samacharsecretary.com

आज का राशिफल: 8 दिसंबर का मेष से मीन तक पूरा राशिफल पढ़ें

मेष राशि- आज का दिन प्रगति और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। काम में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा और सीनियर्स भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में पहले से बेहतर सामंजस्य बनेगा और पार्टनर आपका पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी, हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन काम की भागदौड़ में आराम करना न भूलें। वृषभ राशि- आज आपको रिश्तों में धैर्य और समझदारी दिखानी होगी। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, पर आप अपने व्यवहार और मेहनत से स्थिति संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद दूर हो सकता है। पैसों को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बचाएं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए पानी अधिक पिएं और आराम करें। मिथुन राशि- आज आपके लिए नए अवसरों का द्वार खुल सकता है। ऑफिस में आपके विचार और क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर आपको समझेंगे और रिश्ता और मजबूत होगा। धन के मामले में राहत मिलेगी और कोई रुका पैसा मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने से बचें। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। कर्क राशि- घर में खुशी और शांति का माहौल रहेगा। नौकरी में नई उम्मीदें जागेंगी और आपके काम को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और गलतफहमियाँ दूर होंगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में हल्की अनियमितताएं जैसे गैस या सरदर्द हो सकते हैं, लेकिन बड़ी चिंता की बात नहीं है। इस समय अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। सिंह राशि- आज आपको अपनी बातों और फैसलों में संयम रखना होगा। विवादों से दूर रहें क्योंकि छोटी बात बड़ी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके आइडिया महत्वपूर्ण साबित होंगे, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें, पार्टनर से बातचीत करके गलतफहमियां दूर करें। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। सेहत अच्छी है, लेकिन भोजन हल्का करें। कन्या राशि- आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। प्रेम संबंधों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पैसे को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, अचानक खर्च आ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपका शांत स्वभाव चीजें संभाल लेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। तुला राशि- आज रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। काम में नई दिशा या नया अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा और पार्टनर आपके प्रति ज्यादा सहयोगी रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन निवेश में सावधानी रखें। किसी पुराने स्वास्थ्य मुद्दे से राहत मिल सकती है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए ध्यान या सैर अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि- आज करियर के लिए दिन बहुत अच्छा है। कोई नया प्रोजेक्ट या ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन भी सकारात्मक रहेगा और पार्टनर आपका समर्थन करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दोस्तों की मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचें। धनु राशि- आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा है। पार्टनर के साथ समझ और प्यार बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी। सेहत में सुधार नजर आएगा। तनाव से बचने के लिए थोड़ी देर प्रकृति में समय बिताएं। मकर राशि- आज थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं, लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आपकी क्षमता सबको प्रभावित करेगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और पार्टनर आपका साथ देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगी, लेकिन पानी भरपूर मात्रा में पिएं और समय पर भोजन करें। कुंभ राशि- आज कई चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। लव लाइफ में सकारात्मकता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। ऑफिस में किसी बड़ी सफलता का योग है। धन की स्थिति मजबूत होगी और कोई पुराना निवेश मुनाफा दे सकता है। सेहत शानदार रहेगी और आप खूब एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मीन राशि- आज आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी और प्यार का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ सकती है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल को बस ने कुचला, शहडोल में सड़क हादसे से हड़कंप

शहडोल रविवार की दोपहर 2 बजे के आसपास एक बस जो ब्यौहारी की ओर से आ रही थी उसने शहडोल बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस आरक्षक को टक्कर मार दी जिसमें आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। अपनी ड्यूटी पर तैनात था आरक्षक महेश पाठक घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना में स्थल से बस को जब्त कर थाने पहुंचाया। आरक्षक को टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग गया । जानकारी के मुताबिक कोतवाली में पदस्थ आरक्षक महेश पाठक बस स्टैंड में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच दोपहर 2:00 बजे के आसपास दादू एंड संस कंपनी की एक तेज रफ्तार बस स्टैंड परिसर में आ रही थी इसी बीच बस चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी ,जिसमें आरक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।   बस को जब्त कर थाने भिजवाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से बस को जप्त कर थाने भिजवाया तथा मृतक आरक्षक के शव को वहां से उठाकर ले गए। इस घटना को देखकर पुलिस के अधिकारियों और वहां पर मौजूद आरक्षकों की आंखों में आंसू नजर आए। अनियंत्रित रूप से बस चलाते हैं चालक बस स्टैंड में जहां पर यह दुर्घटना हुई है वहां अक्सर तेज गति में बस चलाते हुए ड्राइवर अंदर आते हैं और इस तरह की स्थिति निर्मित होती है। यहां नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाया नहीं जाता है जिसके कारण इस तरह की स्थितियां बनती हैं और बस चालक भी अनियंत्रित रूप से बस चलाते हैं।  

सीमा पर प्रशासन की सख्ती: यूपी से लाया जा रहा 400 बोरी अवैध धान पकड़ा गया, ट्रक सीज़

बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से धान लाए जाने की जानकारी प्राप्त होते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर सीजी 29 एएफ 0480 में लगभग 400 बोरी अवैध धान लोड था, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के जिले की सीमा में लाया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका, सामग्री की जांच की और धान को कब्जे में लेकर वाहन को संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है। अवैध गतिविधि पर पुलिस की निगरानी अनुविभागीय अधिकारी नीर नंदेहा ने कहा है कि जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान प्रत्येक स्तर पर अवैध गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। चेक पोस्टों पर निगरानी को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा है कि आगे भी अवैध परिवहन, भंडारण गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों, परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 76 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10654.10 क्विंटल अवैध धान एवं 29 चार पहिया वाहन व 10 दोपहिया कुल 39 वाहनों को जब्त किया गया है, जो कि प्रशासन की सतत निगरानी तथा संयुक्त दलों की सक्रियता का परिणाम है। कलेक्टर ने सुबह चेक पोस्ट का किया निरीक्षण कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने रविवार सुबह विकासखण्ड वाड्रफनगर से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्ट धनवार का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों से जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कटारा ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी, वाहनों के प्रवेश-निकास पंजी तथा कर्मचारियों की ड्यूटी सूची का भी अवलोकन किया। उन्होंने चेक पोस्ट में संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे हर स्थिति में सतर्क रहें और आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी वाहन में धान या अन्य कृषि उपज परिवहन का संदेह हो, तो उसकी पूरी जांच करें।

सिवनी में खुशियों की दहाड़: पांच शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई ‘जुगनी’ बाघिन, पर्यटक रोमांचित

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व में नन्हें शावकों के साथ बाघिन को देखने का रोमांच पर्यटकों को प्रफुल्लित कर रहा है। एक माह से कम समय में 7 दिसंबर रविवार सुबह अपने पांच शावकों के साथ खवासा बफर की ’जुगनी’ बाघिन को कच्ची सड़क में चहल कदमी देखकर पर्यटक प्रफुल्लित हो गए। पांच शावकों के साथ कच्ची सड़क पर आई बाघिन रविवार की सुबह खवासा-तेलिया गेट में सफारी कर रहे पर्यटकों के जिप्सी वाहनों के सामने बाघिन अपने पांच शावकों के साथ कच्ची सड़क पर आ गई। कच्ची सड़क से जंगल में दूसरी ओर जाती बाघिन काफी देर तक पर्यटकों को दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि 12 नवंबर को नाइट सफारी के दौरान खवासा बफर क्षेत्र में चार नन्हें शावकों के साथ जुगनी बाघिन के कच्ची सड़क में पर्यटकों के जिप्सी वाहन के सामने से गुजरने का वीडियो सामने आया था। सिवनी में पांच शावकों के साथ दिखी खवासा बफर की ’जुगनी’ बाघिन, पर्यटक प्रफुल्लित, 12 नवंबर को नाइट सफारी के बाद दूसरी बार कच्ची सड़क में चहल-कदमी करते दिखे नन्हें शावक। वन्यजीव प्रेमी हुए रोमांचित शावकों को सुरक्षित स्थान पर मुंह में दबाकर ले जाती बाघिन का वीडियो देखकर वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित हो गए थे। इसके बाद पेंच प्रबंधन ने सुरक्षा को देखते हुए कुछ दिन के लिए नाइट सफारी पर रोक लगा दी है। हालाकि एक दिसंबर से नाइट सफारी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

पुतिन की भारत यात्रा बनी वजह? ट्रंप का सख्त ऐलान – अब इन लोगों को नहीं मिलेगा वीजा

वाशिंगटन  डोनल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे ऐसे आवेदकों को वीजा जारी करने से मना कर दें, जिन्होंने फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, कंप्लायंस या ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम किया है। रॉयटर्स ने अमेरिकी विदेश विभाग के एक मेमो के हवाले से यह जानकारी दी है। किन लोगों को वीजा देने पर प्रतिबंध? उम्मीद की जा रही है कि इन नए वीजा प्रतिबंधों का टेक्नोलॉजी वर्कर्स पर, खासकर भारत जैसे देशों से आवेदन करने वालों पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। मेमो में स्पष्ट निर्देश है कि कांसुलर अधिकारी ऐसे किसी भी व्यक्ति को वीजा न दें जो संयुक्त राज्य अमेरिका में सुरक्षित अभिव्यक्ति की सेंसरशिप या सेंसरशिप की कोशिश के लिए जिम्मेदार या इसमें शामिल पाया जाए।   यह निर्देश पत्रकारों और टूरिस्ट सहित सभी तरह के वीजा पर लागू होता है, लेकिन इसका मुख्य फोकस H-1B वीजा पर है। यह वीजा आमतौर पर टेक्नोलॉजी और संबंधित सेक्टर में उच्च कौशल वाले विदेशी कर्मचारियों को दिया जाता है। आवेदकों की जाएगी जांच गलत सूचना से मुकाबला करने, कंटेंट मॉडरेशन, ट्रस्ट और सेफ्टी, और कंप्लायंस जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए आवेदकों की प्रोफेशनल हिस्ट्री, लिंक्डइन प्रोफाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की जाएगी। इस तरह की भूमिकाओं में शामिल होने के सबूत मिलने पर आवेदक एंट्री के लिए अयोग्य हो सकते हैं। इन प्रोफेशनल्स को टारगेट करती है यह पॉलिसी रॉयटर्स के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि यह पॉलिसी ऑनलाइन सेफ्टी के काम में शामिल प्रोफेशनल्स को टारगेट करती है, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री, यहूदी विरोधी भावना और अन्य नुकसानदायक ऑनलाइन कंटेंट से निपटने वाले लोग भी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस निर्देश को फ्री स्पीच की रक्षा के तौर पर पेश किया है। इस संबंध में, 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल दंगे के बाद सोशल मीडिया बैन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के अपने अनुभवों का हवाला दिया गया है। यह पॉलिसी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर टेक सेक्टर में कर्मचारियों के प्रवेश को सीमित करने का एक बड़ा कदम है।

लूट का झूठा नाटक कर उड़ाए 14 लाख! कंपनी के कैश लोडर की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

भिलाई हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोडिंग करने वाले वर्कर द्वारा 14 लाख 60 हजार रुपये की लूट की मनगढ़ंत कहानी रचने का मामला कुम्हारी पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक ने खुद के साथ लूट होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को घंटों गुमराह किया, लेकिन पूछताछ और जांच के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ गई। अब प्रार्थी ही आरोपित बन चुका है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने खुद की पूछताछ मामले में लूट की बड़ी रकम की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी शहर सुखनंदन राठौर और कुम्हारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान ही पुलिस को लूट की कहानी में कई तथ्यों पर संदेह हुआ, और आखिरकार पर्दाफाश हो गया कि पूरी कथा झूठी थी। लूट की घटना फर्जी साबित होने पर पुलिस ने राहत की सांस तो ली लेकिन साथ ही आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।   एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि कपसदा गांव स्थित ग्लोबल स्कूल के पास तीन अज्ञात युवकों ने 14 लाख 60 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया है। शिकायतकर्ता चरोदा निवासी आशीष राठौर (34 वर्ष) ने बताया कि वह हिताची कंपनी के एटीएम बूथों में कैश लोडिंग का कार्य करता है और वही रकम लेकर जा रहा था। उसने दावा किया कि वह अपने भांजे मनीष राठौर के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर के हीरापुर तेंदुआ वाले एटीएम में कैश लोड करने के बाद मुरमुंदा और दादर के एटीएम में कैश डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने गाड़ी रोककर चाकू दिखाते हुए उससे भरा बैग छीन लिया और खेतों की ओर भाग गए। उसके अनुसार बैग में मुरमुंदा एटीएम के लिए 8 लाख 60 हजार रुपये और दादर एटीएम के लिए 6 लाख रुपये रखे थे। यहीं से शुरू हुआ संदेह कुम्हारी पुलिस की एक टीम संयोग से बोरसी गांव से लौटते समय पास ही थी, इसलिए कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस के संदेह बढ़ने के कारण: घटना के वक्त साथ होने की बात कही गई भांजा मनीष मौके पर मौजूद नहीं था। मोटरसाइकिल गिरने का दावा किया गया, लेकिन न बाइक पर न ही आशीष के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी। पूछताछ में बयानों में लगातार विरोधाभास मिलते रहे। इन बिंदुओं के सामने आने पर पुलिस ने आशीष को थाना लाकर पूछताछ की। एसएसपी विजय अग्रवाल और एएसपी सुखनंदन राठौर द्वारा कड़ी पूछताछ के दौरान अंततः आशीष टूट गया और स्वीकार किया कि लूट की पूरी कहानी झूठी है। अब प्रार्थी ही आरोपित पुलिस ने लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने, साजिश रचने और सबूतों को छुपाने के आरोपों के तहत आशीष राठौर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि नकली लूट का मकसद रकम हड़पना था या किसी और वजह से यह कहानी रची गई।

Rohit-Virat की वापसी पर ब्रेक! 2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस की बढ़ी बेचैनी

नई दिल्ली  दिसंबर की कड़कड़ाती सर्दी नए साल के आगमन का संकेत दे रही है। क्रिकेट दुनिया भी 2025 को अलविदा कहने की तैयारी में है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साल का समापन अपने बल्ले से शानदार अंदाज में किया। अब यह दिग्गज जोड़ी नए साल में ही दोबारा एक्शन में दिखाई देगी। Ro-Ko ने दमदार अंदाज में किया साल का अंत 6 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में दोनों दिग्गजों ने अर्धशतक जड़कर भारत को सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन और रोहित ने 146 रन बनाए। विराट को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।   उतार-चढ़ाव भरा साल, मगर बल्ले ने दिया जवाब हालांकि 2025 रोहित और विराट के लिए आसान नहीं रहा। आलोचनाओं, दबाव और कई मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद दोनों ने खुद को संभाले रखा और अपने खेल में किसी तरह की गिरावट नहीं आने दी। रोहित तो 2027 विश्व कप की तैयारी में अपना वजन कम कर फिटनेस पर भी खास मेहनत कर रहे हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप, लक्ष्य अभी भी बरकरार दोनों ही वरिष्ठ खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। चूंकि वे अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं, इसलिए अगली बार वे जनवरी में मैदान पर दिखेंगे। न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आ रही है, जहां 11 जनवरी से तीन वनडे और पाँच टी20 मैच खेले जाएंगे। लेकिन विश्व कप की जगह अब भी पक्की नहीं साल के अंत तक आते-आते रोहित और विराट को यह भरोसा नहीं मिला कि वे 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। दोनों को 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा। भले ही उन्होंने ओवरलोड को कारण बताया, लेकिन फैंस मानते हैं कि मैनेजमेंट का भरोसा कम होने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले ही दोनों ने रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कहा और इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित से वनडे कप्तानी भी गई रोहित का सपना था कि 2027 में वे अपनी कप्तानी में विश्व कप जिताएं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चयन समिति ने वनडे कप्तानी भी उनसे लेकर गिल को सौंप दी। यह फैसला हैरान करने वाला इसलिए भी था क्योंकि इसी साल रोहित की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और 2023 विश्व कप का फाइनल भी खेला था। ड्रेसिंग रूम में भी सबकुछ ठीक नहीं टीम के भीतर माहौल भी इस साल कुछ खुशनुमा नहीं रहा। रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते तो ठीक-ठाक बताए जाते हैं, लेकिन विराट और गंभीर के बीच दूरियां साफ नजर आ रही हैं। दोनों सिर्फ औपचारिक बातचीत तक सीमित हो गए हैं। गंभीर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रहे हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने कहा कि विश्व कप में अभी दो साल हैं, इसलिए नया टैलेंट तैयार करने पर फोकस रहेगा। साल का अंत, फॉर्म शानदार लेकिन भविष्य अनिश्चित रोहित और विराट ने बल्ले से अपने इरादे साफ कर दिए हैं। फॉर्म बेहतरीन है, अनुभव बेमिसाल है, लेकिन 2027 विश्व कप उनके करियर का अगला बड़ा अध्याय होगा या नहीं इस पर फैसला अभी भी आने वाले समय की गोद में है।

‘हम और ज्यादा कर सकते थे…’ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनाथ सिंह का खुलासा, संयम को बताया भारत की ताकत

लेह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बल ‘‘और भी बहुत कुछ कर सकते थे’’ लेकिन उन्होंने जानबूझकर ‘‘संयमित’’ और ‘‘संतुलित’’ प्रतिक्रिया का विकल्प चुना। सिंह ने कहा कि मई में हुए ऑपरेशन ने भारतीय सेना की क्षमता और अनुशासन को रेखांकित किया, जिन्होंने बिना तनाव बढ़ाये आतंकी खतरों को बेअसर कर दिया।   रक्षामंत्री सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पूरी की गई 125 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने अपने सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन और सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के बीच जो समन्वय देखा, वह अविश्वसनीय था। मैं लद्दाख और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक के प्रति हमारे सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘यह समन्वय ही हमारी पहचान है। हमारा आपसी बंधन ही हमें दुनिया में सबसे अलग पहचान देता है।’’ ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सात मई को शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाना था। यह अभियान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को किये गए उस हमले का बदला लेने के लिए शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे और इस हमले में जान गंवाने वालों में से अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने कहा, “कुछ ही महीने पहले, हमने देखा कि कैसे पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में, हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और दुनिया जानती है कि उन्होंने आतंकवादियों के साथ क्या किया।’’ रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘बेशक, अगर हम चाहते तो और भी बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन हमारे बलों ने ना केवल वीरता, बल्कि संयम का भी परिचय दिया और केवल वही किया जो जरूरी था।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इतना बड़ा ऑपरेशन मजबूत कनेक्टिविटी के कारण ही संभव हो पाया। सिंह ने कहा, ‘‘हमारे सशस्त्र बल समय पर रसद पहुंचाने में सक्षम थे। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ संपर्क भी बनाए रखा गया, जिससे ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता मिली।’’ रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुरक्षा को कई तरह से बदल रही है और सैनिकों को दुर्गम इलाकों में अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आज, हमारे सैनिक दुर्गम इलाकों में मजबूती से खड़े हैं क्योंकि उनके पास सड़कें, वास्तविक समय की संचार प्रणाली, उपग्रह सहायता, निगरानी नेटवर्क और रसद कनेक्टिविटी उपलब्ध है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘सीमा पर तैनात एक सैनिक का हर मिनट, हर सेकंड बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए, कनेक्टिविटी को केवल नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर, ड्रोन और रडार तक सीमित नहीं, बल्कि सुरक्षा की रीढ़ माना जाना चाहिए।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर वह देश के किसी भी कोने में सशस्त्र बलों से मिल पाते हैं, तो यह मजबूत संचार नेटवर्क और कनेक्टिविटी की वजह से ही संभव है। उन्होंने कहा, ‘‘संचार को सिर्फ बुनियादी ढांचे के लिहाज से नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक बहुत व्यापक शब्द है। शांति, सद्भाव और समाज की समझ के लिए संचार जरूरी है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास लद्दाख समेत सभी सीमावर्ती इलाकों के साथ संचार और कनेक्टिविटी को मज़बूत करना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीमावर्ती इलाकों के समग्र विकास के लिए पूरे उत्साह से काम कर रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार, हमारे सशस्त्र बल और बीआरओ जैसे संगठन आपके साथ खड़े हैं। हमें बस इस संबंध को मजबूत करते रहना है ताकि हमारे संबंध किसी बाहरी तत्व से प्रभावित ना हो।’’ उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी ना सिर्फ सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति दे रही है। वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि मजबूत संचार और कनेक्टिविटी नेटवर्क एक प्रमुख कारक रहे हैं, जिसे सरकार की विकास-समर्थक नीतियों और राष्ट्रव्यापी सुधारों का समर्थन प्राप्त है।  

Aadhaar New Rule: अब आधार की फोटोकॉपी रखना होगा मना? जानिए सरकार का नया प्लान

नई दिल्ली  आधार कार्ड से जुड़ा नया नियम आ रहा है। सरकार जल्द ही ऐसा नियम लाने वाली है जिसमें होटल, इवेंट आयोजकों और ऐसी ही जगहों को आधार कार्ड की फिजिकल फोटोकॉपी लेना और अपने पास रखना पूरी तरह बंद करना होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को बताया कि यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पेपर पर आधार की कॉपी रखना निजता के लिए जोखिम बन जाता है और यह आधार कानून के खिलाफ भी है। UIDAI ने नए नियम को मंजूरी दे दी है और अब इसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। नए नियम के तहत अब कोई भी संस्था अगर ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना चाहती है, तो उसे UIDAI में पंजीकरण कराना होगा और डिजिटल तरीकों से ही सत्यापन करना होगा। UIDAI प्रमुख भूवनेश कुमार ने बताया कि सभी संस्थाओं को अब एक सुरक्षित API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) के जरिए QR कोड और ऐप-आधारित वेरिफिकेशन का ही इस्तेमाल करना होगा। यानी होटल, इवेंट आयोजन स्थल या अन्य जगहों पर अब फिजिकल आधार कॉपी देने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इस कदम का मकसद पेपर-बेस्ड वेरिफिकेशन को हतोत्साहित करना और आधार डेटा के दुरुपयोग की संभावना को कम करना है। UIDAI एक नया ऐप UIDAI एक नया ऐप भी बीटा-टेस्ट कर रहा है जो ऐप-टू-ऐप वेरिफिकेशन की सुविधा देगा। इस ऐप की खासियत यह होगी कि हर बार केंद्रीय सर्वर से लाइव कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एयरपोर्ट, रिटेल आउटलेट, इवेंट वेन्यू जैसी जगहों पर बिना नेटवर्क समस्या के आसानी से आधार चेक हो सकेगा। ऐप के जरिए यूज़र अपना पता अपडेट कर सकेंगे और जिन परिवार के सदस्यों के पास मोबाइल नहीं है, उन्हें भी जोड़ सकेंगे। नए सिस्टम की खासियत नए सिस्टम की एक बड़ी खासियत यह है कि यह सर्वर डाउन होने जैसी परेशानियों से बचाएगा। अभी कई बार बीच की सर्वर लाइनों में तकनीकी दिक्कत आने से आधार वेरिफिकेशन रुक जाता है, लेकिन QR और ऐप-बेस्ड ऑफलाइन वेरिफिकेशन से यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। UIDAI का कहना है कि यह मॉडल यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और पेपर कॉपी लीकेज से होने वाले जोखिम को खत्म करेगा। यह पूरी व्यवस्था डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के अनुरूप भी है, जो अगले 18 महीनों में पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है।  

शेख हसीना का भारत दौरा: एस जयशंकर बोले— भारत अपने फैसले खुद लेता है

नई दिल्ली  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत में मौजूदगी को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि उनकी उपस्थिति उनकी निजी पसंद है और यह पिछले साल बांग्लादेश में घटी विशेष परिस्थितियों से जुड़ी है। शेख हसीना पर भारत का रुख हसीना को पिछले महीने मानवता के खिलाफ अपराध मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। एक कार्यक्रम में जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या हसीना भारत में जितनी चाहें उतनी देर रह सकती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया: "वह एक खास परिस्थिति में भारत आई थीं और वही परिस्थितियां तय करेंगी कि आगे क्या होगा।" उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत हमेशा बांग्लादेश का एक अच्छा पड़ोसी और शुभचिंतक है, और वह पड़ोसी देश में लोकतांत्रिक माहौल मजबूत होते देखना चाहेगा।   रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंध पिछले 70-80 साल से सबसे स्थिर बड़े रिश्तों में रहे हैं। जयशंकर ने स्पष्ट संदेश दिया: "भारत सभी बड़े देशों से रिश्ते रखता है। किसी भी देश को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि उसे हमारे फैसलों पर वीटो जैसा असर मिलेगा।" उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पुतिन की यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापार समझौता प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हमारी विदेश नीति की बुनियाद है स्वतंत्र विकल्प और रणनीतिक स्वतंत्रता।" अमेरिका से व्यापार वार्ता पर राष्ट्रीय हित सर्वोपरि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन के साथ व्यापार समझौते की बातचीत पर, विदेश मंत्री ने भारत का रुख स्पष्ट रखा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी शर्तों और राष्ट्रीय हितों के अनुसार ही बातचीत करेगा। जयशंकर ने कहा, "डिप्लोमेसी किसी को खुश करने के लिए नहीं होती, यह देश के हितों की रक्षा के लिए होती है।" उन्होंने जोर दिया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों, मजदूरों, छोटे कारोबारियों और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ा जाएगा।