samacharsecretary.com

शहबाज सरकार की विदाई तय? युवाओं के आंदोलन से पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल

नेपाल नेपाल की तर्ज पर अब पाकिस्तान में भी Gen Z ने सत्ता के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कुछ सप्ताह पूर्व भड़की हिंसक प्रदर्शन के बाद एक बार फिर विद्रोह की आंधी उठ चुकी है। इस दफा कमान संभाली है युवा छात्रों (जेन जी) ने, जो शिक्षा सुधारों के बहाने बढ़ती ट्यूशन फीस और नई मूल्यांकन व्यवस्था के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए हैं। शुरुआत में शांतिपूर्ण ढंग से फीस वृद्धि के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन तुरंत शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ व्यापक संघर्ष में बदल गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों की नाराजगी नई शैक्षणिक सत्र में मैट्रिक और इंटर स्तर पर लागू ई-मार्किंग (डिजिटल मूल्यांकन) प्रणाली से है। 30 अक्टूबर को छह महीने की देरी से इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर के रिजल्ट घोषित हुए, लेकिन छात्रों में हाहाकार मच गया। उन्होंने अप्रत्याशित रूप से कम नंबर मिलने की शिकायत की और जिम्मेदार ठहराया ई-मार्किंग सिस्टम को। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ छात्रों को उन विषयों में भी पास कर दिया गया, जिनकी परीक्षा उन्होंने दी ही नहीं थी। इसको लेकर सरकार की ओर से कोई सफाई तो नहीं आई, लेकिन मीरपुर एजुकेशन बोर्ड ने ई-मार्किंग की जांच के लिए कमिटी गठित की है। प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी मांग है पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ करना, जो प्रति सब्जेक्ट 1500 रुपये है। सातों पेपरों के लिए यह 10500 रुपये तक पहुंच जाता है, जो गरीब छात्रों के लिए भारी बोझ है। यह विवाद लाहौर जैसे पाकिस्तानी शहरों तक पहुंच गया, जहां इंटर छात्रों ने पिछले महीने लाहौर प्रेस क्लब के बाहर धरना दिया। आंदोलन को मजबूती दे रही है संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी), जो अक्टूबर की हिंसक घटनाओं में सबसे आगे थी। एक महीने पहले भी पीओके में हुआ था विरोध-प्रदर्शन बता दें कि एक महीने पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हुआ था। 30 मांगों का एक घोषणापत्र लेकर शुरू हुआ संघर्ष ( टैक्स में छूट, आटा व बिजली पर सब्सिडी तथा विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने जैसी प्रमुख शिकायतें थीं ) 12 से अधिक निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। पाकिस्तानी प्रशासन ने गोली चलाकर इसे कुचलने का प्रयास किया था, लेकिन यह सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मनमानी व भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक व्यापक बगावत में तब्दील हो गया। अंत में शरीफ सरकार को आंदोलनकारियों से सौदेबाजी करनी पड़ी और कुछ अहम मांगें स्वीकार कर लीं, जिसके बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए। नेपाल में ढह गई थी सत्ता हालांकि यह नया विवाद पूरी तरह अलग है। पिछला आंदोलन राजनीतिक दलों का था, लेकिन अब जेन जी ने बागडोर थाम ली है। अभी का दौर बहुत ही संवेदनशील है, क्योंकि पड़ोसी नेपाल में युवाओं के नेतृत्व में भड़के विद्रोह ने केपी शर्मा ओली की सरकार को उखाड़ दिया था। वहां सोशल मीडिया पर पाबंदी के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार विरोधी एक विशाल आंधी में बदल गया। जेन जी का गुस्सा इतना तेज था कि मंत्रियों के आवासों में लूटपाट व आगजनी हुई, यहां तक कि संसद भवन को भी राख कर दिया गया। पीओके में भी इसी तरह की चिंगारी सुलगने के लक्षण दिख रहे हैं, जो शिक्षा से शुरू होकर सत्ता की चौखट तक पहुंचने वाली है।

बिजली के तार चोरी करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के अंतर्गत ग्राम खामापड़वां और छीपाबड़ में बिजली के तार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपित के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक वितरण केन्द्र हरदा श्री अरूण कुमार चंदेले ने बताया कि वितरण केन्द्र हरदा संभाग (दक्षिण) के ग्राम खामापड़वां में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी कुल 13 खंबे कुकरावत पंप फीडर के एएएसी रैकुन तीनों तार जिसकी लंबाई लगभग 0.91 किलोमीटर विद्युत लाइन जिसकी कीमत दो लाख, 55 हजार रूपए है, के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर 04 नवंबर को थाना सिविल लाइन हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सहायक प्रबंधक उपसंभाग खिरकिया श्री बालकृष्ण पल्हेवार ने बताया कि खिरकिया के ग्राम छीपाबड़ में 30 अक्टूबर रात्रि 10 बजे से 31 अक्टूबर 2025 सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी पहट टेपिंग फीडर की 6 स्पॉन जो कि लगभग 2 किलोमीटर एसीएसआर कंडक्टर है, के तार चोरी कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय लाइन कर्मचारी श्री मांगीलाल डाबर से चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर 04 नवंबर को थाना छीपाबड़ जिला हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना छीपाबड़ जिला हरदा द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  

सीएम योगी ने सीतामढ़ी के परिहार से गायत्री देवी व सुरसंड में जदयू के नागेंद्र राउत के पक्ष में की रैली

बिहार विधानसभा चुनाव यूपी के मुख्यमंत्री ने बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी के लिए की कमल खिलाने की अपील  अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा, जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है बेतिया में बोले योगी- राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी  योगी ने चेताया- माफिया व अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे विपक्षी दलों पर किया प्रहार, बोले- बिजली एनडीए देगी, लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे योगी ने राजद को घेरा- यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे  आरजेडी-कांग्रेस ने बिहार को लूट, अपहरण और भ्रष्टाचार की राजधानी बनाया थाः सीएम योगी  बोले- आज हो रहे मतदान के रूझान बता रहे हैं कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा बुलंद होगा सीतामढ़ी/पश्चिमी चंपारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को उन्होंने पहली रैली में परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में वोट मांगा। दूसरी रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए की कमल खिलाने तथा तीसरी रैली में बगहा से राम सिंह, राम नगर से नंद किशोर रामजी को जिताने की अपील की। सीएम ने राजद व कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए यह लोग मोदी जी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि आज हो रहे मतदान के रूझान बता रहे हैं कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा बुलंद होगा।  बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी  सीएम योगी ने सीतामढ़ी में कहाकि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और मां जानकी पर सवाल उठाए, उन्हें सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि परिहार-गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहाँ के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारत-बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है, वहीं राजद-कांग्रेस ने बिहार को भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था। बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी। सीएम योगी ने कहा कि अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा। जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया पस्त हुआ, वैसे ही बिहार में भी एनडीए की सरकार बनते ही माफिया का अंत निश्चित है।  योगी ने चेताया- माफिया को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकाओगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी रैली में कहाकि राजद काल में इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारियों के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने मतदाताओं को चेताया कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे। सीएम योगी ने कहाकि राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आप लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे। बिजली तो एनडीए ही देगी। यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है। अंग्रेजों की विरासत के अनुसार कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया। इन लोगों ने समृद्ध बिहार बनने के सपनों को जंगलराज में बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।  पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान सीएम योगी ने तीसरी रैली में कहा कि महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है। ये वही लोग हैं जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे, पशुओं का चारा खा जाते थे और नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाते थे। कांग्रेस और राजद की नीतियों ने बिहार की गौरवशाली पहचान को कलंकित किया है। इनके शासन में बिहार ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था। लूट, हत्या, अपहरण उद्योग बन गया था। राजद के 15 साल के शासन में 30,000 से अधिक अपहरण हुए, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने सुशासन की राह पकड़ी। बिहार में आज विकास की सभी योजनाएं हैं। एनडीए सरकार ने ‘लखपति दीदी’ बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। सीएम ने अयोध्या में बने राम मंदिर, राम दरबार, जटायु, गिलहरी, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,  मां शबरी के नाम पर बने रसोई और निषादराज के नाम पर बने रैनबसेरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह कृतज्ञता ज्ञापित करने की संस्कृति है। कांग्रेस व राजद कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं सिखा सकती।  

पतंजलि को HC की सख्त टिप्पणी: डाबर की याचिका पर कोर्ट में गर्म बहस

नई दिल्ली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। पतंजलि आयुर्वेद ने अपने च्यवनप्राश के विज्ञापन में दूसरी कंपनियों के उत्पादों के लिए धोखा शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर डाबर ने आपत्ति जताई है और हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई। इसी पर सुनवाई करते हुए बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद से सवाल किया कि आखिर आप कैसे दूसरी कंपनियों के उत्पाद को धोखा कह सकते हैं। जस्टिस तेजस करिया ने कहा, 'आखिर आप कैसे सभी दूसरी कंपनियों की ओर से बनाए गए च्यवनप्राश को धोखा कह सकते हैं।'   जज ने कहा कि पतंजलि की ओर से यह दावा किया जा सकता है कि उसका उत्पाद सर्वोत्तम है, लेकिन वह किसी अन्य के सामान को फ्रॉड नहीं कह सकते। बेंच ने कहा, 'आप गुणवत्ता की बात कहिए। इसमें क्या समस्या है। लेकिन इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए। आप कह रहे हैं कि बाकी सब धोखा है और मैं सही हूं। आखिर आप कैसे अपने अलावा अन्य सभी च्यवनप्राश को धोखा कह सकते हैं। आप कह सकते हैं कि आपकी क्वॉलिटी बेहतर है, लेकिन किसी को फ्रॉड कहना सही नहीं है। क्या धोखा के अलावा शब्दकोश में कोई और शब्द नहीं है, जिसका इस्तेमाल किया जा सके।' अदालत ने कहा कि धोखा तो एक नकारात्मक शब्द है, जिसका आप प्रयोग कर रहे हैं। बेंच ने कहा, 'धोखा एक नकारात्मक और अपमानजनक शब्द है। आप कह रहे हैं कि वे लोग धोखेबाज हैं और लोगों के साथ धोखा हुआ है।' दरअसल इस विज्ञापन को लेकर डाबर ने पतंजलि आयुर्वेद पर मुकदमा किया है। डाबर का कहना है कि आपका विज्ञापन मानहानि वाला है। आपने इसके माध्यम से प्रतिस्पर्धा के नियमों को तोड़ा है और अपमानजनक बातें कही हैं। शिकायत में कहा गया है कि पतंजलि के विज्ञापन में च्यवनप्राश का बाबा रामदेव प्रचार करते हैं। वह कहते हैं कि च्यवनप्राश के नाम पर ज्यादातर लोगों के साथ धोखा हो रहा है। इसके आगे विज्ञापन में कहा गया है कि पतंजलि के च्यवनप्राश में ही आयुर्वेद की असली ताकत है और यही असली है। डाबर का कहना है कि यह विज्ञापन हमारे लिए मानहानि जैसा है। कंपनी का कहना है कि हमारा उत्पाद तो 1949 से ही बाजार में है और इसकी काफी प्रतिष्ठा है। डाबर ने अपनी अर्जी में कहा कि च्यवनप्राश के बाजार में हमारी हिस्सेदारी 61 फीसदी है। पतंजलि का यह विज्ञापन हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल करता है और यह मानहानि वाला है। डाबर ने कहा कि यह विज्ञापन तो च्यवनप्राश तैयार करने वाली सभी कंपनियों के प्रति आपत्तिजनक बात करता है। यही नहीं डाबर ने पतंजलि के दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उसने कहा कि उसके उत्पाद में 51 जड़ी-बूटियों का मिश्रण है।  

घाना, वियतनाम और श्रीलंका के साथ सहयोग पर की चर्चा

भोपाल  वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट (WTM) लंदन 2025 का दूसरा दिन मध्य प्रदेश के लिए बेहद सार्थक और सफल रहा. इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग के नए अध्याय जोड़ने के लिए भारत और विदेश के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। इन सभी चर्चाओं में मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, वन्य जीवन, आध्यात्मिकता और संस्कृति की झलक दिखाई दी, जिसने एक बार फिर इस बात को सिद्ध किया कि मध्य प्रदेश "अतुल्य भारत का हृदय" है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने घाना की पर्यटन मंत्री सुश्री अबला द्ज़िफा गोमाशी के साथ सांस्कृतिक साझेदारी और वियतनाम के संस्कृति मंत्री श्री गुयेन वैन हंग के साथ विरासत-आधारित पर्यटन एवं संयुक्त प्रचार अभियानों को बढ़ावा देने पर गहन विमर्श किया। अंतर्राष्ट्रीय के साथ अंतर-राज्यीय संबंधों को मजबूती देते हुए, राज्य मंत्री श्री लोधी ने आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री कंदुला दुर्गेश से मुलाकात की और आपसी सांस्कृतिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। श्रीलंका के साथ हुई बैठक विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वहाँ के पर्यटन मंत्री श्री विजिथा हेराथ के साथ हुई बातचीत का मुख्य केंद्र, मध्य प्रदेश के बौद्ध सर्किट को श्रीलंका में लोकप्रिय बनाना और बदले में, श्रीलंका के रामायण ट्रेल से भारतीय यात्रियों को परिचित कराना था। इस महत्वपूर्ण साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए, राज्य मंत्री श्री लोधी ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा। राज्य मंत्री श्री लोधी ने बकिंघमशायर काउंसिल की मेयर सुश्री प्रेरणा भारद्वाज से भी भेंट की। इस मुलाकात का उद्देश्य ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को प्रगाढ़ करना था। ये सभी बैठकें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर मध्य प्रदेश की बढ़ती साख और साझा विरासत व टिकाऊ यात्रा अनुभवों को बढ़ावा देने की उसकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।  

मोहसिन नकवी की मुश्किलें बढ़ीं! BCCI और अफगान बोर्ड ने मिलकर तैयार की दोषों की लिस्ट

नई दिल्ली  आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई ने एशिया कप के ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की घेरेबंदी की मुकम्मल तैयारी कर ली है। हालांकि नकवी उस बैठक में शामिल होंगे, इस पर संदेह है। वह 'घरेलू राजनीति' की वजह से बैठक से किनारा कर सकते हैं। इस बीच बीसीसीआई ने ट्रॉफी चोर के 'गुनाहों' की एक लिस्ट तैयार कर ली है। इतना ही नहीं, नकवी की घेरेबंदी में उसे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी साथ मिल सकता है। टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीसीसीआई ने 'मोहसिन नकवी के खिलाफ आरोपों की एक पूरी लिस्ट' तैयार की है। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के प्रमुख हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। बीसीसीआई ने इसे आईसीसी नियमों के खिलाफ बताते हुए उनकी घेरेबंदी की पुख्ता तैयारी कर ली है। बोर्ड का आरोप है कि नकवी ने आईसीसी के गर्वनेंस रेग्युलेशंस का उल्लंघन किया है। वह दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। सरकार में पद के साथ-साथ खेल निकाय में भी पदाधिकारी हैं। रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई को इसमें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिल रहा है। एक सूत्र ने टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, 'अफगानिस्तान भारत के रुख का समर्थन करेगा और नकवी से अपने किसी एक पद को छोड़ने की मांग करेगा। हालांकि नकवी शायद ही पीछे हटें।' रिपोर्ट में कहा गया है कि नकवी को भी अंदाजा है कि बीसीसीआई उन्हें घेरेगा, लिहाजा वह दुबई में होने वाली आईसीसी की मीटिंग में ऐसी किसी भी संभावित आपत्तियों से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह मीटिंग में शामिल भी हो सकते हैं। इससे पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि नवकी आईसीसी मीटिंग से किनारा कर सकते हैं और उनकी जगह पर पीसीबी के सीओओ सुमेर सैयद हिस्सा ले सकते हैं। वैसे टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट की माने तो नकवी के 7 नवंबर को होने वाली आईसीसी की बैठक में शामिल होने की संभावना है। पाकिस्तानी सेनेट में एक संविधान संशोधन पर 6 और 7 नवंबर को डिबेट है। अगर उसमें हिस्सा लेने के बाद नकवी को समय मिला तो आईसीसी बैठक में शामिल हो सकते हैं। अगर मोहसिन नकवी मीटिंग में शामिल होते हैं तो बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा सबसे पहले उठाएगा। नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी को विजेता टीम यानी भारतीय टीम को सौंपने के बजाय उसे चुरा लिया था और उसे अपने साथ लेते गए थे। नियमों के मुताबिक ट्रॉफी हमेशा विजेता टीम को ही दिया जाता है और आयोजक संस्था या बोर्ड उसे अपने पास नहीं रख सकता। मोहसिन नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी को निजी जागिर समझने की बेशर्मी दिखाई और अभी तक उसे भारतीय टीम को नहीं सौंपा है।  

सीएम योगी ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा

बिहार विधानसभा चुनाव – बगहा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राम सिंह और रामनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नंद किशोर राम के लिए मांगा वोट – अयोध्या से सीतामढ़ी तक हो रहा आस्था का सम्मान, सीएम योगी ने जनता से की एनडीए सरकार बनाने की अपील – कहा- रामलला मंदिर बना, अब बिहार में सुशासन की बारी है, एकजुट होकर दें एनडीए को समर्थन – बिहार में विकास की गंगा बहा रही है एनडीए सरकार, हर गरीब तक पहुंच रही सरकार की कल्याणकारी योजनाएं – लखनऊ में माफिया की हवेली तोड़ गरीबों को दिया आशियाना, अब यूपी में न दंगा है, न कर्फ्यू, सब चंगा है- सीएम योगी – बोले— जो गरीबों की जमीन कब्जाएगा, उसे लेने के देने पड़ जाएंगे, अब माफिया का अंत तय है – जाति-पांति में मत बंटो, एक रहोगे तो सेफ रहोगे, एनडीए ही सुशासन और सम्मान की गारंटी है- सीएम योगी पश्चिमी चंपारण बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी चंपारण पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बगहा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने बगहा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राम सिंह  और रामनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नंद किशोर राम को जिताने की अपील करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है। ये वही लोग हैं जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते हैं, पशुओं का चारा खा जाते हैं और नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि यह धरती माता सीता को शरण देने वाली है, गंडकी नदी की कल-कल धारा जैसे बिहार के अविरल विकास का संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि बगहा और रामनगर के लोगों के लिए जितना पटना निकट है, उतना ही गोरखपुर और अयोध्या भी उनके जीवन से जुड़ा है। योगी आदित्यनाथ ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि यह वही पावन भूमि है जिसने भगवान महावीर को जन्म दिया, महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया और चाणक्य-चंद्रगुप्त की जोड़ी से भारत को स्वर्ण युग में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बिहार का नौजवान जब-जब अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ, तब-तब इतिहास बदला है। 1975 में जब कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा, तब जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार का नौजवान सड़कों पर उतरा था। कांग्रेस और राजद की नीतियों ने बिहार की गौरवशाली पहचान को कलंकित किया सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और भोजपुरी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली गायिका शारदा सिन्हा ये सभी बिहार की इसी धरती की देन हैं। लेकिन कांग्रेस और राजद की नीतियों ने इस गौरवशाली बिहार को पहचान के लिए मोहताज बना दिया, इसे कलंकित किया। सीएम योगी ने कहा कि राजद के शासन में बिहार ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था। लूट, हत्या, अपहरण एक उद्योग बन गया था। 15 साल के राजद शासन में 30,000 से अधिक अपहरण हुए। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार ने सुशासन की राह पकड़ी। आज बिहार में सड़क, बिजली, रेल और वायु कनेक्टिविटी है, मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार में सड़क, बिजली, रेल और वायु कनेक्टिविटी है, मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है, हर घर तक बिजली और शुद्ध पेयजल पहुंच चुका है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 वर्षों में भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है और यह वर्ष खत्म होते-होते तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ को शौचालय और 10 करोड़ गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिया। पहले कांग्रेस के शासन में गैस कनेक्शन के लिए 30 से 50 हजार रुपये देने पड़ते थे, आज हर गरीब के घर में मुफ्त कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी किसानों का सम्मान भी कर रहे हैं। 12 करोड़ अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। वहीं एनडीए सरकार ने ‘लखपति दीदी’ बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानित बनाया है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था ‘लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है। उन्होंने बताया कि अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है, ‘माता शबरी रसोई’ और ‘निषादराज रैन बसेरा’ जैसी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब भगवान राम, माता जानकी और बजरंगबली अयोध्या में एक साथ विराजमान हैं। वहां महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास, विश्वामित्र, वशिष्ठ, आदि शंकराचार्य, रामानंदाचार्य, रामानुजाचार्य और माधवाचार्य सभी के नाम पर द्वार और स्मारक बने हैं। यहां तक कि गिद्धराज जटायु और सेतुबंध की गिलहरी की मूर्तियां भी विराजमान हैं। सीएम योगी ने कहा कि जब अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया है, तो सीतामढ़ी में माता जानकी का भी भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। यही एनडीए की आस्था का सम्मान है। लखनऊ में माफिया द्वारा कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए बनवाया घर विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है। ये वही लोग हैं जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते हैं, पशुओं का चारा खा जाते हैं और नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “लखनऊ में आरजेडी के एक माफिया की करोड़ों की हवेली सरकारी जमीन पर बनी थी। 

अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण संबंधी योजनाओं पर संसदीय समिति का अध्ययन दौरा

जनजातीय क्षेत्रों में साक्षरता और कौशल बढ़ाने पर जोर भोपाल अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण संबंधी योजनाओं के लिए मध्यप्रदेश के अध्ययन दौरे पर आई संसदीय समिति ने गुरूवार को भोपाल में इन वर्गों के कल्याण की योजनाओं एवं उनकी वर्तमान सामाजिक आर्थिक स्थिति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। संसदीय समिति ने जनजातीय क्षेत्र में साक्षरता दर बढ़ाने, जनजातीय एवं अनुसूचित वर्गों के विद्यार्थियों को कौशल संपन्न बनाने और मैदानी स्तर पर उनकी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने की अपेक्षा की। राज्य शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने संसदीय समिति के सदस्यों को शासन के निर्णयों एवं कार्य योजनाओं से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और जनजातियों के विकास की योजनाओं, जल जीवन मिशन के कार्यों, केन्द्रीय बजट के व्यय की स्थिति, विभिन्न विभागों में पदों की स्थिति एवं प्रतिनिधित्व, रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी मुद्दे, संविधान के अनुच्छेद 275 के अंतर्गत दिए बजट के उपयोग, वन अधिकार, पेसा कानून के क्रियान्वयन, अनुसूचित जाति/जनजाति के विरुद्ध अपराध की रोकथाम संबंधी कानून पर चर्चा की। समिति को म.प्र. में योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी और प्रगति से अवगत कराया गया। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने अध्ययन समिति को प्रशासन की नीतियों एवं योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि संविधान की भावना के अनुरूप नीतियाँ और योजनाएं बनाई जा रही है। अनुसूचित जाति, जनजातियों के विरुद्ध संभावित अपराधों को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को सशक्त किया गया है। सरकारी नौकरियों, पदोन्नतियों में प्रतिनिधित्व का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्री गुलशन बामरा ने संसदीय समिति को अवगत कराया कि पीएम जनमन अभियान में प्रदेश को 7300 करोड रुपए की प्रावधानित राशि मिली है। विगत 5 वर्षों में 812 करोड रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं और प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना में 499 करोड रुपए स्वीकृत किए गए। पीएम जनमन में हितग्राहीमूलक योजना में आधार कार्ड, जन धन बैंक खाता, आयुष्मान भारत, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में प्रदेश ने 100% उपलब्धि हासिल की है। दूरस्थ गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है। शिक्षा के लिए 106 छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 704 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और 135 नए केंद्रों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इनमें से 628 संचालित है। हर घर नल से जल योजना में 8 लाख 43 हजार जनजातीय परिवारों के घरों में नल से जल पहुंच रहा है। दूरस्थ गांव में मोबाइल नेटवर्क के लिए मोबाइल टॉवर स्थापित किये जा रहे हैं। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रगति की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव श्री बामरा ने समिति सदस्यों को बताया कि 2 लाख 89 हजार दावों को मान्य किया गया है और 87 हजार दावों का दोबारा परीक्षण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 28 हजार से ज्यादा सामुदायिक वन अधिकारों को मान्य किया गया है। संसदीय समिति के सदस्यों में श्रीमती प्रतिमा मंडल, श्री अर्जुन कुमार सागर, श्री जगन्नाथ सरकार, श्री हरिश्चंद्र मीणा, श्री गोविंद मुकथप्पा करजोल, श्री दग्गुमल्ला प्रसाद राव, एडवोकेट श्री चंद्रशेखर, श्री विष्णु दयाल राम लोकसभा से और राज्यसभा से श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, श्री मिथलेश कुमार, श्री रवांगारा नार्जरी, श्रीमती फुलो देवी नेताम, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. वी. स‍विदासन, श्रीमती ममता ठाकुर शामिल थे। राज्य शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव पंचायत श्रीमती दीपाली रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त अनुसूचित जाति श्री सौरभ कुमार सुमन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त जनजातीय विकास अधिकारी श्री श्रीमन शुक्ला ने बैठक का संचालन किया। 

यमुनानगर हादसा: गृह मंत्री अनिल विज सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चंडीगढ़ हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि “किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” गौरतलब है कि आज सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएँ फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है। विज का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करके भाजपा ने सरकार बनाई” के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राहुल गांधी जी का मेडिकल कराना चाहिए, क्योंकि जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?” उन्होंने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख वोटों को ‘जाली’ बताने का अर्थ है कि कांग्रेस अब तर्क नहीं, भ्रम फैला रही है। विज ने सवाल उठाया कि अगर कहीं पर वोट गलत बने, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट वहाँ क्या कर रहे थे? “पोलिंग एजेंटों का काम ही है ऐसे मामलों को मौके पर चुनौती देना। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा चुनाव बीत जाने के बाद रोना, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है”। अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष  अनिल विज ने आगे कहा कि “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद ही बनवा रखे हैं ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार चुनाव में पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। इसलिए अब कांग्रेस रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं।   

नन्हीं परी की बड़ी जंग: सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिल की सर्जरी के लिए बच्ची को एयरलिफ्ट किया गया

जबलपुर सिहोरा निवासी परिवार में दो दिन पहले जन्मी बच्ची के दिल में छेद है। इलाज के लिए गुरुवार को उसे मुंबई एयर एंबुलेंस कर ले जाएगा गया। जहां मुंबई के नारायणा अस्पताल में उसकी सर्जरी होगी। करीब 1:15 पर दिल्ली से एयर एम्बुलेंस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंची। जहां से परिवार के साथ बच्ची को मुंबई के लिए उपचार हेतु भेजा गया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा सहित चिकित्सा के वी सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहा।क्षगौरतलब है कि बच्ची की बीमारी पता चलने पर बुधवार को गुरुनानक जयंती की छुट्‌टी के दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का ऑफिस खोला गया और डेढ़ घंटे में कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म जानकारी के अनुसार जिले के सिहोरा में रहने वाले सत्येंद्र दाहिया की पत्नी शशि दहिया ने सोमवार दोपहर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। डाक्टर ने दोनों बच्चों की जांच की तो पता चला कि लड़का तो पूरी तरह से स्वस्थ है, लेकिन बच्ची के दिल में छेद है। डाक्टरों ने उसे मुंबई में इलाज कराने की सलाह दी। डाक्टरों ने कहा- जल्द इलाज न मिला तो उसकी जान जा सकती है। यह सुनते ही पिता सकते में आ गए। बच्ची की जान बचाने के लिए उन्हें न सिर्फ दस्तावेज तैयार कराने थे, बल्कि इलाज के लिए नवजात को मुंबई भी ले जाना था। परेशान पिता ने राष्ट्रीय बाल स्वस्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला से बात की। उन्हें बताया कि बच्ची के दिल में डॉक्टर ने छेद होना बताया है। ऐसे बढ़ी प्रक्रिया आगे आरबीएसके के तहत जितने भी दस्तावेज और बच्ची के इलाज से संबंधित कागज लगने थे, उसे तैयार करने के बाद सीएमएचओ डा. संजय मिश्रा को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में सीएमएचओ आफिस पहुंच गए। जहां उनके साइन होने के बाद बच्ची के इलाज को लेकर सारे दस्तावेज तैयार हुए। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ डा. विनीता उप्पल और श्रेय अवस्थी ने एयर एंबुलेंस के लिए अधिकारियों से बात करते हुए दस्तावेज तैयार कराए। इस तरह गुरुवार को एयरलिफ्ट कर मुंबई के नारायणा अस्पताल ले जाने का रास्ता सुगम हुआ।