samacharsecretary.com

सुरक्षा में सख्ती: पंजाब पुलिस को दिए गए कड़े निर्देश, हाई अलर्ट जारी

चंडीगढ़ दीवाली के मद्देनज़र डीजीपी गौरव यादव ने राज्यभर के जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा कड़ी करने और पुलिस फोर्स की अधिकतम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान और एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद के साथ तरनतारन और बटाला जिलों में सुरक्षा समीक्षा बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने नार्को-टेररिज्म (नशा-अतिवाद) और संगठित अपराधों के बढ़ते खतरे पर चर्चा की। डीजीपी यादव ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब में नशे के ज़रिए आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस उसके नापाक मंसूबों को लगातार नाकाम कर रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ड्रोन और अन्य माध्यमों से नशे और हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस हवाई खतरे से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैनात एंटी-ड्रोन सिस्टम का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि सितंबर 2024 से अब तक पंजाब पुलिस ने 90 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनसे बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, गोलियां, हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स बरामद किए गए हैं, जिससे आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। संगठित अपराध के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और कहा कि अपराध की जड़ों को खत्म करने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि 203 विदेशी हैंडलरों की पहचान की जा चुकी है जो आतंक या संगठित अपराध से जुड़े हैं, और उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस या ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया केंद्र एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू कर दी गई है। डीजीपी ने बताया कि ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट पोर्टल (9779100200) के ज़रिए मिली सूचनाओं में से 33% मामलों पर कार्रवाई की गई, जो एक मिसाल है। लोगों की जानकारी के आधार पर 7285 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशा तस्करों और अपराधियों के बारे में बिना किसी डर के गुप्त सूचना साझा करें। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी फिरोज़पुर रेंज नीलांबरी जगदले, डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह, डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान, एसएसपी तरनतारन रवजोत कौर ग्रेवाल, एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स : दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, ई-कॉमर्स और सोशल प्लेटफॉर्म्स से हटाने होंगे पोस्ट

नई दिल्ली,  दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को बड़ी राहत दी है। अदालत ने ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कोर्ट ने बिना अनुमति के सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगाए गए पोस्ट्स के यूआरएल हटाने का निर्देश दिया है। यह कदम ऋतिक रोशन की पहचान और छवि के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि आदेश पारित करने से पहले सभी संबंधित पक्षों को सुना जाएगा ताकि न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके। अदालत ने ऋतिक रोशन के वकील से प्रोफाइल पेजों का विवरण मांगा है और साथ ही मूल सब्सक्राइबर की जानकारी भी हासिल करने को कहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आदेश पारित करते समय सभी पक्षों की बात सामने आए और न्याय प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़े। इस मामले में अदालत ने ईबे, फ्लिपकार्ट, और टेलीग्राम जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की दलीलों को भी रिकॉर्ड पर लिया है। इन प्लेटफॉर्म्स ने बताया है कि कुछ पोस्ट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है और इसलिए उन पोस्ट के यूआरएल हटाने की मांग की जा रही है। ऋतिक रोशन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनकी तस्वीरों और नाम का ऑनलाइन दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें कई बार उनकी पहचान से जुड़ी गलत और भ्रामक सामग्री भी शामिल है, जो उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा, कुछ लोग उनकी छवि का इस्तेमाल करके कमाई भी कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसी वजह से अभिनेता ने न्यायालय से आग्रह किया कि उनके पर्सनैलिटी राइट्स की कड़ी सुरक्षा की जाए और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना अनुमति उनके फोटो, वीडियो या नाम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। ऋतिक रोशन के अलावा कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया है। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और कुमार सानू जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने बिना अनुमति के अपनी तस्वीरों, आवाज और पहचान के इस्तेमाल को रोकने के लिए अदालत से राहत मांगी थी। अदालतों ने इन सभी को अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि उनकी पहचान का अपमानजनक या गलत तरीके से उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। भारत में पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अभी तक कोई विशेष कानून नहीं बना है, लेकिन न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार की रक्षा करते हुए हस्तियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। यह अधिकार किसी भी व्यक्ति की पहचान, छवि और आवाज को बिना अनुमति के उपयोग से बचाता है।  

केले में छिपा है पोषक तत्वों का खज़ाना

केला भारत का अत्यंत लोकप्रिय और सर्वसुलभ फल है। इसे ‘गरीब और अमीर दोनों का फल’ कहा जाता है, क्योंकि यह सस्ता होने के बावजूद अत्यंत पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला होता है। मूसासी परिवार के इस फल का उल्लेख प्राचीन काल से मिलता है। कहा जाता है कि 326 ईसा पूर्व में सिंधु घाटी सभ्यता में भी इसका उल्लेख था। धार्मिक दृष्टि से भी इसका बड़ा महत्व है—मंदिरों, पूजास्थलों और मांगलिक अवसरों पर इसका उपयोग तोरण, मंडप और सजावट के लिए किया जाता है। ऊर्जा और पोषण का सर्वोत्तम स्रोत केला तुरंत ऊर्जा देने वाला फल है क्योंकि इसमें घुलनशील शर्करा (ग्लूकोज) प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो खाने के साथ ही शरीर में अवशोषित होकर ऊर्जा प्रदान करती है। इसमें लगभग 75 प्रतिशत जल, 22 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 2 प्रतिशत प्रोटीन और 1 प्रतिशत वसा होती है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लौह और तांबा जैसे खनिज तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो रक्त निर्माण और शरीर के शुद्धिकरण में सहायक हैं। पाचन और आंतों के लिए वरदान आयुर्वेद के अनुसार, केला शीतल, पुष्टिकारक और बलवर्धक होता है। यह अम्लीय भोजन पर क्षारीय प्रभाव डालता है, जिससे पेट में एसिडिटी कम होती है। केले में पाया जाने वाला कैल्शियम आंतों की सफाई में सहायक होता है। दस्त, पेचिश और संग्रहणी जैसे रोगों में दो केले और लगभग 100 ग्राम दही एक साथ खाने से विशेष लाभ होता है। जीभ पर छाले होने पर गाय के दूध से बने दही के साथ केला खाने से भी राहत मिलती है। खांसी, अस्थमा और प्रदर में लाभकारी केले का शर्बत खांसी के लिए रामबाण माना गया है। पके केले में थोड़ी चीनी मिलाकर गर्म पानी में पकाने के बाद तैयार किया गया शर्बत न केवल खांसी को शांत करता है बल्कि यह बलवर्धक और प्यास को भी मिटाने वाला है। दमे के रोग में आधा पका केला बीच से चीरकर उसमें नमक और कालीमिर्च भरकर पूरी रात चांदनी में रख दिया जाए, फिर सुबह इसे भूनकर खाने से लाभ होता है। श्वेत प्रदर से पीड़ित महिलाओं के लिए भी केला फायदेमंद है। प्रतिदिन दो पके केले या देसी घी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से राहत मिलती है। गर्मी के दिनों में नकसीर की समस्या होने पर केला दूध और शक्कर के साथ खाने से खून बहना बंद हो जाता है। घाव, सूजन और जलन में उपयोगी केले का छिलका प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। किसी भी चोट या खरोंच पर उसका छिलका बांधने से सूजन नहीं बढ़ती। आग से जलने पर केले का गूदा फेंटकर लगाने से तुरंत ठंडक और आराम मिलता है। नियमित रूप से केला खाने वालों में आंतों की सूजन की शिकायत कम पाई जाती है। पीलिया और पाण्डु रोग में लाभकारी केले में मौजूद लौह तत्व पाण्डु रोग (एनीमिया) में अत्यंत उपयोगी है। बिना छीले केले पर थोड़ा भीगा चूना लगाकर रात में ओस में रखने और सुबह छीलकर खाने से पीलिया में लाभ होता है। यह प्रयोग एक से तीन सप्ताह तक करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। वजन और शक्ति वृद्धि में सहायक जिन लोगों का वजन कम है, उनके लिए केला दूध के साथ वरदान स्वरूप है। दो पके केले और लगभग 250 मिली दूध का प्रतिदिन सेवन एक महीने तक करने से शरीर में बल और मांस की वृद्धि होती है। छह माह से अधिक उम्र के शिशुओं के लिए भी केला उत्तम आहार माना गया है। इसे मथकर खिलाने से बच्चों को आवश्यक पोषण मिलता है। मानसिक श्रम करने वालों के लिए उपयोगी दिमागी कार्य करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और लेखकों के लिए केला आदर्श आहार है। इसकी प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखती है। नियमित सेवन से थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी दूर होती है।  

राजनीति बंद करो! नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच को दी जान से मारने की चेतावनी

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर में नक्सलियों ने सुलेसा गांव के पूर्व उपसरपंच सल्लु राजवाड़े के घर पर धमकी से भरा पर्चा चिपकाया है. PLFI माओवादी संगठन के पर्चे पर उपसरपंच को धमकी दी गई है कि अगर वे नक्सल संगठन के खिलाफ राजनीति करेंगे, तो उन्हें जान-माल से हाथ धोना पड़ेगा. बता दें, पूर्व उपसरपंच के घर चस्पा किए गए पर्चे पर लिखा है कि आप हमारे आदमी के साथ ज्यादा राजनीति कर काम में बाधा डाल रहे हैं. पहले भी आपने हमारे काम में बाधा डाला था, जिसे नक्सल संगठने ने नजर-अंदाज कर दिया था. लेकिन अब फिर से आप राजनीति कर हमारे काम के बीच में आ रहे हैं. साथ ही चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर आपने अगली बार ऐसा किया, तो आप पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आपको जान-माल की हानि होगी. SP शशिमोहन सिंह ने इस मामले में कहा कि नक्सल पर्चे की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नक्सली पर्चा जब्त कर लिया है. जशपुर जिला साल 2018 से नक्सलमुक्त जिला घोषित किया जा चुका है और नक्सल मूवमेंट भी यहां नहीं है. चूंकि यह पर्चा नक्सल संगठन के नाम से मिला है, इसलिए पुलिस मामले में संवेदनशीलता से आगे की जांच कर रही है. इसके अलावा रंजिशों के तहत भी कई बार ऐसे कार्य किए जाते हैं, इसलिए उस एंगल से भी पुलिस इसकी जांच कर रही है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री गणेश राम भगत भी उपसरपंच के घर उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं ये कहना गलत है. जिस तरह से पर्चे फेंके गए हैं, दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है. हमने इसके लिए डीजीपी, एसपी और एडिशनल एसपी से बात की है. परिवार को पूर्ण रूप से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है.

Jyoti Malhotra केस अपडेट: जेल से जुड़े नए कदम, 17 को आएगा पुलिस का जवाब

हिसार पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गंगवा रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में बंद यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने सत्र न्यायालय में नियमित जमानत याचिका लगाई है। इस बारे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. परमिन्द्र कौर की अदालत ने सिविल लाइन पुलिस को 17 अक्तूबर को जवाबदावा पेश करने के लिए कहा है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत जमानत याचिका पर फैसला लेगी। उधर मुकद्दमे के मामले पर अदालत बुधवार को सुनवाई करेगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन कालोनी निवासी यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसका 2 बार रिमांड हासिल कर पूछताछ करके उसे 26 मई को अदालत में पेश कर सेंट्रल जेल-2 में भेज दिया था। तब से वह उसी जेल में बंद है और मुकद्दमा चल रहा है। पुलिस इस मामले में चालान पेश कर चुकी है।  

9वें दिन IPS वाई पूरन कुमार को विदा, बेटियों ने निभाई अंतिम संस्कार की भावुक भूमिका

हरियाणा  हरियाणा के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। पूरन कुमार की अंतिम यात्रा करीब 4 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पहुंची थी। इस दौरान श्मशान घाट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। आईपीएस पूरन कुमार को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद IPS की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर आईएएस पत्नी अवनीत भी मौजूद रही।    मौके पर IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार के साथ कैबिनेट मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार व श्याम सिंह राणा, ACS गृह सुमिता मिश्रा, CS अनुराग रस्तोगी, नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह, आदि मौजूद रहे। बता दें आज सुबह यानी पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन चंडीगढ़ PGI में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस पूरे प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगे। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे एम्बुलेंस पूरन कुमार की डेडबॉडी लेकर सेक्टर-24 स्थित कोठी पर पहुंची।  बता दें कि 7 अक्टूबर को IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपनी कोठी में सर्विस गन से सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उनकी उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार CM नायब सैनी के साथ जापान के ऑफिशियल दौरे पर थीं। वह आज दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

बेंजीन टैंकर में आग लगी, जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा टला; चालक और SHO की सूझबूझ ने बचाई जानें

जयपुर जयपुर में मंगलवार रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बेंजीन से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। रात करीब 9 बजे टैंकर के पिछले पहियों में लगी आग कुछ ही मिनटों में लपटों में बदल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।   चालक की सूझबूझ से बची बड़ी त्रासदी टैंकर चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए असाधारण सूझबूझ का परिचय दिया। उसने बिना घबराए टैंकर को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका और तुरंत नीचे उतर गया। यदि चालक थोड़ी सी भी देर कर देता, तो बेंजीन भरे टैंकर में विस्फोट की संभावना थी। उसकी त्वरित कार्रवाई ने दर्जनों जानें बचा लीं और एक बड़ी आपदा को टाल दिया।   SHO की त्वरित कार्रवाई और दमकल की मुस्तैदी घटना की सूचना मिलते ही दूदू थाना प्रभारी (SHO) मुकेश कुमार खरड़िया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत हालात का जायजा लिया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीमों ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। SHO खरड़िया की सतर्कता और दमकलकर्मियों की तेजी से की गई कार्रवाई के कारण आग टैंकर के टैंक तक नहीं पहुंच सकी। टैंकर के चार पहिए जलकर राख, टैंक सुरक्षित लपटों में घिरे टैंकर के चारों पहिए पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग टैंकर के मुख्य टैंक तक नहीं पहुंची। यदि बेंजीन में आग लग जाती, तो आसपास के इलाके में बड़ा विस्फोट और व्यापक क्षति संभव थी।   मौके पर जुटी भीड़, SHO और चालक की सराहना घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इस भयावह दृश्य के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। जब आग पर काबू पा लिया गया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और चालक के साथ-साथ SHO मुकेश कुमार खरड़िया की तत्परता और साहस की प्रशंसा की।

‘चंदू चैम्पियन’ के लिये कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार

  मुंबई,  फिलम 'चंदू चैम्पियन' के रील हीरो कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने अपना प्यार लुटाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए 'चंदू चैंपियन' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर का नाम भी शामिल है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म चंदू चैंपियन में मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन, कड़ी ट्रेनिंग और भावनात्मक तैयारी के ज़रिए इस किरदार को जिया। उन्होंने न सिर्फ़ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की दृढ़ता को, बल्कि उनके अदम्य जज़्बे को भी पर्दे पर सजीव कर दिया। जिस जीवित किंवदंती की प्रेरक कहानी को कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कार्तिक की तारीफ़ की। कार्तिक की तस्वीर साझा करते हुए मुरलीकांत ने लिखा, “कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म के लिए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी पहली फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जीत है और वास्तव में आपके करियर का बेहद खास पल है। आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है, और यह सम्मान आप पूरी तरह डिज़र्व करते हैं।निर्देशक कबीर खान को भी दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी जुनून और दृष्टि के साथ इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन किया। आपकी मेहनत और रचनात्मकता ने सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आप दोनों को आगे भी अपार सफलता और कई और पुरस्कारों की शुभकामनाएं!” कार्तिक आर्यन, अब करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी में नज़र आएंगे, जो उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित नागज़िला भी लाइनअप में हैं।  

पैरोल पर 7 दिन अतिरिक्त: अनवर ढेबर के घर पहुंची पुलिस, आने-जाने वाले हो रहे मॉनिटर

रायपुर कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की तारीख बढ़ा गई है. चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी लगाईं थी. इसके बाद वह मंगलवार रात को पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देकर पैरोल की मांग की थी. कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली थी. अब 7 दिन के लिए पैरोल बढ़ गई है. इससे पहले वह चार दिन की जमानत पर घर आए थे. निजी निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि हर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी रजिस्टर में नोट की जा रही है. चार दिन की मिली थी अंतरिम जमानत कोर्ट ने दी थी चार दिन की अंतरिम जमानत दे दी है. जिसमें साफ किया कि यह राहत सिर्फ उनकी मां की तबीयत को ध्यान में रखते हुए दी गई है. 4 दिनों तक अनवर ढेबर अपने परिवार के साथ रह सकेंगे. जमानत की तिथि खत्म होते ही उन्हें दोबारा जेल जाना होगा. 3200 करोड़ का घोटाला, 60 लाख से अधिक पेटियों की बिक्री EOW/ACB द्वारा अब तक की गई जांच और 200 से अधिक व्यक्तियों के बयान एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अनुमान है कि लगभग 60,50,950 पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2174 करोड़ रुपये से अधिक है. पहले इस घोटाले का अनुमान 2161 करोड़ रुपये था, लेकिन नवीनतम आंकड़ों के अनुसार घोटाले की कुल राशि 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. लखमा, चैतन्य, टूटेजा, ढेबर समेत 15 जेल में इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त IAS अनिल टूटेजा और होटल व्यवसायी अनवर ढेबर समेत 15 लोग पहले से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक कुल 70 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिसमें आठ डिस्टलरी संचालक भी शामिल हैं. अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है.

बिहार चुनाव: CG BJP के नेताओं की ड्यूटी जारी, बृजमोहन अग्रवाल आज करेंगे पहुंच

रायपुर बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद पटना पहुंचेंगे. भाजपा ने रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है. वह दिल्ली में अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना जाएंगे. वहीं वे 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे. रवानगी से पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने लालू का जंगलराज भी देखा और अब मोदी-नीतीश का सुराज भी देख रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. वहीं सांसद अग्रवाल ने हारे हुए कांग्रेस नेताओं को बिहार चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि कांग्रेस की गति कैसी हो गई है, यह सब देख रहे हैं. वो पहले भी हार चुके है. अभी भी हार हुई और आगे भी होगी.