samacharsecretary.com

कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए

समिति में सभी सुविधाएं दुरुस्त रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान-कल्याण की प्राथमिकता को धरातल पर उतारती हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना आज किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसे सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को सहज, तेज और भरोसेमंद बनाया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ सीमांत कृषक से लेकर बड़े किसानों तक समान रूप से पहुंच रहा है और कृषक अधिक उत्साह और विश्वास के साथ उत्पादन बढ़ा रहे हैं।   महासमुंद जिला के विकासखंड के ग्राम मोंगरा निवासी श्री लक्ष्मण ध्रुव अपने 54 कट्टा धान का विक्रय करने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे 3 दिन पूर्व टोकन कटवाया है, जिससे उन्हें समय पर धान विक्रय की सुविधा मिली। शासन की पारदर्शी टोकन व्यवस्था और त्वरित पंजीयन ने उनकी प्रक्रिया को सहज बनाया। उनके पास एक एकड़ खेती है। इसी तरह मोंगरा निवासी श्री खोरबहारा साहू ने बताया कि वे अपने 42 डिसमिल कृषि भूमि में 8.80 क्विंटल धान उत्पादन किया है। उन्होंने सतत देखभाल और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने फसल का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि धान बेचने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं मोंगरा निवासी श्री छगन लाल साहू ने अपने पिताजी पुनीत राम साहू के नाम पंजीकृत 10 एकड़ कृषि भूमि में इस वर्ष 250 कट्टा धान का उपार्जन किया है।  सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने का निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। मोंगरा निवासी लक्ष्मण ध्रुव, खोरबाहरा साहू और छगन लाल साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हरियाणा को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, ये सम्मान हरियाणा की जनता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित

हरियाणा  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री के साथ विभाग के Additional Chief Secretary एवं EIC मौजूद रहे।  श्रुति चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया ये सम्मान हरियाणा की जनता की जागरूकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है। हरियाणा सरकार की योजनाओं ने इसे सम्भव किया है और स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह के सपनों को साकार किया है। हम मिलकर जल संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। बधाई हरियाणा! ये आपका पुरस्कार है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात है। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा दिया गया ये सम्मान हरियाणा की जनता की जागरूकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है। इससे पहले श्रुति चौधरी ने एक और एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे राज्य हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व और उपलब्धि की बात है कि उसे आज भारत सरकार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूं, जिनके नेतृत्व में जल संसाधन मंत्रालय का गठन हुआ और जिन्होंने हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया है। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूँ और हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूँ। जय हरियाणा! 

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण

प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी पहली बार भारत टूर के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंची और विधानसभा परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में इसका अनावरण किया गया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि भारत में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन होना अत्यंत गर्व की बात है और इस ट्रॉफी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए विशेष सम्मान का अवसर है। उन्होंने हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ट्रॉफी टूर देशभर में खेलों के प्रति उत्साह एवं प्रेरणा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा इस अभियान का शुभारंभ देश में खेल भावना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शुरू से ही हॉकी की उर्वर भूमि रहा है। राजनांदगांव, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जैसे जिलों से बड़ी संख्या में बच्चे हॉकी खेल में अपना भविष्य संवार रहे हैं। ट्रॉफी का यहां आगमन राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साय ने कहा कि यह ट्रॉफी दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और सपनों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हॉकी इंडिया, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और छत्तीसगढ़ हॉकी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्रॉफी के भव्य अनावरण के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, संघ के अन्य पदाधिकारी, हॉकी संगठन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। भारत पहली बार बनेगा जूनियर वर्ल्ड कप का मेजबान गौरतलब है कि एफआईएच हॉकी जूनियर मेन्स वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत पहली बार कर रहा है। प्रतियोगिता 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी और तमिलनाडु के चेन्नई व मदुरै में आयोजित की जाएगी।

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, विधायक की कुर्सी खतरे में – हो सकता है उपचुनाव!

चंडीगढ़/तरनतारन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने छेड़छाड़ मामले में सजा पर रोक लगाने की मांग वाली विधायक की याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि तरनतारन की जिला सत्र अदालत ने 2013 के उस्मान कांड मामले में मनजिंदर सिंह लालपुरा को 4 साल कैद की सजा सुनाई थी। विधायक ने अदालत के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। आज हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।  वहीं इधर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि विधायक वाली कुर्सी जानी तय है। अगर कुर्सी चली जाती है तो 6 महीने के अंदर-अंदर चुनाव करवाने जरूरी होते हैं। अगर विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की सजा बरकरार रहती है तो उनकी जगह उपचुनाव होने तय हैं।   जानें क्या है पूरा मामला गौरतलब है कि 3 मार्च 2013 को उस्मान गांव की एक महिला अपने पिता कश्मीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पंजाब इंटरनेशनल पैलेस पहुंची थी। पीड़िता के साथ वहां मौजूद टैक्सी चालकों ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो टैक्सी चालकों ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बीच सड़क पर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी टैक्सी चालकों में से एक मनजिंदर सिंह लालपुरा 2022 में खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए थे। तरनतारन की एक अदालत ने विधायक लालपुरा को दोषी ठहराया और चार साल जेल की सजा सुनाई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आधुनिक विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कर रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और नवाचारी सोच को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आधुनिक विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कर रहा है विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदर्शनी स्थल पर वैज्ञानिकों द्वारा विकसित रोबोट ने किया स्वागत बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देशभर के 900 विद्यार्थियों के 240 इनोवेटिव प्रोजेक्ट और मॉडल हुए प्रदर्शित बाल वैज्ञानिकों के महाकुंभ में मैनिट, आईसेक्ट और आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों से होगा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का किया शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। देश आधुनिक विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास कर रहा है। इसी वैज्ञानिक शक्ति के बलबूते ही भारत ने पड़ोसी देश को सबक सिखाया। कोविड महामारी के दौर में पूरी दुनिया ने हमारे पतंजलि योग शास्त्र का अनुसरण किया और अभिनंदन के लिए हाथ जोड़कर नमस्कार करने की पद्धति के महत्व को स्वीकारा। सम्राट विक्रमादित्य काल में नवरत्नों के समान आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। चाहे मून मिशन हो या गगनयान प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री मोदी सफलता हो या असफलता, हर पायदान पर वैज्ञानिकों के साथ खड़े हैं। इसी प्रकार विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक और नवाचारी सोच विकसित करने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों में राज्य सरकार भी हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। भारतीय प्राचीन ग्रंथो में विद्यार्थियों के 6 गुणों क्रमशः विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और क्रियाशीलता का उल्लेख है। यह माना जाता है कि जिसके पास यह छह गुण हैं, उसके लिए कुछ भी असाध्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हीं गुणों के आधार पर विज्ञान की गति को बढ़ाया जा सकता है। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आए विद्यार्थियों में भावी भारत के विक्रम साराभाई, भाभा साहब, कलाम साहब जैसी प्रतिभाओं की झलक मिल रही है। यह बाल वैज्ञानिक भारत की विज्ञान यात्रा का नया अध्याय लिखने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को 52वीं बाल वैज्ञानिक प्रदशर्नी-2025 के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आर.आई.ई.) में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदर्शनी के द्वार पर पहुंचने पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा विकसित रोबोट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बाल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया और बाल वैज्ञानिकों द्वारा विकसित रोबोट और तारामंडल के मॉडल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी आगामी 23 नवंबर तक चलेगी। ऋषि-मुनियों के ज्ञान और नवाचारों से समृद्ध है हमारी ज्ञान परंपरा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के विश्व गुरू बनने में प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक परंपरा के भाग रहे ऋषि-मुनियों के योगदान को समझने की आवश्यकता है। हमारे ऋषि-मुनि न्यूनतम आवश्यकताओं के साथ जीवन यापन करते हुए समाज के कल्याण के लिए नवाचारों को जन्म देते थे। प्रत्येक भारतीय को ऋषि-मुनियों और विद्वान से मिली परंपरा पर गर्व है। अगर हम विमान शास्त्र की बात करें तो ऋषि भारद्वाज याद आते हैं। भगवान राम के काल में पुष्पक विमान दिखाई देता है। जब शून्य के अस्तित्व को देखें तो आर्यभट्ट की ओर ध्यान जाता है और जब ग्रहों की गति देखते हैं तो भास्कराचार्य नजर आते हैं। योगशास्त्र के लिए महर्षि पतंजलि याद आते हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा हर क्षेत्र में ऋषि-मुनियों के ज्ञान से समृद्ध हुई है। योग की महिमा को विश्व के सभी देशों ने स्वीकारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। आज यूरोप से लेकर साइबेरिया और चीन से पाकिस्तान और ईरान-इराक तक लोग योगासन करते नजर आते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राचीन सनातन संस्कृति के माध्यम से हमने दुनिया को यह बताया कि ब्रह्मांड में कोटि-कोटि सूर्य विद्यमान है। हजारों साल पहले महर्षि पतंजलि ने दुनिया को बता दिया था कि शरीर में पांच प्राण होते हैं। राज्य सरकार अंगदान को प्रोत्साहित कर रही है और देहदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में बढ़ाई जा रही है आईसीटी लैब की संख्या स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देशभर से भोपाल पधारे बाल वैज्ञानिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक और नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के स्कूलों में आईसीटी लैब की संख्या बढ़ाई जा रही है। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कार्यक्रम में सहभागी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। निदेशक एनसीईआरटी प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव सदैव एनसीईआरटी को प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। वे कला एवं विज्ञान के प्रति पारखी दृष्टिकोण रखते हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदशर्नी एक अनूठी प्रदर्शनी है, जिसमें देशभर के जिलों से बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट और मॉडल चुनकर लाए गए हैं। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष रवींद्र यति, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में विज्ञान प्रसारक, विषय-विशेषज्ञ, शिक्षक, बाल वैज्ञानिक एवं जिज्ञासु विद्यार्थी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बाल प्रदर्शनी 31 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी और शिक्षकों द्वारा समाजिक समस्याओं का सामाधान बताते 240 साइंस मॉडल एवं इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही बाल वैज्ञानिकों के इस महाकुंभ में मैनिट, आईसेक्ट और आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों से संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। बच्चों को अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा और रचनात्मकता के लिए मंच उपलब्ध कराने तथा बच्चों को अपने आसपास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान और गणित की उपस्थिति का अनुभव कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का मुख्य विषय "सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" है। देश के विभिन्न राज्यों के 230 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने … Read more

3 करोड़ में तैयार हुई हरियाणा की शानदार नाइट फूड स्ट्रीट, खाने-पीने के शौकीनों के लिए बनेगी नई पसंद

अंबाला अंबाला छावनी के गांधी मैदान के साथ 3 करोड़ की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया है और अब इसकी साज-सज्जा का काम शुरु हो गया है। जल्द ही मार्केट के उद्घाटन को लेकर भी कार्रवाई शुरु हो जाएगी। इसकी तैयारी भी नगर परिषद ने शुरु कर दी है, वहीं नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।  स्ट्रीट के पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गांधी मैदान के साथ खाली जगह को भी दुरुस्त किया गया है और यहां 50 के करीब कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में आने वाले लोगों को साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अलग से शौचालय आदि का निर्माण किया गया है, वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी।  छोटे बच्चों के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी नाइट फूड स्ट्रीट में छोड़ी गई खाली जगह पर मिलेगी। नप के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट के लिए खान-पान से जुड़ी नामी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथी 27 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यहां 60 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं, जबकि 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे।   

हायराइडर की बिक्री ने किया बड़ा उलटफेर, टोयोटा इनोवा पिछड़ गई

मुंबई  टोयोटा की मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूज़र हायराइडर ने अक्टूबर 2025 में वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी। कंपनी की मजबूती का प्रतीक मानी जाने वाली इनोवा हायक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा को पछाड़ते हुए हायराइडर पहली बार टोयोटा की नंबर-1 बिकने वाली कार बनकर उभरी। यह बदलाव टोयोटा के लिए सिर्फ एक नई उपलब्धि ही नहीं, बल्कि भारतीय बाज़ार में बदलते ग्राहक रुझानों का भी महत्वपूर्ण संकेत है। रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का नया अध्याय अक्टूबर 2025 में हायराइडर ने 11,555 यूनिट की बिक्री दर्ज कर अपनी अब तक की सर्वाधिक मासिक डिलीवरी का रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी ओर, इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा की संयुक्त बिक्री 11,294 यूनिट रही, जो पहली बार हायराइडर से कम साबित हुई। इस बढ़त के साथ हायराइडर ने न केवल अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि यह भी दर्शाया कि अब ग्राहक मिड-साइज, फ्यूल-एफिशियंट एसयूवी को बड़े आकार की एमपीवी पर प्राथमिकता दे रहे हैं। सितंबर 2022 में लॉन्च हुई हायराइडर लगातार अपना ग्राफ ऊपर ले जा रही है। अगस्त 2025 में 9,100 यूनिट के पूर्व रिकॉर्ड को जिस तरह अक्टूबर में पीछे छोड़ा गया, उसने कंपनी के अंदर भी उत्साह बढ़ा दिया। लगभग 28 kmpl तक की माइलेज क्षमता के कारण हायराइडर को भारत की सबसे फ्यूल-एफिशियंट एसयूवी में गिना जाता है, और यही इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण बन चुका है। सालाना आंकड़ों में अभी भी इनोवा आगे हालाँकि अक्टूबर में हायराइडर ने आगे निकलकर सुर्खियाँ बटोर ली हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष के कुल बिक्री आंकड़ों में इनोवा की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा की कुल 64,678 यूनिट्स बिकीं, जो इस सेगमेंट में उसकी स्थायी लोकप्रियता को दर्शाती हैं। वहीं इसी अवधि में हायराइडर ने 57 प्रतिशत की तेज़ छलांग लगाते हुए 56,754 यूनिट्स बेचीं। अंतर भले ही अब कम हो चुका है, लेकिन करीब 7,924 यूनिट्स का अंतर बताता है कि आने वाले महीनों में प्रतिस्पर्धा और तीखी हो सकती है। कीमत और सेगमेंट: ग्राहक क्यों कर रहे हैं हायराइडर को पसंद कीमत और उत्पाद की जगहनेटी भी इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हायराइडर एक 5-सीटर एसयूवी है, जिसकी कीमत 10.95 लाख से 19.57 लाख रुपये के बीच है, जो इसे मिड-साइज श्रेणी में एक मजबूत विकल्प बनाती है। दूसरी ओर, इनोवा हायक्रॉस की कीमतें 18.06 लाख से 31.90 लाख रुपये तक जाती हैं, जबकि क्रिस्टा 19.99 लाख से 27.08 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है। काफी कम कीमत, बेहतर माइलेज, हाइब्रिड विकल्प और शहरी उपयोग के लिए उपयुक्त आकार—ये सभी कारण हायराइडर को एक व्यापक ग्राहक वर्ग की पसंद बना रहे हैं। टोयोटा के लिए संकेत: बदलता बाज़ार और नई प्राथमिकताएँ टोयोटा ने SUV और MPV सेगमेंट में अक्टूबर महीने में कुल 33,809 यूनिट्स डिस्पैच कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय बाज़ार में अब बहुउद्देशीय एमपीवी के साथ मिड-साइज एसयूवी की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है। हायराइडर का नंबर-1 पर पहुँचना न केवल कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की सफलता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उपभोक्ता अब माइलेज, हाइब्रिड तकनीक और किफायती रखरखाव को अधिक महत्व दे रहे हैं।

EC का बड़ा कदम! राहुल गांधी के दावों के बाद SIR में आएगी AI निगरानी

कोलकाता  पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फर्जी, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) तकनीक का इस्तेमाल करेगा। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, AI सिस्टम मतदाता डेटाबेस में मौजूद लाखों तस्वीरों का विश्लेषण करेगा और चेहरों की समानता (facial recognition) के आधार पर एक ही व्यक्ति के एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत होने की पहचान करेगा। इससे एक ही फोटो वाले कई मतदाता प्रवेश (डुप्लीकेट वोटर) का पता आसानी से चल जाएगा। AI शामिल करने का फैसला अधिकारी ने बताया कि हाल के महीनों में प्रवासी मजदूरों की तस्वीरों के गलत इस्तेमाल और एक ही व्यक्ति के कई जगहों पर नाम जुड़ने की शिकायतें काफी बढ़ी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हाल ही में दावा किया था कि एक ही नाम और फोटो से कई-कई वोट डाले जा रहे हैं। इन शिकायतों को देखते हुए AI तकनीक को शामिल करने का फैसला लिया गया है। BLO की जवाबदेही और सख्त चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि AI के बावजूद बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की जिम्मेदारी कम नहीं होगी। BLO को घर-घर जाकर मतदाताओं की नई तस्वीरें लेनी होंगी। बूथ लेवल एजेंट (BLA) द्वारा फॉर्म जमा करने पर भी BLO को व्यक्तिगत रूप से घर जाकर हस्ताक्षर और विवरण का सत्यापन करना अनिवार्य होगा। मतदाता से रिसीविंग भी लेनी होगी। आयोग ने सख्त जवाबदेही के नियम तय किए हैं। अगर गणना और फॉर्म सत्यापन के बाद भी कोई फर्जी या मृत मतदाता सूची में पाया जाता है, तो संबंधित पोलिंग बूथ के BLO को सीधे जिम्मेदार ठहराया जाएगा। SIR के दबाव में की आत्महत्या SIR अभियान के कारण BLO पर भारी कार्यभार पड़ने से देश के कई हिस्सों में असंतोष है। केरल के कन्नूर जिले के पय्यान्नूर में BLO अनीश जॉर्ज ने इसी दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। इसके बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केरल में SIR प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि अधिकारी इस अभियान के भारी दबाव को झेलने में असमर्थ हो रहे हैं।  

रोज़गार का मौका! पंजाब सरकार ने मंजूरी दी, जल्द शुरू होगी सैकड़ों पदों पर नियुक्ति

चंडीगढ़ पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने पशुपालन विभाग में 345 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की चरणबद्ध भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पशुपालन विभाग में वर्तमान में वेटरनरी इंस्पेक्टरों  के कुल 2010 स्वीकृत पद हैं और इन पदों में से 345 पद वर्तमान में रिक्त हैं तथा 1665 वेटरनरी इंस्पेक्टरों कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग ने इन 345 रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की मंजूरी दे दी है, जिनमें से 150 पद चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पहले चरण में और शेष 195 पद अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दूसरे चरण में भरे जाएंगे। वित्त मंत्री, जो कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि पंजाब राज्य पशु चिकित्सा निरीक्षक संघ के साथ हुई बैठक में मौजूदा पदों को भरने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पशुपालन विभाग ने बताया कि राज्य के 22 वेटरनरी पॉलीक्लिनिकों में उपचाराधीन पशुओं की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण विभाग में कर्मचारियों की कमी हो रही है। पंजाब के पशुपालकों के लिए पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू और कुशल बनाए रखने हेतु सभी 345 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पशुपालन विभाग राज्य में 22 वेटरनरी पॉलीक्लिनिकों, 1,367 पशु अस्पतालों और 1,489 पशु औषधालयों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पशुओं की उचित देखभाल की सुचारू सेवा सुनिश्चित करके विभाग को मजबूत करने का एक प्रयास है। 

दरिंदगी की हद: प्रेमी ने महीनों बंधक रखा, सब-इंस्पेक्टर ने भी होटल में कराए जबरन संबंध

बुलंदशहर  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला की कहानी ने पुलिस व्यवस्था की नींव को हिला दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन वहां उसे न्याय नहीं, बल्कि नया जख्म मिला। आरोप इतना गंभीर है कि विभाग को दो सब-इंस्पेक्टरों को तत्काल सस्पेंड करना पड़ा है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर 48 दिन का खौफ महिला का दावा है कि नवंबर में उसकी एक युवक से सोशल मीडिया पर पहचान बनी। मुलाकात के बहाने वह उसे बहला-फुसलाकर एक बंद कमरे में ले गया, जहां उसने चार और  साथियों को बुला लिया। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार 48 दिनों तक बंधक बनाकर यौन शोषण किया गया। यहां तक कि उसे अलीगढ़ और बुलंदशहर के कई ठिकानों पर ले जाकर प्रताड़ित किया गया और धर्म परिवर्तन का दवाब भी डाला गया। किसी तरह वह वहां से निकलकर बची और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। थाने में 'मदद' के नाम पर नया अत्याचार? पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय मांगने पहुंची, तो दो सब-इंस्पेक्टरों ने उसके साथ हैवानियत और वसूली की। एक पुलिसकर्मी ने उसे होटल में बुलाकर दो दिन तक पांच बार दुष्कर्म किया। दूसरे ने आरोपियों को पकड़ने का लालच देकर 50,000 रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, पीड़िता के मुताबिक, उसके पति को थाने में बैठाकर झूठा केस दर्ज करने की धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि हाल ही में दो हमलावर बाइक पर आए और उस पर हमला कर भाग गए, लेकिन इस घटना की रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। पुलिस की जांच: एक आरोपी गिरफ्तार, बाकियों पर संदेह -बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार ने बताया कि महिला ने चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। -जांच में केवल इंस्टाग्राम वाला युवक घटना में शामिल पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -बाकी तीन आरोपियों के कॉल डिटेल और लोकेशन घटना स्थल से मेल नहीं खाते। SSP का कहना है “पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए दोनों सब-इंस्पेक्टरों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। हालांकि महिला बयान बार-बार बदल रही है और अभी तक पुलिसवालों के नाम से औपचारिक FIR दर्ज कराने को तैयार नहीं, जिससे जांच जटिल हो रही है। फिर भी कार्रवाई जारी है।”