samacharsecretary.com

राजस्थान के आधा दर्जन शहरों में 3 वंदेभारत की शुरुआत, दिल्ली का सफर अब और आसान

जयपुर राजस्थान और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी अब और बेहतर होगी। बीकानेर, जोधपुर जैसे बड़े शहरों से 3 वंदेभारत ट्रेन  शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें जोधपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर वंदेभारत सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन वाया जयपुर होकर जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 3 बजे दिल्ली से रवाना होगी और शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वहीं बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। बीकानेर से दिल्ली गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा दिनांक 28 सितंबर से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार सुबह 5.40 बजे रवाना होकर  11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा  28 सितंबर को दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु ,सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें। उदयपुर से चंडीगढ़ वाया जयपुर इसी तरह 27 सितंबर से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। यह रेल उदयपुर से बुधवार और शनिवार शाम 4 बजे चलेगी और रात 11 बजे जयपुर पहुंचेगी और अगले दिन 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ बोनस राशि अंतरित की

धान उत्पादक किसानों को दीपावली से पहले ही बोनस के रूप में दिया तोहफा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ बोनस राशि अंतरित की किसानों की आर्थिक मजबूती से ही प्रदेश बनेगा समृद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 245 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण बालाघाट जिले के 4000 से अधिक युवाओं को दिए नियुक्ति-पत्र कटंगी में नया सामुदायिक अस्पताल और कटंगी-सिवनी राजमार्ग पर बनेगा नया सेतु हाईस्कूल को हायर सेकेंड्री स्कूल में किया जाएगा प्रोन्नत नेशनल पार्क से लगे खेतों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने कराई जाएगी सोलर फेंसिंग राजीव सागर परियोजना से नहलेसरा बांध के इंटरलिंक के लिए कराया जाएगा परीक्षण जंगली जानवरों के हमले में 5 मृतकों के परिजन को दिए जाएंगे 17-17 लाख रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव कटंगी में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में हुए शामिल   बालाघाट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का उदर-पोषण करने वाले अन्नदाताओं की खुशहाली में ही हम सबकी खुशहाली है। अन्नदाताओं की आर्थिक मजबूती ही देश और प्रदेश के विकास और समृद्धि का आधार है। हमारी सरकार ने किसानों के सभी हितों का विशेष ध्यान रखा है। हमारी विकास नीतियों के मूल में किसान ही हैं। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण के लिए हम मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को उनके हर वाजिब हक के साथ-साथ हमारी सरकार किसान सम्मान निधि भी दे रही है। यह निधि किसानों के प्रति हमारे सम्मान की अभिव्यक्ति है। किसानों के कल्याण और इनकी समृद्धि के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 धान उत्पादक किसानों के खाते में 337 करोड़ 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन (बोनस) राशि सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में अंतरित की। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार अधिकतम 10 हजार रूपये की बोनस राशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में करीब 245 करोड़ रुपये की लागत वाले 78 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 39 करोड़ रूपए लागत से बालाघाट में सरेखा आर.ओ.बी. एवं परसवाड़ा में 31 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण भी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामों के 850 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। इन सभी युवाओं को गृह विभाग के विशेष सहयोगी दस्ते में नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में हुए रोजगार महोत्सव के जरिए चुने गए 3700 से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में नियुक्ति पत्र भी दिए। इन चयनितों में लगभग 1000 युवतियां भी शामिल हैं, जिन्हें बेंगलुरु की निजी कंपनियों में नियुक्ति दी जा रही है। किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल किसानों की समृद्धि, बल्कि युवाओं के लिए भी नए अवसरों से भरपूर है। किसान और युवा विकास के सेतु की तरह हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार इन दोनों के परिश्रम और असीम ऊर्जा को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के आशीर्वाद से ही किसान का बेटा आज मुख्यमंत्री है। किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं और सोयाबीन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बालाघाट जिले के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर का चावल और जैविक गुड़ भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि कटंगी में नया सामुदायिक अस्पताल बनाया जाएगा। हाईस्कूल को हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रोन्नत किया जाएगा। कटंगी से सिवनी राजमार्ग पर नया सेतु बनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की बड़ी समस्या का निदान करते हुए कहा कि पेंच नेशनल पार्क की परिधि क्षेत्र से लगे खेतों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर सोलर फेंसिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव सागर सिंचाई परियोजना से नहलेसरा बांध को इंटरलिंक कराने के लिए परीक्षण कराकर कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले क्षेत्र के 5 मृतकों स्व.  सुखराम, स्व.  प्रकाश, स्व.  अनिल, स्व.  मंगरू एवं स्व.  सेवकराम के परिजनों को मुआवजे की शेष राशि के रूप में 17-17 लाख रूपए देने की घोषणा की। इन सभी मृतकों के परिजन को 25-25 लाख रुपए मुआवजा मिलना था इसमें से 8-8 लाख रूपए परिजनों को पहले ही दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां चंद्रघंटा के साथ ज्वाला मैया का आशीर्वाद भी कटंगी में मिला है। बालाघाट ने विकास का लंबा रास्ता तय किया है और आज विकास की अहम धुरी बन चुका है। यहां के किसानों और जवानों ने अपने परिश्रम से क्षेत्र का माहौल ही बदल दिया है। यहां के जीआई टैग वाले चिन्नौर के चावल की खुशबू दूर-दूर तक फैली हुई है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में बालाघाट के कुछ युवा पथ भ्रमित हो गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय कर दी है। उन्होंने कहा कि आज बालाघाट के 850 जवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। अब यहीं के युवा यहीं पर प्रशिक्षण लेकर अपने गांव, कस्बे, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों की रक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने सभी संकल्पों को पूरा करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। किसानों को सम्मान निधि के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहनों से किया वादा भी निभाया है। रक्षाबंधन पर उन्हें 1500 रुपए दिए, अब दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रुपए देंगे। हम धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए कर देंगे। गौमाता को संरक्षण और सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य … Read more

ICC की चौखट पर पहुंचा IND vs PAK विवाद, रऊफ-फरहान-SKY सबकी होगी सुनवाई

नई दिल्ली एश‍िया कप 2025 में भारत और पाक‍िस्तान के बीच तल्खी का दौर जारी है. भारत के ख‍िलाफ सुपर-4 मुकाबले में गन सेल‍िब्रेशन करने वाले साह‍िबाजादा फरहान के ख‍िलाफ ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने श‍िकायत की है. वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज हार‍िस रऊफ भी इसमें शाम‍िल हैं . रऊफ ने भी मैच के दौरान उकसाने वाले इशारे किए थे. जिसकी वजह से BCCI ने उनकी भी श‍िकायत की. वहीं पाक‍िस्तान भी म‍िनम‍िनाता हुआ ICC के दरबार में पहुंच गया है, उसने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर व‍िरोध दर्ज कराया है.  दरअसल, BCCI  ने रऊफ और साहिबजादा के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की है. वहीं PCB ने सूर्या के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. भारत ने पिछले रविवार को एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के भड़काऊ हावभाव के लिए आईसीसी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.  सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत दोनों खिलाड़ियों के कथित उकसाने वाले इशारों (provocative gestures) को लेकर है, जो उन्होंने पिछले रविवार को हुए सुपर-4 मुकाबले के दौरान किए थे. जानकारी के मुताबिक, BCCI ने बुधवार को यह शिकायत ईमेल के जर‍िए दर्ज कराई है. अगर रऊफ और फरहान लिखित में इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होकर सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी पलटवार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है. PCB का आरोप है कि सूर्या ने मैच के दौरान ऐसा बर्ताव किया जो "स्पोर्ट्समैनशिप" के खिलाफ था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ICC इस मामले में क्या रुख अपनाती है, क्योंकि दोनों देशों के बोर्डों के बीच यह विवाद अब गंभीर मोड़ लेता दिख रहा है. PCB ने सूर्या की श‍िकायत  BCCI की श‍िकायत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव  के खिलाफ श‍िकायत की है. सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए और ऑपरेशन 'सिंदूर' में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित करते हुए बयान दिया था. उनका यह बयान 14 सितंबर के मैच के बाद आया था. PCB का आरोप है कि सूर्या की टिप्पणी "पॉल‍िट‍िकल" है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि PCB ने शिकायत सात दिन की निर्धारित समय सीमा में दर्ज करवाई है या नहीं.  रऊफ और साहिबजादा ने किए घट‍िया इशारे  सुपर-4 में 21 सितंबर के मैच के दौरान रऊफ ने ऐसा इशारा किया, जिससे लगता था जैसे किसी विमान को गिराया जा रहा हो, ताकि भारत की सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया जा सके. यह उस समय हुआ जब भारतीय फैन्स उनको देखकर "कोहली, कोहली" के नारे लगा रहे थे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रऊफ की गेंदों पर दो छक्के लगाए थे. मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को गालियां भी दीं, जिसका दोनों ने बल्ले से जवाब दिया. वहीं साहिबजादा फरहान ने भी अर्धशतक पूरा करने के बाद "गन फायरिंग" वाला सेल‍िब्रेशन किया. उन्होंने बल्ले को मशीनगन बनाकर अपने अर्धशतक का जश्न मनाया था. इसे  लेकर वो खूब ट्रोल हुए थे.  साहिबजादा फरहान ने बाद में कहा, "वो जश्न उस वक्त अचानक दिमाग में आ गया था. मैं आम तौर पर ज्यादा सेलिब्रेशन नहीं करता. मैंने सोचा आज कुछ अलग करें. मैंने वो किया, अब लोग इसे कैसे लेंगे, मुझे फर्क नहीं पड़ता." अब कुल म‍िलाकर दोनों ही खिलाड़ियों को ICC सुनवाई में अपने इशारों की सफाई देनी होगी, और अगर वे पैनल को संतुष्ट नहीं कर पाए, तो उन्हें आचार संहिता के तहत सजा का सामना करना पड़ सकता है. नकवी ने शेयर किया 'CR7' वीडियो वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने बुधवार को 'X' (पूर्व ट्विटर) पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया. इसमें रोनाल्डो ऐसा इशारा करते दिख रहे हैं जैसे कोई विमान अचानक गिर गया हो. ठीक वैसा ही जैसा रऊफ ने मैच के दौरान किया था. नकवी PCB के चेयरमैन होने के साथ-साथ अपने देश के गृह मंत्री भी हैं, अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहते हैं. हालांकि वीडियो में रोनाल्डो शायद यह दिखा रहे थे कि उनका फ्री-किक कैसे डिप होकर गोल में गया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत की टीम, जो अब एशिया कप फाइनल में पहुंच चुकी है, ACC चेयरमैन के साथ मंच साझा करेगी या नहीं. यह मामला BCCI और ICC दोनों के उच्च अधिकारियों की नजर में है. आने वाले समय में ही पता चलेगा कि नकवी के खिलाफ कोई एक्शन होगा या नहीं… 

भारत ज्योति विद्यालय मंडला में भव्य कला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न

   मण्डला  भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालीपुर मंडला में कला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर किंडरगार्टन से कक्षा पाँचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगों व कल्पनाओं से सजी कलाकृतियाँ प्रस्तुत की गईं, वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विषयवार विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भाषा आदि विषयों पर आधारित वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य, अंग्रेज़ी, हिंदी तथा संस्कृत जैसे विषयों के रोचक एवं नवाचारी मॉडल्स ने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना गुप्ता (संयुक्त संचालक, ट्राइबल वेलफेयर, जिला मंडला) थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेश चौरसिया (भूतपूर्व प्राचार्य, RDPG कॉलेज मंडला) एवं  रंजीत गुप्ता (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मंडला) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें प्रवीण वर्मा (रानी अवंती बाई विद्यालय, मंडला) सहित कई शासकीय एवं अशासकीय शिक्षक शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य फादर सिबी, विज्ञान प्रभारी विनय पटेल एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की यह पहल सराहनीय रही, जिससे उनमें रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।

मैहर: NH-30 पर सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सोमदत्त साकेत के पुत्र अमित साकेत का दुःखद निधन

मैहर मैहर से कांग्रेस पार्टी नादन ब्लॉक प्रभारी पूर्व सरपंच सोम दत्त साकेत के  पुत्र अमित साकेत का नेशनल हाईवे NH 30 में कंचनपुर कटिया मोड के पास रात्रि के समय हुए दर्दनाक एक्सीडेंट होने से स्वर्गवाश हो गया पुष्पांजलि अर्पित किए कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष उत्तम साकेत संत शिरोमणि रविदास सगाजन समाज चौधरी समाज के मीडिया प्रभारी उमेश चौधरी डी डी साकेत चंदन वर्मा कमलेश वर्मा फूलचंद बौद्ध सगा जन समाज ने मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि प्रभु आत्मा को शांति प्रदान करना ॐ शांति ॐ ॐ शांति ॐ

मवई में अतिथि शिक्षकों की बैठक, नियमित रोजगार न मिलने पर सरकार के खिलाफ नाराज़गी

अतिथि शिक्षक परिवार मवई की बैठक में लिया संकुलवार बैठक का फैसला नियमित रोजगार के लिए बार-बार आस्वासनों के बाद भी नियमित रोजगार नहीं दे पाने से सरकार पर जताया आक्रोश    जबलपुर  अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण के राह पर आड़े आने वाली बाधाओं को खत्म करके संगठन को मजबूत बनाने के मुख्य एजेंडे पर निर्णय लेने मवई विकासखंड के सभी संकुल केंद्रों में रविवार 28 सितंबर को अतिथि शिक्षकों की बैठकें लिए जाने प्रभारी नियुक्त करने मवई विकासखंड मुख्यालय में संगठन की आवश्यक बैठक रविवार 21 सितंबर को रखी गई।      अतिथि शिक्षक परिवार मण्डला जिला अध्यक्ष पी डी खैरवार के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुई बैठक में मुख्य एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया है, कि आगामी रविवार 28 सितंबर को विकासखंड के पांचों संकुल केंद्रों में अलग-अलग बैठकें रखी जाएंगी।जिनको संपन्न कराने संकुलवार बैठक प्रभारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। घुटास और दाढ़ी भानपुर संकुल की बैठक के लिए अजय मराठा,स़तोष बघेल और राजेंद्र पारस,भीमडोंगरी, मोतीलाल संकुल की बैठक के लिए इंद्रेश साकत,गनीराम धुर्वे,रिखी राम मार्को और मवई संकुल की बैठक के लिए सुखनंदन मरावी,प्रताप परस्ते, रोहित धुर्वे और मुकेश पंद्रे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी बैठकों में चर्चा के लिए एजेंडे भी तैयार किए गए हैं। सरकार पर आरोप भी लगाया गया गया कि 2008 से लगातार नियमित रोजगार की मांग करते आ रहे अतिथि शिक्षकों को सरकार झूठे आस्वासन के अलावा कुछ भी नहीं दे पा रही है। विगत दो वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित पंचायत में नियमित रोजगार से संबंधित अधिकारिक घोषणा तो कर दी पर मानदेय में वृद्धि के अलावा कुछ भी नहीं मिला।इसी तरह हाल ही के 16 सितंबर को अंबेडकर पार्क भोपाल में जुटे प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों को शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नियमित रोजगार को लेकर जल्द ही नीति बनवाए जाने का आश्वासन मोबाइल कांफ्रेंस से देकर विदा कर दिया। अब तक अता पता नहीं। इस तरह अतिथि शिक्षक अपने आपको बार-बार ठगे अनुभव करते जा रहे हैं। जिससे अतिथि शिक्षकों की उम्र भी अधिक हो चुकी है,और परिवार की माली हालत भी बिगड़ती चली जा रही है। अब ऐसी पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए मवई विकासखंड के सभी अतिथि शिक्षक संगठित होकर अपनी मुख्य मांगों को लेकर जिला हो या प्रदेश स्तर के आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।जिससे अतिथि शिक्षकों के नियमित रोजगार की मांग जल्द ही पूरी कर सके सरकार। बैठक में इंद्रेश साकत,रिखीराम मार्को, नरेंद्र झारिया,गनीराम धुर्वे, संतोष कुमार, सुखनंदन मरावी,त्रिवेणी चक्रवर्ती,अजय मराठा, मुकेश पंद्रे, रोहित धुर्वे, महेश धुर्वे,प्रताप सिंह, राजेन्द्र पारस, रामकुमार पटवा सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है सर्वे

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है सर्वे वायरोलॉजी लैब पुणे से रिपोर्ट आने के बाद ही इन्फेक्शन की हो सकेगी पुष्टि भोपाल  जिला प्रशासन छिंदवाड़ा द्वारा बच्चों में किडनी फेलियर की शिकायतों पर पूरी नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ए.एन.एम. और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर बुखार का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे 02 दिन से अधिक बुखार की स्थिति में बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जा सके और इस तरह ही घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक  अजय पाण्डेय द्वारा भी इस संबंध में परासिया क्षेत्र का दौरा किया गया। साथ ही प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर  सिंह ने बताया कि परासिया क्षेत्र में केवल 3 ऐसे प्रकरण सामने आए थे, जिनमें 1 परासिया लोकल, 1 बाघबर्दिया गांव और 1 सेठिया गांव का मामला था। दिल्ली और भोपाल की टीमों ने आकर भी क्षेत्र का भ्रमण कर सैंपल लिए हैं। जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी प्रभावित बच्चों के सैंपल लेकर वायरोलॉजी लैब पुणे भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही किसी तरह के वायरल इन्फेक्शन की पुष्टि हो सकेगी। किडनी फेलियर के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि परासिया क्षेत्र में किसी तरह के वायरल इन्फेक्शन या महामारी के फैलने की अपुष्ट खबरों से घबराएं नहीं।  

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय मैहर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

मैहर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस महाविद्यालय मैहर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस दिनांक 24 सितंबर 2025 को प्राचार्य डॉक्टर राजेश सिंह की उपस्थिति में मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन  एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम श्री शैलेंद्र सिंह रहे जिनके द्वारा एन एस एस के बारे में चर्चा की गई तथा विभिन्न नारों के द्वारा स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया जिसमें देश की इज्जत नौजवान, देश की ताकत नौजवान, एक बार जोर से एन एस एस की ओर से, मानव मानव एक समान, जात – पात का मिटे निशान आदि नारे लगाए गए I  पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह द्वारा एन एस एस की दैनिक एवं वार्षिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई I पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता राज खन्ना द्वारा भारत सरकार द्वारा  युवा छात्रों को सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के विषय में तथा नॉट मी बट यू के महत्व को स्पष्ट किया। डॉ उपेंद्र जी पांडे द्वारा   स्वयंसेवकों को को सामुदायिक सेवा के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का विकास करने का अवसर प्रदान करती है के विषय में बताया। NSS के तहत होने वाली गतिविधियाँ विविध और प्रभावशाली होती हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देती हैं। ये गतिविधियाँ मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित की जा सकती हैं: नियमित गतिविधियाँ और विशेष शिविर। कार्यक्रम अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा एन एस एस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया I    प्राचार्य डॉक्टर राजेश सिंह द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान,  तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता  कचरा प्रबंधन, जल निकायों की सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देते साथ ही पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और प्लास्टिक उपयोग में कमी जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करना है। स्वयंसेवक पर्यावरण-संरक्षण करना, स्वयंसेवक ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साक्षरता अभियान चलाना, बच्चों और वयस्कों को बुनियादी शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, और स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान करना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, और टीकाकरण अभियान  प्रमुख गतिविधियाँ समय समय पर आयोजित करना आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। स्वयंसेवक एवं स्वयं सेवकों द्वारा एन एस एस लक्ष्य गीत, सद्भावना गीत आदि को प्रस्तुत किया साथ ही बीए प्रथम वर्ष की स्वयंसेविका नेहा एवं यज्ञवती कोल द्वारा मध्य प्रदेश गान पर नृत्य का  प्रस्तुतीकरण  किया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक रोहित तिवारी एवं संस्कार खरे द्वारा एन एस एस के अनुभवों को साझा किया गया I इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर बिल्टू खान , डॉ त्रिपुरेश  पाठक , प्रो शैलेंद्र प्रताप, प्रो ताराचंद यादव ,डॉ अजीत सिंह , डॉ अनंत प्रकाश दुबे, डॉ रोशन लाल पांडे, योगा ट्रेनर सुनील अहिरवार, उन्नति फाउंडेशन से रोहित चौरसिया तथा स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई डॉ गुंजा पवार, प्रो अनुराग श्रीवास्तव, स्वयंसेवक संस्कार खरे एवं स्वयंसेविका का पल्लवी पाठक द्वारा किया गया ।

दरभंगा से अजमेर तक चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, मिथिलांचल में खुशियों की लहर

दरभंगा बिहार में मिथिला क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुये केंद्र सरकार ने दरभंगा से अजमेर के बीच अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी दरभंगा के सांसद एवं रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद दी। सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि रेल मंत्री ने सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर ट्रेन सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही दरभंगा को रेलवे कनेक्टिविटी का केंद्रबिंदु बनाने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। 335 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप में विकसित करने की परियोजना की प्रगति पर चर्चा करते हुये सांसद ठाकुर ने रेल मंत्री को निर्माण कार्यों की धीमी गति पर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में देरी पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों पर मंत्रालय स्तर से कारर्वाई हो सकती है। सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि मुलाकात के दौरान दरभंगा से मुजफ्फरपुर और सहरसा तक नई रेल लाइन, शीशो स्टेशन पर वाशिंग पिट, मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिये आधुनिक ट्रेनों के संचालन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मिथिला क्षेत्र में रेलवे की बुनियादी संरचना को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। अमृत भारत ट्रेन सेवा की स्वीकृति को उन्होंने मिथिला के लिये यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में 'एक वरदान' बताया है।  

यात्रियों के लिए खुशखबरी, अहमदाबाद से कानपुर तक शुरू हुई दीपावली स्पेशल

कोटा,  दिवाली पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते कानपुर से अहमदाबाद के असारवा स्टेशन के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाई जा रही है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बुधवार को बताया कि यह रेलगाड़ी राजस्थान में कोटा मंडल के बूंदी और केशोरायपाटन स्टेशन सहित छह स्टेशनों से गुजरेगी और उदयपुर, हिम्मतनगर, ईदगाह आगरा, टुंडला और इटावा सहित 20 स्टेशन पर रुकेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल से असारवा तीन नवम्बर तक चलेगी। गाड़ी नंबर 01905 असारवा कानपुर सेंट्रल चार नवंबर तक चलेगी। यह गाड़ी 01905 कानपुर से सोमवार सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर उसी दिन अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर बयाना, चार बजकर 40 मिनट पर गंगापुर सिटी, शाम पांच बजकर 24 मिट पर सवाई माधोपुर, छह बजकर 33 मिनट पर केशोरायपाटन, सात बजकर आठ मिनट पर बूंदी और सात बजकर 58 मिनट पर मांडलगढ़ पहुंचेगी। यह रात 11 बजकर 40 मिनट पर उदयपुर और अगले दिन सुबह पौने छह बजे असारवा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01906 असारवा से मंगलवार सुबह सवा नौ बजे रवाना होकर उदयपुर, मांडलगढ़, बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी होते हुए रात 12 बजकर 46 मिनट पर बयाना पहुंचेगी। अगले दिन बुधवार को सुबह सात बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। श्री जैन ने बताया कि इसमें सामान्य के आठ, स्लीपर के आठ, थर्ड एसी का एक और सेकंड एसी के एक डिब्बे सहित 21 डिब्बे होंगे। यह रेलगाड़ी वापसी में इटावा, फिरोजाबाद, टुंडला, इदगाह आगरा, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर रूकेगी।