samacharsecretary.com

26 अक्टूबर 2025 राशिफल: मकर राशि के लिए शुभ संकेत, देखें आपकी राशि का फल

मेष आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत का फल भी आपको जल्दी मिलेगा। ऑफिस या व्यापार में नए आइडिया को अपनाने का समय अच्छा है। दोस्तों और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। छोटे-छोटे झगड़े से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्की एक्सरसाइज और पानी ज्यादा पीना लाभदायक रहेगा। वृषभ आज आप अपने पैसों और खर्चों पर ज्यादा ध्यान दें। कोई नया निवेश सोच-समझ कर ही करें। परिवार के साथ समय बिताना आज आपको मानसिक संतोष देगा। घर के छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई पुराना झगड़ा है तो उसे शांतिपूर्वक सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान संतुलित रखें। मिथुन आज का दिन आपके लिए संवाद और बातचीत में सफल रहेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। मानसिक रूप से हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए ध्यान या मेडिटेशन मदद करेगा। कर्क आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रहेंगे। परिवार और घर के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कामकाज में थोड़ी मेहनत ज्यादा लगेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। अपने आत्मविश्वास पर ध्यान दें और दूसरों के विचारों को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योग लाभदायक रहेगा। सिंह आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी लेने के लिए अच्छा समय है। पुराने विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। दोस्तों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन जरूरी है। कन्या आज आप अपने कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें। किसी पुराने काम को पूरा करने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। अपने विचारों को नियंत्रित रखना और निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा। तुला आज आपके संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी या मित्र के साथ तालमेल बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। नए आइडिया और क्रिएटिव सोच फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक मामलों में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। वृश्चिक आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। अपनी योजनाओं में ठोस कदम उठाएँ। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिजनों के साथ संवाद बनाए रखें, किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा करने का अवसर भी बन सकता है। धनु आज आप अपने करियर और पेशेवर जीवन पर ध्यान दें। कोई नई शुरुआत या योजना सफल हो सकती है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्का व्यायाम और सही खान-पान जरूरी है। मकर आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। नौकरी या व्यापार में अचानक बदलाव आ सकते हैं। घर और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद लाभ देगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। पुरानी जिम्मेदारियों को निपटाना फायदेमंद रहेगा। कुंभ आज आप सामाजिक और पेशेवर मामलों में आगे बढ़ेंगे। अपने दोस्तों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। नए अवसरों के लिए खुला दिमाग रखें। मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा आपको उत्साहित रखेगी। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान दें। मीन आज आपका दिन सहज और शांत रहेगा। आध्यात्मिक कामों में समय बिताना लाभदायक रहेगा। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने काम को पूरा करने का समय है। करियर और वित्तीय मामलों में थोड़ा धैर्य रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज मदद करेगी।

कुरनूल के बाद तेलंगाना में भी बस पलटी, 20 लोग हुए घायल — यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक लग्जरी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत के एक दिन बाद, शनिवार को हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जाते समय एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। एक वीडियो में तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में पेड्डा अंबरपेट म्युनिसिपैलिटी के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर बस को दाहिनी ओर पलटा हुआ देखा जा सकता है और बचाव दल उसे घेरे हुए हैं। जिस रेलिंग पर बस टकराई थी वह गिर गई, जिससे पता चलता है कि हादसा कितना भयानक था।   तुरंत शुरू हुआ बचाव अभियान पुलिस, ओआरआर रखरखाव कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर बचाव अभियान शुरू किया। इससे पहले शुक्रवार को हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस में आग लग गई थी, जिसमें 43 लोग सवार थे। कुरनूल बस हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा? कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने कहा, "सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस ने एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जो बस के नीचे फंस गया। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली जिससे आग लग गई।"  

दिल्ली में बदलेंगे स्कूल एडमिशन के नियम, 2026 से 6 साल पर होगा कक्षा 1 में प्रवेश

नई दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पहली में दाखिले की उम्र को एक समान करने का फैसला लिया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली कक्षा में प्रवेश केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनकी उम्र 31 मार्च तक छह वर्ष या उससे अधिक होगी। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप किया गया है। दाखिले की अधिकतम और न्यूनतम आयु तय नई नीति के तहत प्रारंभिक शिक्षा को और व्यवस्थित करने के लिए फाउंडेशनल स्टेज की पूरी संरचना को फिर से तय किया गया है। अब नर्सरी, लोअर केजी और अपर केजी को बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 और बालवाटिका-3 कहा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार, नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम चार वर्ष होनी चाहिए।   मौजूदा सत्र के विद्यार्थी रहें अप्रभावित लोअर केजी के लिए चार से पांच वर्ष, अपर केजी के लिए पांच से छह वर्ष और पहली कक्षा के लिए छह से सात वर्ष की आयु तय की गई है। विद्यालय प्रमुख विशेष परिस्थितियों में एक माह तक की उम्र में छूट दे सकेंगे। नई आयु संरचना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा ताकि मौजूदा सत्र के विद्यार्थियों पर इस बदलाव का कोई असर न पड़े। उम्र मानदंड से छूट दी जाएगी परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई बच्चा किसी स्कूल से कोई पिछली कक्षा पास कर चुका है और उसके पास स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र या अंकपत्र है तो उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र मानदंड से छूट दी जाएगी। यानी वह बच्चा अपनी पिछली कक्षा के अनुरूप अगली कक्षा में प्रवेश पा सकेगा। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तीन से आठ वर्ष की उम्र के बच्चे खेल और गतिविधियों के माध्यम से बुनियादी सीख विकसित करें, ताकि आगे की पढ़ाई के लिए मजबूत नींव रखी जा सके।

UP में बिजली कनेक्शन अभियान तेज, हर गांव में लगेंगे 11 हजार वोल्टेज के ट्रांसफार्मर

अंबेडकरनगर नव वर्ष 2026 विद्युतीकरण से वंचित घर और 500 आबादी से अधिक वाले मजरे जनवरी तक रोशन हो जाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (नेफ्ट ओवर हाउसहोल्ड) योजना के अंतर्गत यह कार्य किया जाएगा। अवर अभियंता ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य से संपर्क करके विद्युतीकरण से वंचित घरों को एवं मजरे चिन्हित करेंगे और रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंपेंगे। इसके बाद लखनऊ निदेशालय टीम सत्यापन शुरू करेगी। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर चारों सबडिवीजन के 41 विद्युत उपकेंद्र के अधीन विद्युतीकरण से वंचित गांवों में 11 हजार वोल्टेज एवं एलटी लाइन एवं नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद शत-प्रतिशत मजरे घर बिजली से जुड़ जाएंगे। बांस-बल्ली के सहारे चल रहे आपूर्ति से छुटकारा मिलेगा। हर गांव-गली व प्रत्येक घर को रोशन करने की योजना को धरातल पर दिखने लगा है। तीन चरण में यह कार्य पूरा होगा पहले चरण में खंभे लगाए जाएंगे दूसरे में केबल व तीसरे में बिजली आपूर्ति एवं कनेक्शन दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद कोई भी गांव या मजरा बिजली से वंचित नहीं रह जाएगा। शत प्रतिशत घर बिजली कनेक्शन से जुड़ जाएंगे। संतोष, दीपक वर्मा ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण न होने से ई-रिक्शा, मोबाइल, चार्जिंग के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। लो-वोल्टेज,बिजली कटौती व ओवरलोड समस्या खत्म के साथ निर्वाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।  

प्रतापगढ़ में पुलिस का शिकंजा! 11 फर्जी जमानतदार गिरफ्तार, खुलासा हुआ अपराधियों के पूरे नेटवर्क का

प्रतापगढ़ मुल्जिम ने क्या किया है, कौन है, कितना बड़ा अपराधी है, किस जुर्म में पकड़ा गया है…। इन सवालों का जवाब खोजे बगैर पैसे की खातिर जमानतदार बनने वाले पेशेवरों के खिलाफ कार्रवाई की पहल हुई है। पुलिस ने 33 पर केस दर्ज करके शनिवार को 11 पेशेवरों को पकड़ा है। पेशेवर जमानतदारों की मदद से जेल से छूट रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ व अन्य तरीकों से बदमाशों को पकड़ती है, लेकिन बदमाश पेशेवर जमानतदारों की मदद से कुछ ही दिन में जेल की सलाखों से आजाद हो जाते हैं। ऐसे में जिले में पुलिस द्वारा पेशेवर व फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया गया है।   इन जमानतदारों ने पुलिस के समक्ष खोले कई राज शनिवार को एसपी दीपक भूकर ने पत्रकारों को बताया कि अभियान के तहत पकड़े गए पेशेवर जमानतदारों से पूछताछ में कई बातों का पता चला है। एसपी ने कहा कि कुछ वकील भी इसमें शामिल बताए गए हैं। पकड़े गए पेशेवर जमानतदारों ने बताया कि वह अपनी जमीन के कागजात, परिचय पत्र आदि अधिवक्ताओं को दे देते थे। अधिवक्ता उनका प्रयोग करते रहते थे। मुल्जिमो को छुड़ाने में दो से तीन हजार रुपये मिलते थे पकड़े गए अधिकांश जमानतदारों ने पांच से अधिक मुल्जिमों की जमानत ली है। हर बार इनको दो से तीन हजार रुपये मिलते थे। साथ ही न्यायालय में जो शपथ पत्र दिया है, उसमें फर्जी तरीके से बताया कि हमारे द्वारा अन्य किसी की जमानत नही ली गई है। शामिल लोगों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई  एसपी ने कहा कि इसमें शामिल वकील या अन्य जो भी लोग पाए जाएंगे उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दर्ज कराए गए केस की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। इसमें दाे इंस्पेक्टर व चार सब इंस्पेक्टर रखे गए हैं।  

सीडी कांड में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर बढ़ा दबाव, इनेलो के आरोपों के बाद चार्जशीट पेश

चंडीगढ़ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम ने नारनौल अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।  टीम ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। मामला वर्ष 2014 का है जब राव कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय आरोप लगा था कि पलवल क्षेत्र में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) मंजूरी के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। इस मामले में रुपये की डिमांड का एक स्टिंग ऑपरेशन धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने किया था, जिसकी सीडी बाद में जांच का हिस्सा बनी।  मामले की शिकायत लोकायुक्त हरियाणा को दी गई थी। लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव ने मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दिया था। इसके बाद 29 जनवरी 2016 को एसीबी गुरुग्राम थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 13(1)(डी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच पूरी होने के बाद अब 23 अक्तूबर 2025 को एसीबी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि राव नरेंद्र सिंह को हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। अब जिला के साथ साथ प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- विकास के हर क्षेत्र आगे बढ़ रहा जनजातीय समुदाय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय की समृद्धि के लिए संकल्पित है। सरकार के रणनीतिक प्रयासों से विकास के हर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय आगे बढ़ रहा है। जनजातीय कल्याण की योजनाओं के लिए बजट बढ़ाकर 47 हजार 295 करोड़ किया गया है जो पिछले वर्ष से 6,491 करोड़ रूपये ज्यादा है। सरकार के सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश आज जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदायों को आर्थिक विकास के भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' दर्शन अपनाते हुए जनजातीय समुदायों योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से पिछ़डी और कमजोर जनजातियों (पीवीटीजी) के समग्र विकास और कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक प्रयास और नवाचार किए हैं। जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को गुणवत्तापूर्ण बनाने और देशज संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए समर्पित प्रयास किए गए हैं। परिणामस्वरूप जनजातीय समुदाय को न केवल अपने अधिकार मिले हैं, बल्कि संस्कृति की भी रक्षा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा के लोकव्यापीकरण के जरिए जनजातीय युवाओं को चयन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए आजीविका के नए-नए विकल्प और जरूरी साधन भी दिए जा रहे हैं। आदि संस्कृति को आजीविका से जोड़ने की पहल की गई है। जनजातीय समुदायों के जन, जल, जंगल, जमीन और वन्यप्राणियों की नैसर्गिक सुरक्षा के अधिकार से लेकर वन अधिकार पत्र और इनकी आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण के लिए भी सरकार ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है। पेसा नियमों से सशक्त हुई ग्राम सभाएं मध्यप्रदेश में पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय ग्राम सभाओं को अपने जैविक संसाधनों, भूमि, जल, वन और पारम्परिक व्यवस्थाओं पर अधिकार प्राप्त हुए हैं। अब ग्राम सभाएं विकास योजनाओं में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, जिससे जनजातीय अंचलों में स्वशासन की दिशा में एक सशक्त आधार स्थापित हुआ है। वे अपने गांवों की विकास योजनाएं खुद बना रही हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों का बढ़ा पारिश्रमिक जनजातीय समुदाय की आजीविका से जुड़े लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर अब 4,000 रुपये प्रति मानक बोरी कर दिया गया है। इस निर्णय से संग्राहकों की आय बढ़ी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। तेंदू पत्ता व्यापार बढ़ने से उन्हें लाभ हुआ है। ‘पीएम जनमन’ और ‘धरती आबा’ योजनाओं से विकास को गति प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-मन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जैसी योजनाओं के अंतर्गत 68 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। साथ ही, जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के लिये 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) प्रारंभ की गई हैं। सिकलसेल उन्मूलन मिशन का विस्तार मध्यप्रदेश में सिकलसेल हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन सभी 89 जनजातीय विकासखंडों में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से प्रदेश में हाल ही में एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसिलिंग कार्ड वितरण का ऐतिहासिक क्षण भी दर्ज हुआ है। शिक्षा एवं छात्रवृत्ति में उल्लेखनीय कार्य जनजातीय वर्ग के सभी विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए इन्हें छात्रवृत्ति देने की अवधि साल में 10 माह से बढ़ाकर अब पूरे 12 माह कर दी गई है। उनके छात्रावासों को सुविधा संपन्न बनाया गया है।जनजातीय वीर नायकों की शौर्य कथाएं और गौरवगाथाएं स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी अब विद्यालयीन शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। प्रदेश के सभी जनजातीय कन्या आवासीय शिक्षा परिसरों को अब ‘माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर’ नाम दिया गया है। यह जनजातियों को सम्मान देने का एक अनूठा उदाहरण है। आंगनवाड़ी भवन निर्माण में म.प्र. अव्वल ‘पीएम जन-मन कार्यक्रम’ अंतर्गत आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। इस योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया, सहरिया) को अत्यधिक लाभ मिला है। इससे पीवीटीजी परिवारों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में उत्तरोत्तर सुधार देखा जा रहा है। सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना राज्य सरकार द्वारा जनजातीय गौरव और पहचान को सम्मान देने के लिए अलीराजपुर जिले का नाम परिवर्तित कर अब ‘आलीराजपुर’ कर दिया गया है। यह निर्णय जनजातीय वर्ग की अस्मिता के सम्मान और इनके सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।  

दिल्ली एयरपोर्ट T2 का भव्य उद्घाटन: अब सफर होगा और आरामदायक, जानें क्या हैं नई सुविधाएं

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 2 (T2) को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने एक भव्य समारोह में टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल 2 25-26 अक्टूबर की रात से संचालित होगा। जीएमआर एयरो के नेतृत्व वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इस टर्मिनल को यात्री सुविधा और अत्याधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड किया है। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, CISF और DIAL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नायडू ने समारोह में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विश्वसनीय और राष्ट्रव्यापी सम्मानित नेतृत्व में, हम अपने हवाई अड्डों को अभूतपूर्व गति से विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब में बदल रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डा, जो उत्तरी क्षेत्र के लगभग 50% यात्री यातायात को संभालता है और प्रतिदिन करीब 50,000 ट्रांसफर प्रबंधित करता है, एक पसंदीदा ट्रांसफर हब के रूप में उभर रहा है। यह DIAL की निरंतर बुनियादी ढांचा उन्नयन और यात्री सुविधा बढ़ाने की कोशिशों के कारण ही संभव हुआ है।”   उन्होंने आगे कहा, “40 साल पुराने टर्मिनल 2 को आधुनिक आकांक्षाओं और बढ़ती मांगों के अनुरूप नया रूप दिया गया है। मैं DIAL और GMR को कुशल, स्मार्ट और यात्री-केंद्रित आधुनिकीकरण कार्य के लिए हार्दिक बधाई और गहरी सराहना देता हूं। यहां से गुजरने वाला प्रत्येक यात्री एक जुड़े, प्रतिस्पर्धी और देखभाल करने वाले भारत का अनुभव करेगा।” टर्मिनल 2 में इन अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं को शामिल किया गया: सेल्फ-बैगेज ड्रॉप (SBD): पहली बार T2 में शुरू की गई इस सुविधा से यात्री स्वयं अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं, जिससे कतार में लगने का समय बचेगा। छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (PBB): ये तेज और सुरक्षित विमान हैंडलिंग के लिए समायोज्य प्लेटफॉर्म के साथ हैं, जिनमें फ्लश डोर और साइड-कवरिंग कुशन डिजाइन सुरक्षा और सुंदरता को बढ़ाते हैं। वर्चुअल इन्फॉर्मेशन डेस्क: यह अत्याधुनिक सुविधा यात्रियों को लाइव उड़ान जानकारी, बोर्डिंग गेट्स तक नेविगेशन, हवाई अड्डे की दुकानों और सेवाओं की जानकारी, वर्चुअल सहायक से चैट और वाई-फाई कूपन जनरेशन की सुविधा प्रदान करती है। आधुनिक डिजाइन और सुविधाएं: टर्मिनल में आधुनिक छतें, स्काईलाइट डिजाइन, बेहतर फर्श और वेफाइंडिंग साइनेज यात्रियों को एक उज्ज्वल, खुला और स्वागत योग्य माहौल प्रदान करते हैं। विशेष रूप से कम गतिशीलता वाले यात्रियों (PRM) के लिए सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है, ताकि यात्रा सभी के लिए समावेशी हो। एयरलाइन संचालन का नया स्वरूप     इंडिगो: तीनों टर्मिनलों पर संचालन विस्तारित करेगा।     टर्मिनल 1: मौजूदा घरेलू उड़ानें     टर्मिनल 2: उड़ानें नंबर 6E 2000 – 6E 2999     टर्मिनल 3: घरेलू उड़ानें 6E 5000 – 6E 5999 और सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें     एयर इंडिया: टर्मिनल 3 से लगभग 60 घरेलू उड़ानों को टर्मिनल 2 में स्थानांतरित करेगा।     एयर इंडिया एक्सप्रेस: सभी घरेलू उड़ानें टर्मिनल 1 से संचालित होंगी।     स्पाइसजेट और अकासा एयर: टर्मिनल 1 से संचालन जारी रखेंगे। एयर इंडिया और इंडिगो मिलकर टर्मिनल 2 से प्रतिदिन लगभग 120 घरेलू उड़ानें संचालित करेंगे। DIAL के CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, “नवीनीकृत टर्मिनल 2 दिल्ली हवाई अड्डे की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आधुनिक तकनीक, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर पहुंच के साथ डिजाइन किया गया T2 यात्रियों को एक सहज अनुभव प्रदान करेगा। यह पुन: उद्घाटन टर्मिनलों में एयरलाइन संचालन को संतुलित करने और लाखों यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने में मदद करेगा। हमें विश्वास है कि ये अपग्रेड दिल्ली हवाई अड्डे को संचालन उत्कृष्टता और यात्री संतुष्टि में नए मानक स्थापित करने में सक्षम बनाएंगे।  

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: ऊर्जा सशक्तिकरण की नई दिशा

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोकहित में कारगर साबित हो रही है। सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली उत्पादन करने की यह योजना ऊर्जा सशक्तिकरण की दिशा में मील पत्थर साबित हो रही है। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर वार्ड नंबर 43 के निवासी श्री रामलाल पालीवाल ने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने विद्युत विभाग एवं वेंडर से संपर्क किया एवं अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 10 यूनिट बिजली का उपयोग होता है। रामलाल पालीवाल ने बताया कि अब बिजली बिल से राहत मिली है और बिजली की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत उपयोगी है। इसका लाभ सभी को लेना चाहिए। ऊर्जा के संरक्षण की दिशा में उपयोगी राजनांदगावं शहर के बसंतपुर वार्ड नंबर 43 के निवासी रामलाल पालीवाल रूफ टॉप सोलर प्लांट की लागत 1 लाख 75 हजार रूपए है। शासन की ओर से 78 हजार रूपए अनुदान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले बिजली के बिल से परेशान थे। 1200 से 1500 रूपए तक बिजली बिल आता था। वही गर्मियों में बढ़कर 2000 रूपए से अधिक बिजली का बिल देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब बिजली के बिल से मुक्ति मिल गई है और अतिरिक्त बिजली 446 यूनिट जमा है। रूफ टॉप सोलर प्लांट पर्यावरण मित्र होने के साथ ही ऊर्जा के संरक्षण की दिशा में उपयोगी है। उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा दोहरी सब्सिडी ऑनलाईन जारी की जाती है शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 3 किलोवॉट तक राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए ओर केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। बैंक से ऋण लेने में कोई दिक्कत नहीं पालीवाल ने बताया कि बैंक से ऋण लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई 1 लाख 75 हजार रूपए बैंक से तत्काल ऋण मिल गया। ईएमआईके माध्यम से आसान किस्तों में ऋण का भुगतान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ता नोन लेने का इच्छुक हो तो प्रकरण पर 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

दुनिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट के पीछे थीं महारानी विक्टोरिया की शराब की आदत

नई दिल्ली अगर आप 150 साल पहले जाएंगे तो पाएंगे कि दुनिया के सबसे बड़े ड्रग साम्राज्यों में से एक के केंद्र में कोई कार्टेल या दक्षिण अमेरिका का कोई गली-मोहल्ला नहीं में बैठा युवक नहीं बल्कि एक रानी थी। लेखक सैम केली के अनुसार, महारानी विक्टोरिया इतने विशाल ड्रग साम्राज्य की मालकिन थीं कि "एस्कोबार और एल चापो निचले दर्जे के गली-मोहल्ले के डीलर लगते थे।" अपनी पुस्तक, 'ह्यूमन हिस्ट्री ऑन ड्रग्स: एन अटरली स्कैंडलस बट एंटायरली ट्रुथफुल लुक एट हिस्ट्री अंडर द इन्फ्लुएंस' में, केली कहते हैं कि 19वीं सदी की ब्रिटिश महारानी ने इतिहास के सबसे बड़े नशीले पदार्थों के कारोबार में से एक को प्रभावी ढंग से चलाया, जिसे ब्रिटिश साम्राज्य की पूरी शक्ति का समर्थन प्राप्त था। साम्राज्य के ड्रग व्यापार से होने वाली आय इतनी अधिक थी कि वह "पूरे देश को फंड कर रही थी।" महारानी विक्टोरिया नशे की बहुत बड़ी शौकीन थीं- केली केली कहते हैं कि महारानी विक्टोरिया खुद "नशे की बहुत बड़ी शौकीन" थीं। महारानी नियमित रूप से कई तरह की दवाइयां लेती थीं, जिनमें उनकी पसंदीदा अफीम भी शामिल थी, जिसे वह अफीम और शराब के मिश्रण, लॉडेनम के रूप में पीती थीं। केली लिखती हैं, "महारानी विक्टोरिया हर सुबह लॉडेनम का एक बड़ा घूंट पीती थीं।" उन्हें कोकीन का भी शौक था, जो उस समय वैध था। इससे उन्हें जबरदस्त आत्मविश्वास मिलता था। उनके डॉक्टर मासिक धर्म की तकलीफों को कम करने के लिए भांग लेने की सलाह देते थे, जबकि प्रसव के दौरान क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था। महारानी विक्टोरिया ने दुनियाभर में चलाया अफीम का व्यापार लेकिन विक्टोरिया का नशा केवल व्यक्तिगत भोग-विलास तक ही सीमित नहीं था; यह महाद्वीपों तक फैला हुआ था। 1837 में राजगद्दी पर बैठने के बाद, उन्हें केली के अनुसार बड़ी समस्याएं विरासत में मिली, जो ब्रिटेन की चीनी चाय पर निर्भरता थी। चाय के आयात से ब्रिटिश चांदी का भंडार खत्म हो रहा था, इसलिए साम्राज्य ने व्यापार प्रवाह को उलटने के लिए एक वस्तु की तलाश की। इसका जवाब अफीम था, जिसकी खेती ब्रिटिश-नियंत्रित भारत में की जाती थी और जिसे चीन को भारी मात्रा में बेचा जाता था। अफीम के व्यापार ने ब्रिटेन को मालामाल किया इस नशे की लत वाली दवा की मांग ने रातोंरात व्यापार का रुख बदल दिया। केली लिखते हैं, "चीन को चाय पर खर्च की गई सारी चांदी, और उससे भी कहीं ज्यादा लौटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब ब्रिटेन नहीं, बल्कि चीन, विनाशकारी व्यापार घाटे में डूब रहा था।" जल्द ही, अफीम की बिक्री ब्रिटिश साम्राज्य के वार्षिक राजस्व का 15% से 20% हो गई। चीन के साथ हुआ पहला अफीम युद्ध चीन के शीर्ष अधिकारी, लिन जेक्सू ने अफीम के व्यापार को रोकने की कोशिश की और महारानी विक्टोरिया से चाय और रेशम के बदले ब्रिटेन द्वारा "जहरीली दवाओं" के निर्यात को बंद करने का आग्रह किया। महारानी ने उनकी बात अनसुनी कर दी। 1839 में, लिन ने दक्षिण चीन सागर में 25 लाख पाउंड ब्रिटिश अफीम जब्त करके नष्ट कर दी, जिससे विक्टोरिया को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बाद पहला अफीम युद्ध हुआ, जो चीन की हार और एक संधि के साथ समाप्त हुआ जिसके तहत हांगकांग को सौंप दिया गया, नए बंदरगाह खोले गए और ब्रिटिश नागरिकों को चीनी कानून से छूट दी गई। केली कहते हैं, महारानी ने दुनिया को दिखा दिया था कि "चीन को हराया जा सकता है और वह भी काफी आसानी से।" महारानी विक्टोरिया के लिए, यह साम्राज्य और मुनाफे की जीत थी। विक्टोरिया ने कोकीन निर्यात से किया इनकार और फिर भी, उनके व्यापार की एक सीमा थी। कोकीन को एक सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक ऊर्जावर्धक मानते हुए, विक्टोरिया ने इसे चीन को निर्यात करने से इनकार कर दिया। केली लिखती हैं, "वह उन्हें दुनिया भर की अफीम बेचने के लिए तैयार थी, लेकिन बेहतर होगा कि वे उसकी कोकीन को हाथ भी न लगाएं।"