samacharsecretary.com

एमपी एफएसओ भर्ती: 3 दिसंबर को आएगा एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

भोपाल मध्य प्रदेश फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने घोषणा की है कि इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। 14 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा एमपीपीएससी के अनुसार फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। कैसे डाउनलोड करें MPPSC FSO Admit Card? 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। 2. होम पेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें। 3. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें। 4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखते ही इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकेंगे?     ई-प्रवेश पत्र (Admit Card)     वैध पहचान पत्र     पेन     स्वयं का फोटोग्राफ (यदि आवश्यक हो)     पारदर्शी पानी की बोतल     एडमिट कार्ड में उल्लेखित अन्य अनुमत सामान इन वस्तुओं पर कड़ी पाबंदी पेंसिल, रबर, शार्पनर, ब्लेड, स्केल, बैग, मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, किताब/नोट्स, चाबी, क्लचर, हेयर बक्कल, हैंड बैंड, बेल्ट, डिजिटल/स्मार्ट/एनालॉग घड़ी, पर्स/वॉलेट, टोपी, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, लाइटर, माचिस, हथियार आदि। इसके अलावा, जूते और मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा।   कुल 67 पदों पर भर्ती इस भर्ती अभियान के माध्यम से 67 फूड सेफ्टी ऑफिसर पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं-     अनारक्षित: 14     एससी: 8     एसटी: 17     ओबीसी: 23     ईडब्ल्यूएस: 5

माघ मेला 2026 की तैयारियों में तेजी, विशाल सुरक्षा प्लान हुआ लागू

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला 2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों ने अभी से तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मेला क्षेत्र में प्रतिदिन डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल दस्ते संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां लगातार पीपा पुल, महत्वपूर्ण मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। जैसे-जैसे माघ मेले की तिथि नज़दीक आ रही है, प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही हैं।  सीएम योगी ने दिए निर्देश    तीन जनवरी 2026 से शुरू होने वाले माघ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि संतों, कल्पवासियों और करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियों को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए इस बार हाई-टेक तकनीक का बड़ा इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 400 एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो भीड़ की गतिविधियों, घनत्व और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत अलटर् प्रदान करेंगे। साथ ही ड्रोन कैमरे भी ऊपर से लगातार निगरानी रखेंगे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को वास्तविक समय में पूरी स्थिति की जानकारी मिलती रहे।  5 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती  इस बार मेला क्षेत्र में लगभग 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सिविल पुलिस के साथ-साथ एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, आरएफ और बाढ़ राहत कंपनियों की टीमें भी सुरक्षा में सक्रिय रहेंगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जा रही है। इसके अलावा 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं, ताकि हर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। लगातार निगरानी, आधुनिक तकनीक और मजबूत पुलिस बल के साथ प्रशासन माघ मेला 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रिय है।   

SIR फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी, 11 दिसंबर नई डेडलाइन, 16 दिसंबर को आएगा ड्राफ्ट

नई दिल्ली  देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Deadline Extended) की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर तय की गई है, जो पहले 4 दिसंबर थी। इसी तरह केरल में भी एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। दोनों राज्यों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर संशोधन देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। चुनाव आयोग के अनुसार संशोधित शेड्यूल में 11 दिसंबर तक पोलिंग स्टेशनों को व्यवस्थित करने और आवश्यक सुधार कार्य पूरे किए जाएंगे। उसके बाद 12 से 15 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल को अपडेट करने और ड्राफ्ट रोल तैयार करने की प्रक्रिया चलेगी। 16 दिसंबर को आयोग ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करेगा, जिसके बाद नागरिक 15 जनवरी तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।   निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 16 दिसंबर से 7 फरवरी के बीच प्राप्त गणना फॉर्म और दावों-आपत्तियों पर निर्णय लें। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आयोग 12 फरवरी को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। शेड्यूल में किया गया यह बदलाव उन बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) के लिए राहत लेकर आया है, जो अभी तक गणना फॉर्म जमा कराने और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा नहीं कर पाए थे।

टाइगर रिज़र्व अपडेट: बफ़र ज़ोन में नाइट सफारी आज से पूर्णतः प्रतिबंधित

भोपाल  मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में आज से नाइट सफारी बंद कर दी जाएगी। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 17 नवंबर को दिए गए एक आदेश के बाद लिया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक सुभरंजन सेन ने सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालकों को निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेशभर में रात्रिकालीन सफारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा रही है। इस वजह से लिया गया यह निर्णय यह निर्णय वन्य जीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय के बाद मप्र के नौ टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, संजय, वीरांगना दुर्गावती, रातापानी (पद्म श्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर) और माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटक नाइट सफारी का आनंद नहीं ले सकेंगे।   एडवांस बुकिंग की व्यवस्था नहीं सुभरंजन सेन ने बताया कि नाइट सफारी के लिए एडवांस बुकिंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में एडवांस बुकिंग का पैसा रिफंड करने जैसी कोई बात ही नहीं। बता दें कि टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पहले से ही नाइट सफारी पर रोक है अब बफर में भी नाइट सफारी नहीं कराई जाएगी। 2022 में एनटीसीए के निर्देश के बाद भी बंद नहीं की थी नाइट सफारी वर्ष 2022 में भी टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी बंद करने की पहल की गई थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने वन विभाग को पत्र लिखकर कहा था कि नाइट सफारी तुरंत बंद करें। इस पर उस समय वन विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि एनटीसीए ने ही बफर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने को कहा है और इसके लिए कुछ गतिविधियां तो संचालित करनी पड़ेंगी। उस समय इस पर अमल नहीं हो सका और नाइट सफारी यथावत संचालित होती रही।   शिवराज ने शुरू कराई थी बफर में सफर योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 2020 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बफर में सफर योजना शुरू की थी। बफर में सफर का आकर्षण बढ़ाने के लिए मप्र के टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी भी शुरू कर दी गई थी। वन विभाग ने शाम सात से रात दस बजे तक बफर क्षेत्र में पर्यटन की अनुमति दी थी, जिसके लिए गाड़ियों की संख्या आठ से 10 ही रखी गई थी। 

करोंद में खत्म होगा जाम का झंझट, भोपाल मेट्रो निर्माण कार्य तेज़

भोपाल भोपाल शहर के बैरसिया रोड पर करोंद क्षेत्र में मेट्रो रेल लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। यहां सड़क के बीचोंबीच बेरिकेड्स लगाने से आए दिन जाम लगता है, ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यह देखते हुए मेट्रो रेल लाइन के दूसरे चरण में करोंद चौराहा से सीआइएइ (केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान) तक गर्डर लांच करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत बने पिलर पर जल्द ही गर्डर रख दी जाएगी, ऐसे में पिलरों पर गर्डर लांच होने के बाद बेरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से करोंद में मेट्रो रेल लाइन का काम चल रहा है, अभी सिर्फ पिलर ही खड़े हो सके हैं। घना रहवासी क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए काम किया जा रहा है।   आठ से अधिक पिलर खड़े हुए जानकारी के अनुसार भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे चरण सुभाषनगर से करोंद के बीच का काम तेजी से किया जा रहा है। पिलर खड़े होने की शुरुआत करोंद स्थित सीआईएई के सामने से की गई है। यहां पर आठ से अधिक पिलर खड़े हो चुके हैं। इन पर गर्डर लांच करने की तैयारी की जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से देर रात यह काम किया जा रहा है। इस दौरान यातायात परिवर्तित कर दिया जाता है। बता दें कि सुभाष नगर डिपो से करोंद तक के मेट्रो रेल लाइन का काम कुल दो चरण में होगा। कुल 8.77 किलोमीटर में से 5.38 किलोमीटर हिस्से में छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। जिनमें पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कालोनी, डीआइजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद शामिल हैं। प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के लिए रिपोर्ट का इंतजार भोपाल मेट्रो के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर (सुभाष नगर से एम्स) के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की अंतिम 'ओके टू रन' रिपोर्ट का इंतजार है। इसको लेकर सीएमआरएस ने निरीक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, उस रिपोर्ट के आधार पर ही मेट्रो के संचालन पर निर्णय होगा।

आज के नए नियम: LPG कीमतें, बैंक चार्ज और लोन रेट—जानें किन बदलावों का पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली  नया महीना यानी दिसंबर 2025 आपकी जेब के लिए कई नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। LPG और ATF की कीमतों से लेकर बैंक छुट्टियों व लोन रेट्स तक कई बदलाव आपके रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर डाल सकते हैं। पहले से ही जरूरी आर्थिक प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है। LPG और ATF की कीमतों में बदलाव हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियाँ LPG यानी कुकिंग गैस और ATF के दामों में अपडेट करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को रेट बढ़े तो गैस सिलेंडर और हवाई यात्रा दोनों और महंगी हो सकती हैं। बैंक हॉलिडे और लेन-देन की योजना दिसंबर में पूरे महीने में कुल 17 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ राज्य-वार छुट्टियाँ शामिल हैं। ऐसे में लोन EMI, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन की प्लानिंग समय रहते कर लें, वरना असुविधा हो सकती है।   लोन रेट पर फैसला दिसंबर के पहले हफ्ते में RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होगी। इसमें रेपो रेट में कटौती या बदलाव पर चर्चा होगी। अगर रेपो रेट में बदलाव होता है, तो बैंक लोन की EMI भी बदल सकती है। यानी बढ़ोतरी हुई तो जेब पर दबाव और राहत मिली तो बजट में आराम। पेंशन और अन्‍य लाभों में बदलाव पेंशन से जुड़े दिशानिर्देशों में भी दिसंबर से कुछ परिवर्तन लागू हो सकते हैं। ऐसे में पेंशनधारकों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके मासिक लाभों में क्या बदलाव हो रहा है, ताकि वे अपने खर्च को बेहतर मैनेज कर सकें।