन्होंने जोखिम कारखानों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निरिक्षण के बाद पाई गई कमियों के निराकरण के सम्बन्ध में 929 कारखानो में 222 में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने को लेकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव फरिहा आलम, उप सचिव अंकिता गर्ग, श्रम विभाग अपर आयुक्त श्रीमती सविता मिश्रा, एस.एल.जांगड़े, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरीश रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री देवांगन ने बैठक में संगठित, असंगठित और श्रम कल्याण मण्डल की सभी श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग, ईएसआईसी विभाग की समीक्षा की। आवास योजना की राशि को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख प्रति हितग्राही करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । मंत्री देवांगन ने श्रमिकों को मिलने वाली सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने कई जिलों के कम परफॉरमेंस वाले श्रम अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं का अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को मिले इस दिशा में अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। प्रदेश में लगभग 30 लाख 69 हजार पंजीकृत श्रमिक है। इसमें से 11 लाख श्रमिकों द्वारा 5 साल बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया है। केबिनेट मंत्री ने श्रमिकों का दोबारा पंजीयन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विभागीय अधिकारी श्रमिकों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग के अधीन संचालित मंडलों द्वारा किये जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। देवांगन ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छ.ग. श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।  श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव सरकार के सुशासन में अब मजदूर का बच्चा मजदूर नहीं रहेगा। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितों में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से अटल उत्कृष्ट योजना , मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार किट योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही है।