samacharsecretary.com

17 नवंबर 2025 राशिफल: प्यार, करियर और सेहत पर क्या होगा असर? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मेष: आज के दिन ऑफिस में आपका दृढ़ संकल्प और रणनीतिक सोच आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। सुरक्षित पैसों से जुड़ा फैसला लेने के लिए किसी वित्तीय सलाहकार से सलह लें। सकारात्मक मानसिकता से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वृषभ: आज के दिन हेल्दी फूड का सेवन करें। खुद को पर्सनल ग्रोथ और करियर के अवसरों की लहर पर सवार पा सकते हैं। परिवर्तन के लिए खुला रहना और अपने इंट्यूशन पर भरोसा करने से दिन आपका चुनौतियों के माध्यम से मार्गदर्शन करेगा, जिससे विकास से भरा एक पुरस्कृत दिन इंतजार कर रहा है। मिथुन: आज के दिन पॉजिटिव सोच पर फोकस करना चाहिए। नई शुरुआत को अपनाना जरूरी है। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। चुनौतियों को स्वीकार करें, जो आपको व्यक्तिगत विकास और नए अवसरों की ओर ले जा सकती है। कर्क: आज के दिन आज प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहें। व्यावसायिक जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक खुशहाली से भी खुशी मिलेगी। पैसों के मामले में आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। आज अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें। सिंह: आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य के साथ पेशेवर सफलता दिन को आनंद से भर देगी। अनुशासन ही आपकी ताकत है। सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। कन्या: आज  के दिन हर चुनौती को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करना जरूरी है। कार्यालय की राजनीति से बचें और आगे बढ़ने के लिए हर पेशेवर अवसर का भी उपयोग करें। आज का दिन थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है। तुला: आज के दिन कोई भी प्रॉब्लम आपके लिए बड़ी नहीं है। आप आज जीवन में समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य भी देखेंगे। आपकी लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी, जहां आप एक साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेन्ड करेंगे। थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वृश्चिक: आज के दिन सही देखभाल के साथ अपने पैसों को संभालें। मामूली स्वास्थ्य मुद्दे मौजूद रहेंगे। आज मिला-जुला दिन रहेगा। लव लाइफ में रोमांस पर ध्यान दें, जिससे रिश्ते में खुशहाली आएगी। धनु: आज अपने पैसों को स्मार्ट तरीके और सावधानी के साथ हैन्डल करें। मामूली मुद्दों के बावजूद आपका लव कनेक्शन मजबूत रहेगा। कार्यालय में उत्पादक होने के दौरान आपको वर्क और पर्सनल लाइफ में बैलेंस मेन्टेन करना चाहिए। मकर: आज का आपका दिन दिलचस्प रहने वाला है। अपनी बुद्धि से हर मौके को अनलॉक करें। नई जिम्मेदारियां आपकी क्रिएटिव स्किल को निखारेंगी। सामाजिक तौर पर और करियर में ग्रोथ की काफी संभावना है। कुंभ: आज के दिन नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। करियर और प्यार में नए रास्ते सामने आ सकते हैं, सावधानी से हर एक कदम उठाएं। सफलतापूर्वक सिचूऐशन को पार करने के लिए अपने इंट्यूशन पर भरोसा रखें। मीन: आज का आपका दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। अपने प्रेम जीवन में ईमानदार रहें। आज सौंपे गए हर एक पेशेवर कार्य को पूरा करने के लिए भी ठोस कदम उठाएं। अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहें।

नेतन्याहू का बड़ा बयान: हमास को हथियारबंद रहने नहीं देंगे, कार्रवाई जारी

यरूशलेम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन और गाजा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा और हमास को निरस्त्र किया जाएगा। इजरायल सरकार की बैठक में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं दो प्रमुख मुद्दों पर बात करना चाहता हूं। पहला मुद्दा गाजा के उस हिस्से के कथित 'गैर-सैन्यीकरण' का है, जो हमास के कब्जे में है। इस क्षेत्र का विसैन्यीकरण किया जाएगा और हमास को निरस्त्र किया जाएगा। इसके लिए चाहे आसान तरीका अपनाना पड़े या कठिन। यही राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप भी चाहते हैं। उन्होंने फिलिस्तीनी राज्य के संबंध में कहा कि जॉर्डन नदी के पश्चिम में किसी भी क्षेत्र में फिलिस्तीनी राज्य के प्रति हमारा विरोध जारी रहेगा। इसमें रत्ती भर भी परिवर्तन नहीं होगा। नेतन्याहू ने इस बैठक में 20 सूत्रीय प्लान रखा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हम दो तरह के उपद्रव देख रहे हैं, जिन्हें हम पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं। एक है निर्वाचित अधिकारियों के विरुद्ध उपद्रव, चाहे वे कोई भी हों, और कल ही हमारे मित्र एमके बेन-त्जूर के विरुद्ध ऐसी ही हिंसा हुई। उपद्रवी माइनॉरिटी में हैं। यह अति-रूढ़िवादी जनता का प्रतिनिधित्व नहीं करता, लेकिन हमें कानून के इन उल्लंघनों से पूरी ताकत से लड़ना होगा और हम ऐसा करेंगे। नेतन्याहू ने आगे कहा कि दूसरी गड़बड़ी भी माइनॉरिटी द्वारा की जा रही है। ये माइनॉरिटी लोग यहूदिया और सामरिया में प्रवेश करते हैं। उनके खिलाफ भी ये उपद्रव, आईडीएफ सैनिकों और फिलिस्तीनियों दोनों के खिलाफ हम बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे, क्योंकि हम कानून का पालन करने वाला देश हैं, और कानून का पालन करने वाला देश कानून के अनुसार काम करता है।

US Immigration Update: कई देशों के लोगों की ग्रीन कार्ड तक पहुंच अब और मुश्किल

नई दिल्ली अमेरिका इमिग्रेशन नीति में बदलाव करने की पूरी तैयारी में है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर सख्त होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, यहां की नई आव्रजन नीति तैयार की जा रही है। इसमें ट्रंप प्रशासन के यात्रा प्रतिबंध के तहत ग्रीन कार्ड और अन्य दर्ज लाभों को लेकर कुछ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के आंतरिक मसौदों में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि वे ग्रीन कार्ड, शेल्टर, पैरोल और अन्य आव्रजन लाभों के लिए आवेदनों का मूल्यांकन करते समय यात्रा-प्रतिबंधित देशों से आने वाले किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता को नकारात्मक फैक्टर मानेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अमेरिका ने जिन देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है, वहां के लोगों के लिए ग्रीन कार्ड के लाभ को सीमित कर दिया जाएगा। हालांकि, यह परिवर्तन अमेरिकी नागरिकता के आवेदनों पर लागू नहीं होगा। फिलहाल, यूएससीआईएस सामुदायिक संबंधों, आपराधिक इतिहास और मानवीय आवश्यकताओं जैसी बातों पर विचार करता है। इसी साल जून में अमेरिका ने 12 देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था। इसमें अफगानिस्तान, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका ने सात देशों बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला पर आंशिक प्रतिबंध लगा रखा है। इसके तहत यहां के नागरिक अमेरिका में स्थायी रूप से प्रवेश नहीं कर सकते या कुछ विशेष वीजा प्राप्त नहीं कर सकते। हालांकि, नई इमिग्रेशन नीति की फिलहाल आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो प्रतिबंधित देशों के लिए ग्रीन कार्ड पाना मुश्किल हो जाएगा। यह नीति कानूनी आव्रजन पर ट्रंप की कार्रवाई में एक बड़ी तेजी लाएगी। इसकी वजह से नागरिक अधिकार समूहों की ओर से नई कानूनी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में वृंदावन में गूंजी एकता की पुकार, पदयात्रा में घोषित हुए 7 अहम संकल्प

वृंदावन वृंदावन में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ रविवार को अपने 10वें दिन भव्य समापन पर पहुंची। 7 से 16 नवंबर तक चली यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से होकर निकली, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में शास्त्री के स्वागत में जगह-जगह अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन दिया एकता और आध्यात्मिकता का संदेश समापन दिवस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक भावनाओं का नहीं, बल्कि सनातन हिंदू एकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों में देशभर से आए करोड़ों लोगों ने एक स्वर में सनातन धर्म की रक्षा और उत्थान का संकल्प लिया है। समाज के हर तबके की भागीदारी शास्त्री ने कहा कि अमीर–गरीब, संत–साधु, किसान–मजदूर सभी वर्गों का एक साथ चलना ही सनातन की असली ताकत है। उनके अनुसार यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और व्यापक जनसमर्थन का अनोखा उदाहरण बनी। शास्त्री ने दावा किया कि इस यात्रा ने वह प्रभाव छोड़ा है, जो अनेक बड़े आंदोलनों में भी नहीं दिखा। ब्रज में मांस–मदिरा बंद करने की चर्चा तेज वृंदावन की पवित्रता पर बोलते हुए शास्त्री ने कहा कि ब्रज भूमि भक्ति की धरा है और यहां मांस-मदिरा प्रतिबंध को लेकर चर्चा शुरू होना शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज किसी तरह के संघर्ष का पक्षधर नहीं, बल्कि शांति, सेवा और प्रेम के मार्ग का अनुसरण करता है। दिल्ली और हरियाणा में उमड़ा जनसैलाब पदयात्रा दिल्ली में 7 नवंबर को ‘जय श्रीराम’ और ‘सनातन धर्म की जय’ के नारों के साथ शुरू हुई, जहां पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजधानी में लगभग 15 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा हरियाणा पहुंची। होडल, पलवल, बंचारी से लेकर टप्पल बॉर्डर तक 82 किमी के मार्ग में हरियाणा ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा और भंडारों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद शास्त्री लगातार पैदल चलते रहे, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। बारिश और बुखार के बीच भी जारी रहा सफर कोसी कला में 8वें दिन ऐतिहासिक स्वागत के बाद 9वें दिन बारिश और बुखार के बावजूद शास्त्री ने यात्रा नहीं छोड़ी। डॉक्टरों और वॉलंटियर्स ने लगातार उनकी चिकित्सा देखरेख की। अंतिम दिन जब यात्रा वृंदावन पहुंची तो पूरा ब्रज क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। चारधाम मंदिर परिसर में अंतिम आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। 10 दिन की इस यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सात अहम संकल्पों पर विशेष जोर दिया-     भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प     हिंदू समाज में संगठन और एकता     गौ-संरक्षण और धर्म रक्षा     सनातन परंपराओं का उत्थान     लव-जिहाद और धर्मांतरण के प्रति जागरूकता     नशा-मुक्त समाज का निर्माण     युवाओं को धर्म से जोड़ने का संकल्प  

संदीप लाठर केस में बड़ा कदम: CM से मिलने पर पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी का भरोसा

रोहतक रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में अपडेट सामने आई है। परिवार मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला। नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि ASI की पत्नी संतोष देवी को शिक्षक की नौकरी दी जाएगी। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच होने की बात भी कही। वहीं परिवार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से भी मिलेंगे।  बता दें कि ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को गांव लाढोत से धामड़ रोड़ पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने वीडियो रिकॉर्ड की और सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। 

ठंड ने बढ़ाई सर्दी की मार: दो जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

छिंदवाड़ा  मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड में दस्तक दे दी है। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में तो स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है। मगर, कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव करने के कोई आदेश जारी नहीं किए। छिंदवाड़ा में स्कूलों के समय में परिवर्तन छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं करने का आदेश जारी किया है। उमरिया में बदला स्कूलों का समय उमरिया जिले में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के समय में परिवर्त किया गया है। कलेक्टर अभय सिंह ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 17 नवंबर से प्री-प्राइमरी के कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। सतना में 14 नवबंर को जारी हुए थे आदेश सतना में 14 नवम्बर को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिले अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की नर्सरी से कक्षा 8वीं तक समस्त स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से लगेंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का समापन किया

स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल का पुत्र होने से मुझे मिली प्रतिष्ठा भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में खेलों के कई बड़े आयोजन होते रहे हैं। यहाँ के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा की चमक दिखाई है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा और सहयोग की प्रेरणा मिलती है। खेलों में शामिल होने के साथ अच्छी खेल प्रतियोगिता को देखना भी बड़ा आनंददायक होता है। राष्ट्रीय एकता मंच ने 10 से 16 नवम्बर तक क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया। स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल के लिए जो हम लोग नहीं कर पाए उसे आयोजन समिति ने करके दिखा दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल का पुत्र होने पर मुझे गौरव का अनुभव होता है। मैं यदि उनका पुत्र नहीं होता तो मैं जहाँ पर हूँ वहाँ शायद नहीं होता। मेरे पिताजी के सामाजिक कार्यों और जनता की सेवा ने उन्हें यशस्वी बनाया। उनके नाम के साथ जुड़ा होने से मुझे भी बहुत प्रतिष्ठा और यश मिला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यहाँ फ्लड लाइट की सुविधा शीघ्र दी जाएगी जिससे रात में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके। विधायक जी गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह के प्रयासों से 1983 में रीवा में इसी स्टेडियम में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच रणजी ट्राफी प्रतियोगिता का मैच खेला गया था। अब रीवा में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स तथा अन्य स्टेडियम के रूप में खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से विन्ध्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह में विधायक श्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मैं सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। खेल संयम और नियम का परिचायक होते हैं। सभी प्रतियोगिताएं खेल भावना से खेली जानी चाहिए। स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल ने सदैव खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने पर सफलता मिलती है। खेल हमें जीवन के संघर्ष में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच उड़ीसा और नोएडा के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में उड़ीसा की टीम ने विजय प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री तथा विधायक गुढ़ ने विजेता टीम को 10 लाख रुपए तथा ट्राफी प्रदान की। उप विजेता रेड डेविल्स नोएडा को 5 लाख रुपए तथा ट्राफी प्रदान की गई। समारोह में खिलाड़ियों और निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, श्री मुकेश श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।  

पाकिस्तान कनेक्शन उजागर! पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, पाँच दबोचे गए

अमृतसर  खुफिया जानकारी के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह आधुनिक पिस्तौल (पांच .30 बोर और एक ग्लॉक 9 एमएम) और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया और ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे और पंजाब में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति और वितरण का समन्वय करते थे। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ छेहरटा पुलिस स्टेशन और कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। संचालकों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। 

भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 नवम्बर से

विभिन्न प्रदेशों के 900 विद्यार्थी एवं शिक्षक विज्ञान मॉडल का करेंगे प्रदर्शन भोपाल  भोपाल में 18 नवम्बर से 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है। प्रदर्शनी के आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग सहभागिता कर रहा है। प्रदर्शनी में 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षक विज्ञान पर केन्द्रित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना है। इस कार्यक्रम में देश के समस्त प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं जैसे आंचलिक विज्ञान केन्द्र, आईसर, मैनिट, आईसेक्ट एवं ग्लोबल स्किल पार्क के वैज्ञानिक सहभागी विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता में विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी होगी। प्रदर्शनी में शाम को प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न राज्यों से आये विद्यार्थियों को राजधानी भोपाल के आसपास ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों, विज्ञान केन्द्र, शिल्प केन्द्र आदि का भ्रमण भी कराया जायेगा। भोपाल में 6 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 23 नवम्बर को दोपहर 3:30 बजे होगा।  

निशांत कुमार का बड़ा बयान: जनता का भरोसा फिर जीतेंगे नीतीश

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की 20 साल की मेहनत को दिया और आशीर्वाद के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को कहा, "यह बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल मिला है, इसके लिए जनता का धन्यवाद करते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर मेरे पिता पर भरोसा जताया और उन्हें यह जीत दिलाई। पूरी उम्मीद होगी कि पिताजी जनता के विश्वास पर खरा उतरें और पहले जो विकास किया है, उसको जारी रखें।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "बहुत कुछ किया गया है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। उनके दिमाग में सब कुछ योजनाबद्ध है, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित हैं। वे बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करेंगे। जब एक और कार्यकाल पूरा होगा, तो आप बिहार को चमकते हुए देखेंगे।" इससे पहले, बिहार चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उनसे मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिया कि सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा व बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। गौरतलब है कि 243 सदस्यी बिहार विधानसभा में एनडीए ने चुनाव के दौरान 202 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए के घटक दलों में शामिल भाजपा को सबसे अधिक 89 सीटें मिली, जबकि 85 सीटें जीतकर जदयू राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर विजय प्राप्त हुई।