samacharsecretary.com

शतरंज की दुनिया में नया इतिहास: विश्वनाथन आनंद सम्मानित, FIDE वर्ल्ड चेस कप ट्रॉफी का नाम उनके नाम पर

पणजी पणजी से बड़ी खबर सामने आई है, FIDE  वर्ल्ड चेस कप 2025 की नई ट्रॉफी अब भारत के महान शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के नाम पर होगी. गोवा में शुक्रवार को हुए शानदार उद्घाटन समारोह में इसे “विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी” के नाम से समर्पित किया गया. यह ब्रास से बनी और गोल्ड-प्लेटेड ट्रॉफी हर साल नए चैम्प‍ियन को मिलेगी, यानी एक रोलिंग ट्रॉफी, जो आने वाले विजेताओं के बीच घूमती रहेगी. 2002 के बाद यह पहली बार है जब FIDE वर्ल्ड कप कप भारत में आयोजित हो रहा है, तब  आनंद ने हैदराबाद में दो गेमों के फइनल में रुस्तम कासिमदज़नोव (Rustam Kasimdzhanov) को हराया था.  ट्रॉफी का अनावरण एक रंगारंग उद्घाटन समारोह के दौरान किया गया, जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और FIDE (Fédération Internationale des Échecs, इंग्ल‍िश ट्रांसलेशन-International Chess Federation) प्रमुख अर्कडी ड्वोर्कोविच (Arkady Dvorkovich) शामिल हुए . इस इवेंट में  ऑल इंड‍िया चेस फेडरेशन (AICF) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा- विश्वनाथन आनंद कप,  FIDE  विश्व कप (ओपन) विजेता रनिंग ट्रॉफी की घोषणा करते हुए मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है, जिसे शतरंज के बादशाह और भारत के पहले ग्रैंडमास्टर श्री विश्वनाथन आनंद के सम्मान में स्थापित किया गया है.  यह रनिंग ट्रॉफी भारतीय शतरंज की जबरदस्त प्रगति और @vishy64theking (विश्वनाथन आनंद) की अद्भुत उपलब्धियों और विरासत का प्रतीक है. जिसे आने वाली कई सदियों तक संजोकर रखा जाएगा और यह शतरंज की नई पीढ़ियों तक प्रेरणा बनकर पहुंचेगी.  उन्होंने 'X' पर लिखा- यह भव्य, शानदार और बेहद प्रतीकात्मक डिजाइन में बनी यह ट्रॉफी भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को नृत्य मुद्रा में दर्शाती है, एक ऐसा दृश्य जो शतरंज के शाश्वत आकर्षण को फिर से जीवंत कर देता है. गोवा की समृद्ध संस्कृति और 'शतरंज की भावना और कहानी' को प्रदर्शित करने वाले एक रंगारंग समारोह के बाद नितिन नारंग द्वारा पढ़े गए एक पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टूर्नामेंट की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा- शतरंज विश्व कप 'शतरंज के घर' में लौट रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे खेल का चक्र पूरा हो गया है. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के मेजबान के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका जारी है और यह भारत और विश्व दोनों के लिए शुभ संकेत है. मैं FIDE शतरंज विश्व कप 2025 के शुभारंभ की घोषणा करता हूं.  वहीं विमेंस वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन दिव्या देशमुख ने ड्रॉ ऑफ कलर्स समारोह किया और भारत के गुकेश के लिए ब्लैक पीस चुने, यानी शनिवार को ऑड नंबर्स वाले खिलाड़ी काले मोहरों से खेल की शुरुआत करेंगे. वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा-  जब भारत ने पिछली बार 2002 में वर्ल्ड कप होस्ट किया था, तब हमारे पास 10 से भी कम ग्रैंडमास्टर थे. आज हमारे पास 90 हैं. भारत ने ओपन और विमेंस दोनों ओलंपियाड खिताब जीते हैं, और दिव्या देशमुख विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन हैं. आने वाले सालों में हम और चैंपियन बनाएंगे.” टूर्नामेंट की एक झलक     कुल 206 खिलाड़ी, 82 देशों से, और 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 17 करोड़ रुपये की इनामी राशि दांव पर रहेगी.      विजेता को Candidates 2026 में एंट्री मिलेगी, यानी वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के अगले चरण का टिकट.     मुकाबले 1 नवंबर से शुरू, आठ राउंड तक चलेंगे.     50 टॉप सीड्स को पहले राउंड में बाय मिला है. भारत की मजबूत दावेदारी भारत के युवा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश, दूसरे सीड अर्जुन एरिगैसी और पिछले संस्करण के रनर-अप आर प्रज्ञानानंदा सीधे दूसरे राउंड से खेल शुरू करेंगे. पहले राउंड में देश के जूनियर विश्व चैंपियन प्रणव वी उतरेंगे, जो अल्जीरिया के अला एद्दीन बुलरेन्स से भिड़ेंगे. वहीं इंटरनेशन प्लेयर्स में जर्मनी के विंसेंट कीमर एक प्रमुख दावेदार होंगे. वह लाइव रेटिंग सूची में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने यूरोपीय क्लब कप और यूरोपीय टीम चैम्प‍ियन में 18 रेटिंग अंक हासिल किए हैं. वहीं समरकंद ग्रैंड स्विस व‍िनर अनीश गिरी भी क्ल‍ियर फेवरेट होंगे.  वेस्ली सो और लेवोन अरोनियन की अमेरिकी जोड़ी भी एक बड़ा खतरा होगी. वहरीं 2017 वल्ड्र कप विजेता लेवोन अरोनियन ने भी कई खिताब जीतकर एक अच्छा वर्ष बिताया है. नवीनतम FIDE रेटिंग सूची के अनुसार, 22 खिलाड़ियों को 2700 या उससे अधिक रेटिंग दी गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इस आयोजन में विश्व शतरंज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल होंगे.   

वाम-दल एकजुट: भाकपा (माले) ने JMM को दिया समर्थन, दीपंकर भट्टाचार्य का BJP पर तीखा वार

घाटशिला झारखंड के घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी ने झामुमो उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा को घाटशिला में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर इस चुनाव में झामुमो के साथ खड़ा है। भट्टाचार्य ने उम्मीद जाहिर की है कि झामुमो उम्मीद्वार सोमेश सोरेन विजय होकर घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं को पूरी करेंगे। भाकपा माले के विधायक कॉ अरूप चटर्जी और कॉ चंद्रदेव महतो लगातार घाटशिला की जनता से संपर्क बनाए हुए हैं और शीघ्र ही वहां उनका प्रचार-अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड और बिहार में भाजपा लिए कोई जगह खाली नहीं भाकपा माले ने झारखंड की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। भाकपा माले ने कहा कि भाजपा को झारखंड में अलग-थलग किए बगैर झारखंडियों के जल-जंगल-जमीन और रोजगार के संघर्ष को अपने मुकाम पर नहीं पहुंचाया जा सकता है। झारखंड की जनता अभी भी भाजपा के डबल इंजन राज में व्याप्त भ्रष्टाचार, कॉरपोरेट लूट, किसानों की जमीन की छिनतई, भुखमरी और बेरोजगारी को भूले नहीं हैं। भाकपा माले ने कहा कि वर्तमान उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर दिल्ली में मोदी सरकार को यह संदेश दे दिया जाए कि झारखंड और बिहार में भाजपा लिए कोई जगह खाली नहीं है।  

Jannik Sinner का धमाल: शेल्टन पर जीत के साथ पेरिस मास्टर्स सेमीफाइनल में एंट्री

पेरिस  पेरिस मास्टर्स में जैनिक सिनर ने बेन शेल्टन पर 6-3, 6-3 से शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिनर विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। शेल्टन पर लगातार सातवीं जीत के साथ सिनर ने पहली बार पेरिस सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 24 वर्षीय सिनर अब तीसरे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे, जिन्होंने तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में दो मैच प्वाइंट बचाकर डेनियल मेदवेदेव को शिकस्त दी है। कार्लोस अल्काराज की कैमरन नॉरी के खिलाफ अप्रत्याशित दूसरे दौर की हार ने इतालवी खिलाड़ी के लिए रास्ता खोल दिया है, जो फ्रांस की राजधानी में एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर स्पेनिश खिलाड़ी को पछाड़ सकते हैं। सिनर ने दूसरे सेट के बीच में कुछ देर के लिए अपनी सर्विस गंवा दी थी, लेकिन जल्द ही नियंत्रण हासिल करते हुए 23 वर्षीय शेल्टन के खिलाफ 70 मिनट से भी कम समय में जीत हासिल की। सिनर ने 'स्काई स्पोर्ट्स' को बताया, "मैं बहुत खुश हूं। यह बहुत ही कठिन मुकाबला था। कई बार उनकी शानदार सर्विस की वजह से आप ज्यादा नियंत्रण में नहीं रहते, लेकिन इस मैच में लगा कि मैं बहुत अच्छा रिटर्न कर रहा हूं। मैंने बहुत मजबूत और आक्रामक खेल दिखाया।" ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन चैंपियन ने कहा, "मैं इस समय रैंकिंग के बारे में नहीं सोच रहा हूं। यह मेरे खेलने के तरीके का नतीजा है। पेरिस में सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मायने रखता है। यह एक बहुत लंबा सीजन रहा है, जिसमें कुछ बेहतरीन परिणाम मिले हैं। मैं इन परिणामों को कभी कमतर नहीं आंकता।" सिनर सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे। जर्मन खिलाड़ी ने डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-3, 7-6 (7-5) से शिकस्त दी है। वहीं, अलेक्जेंडर बुब्लिक ने ऑस्ट्रेलिया के छठे वरीय एलेक्स डी मिनौर को कड़े मुकाबले में 6-7 (5-7), 6-4, 7-5 से शिकस्त देकर अपने पहले मास्टर्स सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 13वीं वरीयता प्राप्त बुब्लिक अपने अगले मुकाबले में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से भिड़ेंगे। अलियासिमे ने शंघाई मास्टर्स चैंपियन वैलेंटिन वाचेरोट को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की है।

भाग्य बदल देंगे ये पौधे! शनि-राहु के दोष होंगे दूर

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व है। इन नौ ग्रहों में शनि, राहु और केतु को क्रूर और अशुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। जब इन ग्रहों का प्रभाव किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रतिकूल होता है, तो जीवन में अनेक बाधाएं, मानसिक तनाव, बीमारियां, आर्थिक संकट और पारिवारिक क्लेश उत्पन्न होते हैं। हालांकि इन दुष्प्रभावों को कम करने के लिए वैदिक उपाय मौजूद हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत सरल, प्राकृतिक और प्रभावशाली उपाय है नीम का पौधा घर के बाहर लगाना। शनि ग्रह और नीम का संबंध: शनि ग्रह न्याय का देवता है और कर्मफल देने वाला ग्रह है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में विलंब, संघर्ष और परीक्षा लाता है। जब शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तब व्यक्ति असमंजस, बीमारी, आर्थिक तंगी और सामाजिक कलह का शिकार हो सकता है। नीम का पौधा शनि की क्रूरता को शांत करता है। नीम का उपयोग औषधियों में होने के कारण यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जो शनि से जुड़े रोगों जैसे गठिया, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द आदि को कम करता है। शनिवार को नीम के नीचे दीपक जलाने और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करने से शनि की शांति मानी जाती है। राहु ग्रह और नीम का प्रभाव: राहु एक छाया ग्रह है और इसका संबंध भ्रम, आकस्मिक घटनाओं, मानसिक अशांति और नकारात्मक विचारों से है। नीम की पत्तियां और वातावरण नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखते हैं। राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए नीम के पास प्रतिदिन कुछ समय बिताना लाभकारी होता है। नीम राहु के कारण उत्पन्न मनोवैज्ञानिक विकार जैसे चिंता, भय और भ्रम को शांत करता है। केतु ग्रह और नीम का संबंध: केतु भी राहु की तरह एक छाया ग्रह है और यह आत्मा, वैराग्य और अप्रत्याशित हानियों से जुड़ा होता है। जब केतु अशुभ होता है, तो जीवन में आध्यात्मिक भटकाव, रोग और निराशा देखी जाती है।  नीम के समीप ध्यान या साधना करने से केतु के प्रभाव से उपजे मानसिक विषाद में राहत मिलती है। नीम घर के वातावरण को शुद्ध करता है, जिससे मानसिक शांति आती है और केतु के प्रभाव से बचाव होता है। नीम का पौधा कहां और कैसे लगाएं ? नीम का पौधा घर के मुख्य द्वार के पास, दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना श्रेष्ठ माना गया है। शनिवार के दिन या अमावस्या तिथि को नीम का पौधा लगाना शुभ होता है। नीम के पौधे के पास कच्चा दूध और जल अर्पित करें, सरसों का तेल का दीपक जलाएं और ॐ नमः भगवते वासुदेवाय या ॐ ह्रीं कें राहवे नमः मंत्र का जाप करें।

रतलाम में धर्मांतरण मामले में SIT जांच, केरल से पास्टर को हर महीने मिलती थी 60 हजार सैलरी; रिमांड में उगले राज

रतलाम  इलाज के बहाने धर्मांतरण कराने के आरोपों से जुड़े रतलाम केस में अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि झाबुआ से पकड़े गए पास्टर गॉडविन को केरल स्थित संस्था से हर महीने ₹60,000 सैलरी मिलती थी, जिसमें से वह ₹4,000 से ₹5,000 मुख्य आरोपी विक्रम सिंह के खाते में भेजता था। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने पास्टर गॉडविन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  केरल की संस्था से जुड़ा था पास्टर गॉडविन पुलिस पूछताछ में पता चला कि गॉडविन झाबुआ जिले के मोहनपुरा में एक चर्च का पास्टर था, जो 'चर्च ऑफ साउथ इंडिया' नामक संस्था से जुड़ा है। यह संस्था केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में स्थित है। पास्टर का काम धार्मिक प्रचार, प्रार्थना आयोजन और चर्च की गतिविधियों की देखरेख करना था। संस्था द्वारा उसे हर महीने वेतन दिया जाता था।  मुख्य आरोपी विक्रम को भेजता था रकम गॉडविन ने स्वीकार किया कि वह विक्रम सिंह के खाते में पैसे भेजता था, लेकिन उसका दावा है कि यह “मदद” के रूप में भेजे गए थे। पुलिस इस दावे से संतुष्ट नहीं है और पैसों के लेन-देन के पीछे के वास्तविक उद्देश्य की जांच कर रही है।  CSP सत्येंद्र घनघोरिया की अगुवाई में SIT धर्मांतरण के इस मामले की गहराई तक जांच के लिए SP अमित कुमार ने 6 सदस्यीय SIT गठित की है, जिसका नेतृत्व CSP सत्येंद्र घनघोरिया करेंगे। टीम में नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सायबर सेल और अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह टीम अब तक हुई पूरी जांच की समीक्षा करेगी और आवश्यकतानुसार केरल जाकर साक्ष्य जुटाएगी।  इलाज के बहाने धर्मांतरण का आरोप 5 सितंबर को शिवशक्ति नगर (रतलाम) में कई ग्रामीणों को “इलाज” के नाम पर एक जगह लाया गया था। सूचना मिलने पर बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी विक्रम सिंह को अगले दिन पकड़ा गया। छापे के दौरान पुलिस को क्रॉस, बाइबल और प्रार्थना के वीडियो मिले थे, जिससे धर्मांतरण की गतिविधियों की पुष्टि हुई थी।  पास्टर का नाम बैंक जांच में आया सामने मुख्य आरोपी विक्रम के बैंक खातों की जांच में गॉडविन का नाम सामने आया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे झाबुआ से गिरफ्तार किया और रिमांड पर लेकर पूछताछ की।  यह था पूरा मामला रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में 5 सितंबर को बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मिले थे। आरोप लगा था कि इन्हें इलाज के बहाने धर्मांतरण के लिए लाया गया था। बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी अगले दिन पकड़ाया था। सभी के खिलाफ धर्मांतरण करने का केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी के खाते से जुड़ा पास्टर का नाम जब पुलिस ने मुख्य आरोपी के बैंक खातों की जांच की, तो झाबुआ के मोहनपुरा चर्च के पास्टर गॉडविन का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर लाई थी। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने उसे भी जेल भेज दिया है। छापे में मिला था धार्मिक साहित्य और वीडियो शिवशक्ति नगर में कार्रवाई के दौरान पुलिस को क्रॉस टंगा मिला, बाइबल मिली और इलाज के बहाने प्रार्थना करवाने का वीडियो भी सामने आया था। इसी आधार पर धर्मांतरण की गतिविधि की पुष्टि हुई। इनके खिलाफ दर्ज हुआ था केस     जगदीश (30) पिता शम्भूलाल निनामा निवासी रिछखोरा थाना सरवन हाल मुकाम गंगासागर रतलाम। (नर्सिंग स्टूडेंट)     मांगीलाल (35) पिता शंकरलाल निनामा साल निवासी सागवा थाना बिलकुंआ जिला बांसवाडा (राजस्थान)     गुड्डु उर्फ गुड्डा (18 साल 07 माह) पिता बालू मईडा निवासी गेणी थाना शिवगढ जिला रतलाम।     विक्रम सिंह (35) पिता शम्भूलाल उर्फ शम्भू निनामा निवासी रिछखोरा थाना सरवन हाल मुकाम शिव नगर रतलाम।  

वाहन चालकों के लिए राहत: पंजाब में बदले चालान भरने के नियम, अब होगा आसान भुगतान

लुधियाना  पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए अब सभी चालान पूरी तरह ऑनलाइन भरने की व्यवस्था लागू कर दी है। राज्य में फेसलेस RTO सिस्टम शुरू होने के बाद अब सभी RTO दफ्तरों के चालान काउंटर बंद कर दिए गए हैं। यानी अब किसी भी वाहन चालक से RTO दफ्तर में नकद राशि नहीं ली जाएगी। अब चालान होंगे सिर्फ ऑनलाइन पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब चालान का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस और RTO विभाग दोनों अब चालान ऑनलाइन ही जारी करते हैं। चालान बनते समय ही चालक को राशि की जानकारी दी जाती है। अगर चालक मौके पर ही भुगतान कर देता है, तो उसे दस्तावेज़ जमा नहीं करवाने पड़ेंगे। अगर भुगतान बाद में किया जाता है, तो पुलिस या RTO दस्तावेज़ जब्त कर लेते हैं। भुगतान के बाद चालक ई-रसीद दिखाकर अपने दस्तावेज़ वापस ले सकता है। अब दस्तावेज़ पहुंचेंगे घर तक RTO अधिकारी कुलदीप सिंह बावा ने बताया कि विभाग अब ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिसके तहत ऑनलाइन भुगतान के बाद दस्तावेज़ चालक के घर तक पोस्ट से भेजे जाएंगे। भुगतान की जानकारी सिस्टम में मिलते ही RTO की ओर से दस्तावेज़ घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दलालों की भूमिका खत्म नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब दलालों का खेल पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पहले चालान भरने पहुंचे लोग अक्सर दलालों के झांसे में आ जाते थे। कई मामलों में पैसे लेकर दलाल गायब भी हो जाते थे। लुधियाना RTO दफ्तर में ऐसे कई मामलों में FIR दर्ज की जा चुकी है। 260 चालान अभी भी पेंडिंग RTO कुलदीप सिंह बावा ने बताया कि फिलहाल दफ्तर में करीब 260 चालान लंबित हैं, जो पुलिस विभाग से आए हैं। इन मामलों के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है जो लोगों को ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया समझाएगा। ऑनलाइन चालान भरने की प्रक्रिया अब न थाने जाने की ज़रूरत, न कोर्ट के चक्कर! आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना चालान भर सकते हैं। चरण इस प्रकार हैं: ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट या ऐप खोलें “Check Challan Status / Pay Online” विकल्प चुनें अपना वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें कैप्चा भरकर “Get Details” पर क्लिक करें चालान विवरण जांचें “Pay Now” पर क्लिक कर नेट बैंकिंग, कार्ड या UPI से भुगतान करें भुगतान पूरा होने पर ई-रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें  

भूल भुलैया 3′ की पहली वर्षगांठ पर कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागज़िला’ की शूटिंग!

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3' की पहली वर्षगांठ पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग! शुरू कर दी है। ‘भूल भुलैया 3’ के सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद युवा सितारों में से एक बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की पहली वर्षगांठ पर अपने करियर का एक नया सिनेमाई अध्याय शुरूते हुए अपनी नई क्रीचर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। कार्तिक आर्यन ने आज सुबह ही अपने दर्शकों को यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की मुहूर्त शॉट की झलकियों के साथ साझा की है। इसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते हुए नज़र आ रहे हैं और उनकी मोहक मुस्कान सब कुछ कह रही है।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, "भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागजिला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14th अगस्त 2026” ‘नागज़िला’, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, एक जॉनर-बेंडिंग एंटरटेनर है, जिसमें रोमांचक क्रीचर थ्रिल्स को कार्तिक आर्यन की पहचान बन चुके ह्यूमर और आकर्षण के साथ जोड़ा गया है।‘भूल भुलैया 3’ में रहस्यमयी और गंभीर रूह बाबा का किरदार निभाने के बाद, अब कार्तिक एक ऐसी अनोखी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो पौराणिकता, शरारत और धमाकेदार मनोरंजन से भरी हुई है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह अनुराग बसु की एक संगीतमय प्रेम कहानी में भी नज़र आएँगे।  

अबकी बार टैंपो भी भरना मुश्किल होगा: डोटासरा का तंज

जयपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस चुनाव नहीं लड़ता लेकिन ऐसे राज कर रहा है जैसे जनता ने चुनकर भेजा हो। डोटासरा ने आरोप लगाया कि बिना जनता के वोट के आरएसएस सरकार पर अंकुश जमाए बैठा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब स्वतंत्र राज्य नहीं रहा, बीजेपी-आरएसएस ने इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी हो चुकी है। मुख्यमंत्री और मंत्री तक की बात नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता का क्या हाल होगा? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अबकी बार बीजेपी को टैंपो में बैठने जितने विधायक भी नहीं मिलेंगे। डोटासरा ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में प्रशासन मनमानी कर रहा है। कलेक्टर मंत्रियों के तक फोन नहीं उठाते। जब मंत्री जिले में जाते हैं, तो सर्किट हाउस में उनसे मिलने पांच लोग भी नहीं आते। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मंत्री सिर्फ कलेक्टर का नाश्ता करके लौट आते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के ठेके अब गुजरात की लॉबी के पास जा रहे हैं। दिल्ली की पर्ची लेकर आने वाले ठेकेदारों को ही काम मिल रहा है। मंत्री सवाल उठाते हैं, फिर दो दिन में सेट हो जाते हैं। डोटासरा ने कहा कि पुलिस विभाग में भी अव्यवस्था है। पहले डीजीपी का इकबाल होता था, अब एक डीजी के ऊपर चार-चार डीजी बैठा दिए गए हैं। कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर दोनों हैं- आखिर काम करेगा कौन?। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में एक मंत्री ने शिकायत की कि कलेक्टर और एसपी उनकी नहीं सुनते, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया आपकी खुद की शिकायतें दिल्ली तक पहुंची हैं। इसके बाद सभी मंत्री चुप हो गए। चुनाव तैयारियों को लेकर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त कर दिए हैं, लेकिन निर्वाचन विभाग ने अब तक प्रशिक्षण की सूचना नहीं दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीएलओ एप पर ही फोटो ले सकते हैं, तो मतदाताओं से फोटो क्यों मांगी जा रही है?

ज्वेरेव दो मैच प्वाइंट बचाकर पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सिनर से

पेरिस अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दो मैच प्वाइंट बचाकर दानिल मेदवेदेव को 2-6, 6-3, 7-6 (5) से हराया और पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने की उम्मीद बरकरार रखी। ज्वेरेव ने इस जीत से मेदवेदेव के खिलाफ पिछले दो साल से चला आ रहा पांच मैचों की हार का सिलसिला समाप्त कर दिया। दुनिया में तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव सेमीफाइनल में दूसरे नंबर के यानिक सिनर से भिड़ेंगे। पिछले सप्ताहांत वियना फाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई थी, जहां सिनर ने तीसरे सेट में 7-5 से जीत हासिल की थी। दोनों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 4-4 से बराबर है। ⁠ निर्णायक सेट में 4-5 के स्कोर पर ज्वेरेव ने मेदवेदेव के खिलाफ दोनों मैच प्वाइंट बचाए। पेरिस मास्टर्स में 2020 फाइनल में ज्वेरेव को हराने वाले मेदवेदेव ने टाईब्रेकर में 5-5 की बराबरी कर ली, लेकिन ज्वेरेव ने फिर से बढ़त बनाते हुए ढाई घंटे में जीत हासिल कर ली। सिनर ने नंबर सात बेन शेल्टन को 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे वह फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए। यदि सिनर खिताब जीत लेते हैं, तो यह वर्ष की उनकी पहली मास्टर्स ट्रॉफी होगी और इससे वह फिर से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अमेरिकी खिलाड़ी पर सिनर की यह लगातार सातवीं जीत है। फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले वैलेन्टिन वेचेरोत को 6-2, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका सामना अलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा, जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को बिना सर्विस गंवाए 6-7(5) 6-4 7-5 से हराया।  

बिहार के नाम नीतीश का संदेश: विकास, विश्वास और ‘एक और मौका’ की अपील

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 3 मिनट 53 सेकंड वीडियो जारी किया और कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से पूरी ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा की है, बिहार को एक ऐसे राज्य से बदल दिया है जहां बिहारी कहलाना अपमान की बात थी, अब यह सम्मान की बात है। जदयू (JDU) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरुआत में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया था, जो "बहुत खराब" स्थिति में थी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और युवा रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार लाए हैं। पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी मुख्यमंत्री ने कहा, "आपने मुझे वर्ष 2005 से लगातार बिहार के लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है। हम आपको बताना चाहते हैं कि जिस स्थिति में हमें बिहार मिला था, उस समय बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। तब से, हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से दिन-रात मेहनत करके आपकी सेवा की है। आप जानते हैं कि पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। सबसे पहले इसे ठीक करने का काम किया गया।" सीएम नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने अपने परिवार के लिए कुछ किए बिना समाज के सभी वर्गों – हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित – के विकास के लिए काम किया है। "पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमने अब महिलाओं को इस हद तक सशक्त बनाया है कि वे अब किसी पर निर्भर नहीं हैं और अपने परिवार और बच्चों की देखभाल खुद कर सकती हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने शुरू से ही समाज के सभी वर्गों का विकास किया है।" चाहे हिंदू हों, मुसलमान हों, सवर्ण हों, पिछड़े हों, अति पिछड़े हों, दलित हों, महादलित हों, सबके लिए काम किया गया है। हमने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। अब बिहारी कहलाना अपमान की नहीं, बल्कि सम्मान की बात है।" एनडीए को, एक और मौका दें बिहार के मुख्यमंत्री ने 2005 से अपनी सरकार की जनता की ईमानदारी से सेवा करने की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला, जिससे बिहार एक ऐसा राज्य बन गया है जिस पर उसके निवासी गर्व कर सकते हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और युवाओं के लिए रोजगार में सुधार पर ज़ोर दिया। कुमार ने कहा कि उनके प्रशासन ने सभी समुदायों के विकास, महिलाओं को सशक्त बनाने और विभिन्न सामाजिक समूहों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काम किया है। उन्होंने बिहार के विकास को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का भी बिहार के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है। केवल एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है। केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए सरकार होने के कारण विकास की गति बहुत तेज़ हुई है।" इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताएं। आप हमें, यानी एनडीए को, एक और मौका दें," , भविष्य में और भी काम किए जाएंगे नीतीश कुमार ने आगे कहा, "इसके बाद, भविष्य में और भी काम किए जाएंगे, जिससे बिहार इतना विकसित हो जाएगा कि देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो जाएगा। इसलिए, आगामी 6 और 11 नवंबर को आप भारी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचें और अपना वोट डालें। जय हिंद, जय बिहार।" 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आठ सीटों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे। दोनों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।