samacharsecretary.com

केतकी सिंह के विवादित बयान पर सपा की सख्त कार्रवाई, बीजेपी विधायक को नोटिस जारी

लखनऊ बांसडीह से भाजपा की विधायक केतकी सिंह की सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर टोंटी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बलिया से लखनऊ तक की सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान के खिलाफ सपा ने केतकी सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। जहां, लखनऊ में विधायक के आवास पर प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने केतकी सिंह को अब मानहानि का नोटिस भेजा है। हाल ही में केतकी सिंह ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुख्यमंत्री आवास से गायब टोंटियों का हिसाब मांगा था। नोटिस में केतकी के इस बयान को लेकर कहा गया है कि यह स्पष्ट हो गया कि आपने दुर्भावनापूर्ण रूप से आरोप लगाया कि जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब अखिलेश यादव और सपा ने मुख्यमंत्री आवास से टोटियों की चोरी की थी। आपने जानबूझकर सपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कन्नौज से संसद सदस्य (लोकसभा) अखिलेश यादव को बदनाम करने के गुप्त इरादे से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की और उसमें बयान दिया। टोटियां चोरी कीं बयान के खिलाफ नोटिस नोटिस में बयान को लेकर लिखा है, केतकी से एक सवाल किया गया। सवाल था कि अखिलेश कल बिहार चुनाव प्रचार में गए थे, लेकिन इनका एक भी उम्मीदवार वहां खड़ा नहीं था, फिर भी गए हैं चुनाव प्रचार में, आप कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में केतकी ने कहा कि अच्छा बहुत दिन से हो गया होगा अपने एसी कमरे में रहते हुए साहब को लगा होगा कि मैं भी घूम कर आता हूं। चुनाव चुनाव खेलकर आता हूं। पर अभी उनके एक ऑफिसिलय ट्विटर से और समाजवादी ट्विटर से भी मैंने देखा कि मेरे खिलाफ उन्होंने कोई ट्वीट वगैरह किया था। तो मैं तो यह कहना चाहूंगी कि ठीक है, आप वहां जाकर जो वोट मांगना है वो लीजिए, परंतु पहले यूपी की जनता को वो टोटियां लौटाइए जो आप मुख्यमंत्री आवास खाली करते हुए ले गए वे। अब मुझे नहीं लगता अखिलेश यादव जी जैसे बड़े नेता ऐसी हरकत कर सकते हैं, परंतु उन्हें पता जरूर करवाना चाहिए कि समाजवादी पार्टी में ऐसे कौन लोग थे जो टोटियां उखाड़ कर ले गए थे। पहले यूपी की जनता को, जिसने उन्हें चार बार मुख्यमंत्री बनाया, उनकी टोटिया वापस कीजिए, उसके बाद आगे की बात होगी। केतकी बिना शर्त मांगें माफी नोटिस में लिखा गया है कि उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, आपसे अनुरोध है कि आप अखिलेश यादव और सपा के पक्ष में बिना शर्त लिखित और सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी करें, जिसे इस नोटिस की प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाए। ऐसा न करने पर, मैं आपके विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मानहानि के लिए उचित दीवानी और आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा, जिसमें आपके संपूर्ण जोखिम, लागत और परिणामों पर कम से कम 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जाएगा।

गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण में रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है असर

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है. साल का दूसरा चंद्रग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. यह साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. 7 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. यह ग्रहण भारत में भी नजर आएगा. 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण से गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी. मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में शक्तिशाली तरंगें सक्रिय हो जाती हैं. इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, ताकि मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की सुरक्षा हो सके. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के रहना चाहिए. मान्यता है कि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही चंद्र ग्रहण के समय आमतौर पर कुछ भी खाने से परहेज किया जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को ताज़े फल, सात्विक भोजन और जरूरी दवाइयां लेने की अनुमति होती है. चंद्र ग्रहण के दिन प्रेग्नेंट महिलाओं को तेज धार वाली या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.इस दौरान घर की खिड़कियां और दरवाजे को बंद कर लेना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की किरणें घर के अंदर प्रवेश ना कर सके. गर्भवती महिलाएं को ग्रहण के समय ध्यान और मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है और उनके लिए भगवान का नाम लेना और मंत्र जाप करना लाभकारी होता है.चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करना जरूरी होता है. मान्यता है नहाने से नकारात्मक असर को दूर किया जा सकता है.

वास्तु टिप्स: कछुए की मूर्ति से मिलता है धन-समृद्धि का आशीर्वाद

  माना जाता है कि जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। वहीं वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह अपने घर में कछुए की मूर्ति रख सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। मिलते हैं ये फायदे वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति (tortoise vastu tips) रखने से जीवन में धन-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी दूर होता है। किस दिशा में रखना है शुभ कछुए की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इस दिशा में पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप क्रिस्टल से बनी कछुए की मूर्ति रख रहे हैं, तो इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कछुए की इस तरह की मूर्ति घर में रखना शुभ माना गया है, जिसमें कछुआ पानी के अंदर हो। इस पानी को रोजाना बदलना चाहिए। कहां रखें कछुएं की मूर्ति बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कछुए की मूर्ति रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे बच्चों के कमरे में रख सकते है। इसके साथ ही कछुए की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास रखना भी लाभकारी माना जाता है। मूर्ति को कुछ इस तरह से रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ हो।  

रमन अरोड़ा पर नया केस, जमानत मिलते ही हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली  आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर की रामा मंडी पुलिस एक नए मामले में प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में नाभा की नयी ज़िला जेल में बंद थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 105 दिनों के बाद रमन अरोड़ा को ज़मानत दी थी। रमन अरोड़ा को बृहस्पतिवार दोपहर जेल से रिहा किया जाना था। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के एक दिन बाद, जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ रामा मंडी थाने में एक नया मामला दर्ज किया गया है। विधायक के खिलाफ यह मामला 30 अगस्त को एक निजी संस्था द्वारा दर्ज कराई गई जबरन वसूली की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। विधायक को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। सनौर के विधायक पठानमाजरा के 11 मददगार गिरफ्तार : पटियाला पुलिस ने सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर फरार विधायक ने अपने वकीलों के माध्यम से अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की है। शुक्रवार को सुनवाई होगी।

क्या 22 सितंबर से पहले गिरेंगे FMCG और इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम?

नई दिल्ली  केंद्र सरकार ने करीब 400 वस्‍तुओं और सेवाओं पर जीएसटी (GST) दरों में बड़ी कटौती कर दी है. जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होगी. खाने-पीने के सामान से लेकर रोजमर्रा की चीज़ें, इलेक्ट्रॉनिक्स, गाडियां और बीमा सस्ते हो जाएंगे. सरकार चाहती है कि इस कटौती का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे और जीएसटी कटौती का असर 22 सितंबर को दिखना लग जाए. लेकिन, सवाल यह है कि आने वाले 17 दिनों में लोगों को जीएसटी में कमी का फायदा देने के लिए कंपनियां और दुकानदार कितने तैयार हैं और वो कैसे इसे आम आदमी तक पहुंचाएंगे? यह प्रश्‍न इसलिए उठ रहा है क्‍योंकि पहले ही हजारों टन पुराना माल दुकानों और गोदामों तक पहुंच चुका है, जिन पर पुरानी दर का टैग लगा हुआ है. ऐसे में कंपनियों और दुकानदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे दाम कैसे घटाएं और उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ कैसे दें. कंपनियों कैसे करेगी फायदा पास ऑन इसका पहला तरीका है कीमतों का समायोजन यानी प्राइस एडजेस्‍टमेंट (Price Adjustment). कंपनियां पुरानी दर वाले माल के लिए डीलरों को क्रेडिट नोट देंगी. उदाहरण के लिए, अगर किसी डीलर ने साबुन का एक कार्टन पुराने टैक्स पर खरीदा है और अब उसकी कीमत घट गई है, तो कंपनी उसे बराबर का क्रेडिट देगी. इससे डीलर नुकसान में नहीं रहेगा और ग्राहकों को सस्ता दाम मिल सकेगा. सॉफ्टवेयर और बिलिंग अपडेट बड़ी रिटेल चेन जैसे बिग बाजार, रिलायंस या डीमार्ट जैसी कंपनियों के पास तकनीकी सिस्टम हैं. ये अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर और पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनों को तुरंत अपडेट कर सकती हैं. 22 सितंबर से इनके बिल पर सीधे नए रेट दिखाई देंगे. हालांकि छोटे किराना और मोहल्ले की दुकानों को यह बदलाव करने में थोड़ी मुश्किल होगी, क्योंकि उनके पास उतना तकनीकी ढांचा नहीं है. नई स्टिकरिंग और पैकिंग साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट जैसे उत्पादों पर नई एमआरपी (MRP) वाली स्टिकर चिपकाई जाएगी. कंपनियों ने टीम लगाई हैं जो गोदाम और दुकानों में जाकर पुराने पैक पर नई कीमत की स्टिकर लगाएंगे. कई कंपनियां ट्रेड स्कीम्स और प्रमोशन को फिर से तय कर रही हैं. हो सकता है कि कुछ जगह कीमत घटाने की बजाय पैक का वजन बढ़ा दिया जाए. जैसे, 10 रुपये वाले बिस्किट पैक में पहले से ज्यादा बिस्किट मिल सकते हैं. किन-किन क्षेत्रों में असर दिखेगा रोजमर्रा के सामान (FMCG): नमकीन, बिस्किट जैसे तय दाम वाले पैक में वजन बढ़ेगा. वहीं शैंपू, साबुन, टूथपेस्ट जैसी चीज़ों पर सीधे नए दाम चिपका दिए जाएंगे. दुकानदारों को कंपनी से रेट डिफरेंस का क्रेडिट मिलेगा. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स : इन पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. कंपनियां कह रही हैं कि त्योहारी सीजन में बिक्री तेज होगी. उदाहरण के लिए, पहले 20,000 रुपये का एसी पर 5,600 रुपये टैक्स लगता था, अब 3,600 रुपये लगेगा. 2,000 रुपये का सीधा फायदा उपभोक्ता को मिलेगा. होटल और हवाई यात्रा: 7,500 रुपये प्रति रात से कम वाले होटल रूम अब 12% की बजाय 5% जीएसटी पर मिलेंगे. लेकिन फायदा सिर्फ उन ग्राहकों को होगा जो होटल पर पहुंचकर पेमेंट करेंगे. पहले से बुक और पेमेंट किए कमरे पर पुरानी दर ही लागू होगी. हवाई यात्रा में उल्टा असर है. प्रीमियम इकोनॉमी, बिजनेस और फर्स्ट क्लास टिकट पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है. बीमा (Insurance): हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी अब पूरी तरह जीएसटी से मुक्त होंगी. इसका मतलब है कि उपभोक्ता को 18% की सीधी बचत होगी. हालांकि कंपनियां प्रीमियम घटाने की बजाय अतिरिक्त सुविधाएं जैसे पर्सनल एक्सीडेंट कवर या ज्यादा अस्पतालों में कैशलेस सुविधा दे सकती हैं. ऑटो सेक्टर: यह क्षेत्र फिलहाल थोड़ी परेशानी में है. पीएम मोदी के 15 अगस्त वाले भाषण के बाद से डीलरों ने भारी स्टॉक जमा कर लिया था. अब दरें घटने से पुराने स्टॉक पर उन्हें नुकसान हो रहा है. जैसे पहले जिस कार पर 50% टैक्स लगता था, अब 40% लगेगा. लेकिन डीलर ने पहले ही पुराना टैक्स भर दिया है, उसका रिफंड नहीं मिलेगा.

यात्रियों के लिए राहत! जम्मू के लिए 19 सितंबर से छह प्रमुख ट्रेनें फिर से शुरू

मुरादाबाद भारी बारिश के बाद एक बार फिर जम्मू रेल मार्ग जल्द बहाल होने लगेगा। रेलवे ने बारिश से आई बाधा को दूर किया है। वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा समेत छह ट्रेनें 19 सितंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेलवे ने यात्री सुविधा को देखते हुए बारह ट्रेनों को भी बीच रास्ते तक चलाएगा। इनमें अमरनाथ, लोहित प्रमुख गाड़ियां है। हालांकि करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को 15 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जम्मू व श्रीमाता वैष्णोदेवी मार्ग पर आठ दिनों से रेल यातायात बाधित है। 27 अगस्त को भूस्खलन के बाद बाढ़ व भारी बारिश से रेल संचालन बंद करना पड़ा। कठुआ-जम्मू व जम्मू से वैष्णोदेवी के बीच सड़क व रेल पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से रेल व सड़क मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। कुछ दिन पहले रेलवे ने हालात बहाल न होने पर जम्मू जाने वाली करीब 36 ट्रेनों को 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया। अब निर्माण कार्य दुरुस्त होने से जम्मू डिवीजन ने रेल संचालन को भी बहाल किया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त रेल कार्य को सुधरने से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी गई है। वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा, हावड़ा-जम्मू हिमगिरी एक्सप्रेस और पटना-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस का संचालन शुरु होगा। 19 सितंबर से हिमगिरी एक्सप्रेस से ट्रेनें चलने लगेगी। हालांकि जम्मू तक रेल यातायात अभी पूरी तरह से सामान्य न होने से अन्य प्रमुख ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। ये ट्रेनें बहाल – 12237-38 बेगमपुरा एक्सप्रेस 20-21 सितंबर को बहाल होगी – 12331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस 19 और 21 सितंबर को बहाल होगी – 12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 20-21 सितंबर को बहाल होगी शार्ट टर्मिनेट-बीच रास्ते चलने वाली ट्रेनें 12587-88 अमरनाथ एक्स सहारनपुर 13 अक्तूबर तक 15097-98 अमरनाथ एक्स अंबाला 25 सितंबर 15651-52 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर 13 अक्तूबर 15653-54 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर 12 अक्तूबर 15655-56 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णोदेवी सहारनपुर 15 अक्तूबर 22317-18 सियालदह-जम्मू हमसफर लुधियाना 15 अक्तूबर 15 अक्तूबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों पर नजर राजगीर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 03221-32 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 05193-94 गरीब रथ एक्सप्रेस 12208-07 कानपुर-जम्मूतवी 12469-70 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मू 14605-06 योगनगरी-श्रीमाता वैष्णोदेवी 14609-10 गाजीपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी 14611-12 बरौनी-जम्मू 14691-92 सूबेदार गंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन 22431-32 कोविड काल में बंद स्टेशनों पर फिर रुकेंगी सत्याग्रह समेत 22 ट्रेनें मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के रोजा, चंदक समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। सत्याग्रह समेत बाईस ट्रेनों को कोविड काल में बंद हुए स्टॉपेज को शुरू करने के आदेश दिए। 8 सितंबर से ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार रक्सौल एक्सप्रेस का बिल्पुर, सियालदह का कांठ, चंदक व मलिहाबाद, बरेली-दिल्ली पैसेंजर का गढ़ मुक्तेश्वर ब्रिज, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस का एथल आदि स्टेशनों पर ठहराव होने लगेगा।  

दिल्ली में बाढ़ ने ली जान, दो दिन बाद मिली शख्स की लाश

नई दिल्ली  दिल्ली में बाढ़ के पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है। दो दिन पहले डूबे शख्स की लाश काफी तलाशी के बाद शुक्रवार को बरामद की गई। उत्तरपूर्वी दिल्ली के गढ़ी मेंधू गांव में ओमबीर नाम के शख्स की जान गई है। यमुना के पानी में मामूली गिरावट आई है, लेकिन दिल्ली के कई इलाके अब भी बाढ़ की चपेट में है। यमुना किनारे बसे कई इलाकों में लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 3 सितंबर को गढ़ी मेंडू गांव में एक शख्स के डूबने की आशंका की सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान पता चला कि ओमबीर नाम के शख्स को सुबह करीब 8.30 बजे पुस्ता की तरफ से गांव की ओर जाते देखा गया था। लेकिन किसी ने उन्हें डूबते हुए नहीं देखा।’ इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA), नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) और स्थानीय लोगों के साथ तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद भी ओमबीर का पता नहीं चला था। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम ने बचाव कर्मियों के साथ दोबारा गांव के आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान शव बरामद किया गया। शव को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नॉर्थईस्ट दिल्ली के कई इलाके बाढ़ प्रभावित हैं। पिछले सप्ताह भारी बारिश के बाद यमुना में हरियाणा से काफी पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना तट के करीब रहने वाले हजारों लोगों को घर छोड़कर राहत कैंपों में जाना पड़ा है। सरकार और प्रशासन की ओर से राहत कैंपों में कई तरह की व्यवस्था की जा रही है।  

सड़क हादसा: निजी बस ने कार को रौंदा, डीडवाना-कुचामन में 2 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नागौर डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर बाईपास के पास शुक्रवार को एक निजी सवारी बस ब्रेजा कार के ऊपर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार सवार डिकावा से मौलासर बावड़ी सगाई करने जा रहे थे, जबकि बस अजमेर से सुजानगढ़ जा रही थी। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक युवक की भी जान चली गई। कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जबकि बाकी का इलाज कुचामन और डीडवाना में जारी है। मौके पर मौलासर थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से बस को कार के ऊपर से उठाया गया। स्थानीय लोगों की मदद और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रदेश में अब तक दर्ज हुई 951.2 मिमी औसत वर्षा, मॉनसून रहा सक्रिय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 951.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1329.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 461.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।     रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 810.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 700.4 मि.मी., गरियाबंद में 783.0 मि.मी., महासमुंद में 695.1 मि.मी. और धमतरी में 836.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।  बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 987.1 मि.मी., मुंगेली में 965.8 मि.मी., रायगढ़ में 1164.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 807.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1156.1 मि.मी., सक्ती में 1047.3 मि.मी., कोरबा में 1000.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 908.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।     दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.9 मि.मी., कबीरधाम में 670.9 मि.मी., राजनांदगांव में 830.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1168.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 690.0 मि.मी. और बालोद में 1013.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।     सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 679.8 मि.मी., सूरजपुर में 1006.0 मि.मी., जशपुर में 929.8 मि.मी., कोरिया में 1059.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 955.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।     बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1313.0 मि.मी., कोंडागांव जिले में 868.4 मि.मी., कांकेर में 1074.8 मि.मी., नारायणपुर में 1143.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1283.0 मि.मी., सुकमा में 1021.2 मि.मी. और बीजापुर में 1285.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

एशिया कप में धमाका, भारत ने महिला टीम ने थाईलैंड को हराया 11-0 से

हांगझोउ   उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को थाईलैंड को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए।  इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे। वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।  इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है।  यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।