samacharsecretary.com

₹250 करोड़ी घर में आलिया–रणबीर का गृह-प्रवेश, राहा के नन्हें हाथों ने जीता फैंस का दिल

मुंबई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया आशियाना लंबे समय से बन रहा था, जो कि अब तैयार हो गया है। बेटी राहा के नाम पर बनी 250 करोड़ रुपये की ये प्रॉपर्टी अंदर से बेहद आलीशान है। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लाडली की बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर नए घरौंदे के गृह प्रवेश की फोटोज उन्होंने फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उनकी नन्हीं-परी के हाथों को देखकर ही फैंस आईस्क्रीम की तरह पिघल गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का पाचं मंजिला का ये नया घर मुंबई के ब्रांद्रा वेस्ट में स्थित है। जहां की पहले कई तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन अंदर का नजारा अब देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए नवंबर महीना बेहद खास रहा है क्योंकि न सिर्फ उन्होंने बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया, बल्कि बहन के बर्थडे के अलावा, गृह-प्रवेश की पूजा भी की। राहा के 250 करोड़ रुपये के घर की फोटो आलिया भट्ट ने 15 फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें पहली तस्वीर बेटी राहा के बर्थडे की है, जहां उन्होंने उसको गोद में उठा रखा है और दोनों ने ट्विनिंट की हुई है। इसके बाद दूसरी फोटो रणबीर के साथ की है, जहां वह नए घर में गृह-प्रवेश कर रही हैं। तीसरी फोटो में घर की दीवार पर फूलों के हार से सजी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फोटो है, जिसके आगे खड़ी सास नीतू कपूर अपनी बहू को गले से लगाए हुए हैं। आलिया भट्ट ने किया गृह-प्रवेश, राहा ने खींचा ध्यान राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में महेश भट्ट और सोनी राजदान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही घर के अंदर हुई पूजा में पिता रणबीर की गोद में उनकी बेटी बैठी हुई और हाथ में अक्षत लिए दिखाई दे रही है। हालांकि कहीं भी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। मगर उसके नन्हें हाथ देख हर कोई उसकी क्यूटनेट का दीवाना हो रहा है। उसके नन्हें नाखूनों पर लाल रंग की नेलपेंट सबका ध्यान खींच रही है। नए घर में लगाई पिता ऋषि कपूर की फोटो इन 15 फोटोज में एक जगह रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए खड़े हैं। और नए घर में रणबीर के साथ पूजा में बैठीं आलिया हवन करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर सभी ने प्यार बरसाया है। हर किसी ने यही लिखा कि उन्हें इस फोटो डंप की उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा करेंगी। ये देख सभी बेहद खुश हैं। हर कोई राहा के नन्हें हाथों पर वारी जा रहा है।

गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: राष्ट्रपति पुतिन ने विश्व शांति में योगदान को बताया अमूल्य

नई दिल्ली  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति ने एक विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किया, जिस पर एक संदेश लिखा था। महात्मा गांधी के लिए दिए संदेश में पुतिन ने लिखा कि आधुनिक भारत के संस्थापकों में से एक के रूप में उन्होंने विश्व शांति के लिए अमूल्य योगदान दिया। राजघाट परिसर के सम्मानीय विजिटर्स की बुक पर हस्ताक्षर करते हुए, पुतिन ने कहा कि महात्मा गांधी ने नए, ज्यादा न्यायपूर्ण, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का अंदाजा लगाया था जो अभी अपने शुरुआती दौर में है। महात्मा गांधी के रूस के साथ कई जुड़ाव थे जो दोनों देशों के साझा इतिहास का हिस्सा हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा, "आधुनिक भारत के फाउंडर्स में से एक, महान दार्शनिक और मानवतावादी महात्मा गांधी ने विश्व शांति में एक बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी, अच्छाई और इंसानियत पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "महात्मा गांधी ने लियो टॉल्स्टॉय को लिखे अपने खतों में, दुनिया के भविष्य के बारे में विस्तार से बात की थी, जो आदेश और दबदबे से आजाद हो, और लोगों के बीच बराबरी, आपसी सम्मान और सहयोग के सिद्धांत पर आधारित हो। और यही वो सिद्धांत और महत्व हैं जिनका रूस और भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलकर बचाव करते हैं।" विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह के साथ, राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंचे और वहां पर अपनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू की। बैठक को पीएम मोदी ने संबोधित किया और भारत और रूस के संबंधों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अपना पक्ष साफ शब्दों में रखा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का पक्ष बिल्कुल साफ है कि हम शांति के साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा, "कल से डेलिगेशन के लोग अनेक बैठकों में व्यस्त रहे हैं। बहुत सारे नतीजों के साथ ये समिट आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपति जी, आपकी ये यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी गई थी। मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह खुशी की बात है कि आपके साथ मेरे परिचय और संबंधों को भी 25 साल हो गए। मैं मानता हूं कि 2001 में आपने जो भूमिका अदा की, एक विजनरी नेता कैसे सोचता है, कहां से शुरू करता है और संबंधों को कहां तक पहुंचा सकता है, इसका शानदार उदाहरण भारत और रूस का संबंध है।" रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है। आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। विश्वास बड़ी ताकत है। आपसे मैंने अनेक बार इस विषय की चर्चा भी की है और विश्व की समझ भी मैंने रखी है। विश्व का कल्याण शांति के मार्ग पर ही है। हम सबको मिलकर शांति के मार्ग तलाशने चाहिए।"

मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भानु यादव, मुक्ता देवी, रीना बरला, मिकलेश यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हौसले की उड़ान: आर्थिक तंगी में पली बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बास्केटबॉल में रजत पदक

अंबाला  अंबाला की एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। जूनियर इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अंजली ने अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। घर में जश्न का माहौल है। आज अंजली अपने परिवार के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिली, जहां मंत्री विज ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंजली की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। उनके पिता चाय की दुकान पर काम करते हैं, लेकिन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अंजली ने खेल को कभी नहीं छोड़ा। जुनून और मेहनत के दम पर उन्होंने गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। उनकी प्रतिभा को पहचान मिली जब यूपी के अलीगढ़ में लगे कैंप के दौरान एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय टीम में हुआ।   इसके बाद अंजली थाईलैंड गई, जहां 9 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना उज़्बेकिस्तान से हुआ, जिसमें भारत को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और अंजली को रजत पदक मिला। अंजली का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है और भविष्य में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना उनका लक्ष्य है। 

एशियन कप: आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए टीम इंडिया की कप्तान बनीं ओनम गाम्नो

नई दिल्ली प्रो पंजा लीग ने एशियन कप आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए टीम इंडिया की कप्तान के रूप में अरुणाचल प्रदेश की ओनम गाम्नो और उपकप्तान के रूप में छत्तीसगढ़ के पैरा-एथलीट श्रीमंत झा को नियुक्त किया है। श्रीमंत झा पैरा-आर्म रेसलिंग के जाने-माने खिलाड़ी हैं, जो टीम में समावेश और प्रेरणा के प्रतीक माने जा रहे हैं। यह नियुक्ति उस समय हुई है, जब अरुणाचल प्रदेश हाल की घटनाओं के चलते देशभक्ति की भावना से सराबोर है। 27 वर्षीय कप्तान ओनम गाम्नो अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के मेबो थाना क्षेत्र के नगोपोक गांव की रहने वाली हैं। वह देश की सबसे सफल आर्म रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 2024 में मुंबई में हुए एशियन कप में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, 2025 की नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2023 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। उनकी उपलब्धियां पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उपकप्तान श्रीमंत झा हाल ही में हंगरी पैरा आर्म रेसलिंग वर्ल्ड कप में रजत पदक जीत चुके हैं। विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए वह दृढ़ संकल्प और संघर्ष की मिसाल हैं। उनकी उपस्थिति टीम के नेतृत्व में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार करती है। कप्तान ओनम गाम्नो ने कहा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा हर कदम देश के नाम है। मैं पूरी ताकत से खेलूंगी और तिरंगे को गौरवान्वित करूंगी।” पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) की अध्यक्ष और एशियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन (एएएफ) की उपाध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने कहा, “ओनम गाम्नो और श्रीमंत झा का चयन भारतीय आर्म रेसलिंग की ताकत, कौशल और जज़्बे का प्रतीक है। ओनम का नेतृत्व और श्रीमंत की प्रेरणादायक यात्रा हमारे मूल्यों—दृढ़ता और एकता—का प्रतिनिधित्व करती है।” इन नियुक्तियों से न केवल टीम इंडिया की प्रतिस्पर्धात्मक उम्मीदों को बल मिला है, बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि आर्म रेसलिंग एक समावेशी और तेजी से बढ़ता हुआ खेल बन चुका है। पूर्वोत्तर और विशेष रूप से सक्षम समुदाय दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये खिलाड़ी खेल जगत में विविधता, अवसर और उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक स्पर्श सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही समाज को सही दिशा देता है और जनसेवा के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने में सहायक होता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर राज्य सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

डकोटा जॉनसन के महाकुंभ पहुंचने पर ऐश्वर्या राय दंग, एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया वायरल

लॉस एंजिल्स बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय यूं तो कम नजर आती हैं लेकिन जब किसी इवेंट में वह स्पॉट होती हैं, सबका दिल जीत लेती हैं। उन्हें इस वक्त रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में देखा गया। जहां वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में उन्हें '50 शेड्स ऑफ ग्रे' एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ देखा गया। दोनों ने इस दौरान 'महाकुंभ' के बारे में बात की और साथ में मीडिया को पोज भी दिया। ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन के साथ में कई वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए, जहां पर उन्हें देख फैंस खुश हो गए। इस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंडिया टूर के बारे में भी बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन के साथ भारत आई थीं, जब उनका वहां कॉन्सर्ट हुआ था। उस समय वो दोनों महाकुंभ मेले में भी गए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि 'हम महाकुंभ भी गए थे।' जिसे सुनते ही जया बच्चन की बहू हैरान हो गईं और कहा, 'वाह तुमने ये भी किया? बढ़िया।' डकोटा जॉनसन के साथ ऐश्वर्या राय इवेंट का एक वीडियो फैन क्लब ने शेयर किया और लिखा, 'जब मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस की मुलाकात 50 शेड्स ऑफ ग्रे से हुई।' वहीं, दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस ने डेसिहा अल्बा और जोमाना आर अलराशिद के साथ भी पोज दिया। ऐश्वर्या राय के गाउन की कीमत ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में कुछ फोटोज पोस्ट की थीं। उन्होंने डोल्से एंड गब्बाना का डिजाइन किया आउटफिट पहना था, जिसकी कीम 5.40 लाख रुपये है। उन्हें इस अवतार में देख हर कोई उनकी बलाएं ले रहा था। एक्ट्रेस को आखिरी बार स्क्रीन पर 'पोन्नियन सेलवन 2' में देखा गया था। और उसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आईं।

मौत की पतंग! चाइना डोर से भी ज्यादा खतरनाक डोर भारत में पहुंची, लोग हुए सतर्क

अमृतसर सर्दी का मौसम शुरू होते ही जहां पतंग बेचने और उड़ाने वालों का सीजन भी शुरू हो जाता है, वहीं पतंग उड़ाने वाली खूनी डोर से राहगीरों को अपनी जान की चिंता में डाल देती है। अब भारत में चाइना डोर से खतरनाक पाकिस्तानी डोर की की एंट्री हो गई है। ये डोर बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। इस संबंध में जागदा ज़मीर संस्था ने पुलिस कमिश्नर से 21 तंद डोर बंद करवाने संबंधी की अपील की है। इस संबंध में जागदा ज़मीर के प्रधान सुभाष सहगल ने पंजाब केसरी से बातचीत करते कहा कि जहां खूनी चाइना डोर लोगों की जान की दुश्मन बन चुकी थी, वहीं अब उसकी जगह एक नई पाकिस्तानी डोर ने ले ली है, जिससे किसी को भी बचने का कोई मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही 21 तंद वाली 19 तंद वाली पाकिस्तानी डोर ने एक बार फिर पूरे अमृतसर शहर में सनसनी फैला दी है। चाइना डोर से लोग या पशु-पक्षी घायल हो जाते थे, लेकिन यह पाकिस्तानी डोर ऐसी है कि अगर इसे पूरी ताकत से तोड़ने की कोशिश करो तो यह पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के साथ इस पाकिस्तानी डोर संबंधी बताया कि कि उन्होंने पतंग उड़ाने वालों और विक्रेताओं से अपील की कि वे अपनी पुरानी पारंपरिक धागे की डोर को ही बेचें और खरीदें, क्योंकि यह खतरनाक डोर कई घरों के चिराग भी बुझा सकती है। इस संबंध में उन्होंने शहर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उनकी टीम को व्हाट्सएप पर इस डोर का वीडियो भेजा है और पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस डोर को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। यह पाकिस्तानी डोर चाइना डोर से भी ज्यादा खतरनाक है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई डोर नहीं बल्कि बिजली की तार या कोई पतली रस्सी है जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए इस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए ताकि लोग सर्दियों के त्योहारों को अपने परिवारों के साथ खुशी से मना सकें। 

इंडिगो की तकनीकी खामी ने रोकी उड़ानों की रफ्तार, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्‍ली  पिछले तीन दिनों से इंडिगो सहित कई एयरलाइंस के नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वे परेशान हैं। इस पर विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर मोनोपोली का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज हम सिर्फ दो एयरलाइंस की मोनोपोली देख रहे हैं, और नुकसान सिर्फ यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "यह पूरी तरह से एक अभूतपूर्व स्थिति थी, जिसकी वजह से आज हजारों और लाखों यात्री फंसे हुए हैं। यह बहुत अजीब स्थिति है, क्योंकि भारतीय एविएशन पहले से ही डुओपोली का शिकार है, एक है इंडिगो और दूसरी है एयर इंडिया। इसमें इंडिगो ऐसी एयरलाइन है, जिसके पास 70 प्रतिशत मार्केट शेयर है। अगर डीजीसीए को एफडीटीएल के पूरे नियम लागू करने ही थे, तो पहले ऑडिट करना चाहिए था। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब इंडिगो नहीं जा रही है तो दूसरी जगह जाने पर टिकट के लिए दस गुना तक ज्‍यादा कीमतें देनी पड़ रही हैं। यह सिर्फ सरकार की बदनीयति और गलत नीतियों की वजह से हो रहा है और आमजन को परेशानी हो रही है। सरकार की मोनोपाली का यह दुष्‍परिणाम है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इंडिगो में कुछ समस्‍या जरूर आई है, लेकिन सरकार अपनी तरफ से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव मदद दे रही है। विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिलता, इसलिए वे अनर्गल और आधारविहीन बातें करते हैं। मेरी अभी इंडिगो के वरिष्‍ठ अधिकारियों से बात हुई है। वह समस्‍या का समाधान कर रहे हैं। अगले 24 घंटे में उनकी समस्‍या सुलझ जाएगी। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कस्टमर्स और हमारे लिए भी दिक्कतें हैं। अब बात यह है कि इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टिकट के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, जो मध्यम वर्गीय परिवारों की खरीदने की क्षमता से बाहर है।

खेल मंत्रालय ने 64 दिवसीय फिट इंडिया दौड़ के लिए पुणे के ‘इन्फ्लूएंसर’ के साथ गठजोड़ किया

नयी दिल्ली खेल मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम फिट इंडिया ने अपनी 64 दिवसीय दौड़ के लिए अल्ट्रा-धावक और ‘इन्फ्लूएंसर’ आशीष कासोदकर की अगुवाई वाले पुणे स्थित सिंपल स्टेप्स फिटनेस के साथ गठजोड़ किया है। यह दौड़ 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश की डोंग घाटी से शुरू हुई, जहां भारत अपना पहला सूर्योदय देखता है। इसका समापन अगले साल गणतंत्र दिवस पर गुजरात के गुहार मोती में होगा, जो देश का आखिरी सूर्यास्त स्थल है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस साझेदारी से फिटनेस को जीवनशैली बनाकर फिट इंडिया मिशन को मजबूत करने, देश भर में वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित करने, समावेशी भागीदारी से मजबूत सामुदायिक संबंध बनाने तथा स्वास्थ्य, आंदोलन और जागरूकता की स्थायी संस्कृति को प्रेरित करने की उम्मीद है।’’ ⁠ कासोदकर को 60 दिनों में 60 मैराथन दौड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और 555 किलोमीटर लंबी ला अल्ट्रा दौड़ दौड़ने के लिए जाना जाता है। वह अरुणाचल प्रदेश और असम से लेकर बिहार तक तथा उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। इस दौड़ के दौरान डॉन2डस्क का लक्ष्य ग्रो ट्री फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर 76,000 पेड़ लगाना और देश भर के नागरिकों का अपने-अपने स्थानों से सामूहिक रूप से 7,60,000 किलोमीटर दौड़ना और पैदल चलना है।