samacharsecretary.com

बी एच ई एल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियन द्वारा कर्मचारी हित में उठी आवाज

एआईबीईयू-निफ्टू ने सेफ्टी शूज़ के अंतर राशि के भुगतान की रखी माँग भोपाल ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (NFITU) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यूनिट के महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनारायण गिरी के नेतृत्व में बीएचईएल प्रबंधन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (एचआर) श्री टी.यू. सिंह और एजीएम (एचआर) श्री आरिफ सिद्दीकी से कर्मचारियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा सेफ्टी शूज़ की बची हुई राशि के भुगतान  पर चर्चा की। बैठक में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आशीष सोनी,कोषाध्यक्ष श्री विशाल वाणी, एवं संगठन सचिव श्री राजमल बैरागी  भी उपस्थित रहे। यूनियन ने बताया कि गत वर्ष कर्मचारियों को सेफ्टी शूज़ के एवज में ₹1600/- का भुगतान किया गया था, जबकि इस वर्ष कंपनी द्वारा सीधे सेफ्टी शूज़ उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹800/- है। इस पर यूनियन ने प्रबंधन से माँग की कि शेष ₹800/- (डिफरेंस अमाउंट) कर्मचारियों को भुगतान के रूप में दिया जाए। यूनियन का कहना है कि इस कदम से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। AIBEU–NFITU ने स्पष्ट किया कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी  

स्किपर लिमिटेड ने FY26 की दूसरी तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया

भोपाल  कंपनी का राजस्व ₹12,618 मिलियन रहा, जो 14% साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है, जबकि EBITDA ₹1,307 मिलियन (मार्जिन 10.4%) और अपवादात्मक मदों से पूर्व PAT 32% बढ़कर ₹449 मिलियन हुआ। H1 FY26 में राजस्व ₹25,156 मिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, जिसमें EBITDA मार्जिन 10.3% और PAT ₹895 मिलियन रहा। कंपनी की ऑर्डर बुक ₹88,204 मिलियन तक पहुंची (89% घरेलू, 11% निर्यात), जिसमें PGCIL सहित प्रमुख EPC प्रोजेक्ट शामिल हैं। H1 में नए ऑर्डर ₹32,205 मिलियन रहे, जो 33% वृद्धि दर्शाते हैं। स्किपर ने नई 75,000 MTPA उत्पादन क्षमता चालू की है और FY28 तक कुल 6 लाख MTPA क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी IIT खड़गपुर के साथ गैल्वनाइजिंग व प्रेडिक्टिव मॉडलिंग पर शोध कर रही है तथा FY26 में 25% राजस्व CAGR की उम्मीद कर रही है।

पटना में तेजस्वी की खास कुर्सी का पोस्टर शो: जन्मदिन पर राजनीति भी हुई गर्म

पटना  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कल 9 नवम्बर को जन्मदिन है। चुनावी साल में राष्ट्रीय जनता दल इसे खास बनाने की तैयारी पहले से ही कर रही है। तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर पटना में बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में तेजस्वी यादव को बेहद खास गिफ्ट ऑफर किया गया है। बिहार महागठबंधन तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर चुका है।   पटना में राजद कार्यालय के बाहर समेत कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगाए हैं। राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर लिखवाया है- सीएम ऑफ बिहार, जन्मदिन का उपहार। एक कुर्सी की तस्वीर बनाई गई है जिसे मुख्यमंत्री की कुर्सी बताई गयी है। हर घर नौकरी देने को संकल्पित तेजस्वी यादव को बिहार की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई। यह भी कहा गया है कि तेजस्वी यादव ही दलित, शोषित, पीड़ित जनता को न्याय दिलाएंगे। जनता उन्हें सीएम बनाएगी। उन्हें भारत का सबसे युवा सीएम बताया जा रहा है। तेजस्वी यादव कल 36 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 9 नवम्बर 1989 को गोपागंज जिले में हुआ था। तेजस्वी यादव को महज 26 साल की उम्र में बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने का श्रेय मिल चुका है। तब वह डेढ़ साल तक नीतीश कुमार कि 2015 वाली सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे। दूसरी बार 2022 में नीतीश कुमार के साथ वे फिर से बिहारके डिप्टी सीएम बनने में कामयाब रहे। तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं। राजद ने उन्हें पहले से ही सीएम उम्मीदवार घोषित कर रखा है। उन्हें महागठबंधन की ओर से इस चुनाव के लिए सीएम फेस घोषित किया जा चुका है। 2020 का चुनाव भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। लालू यादव ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया है। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में ही है। नेता के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इससे पहले भी तेजस्वी यादव को बिहार का नेक्स्ट सीएम बताने वाले पोस्टर लगाए जा चुके हैं। इस साल के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें सीएम उम्मीदवार बताने से बचते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया।

मनोज बाजपेयी की ‘द फेमिली मैन 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई,  मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फेमिली मैन 3' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। करीब 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए होती है, एक पिता की चिंता और एक एजेंट की जिम्मेदारी के बीच झूलता किरदार। लेकिन जल्द ही कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है जब सामने आता है जयदीप अहलावत का किरदार, जो इस सीजन का नया विलेन है। जयदीप के तीखे संवाद और उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया है, और ट्रेलर में वे मनोज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका किरदार रहस्यमय है, ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी एक सस्पेंस पैदा करती है। राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज डी2आर फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। इसका ग्लोबल प्रीमियर 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद 'द फैमिली मैन 3' दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाली है, जहां एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार दोनों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश करता है।  

एकादशी व्रत की शुरुआत का सबसे मंगल दिन, इस तिथि से करें शुभ आरंभ

एकादशी व्रत का हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है. हर महीने में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है – एक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर, दूसरा शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर. हर एकादशी का अपना नाम और महत्व होता है, जिसको करने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है. पहली बार एकादशी व्रत शुरू करने के लिए शुभ दिन का देखना जरूरी माना गया है. आइए आपको बताते हैं कि पहली बार एकादशी उपवास कब से प्रारंभ करना चाहिए और कितने व्रत करने चाहिए. एकादशी व्रत कब से शुरू करना चाहिए? पहली बार एकादशी का व्रत शुरू करने के लिए मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं, सबसे शुभ और उत्तम समय होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी दिन एकादशी माता की उत्पत्ति हुई थी. इसके अलावा, आप किसी भी एकादशी से व्रत शुरू कर सकते हैं, लेकिन उत्पन्ना एकादशी से शुरुआत करना सबसे शुभ होता है. उत्पन्ना एकादशी 2025 कब है? पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर 2025 को है. एकादशी व्रत तिथि 15 नवंबर की सुबह 12.49 बजे से लेकर 16 नवंबर सुबह 2.37 बजे तक रहेगी. ऐसे में एकादशी व्रत की शुरुआत 15 नवंबर से की जा सकती है. यह दिन बहुत शुभ है. एकादशी व्रत किसको करना चाहिए? एकादशी का व्रत कोई भी रख सकता है. यह व्रत किसी भी व्यक्ति द्वारा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए किया जा सकता है जिसे विवाहित, अविवाहित, बच्चे, विधवाएं, पुरुष और महिलाएं रख सकती हैं. एकादशी व्रत कितने करने चाहिए? एकादशी व्रत साल में 24 से 26 बार आता है, जिसमें एक महीने में दो एकादशी होती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत कम से कम 5 से 11 वर्षों तक करने का विधान है. अगर क्षमता हो तो पूरे जीवन भर भी व्रत रखा जा सकता है, जबकि अगर पूरी क्षमता न हो तो कम से कम एक साल तक व्रत करके उद्यापन करना चाहिए. एकादशी व्रत के फायदे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत पापों का नाश करता है, मोक्ष दिलाता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है. ऐसा माना जाता है कि एकादशी व्रत करने से जीवन में खुशहाली आती है, भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पहली बार एकादशी व्रत कैसे शुरू करें? पहली बार एकादशी व्रत शुरू करने के लिए आप नीचे दी गई विधि-विधान देख सकते हैं:- दशमी की शाम: दशमी की शाम से ही सात्विक भोजन का सेवन करें और रात में भोजन न करें. पवित्रता: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहन लें. व्रत का संकल्प:- हाथ में जल और पुष्प लेकर “हे प्रभु, मैं आपकी कृपा से एकादशी का व्रत करने का संकल्प ले रहा हूं/रही हूं। मुझे इस व्रत को पूर्ण करने की शक्ति प्रदान करें।” ऐसा बोलकर व्रत का संकल्प लें. निश्चय:- यह तय करें कि आप महीने के दोनों एकादशी व्रत रखेंगे या केवल एक. पूजा:- मंदिर में दीप जलाएं भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें और उन्हें पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें. क्या खाएं:- व्रत के दौरान फल, दूध, दही, छाछ, साबूदाना, या कुट्टू के आटे से बनी चीजें सकते हैं. क्या न खाएं:- एकादशी व्रत के दौरान प्याज, लहसुन, अनाज और दालों से बचना चाहिए. सात्विक आहार:- भोग में भी सात्विक चीजों का इस्तेमाल करें, जिसमें तुलसी जरूर शामिल हो. नियम:- एकादशी व्रत में घर में झाड़ू न लगाएं, ताकि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु न हो. न करें:- एकादशी व्रत के दौरान बाल और नाखून न कटवाएं. पारण:- द्वादशी तिथि को किसी जरूरतमंद को भोजन और दान-दक्षिणा दें. दान:- किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराने के बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें और व्रत खोलें. तुलसी दल:- गंगाजल और तुलसी पत्र मुख में डालकर पारण कर सकते हैं. ध्यान रखें:- भोजन का पहला निवाला गाय, पशु-पक्षियों या घर के सदस्यों को देना चाहिए.

भारतीय अधिकारियों की नजर में Su-57E की कमजोरी, रूस का स्टील्थ सिस्टम फेल

नई दिल्ली भारत के लड़ाकू विमान बेड़े को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. इंडियन एयरफोर्स (IAF) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रूस के Sukhoi Su-57E फाइटर जेट में एक बड़ी खामी है. अधिकारी के मुताबिक इस विमान के इंजन पैनल काफी हद तक खुले हुए हैं. इससे इसकी स्टेल्थ (छिपने की क्षमता) पर बुरा असर पड़ता है. यह जेट पीछे से दुश्मन के रडार पर आसानी से पकड़ा जा सकता है. घट जाती है स्टेल्थ क्षमता IAF ने इस कमी की जानकारी रूस को भी दे दी है. अधिकारियों का कहना है कि Su-57E में इंजन की डिजाइन सोवियत दौर के Su-27 फाइटर जैसी है. इसमें इंजन के कई हिस्से खुले हैं. इसकी वजह से रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) बढ़ जाता है. यानी दुश्मन का रडार इसे आसानी से ट्रैक कर सकता है. अन्य इक्सपर्ट का कहना है कि Su-57 का RCS फ्रंट साइड से 0.1 से 1 वर्ग मीटर के बीच है. असली स्टेल्थ फाइटर जैसे F-35 का RCS सिर्फ 0.001 वर्ग मीटर होता है. इंफ्रारेड सिग्नेचर भी ज्यादा इस जेट का इंफ्रारेड सिग्नेचर भी कमजोर है. इंजन के गर्म हिस्से सीधे नजर आते हैं. इससे यह किसी भी IR गाइडेड मिसाइल के लिए आसान टारगेट बन जाता है.  एविएशन एक्सपर्ट्स पहले भी Su-57 की डिजाइन पर सवाल उठा चुके हैं. उनका कहना है कि इंजन ब्लेड्स पर रडार-एब्जॉर्बेंट कोटिंग ठीक से नहीं दी गई है. इसमें सिरे वाले (serrated) नोजल भी नहीं हैं. यह रडार रिफ्लेक्शन को घटाते हैं. अमेरिका और चीन के स्टेल्थ फाइटर्स इंजन को ठंडी हवा की परत और खास कोटिंग से ढक देते हैं. रूस ने Su-57 में थ्रस्ट यानी इंजन की ताकत को ज्यादा प्राथमिकता दी है. इससे स्टेल्थ फीचर कमजोर हो गया है. भारत कर रहा है जांच IAF इस जेट को खरीदने के विकल्प पर विचार कर रही है. भारत 114 Su-57E जेट्स की खरीद पर करीब 20 बिलियन डॉलर के सौदे की संभावना देख रहा है. IAF ने रूस को साफ बताया है कि स्टेल्थ से जुड़ी कमियों को दूर किए बिना यह सौदा मुश्किल है. रूस ने जवाब में कहा है कि वह इंजन के पीछे वाले हिस्से में कॉम्पोजिट पैनल और हीट शील्ड्स लगाएगा. इससे इंफ्रारेड सिग्नेचर 40-50% तक घट जाएगा. IAF ने रखा सख्त रुख भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने इन नए पैनल्स का परीक्षण Gromov Flight Research Institute में किया है. दावा किया गया कि इससे गर्मी तो कम होगी. रडार पर दिखने की समस्या कितनी घटेगी. यह अब तक साफ नहीं है. IAF ने साफ कहा है कि जब तक ये सुधार असली फाइट में साबित नहीं होते है. तब तक भारत Su-57E को अपनाने में जल्दबाजी नहीं करेगा.

कृषि मंत्री कंषाना बोले— मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के हित और कल्याण के लिए पूरी तरह संकल्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान हित और उनके कल्याण के लिए संकल्पित : कृषि मंत्री श्री कंषाना भावांतर योजना में 8 नवंबर को 4033 रुपए प्रति क्विंटल मॉडल रेट जारी भोपाल  किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्रीएदल सिंह कंषाना ने कहा है कि  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान हित और उनके कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाताओं की सोयाबीन उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू की है। साथ ही किसान हितैषी अनेक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा कि भावांतर योजना 2025 अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 8 नवंबर को 4033 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। उक्त मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। भावान्तर योजना को लेकर किसानों में उत्साह कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा कि भावान्तर योजना को लेकर किसानों में भारी उत्साह मंडियों में देखा जा रहा है। योजनांतर्गत 9 लाख 36 हजार 352 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। योजना प्रारंभ से प्रदेश की 243 मंडियो एवं उप मंडियो में 1 लाख 44 हजार 180 किसानों द्वारा 24 लाख 67 हजार 100 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया गया। भावान्तर योजना अंतर्गत सर्वाधिक सोयाबीन की आवक कृषि उपज मंडी समिति गंजबासौदा, देवास, उज्जैन, इंदौर तथा आगर में रही। समस्त मंडियों में विपणन की कार्यवाही सुचारू रूप से संपादित की जा रही है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अतिरिक्त 1300 रूपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। आगामी 13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों को इसका लाभ वितरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कल्याणकारी योजनाओं और विकासमूलक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करते हुए राज्य सरकार सशक्त भारत-सशक्त मध्यप्रदेश के पथ पर अग्रसर है। 

PAK क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा, ICC ने दी अहम जानकारी

 दुबई    ओलंपिक में लंबे समय बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के दौरान पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ये गेम आयोजित होना है. क्रिकेट ओलंपिक में सिर्फ एक बार इससे पहले शामिल हुआ था. 1900 के पेरिस ओलंपिक में  फ्रांस और ब्रिटेन की क्रिकेट टीम्स ने भाग लिया था. चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों के बीच सीधे फाइनल करा दिया गया था, जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस पर जीत हासिल की थी. अब 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट अपनी धाक जमाएगा, जो करोड़ों फैन्स के लिए खुशी की बात है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ये पुष्टि कर दी है कि अगले ओलंपिक में दोनों वर्गों में कुल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. साथ ही दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी की दुबई में हुई बोर्ड मीटिंग में ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई. पहले यह प्रस्ताव था कि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमों को सीधा प्रवेश दिया जाए, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है. नई योजना के अनुसार एक महाद्वीप से दोनों वर्गों में एक-एक शीर्ष टीम्स को सीधे जगह मिलेगी, जबकि एक-एक टीमों का फैसला वैश्विक क्वालिफायर के जरिए होगा. इसके अलावा मेजबान देश यूएसए को सीधे प्रवेश दिया जा सकता है, जिस पर अंतिम निर्णय आगे लिया जाएगा. भारतीय टीम का क्वालिफिकेशन लगभग कन्फर्म  रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा रैंकिंग और क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में एशिया से भारत, ओशिनियाई देशों से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका के क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत है. पाकिस्तान की ओलंपिक में एंट्री उनके आने वाले वर्षों की रैंकिंग या ग्लोबल क्वालिफायर में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पाकिस्तान का ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. क्रिकेट फैन्स आगामी ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. यदि मान लीजिए कि पाकिस्तानी टीम क्वालिफाई भी कर लेती है तो भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा ही, ये अभी कहना नामुमकिन है. सब कुछ पहले इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों टीम्स को किस ग्रुप में रखा जाता है और नॉकआउट में दोनों किस तरह आगे बढ़ती हैं. भारत-पाकिस्तान मैच होना असंभव नही हैं, लेकिन यह पूरी तरह टूर्नामेंट की परिस्थितियों और ड्रॉ पर निर्भर करेगा. इसी बीच आईसीसी ने महिला क्रिकेट की सफलता को देखते हुए भी बड़ा फैसला लिया. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत और श्रीलंका में खेले गए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में केवल 8 टीम्स ने भाग लिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था.

सर्द हवाओं का डबल अटैक: दो राज्यों में Cold Alert, तापमान में तेज गिरावट

नई दिल्ली  उत्तर भारत में ठंड पड़ना शुरू हो गई है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-7 कम और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में लगभग दो से चार डिग्री कम रहने की संभावना है। अगले छह से सात दिनों के दौरान के उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहने की संभावना है।   8-10 नवंबर तीन दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने वाली है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम और सामान्य से लगभग 4-7 डिग्री कम रहेगा। दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो से चार डिग्री कम रहेगा। अगले छह से सात दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में रात का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मिनिमम टेम्प्रेचर में लगभग दो डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

‘एक और अच्छा दोस्त खो दिया’, जरीन खान के निधन पर टूटीं हेमा मालिनी बोलीं-मौजूदगी का एहसास रहेगा

  नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पहले ही पंकज धीर के निधन से शोक में थीं, लेकिन अब उन्होंने दोबारा अपनी करीबी दोस्त को खो दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन के निधन पर दुख जताया है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, संजय खान और जरीन खान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, “एक और करीबी, प्यारी दोस्त चली गई। जरीन खान अब नहीं रहीं! कितनी खूबसूरत इंसान थीं, अंदर से भी और बाहर से भी। संजय और जरीन, दोनों ही कई सालों से मेरे बहुत करीब रहे हैं। हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करते थे। हमारे सभी पारिवारिक समारोहों (जन्मदिन, शादी, सालगिरह) में शामिल होते थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। हेमा मालिनी ने पोस्ट में अपनी एक और करीबी दोस्त नीतू कोहली को याद किया, जिन्होंने कभी 70 के दशक में उनका घर डिजाइन किया था। उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हमेशा तुम दोनों की मौजूदगी का अहसास रहेगा। मैं इस मुश्किल घड़ी में संजय खान के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें हिम्मत दें।” इससे पहले अपने जन्मदिन के दिन भी हेमा मालिनी ने पंकज धीर के जाने पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, “मैंने आज एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। मेरे लिए वो सबसे अच्छे थे, क्योंकि एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा मोटिवेट किया था।” 7 नवंबर की सुबह जरीन खान ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जरीन उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन साल 2020 में कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसके बाद से लगातार बीमार चल रही थीं। उनको कई और बीमारियों ने घेर लिया था। जरीन खान अपने जमाने की बेहतरीन मॉडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने देव आनंद साहब के साथ भी काम किया था।