samacharsecretary.com

CM मोहन ने लाड़ली बहनों के लिए किया बड़ा ऐलान, बढ़ेगी राशि और मिलेगा रोजगार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहाँ विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (जीवायएएन) के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से प्रदेश की 29 लाख पात्र हितग्राही बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक अनुदान राशि ट्रांसफर की और सोहागपुर विधानसभा के लिए 206 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें माखन नगर का नवनिर्मित सर्किट हाउस भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ख्यातनाम साहित्यकार पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मुख्य चौक पर लगे तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान की धुन के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की कविताओं में ऐसा ओज था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी बाबई की धरती पर आकर उनकी जन्म-स्थली को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ में पैसे आते हैं, तो वह पूरे परिवार की चिंता करती हैं। स्वयं को सबसे पीछे रखती है और परिवार के लिए अपना जीवन लगा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है। रोजगारपरक उद्योग में काम करने पर बहनों को 5 हजार रुपए देने में भी सरकार मदद करेगी। बहनों को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है। यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया है। इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा। बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे। किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उद्योगों के लिए अब 400 एकड़ भूमि आवंटन पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। हम सभी वर्ष @2047 तक भारत को विकसित बनाते दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में दूषित जल के कारण हुई घटना के बाद हमारी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की महत्वपूर्ण घोषणाएं 42 हजार हैक्टेयर की बागरा-साखा होज सिंचाई परियोजना प्रारंभ होगी। 122 करोड़ की लागत से तवा नदी पर नया पुल बनेगा। इससे बाबई-सोहागपुर सीधे इटारसी से जुड़ेगा। नर्मदापुरम से बाबई, सोहागपुर, पिपरिया और बनखेड़ी तक सड़क को 4 लेन किया जाएगा। माखन नगर में महाविद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा। सोहागपुर में एसडीएम भवन और माखन नगर में नया तहसील भवन बनेगा। माखन नगर को मिलेगी नई फायर ब्रिगेड। माखन नगर के लिए 154 एकड़ भूमि पर 5 हजार से अधिक क्षमता की विशाल गौशाला बनेगी। माखन नगर में खेल स्टेडियम और सोहागपुर में नया महाविद्यालय बनेगा।  मुख्यमंत्री का रोड-शो में नागरिकों ने किया अभिनंदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखन नगर में रोड-शो किया। नगर के मुख्य मार्गों पर खुले वाहन में सवार होकर मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन किया। रोड-शो के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।      क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। आज सोहागपुर विधानसभा में 206 करोड़ से अधिक लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और 58 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। नर्मदापुरम में 11 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कार्यालय, माखन नगर में विश्राम गृह, ग्रामीण सड़क और सिवनी मालवा में अस्पताल के भवनों का लोकार्पण हुआ है।  नर्मदापुरम में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा। विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबई-मोहासा को 200 एकड़ से अधिक भूमि पर बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र की सौगात दी है। किसानों को सोलर पंप की सौगात मिल रही है। सोहागपुर वासियों को हर प्रकार से विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। सेमरी को गोकुल ग्राम बनाए जाने की सौगात मिली है। लाड़ली बहना सम्मेलन में अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। लाड़ली बहना राखी दुबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हम महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि मिल रही है। इस राशि से हम अपनी दैनिक आवश्यकताओं की उपयोगी सामग्री खरीद पा रहे हैं, जिससे हमारा जीवन आसान हुआ है।  लाड़ली बहना सुमन यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता से हम बहनें आर्थिक रूप से सबल हुई हैं। घर के छोटे-मोटे काम योजना से मिली राशि से पूरे कर लेते हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखन नागर में स्वागत है। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हेमलता सिरके ने कहा कि मैं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हूँ और मुझे इसके अंतर्गत 1500 रूपए की राशि प्राप्त होती है। इससे मैंने सिलाई मशीन खरीदी है जिसके कारण में अपने बच्चों का अच्छे से ख़याल रख पाती हूँ । लाड़ली बहना हेमलता ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हमें प्रतिमाह जो राशि प्राप्त होती है, उससे मैंने सिलाई मशीन ली है, ब्यूटी पार्लर का कार्य कर रही हूँ और अपने बच्चों की फीस भी भर पा रही हूँ। इस सहायता से मैं अपने परिवार का सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हूँ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना तारा मेहरा ने कहा कि मुझे … Read more

पंजाब में कंपकंपाती ठंड के बीच 21 तक का यैलो अलर्ट

मोगा. पंजाब भर में धुंध का पूरा जोर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिली वहीं कंपकपाने वाली ठंडा का भी जोर जारी रहा। इसी के चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई और राष्ट्रपति का जालंधर दौरा भी रद्द हो गया। भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक यैलो अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक अगले 3-4 दिन धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा व उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आएगी। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं जबकि परिवहन सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। ठंड लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड का जोर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए यैलो अलर्ट के मुताबिक अभी शीत लहर रहेगी और धुंध का प्रभाव देखने को मिलेगा। सुबह तड़कसार आऊटर हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिल्टी 300 मीटर से भी कम हो चुकी है, जिसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को गंतवय तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। 

मंगल-राहु की युति फरवरी के अंत में, इन 3 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किलें

 वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना सिर्फ खगोलीय घटना नहीं माना जाता, बल्कि इसका असर व्यक्ति के जीवन और आसपास की परिस्थितियों पर भी पड़ता है. जब ग्रह अपने गोचर के दौरान एक-दूसरे के साथ आते हैं, तो कई तरह के योग बनते हैं. इन्हीं में से एक योग फरवरी के अंत में बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में अंगारक योग कहा जाता है. दरअसल, फरवरी के आखिरी दिनों में मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु ग्रह मौजूद हैं. मंगल और राहु की इस युति को अशुभ योग माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह योग अनुकूल नहीं माना जा रहा है. यह योग आपकी राशि से आठवें भाव में बनेगा, जो अचानक परेशानियों का संकेत देता है. इस दौरान सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर जिन लोगों को पहले से हृदय या गुप्त रोग की समस्या है. चोट लगने या किसी छोटी दुर्घटना की संभावना भी बन सकती है. इस समय नए काम की शुरुआत करने से बचें. दांपत्य जीवन में भी मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. कन्या  कन्या राशि वालों के लिए राहु और मंगल की युति स्वास्थ्य और विवादों के लिहाज से परेशानी बढ़ा सकती है. यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बन रहा है, जिससे बीमारी, तनाव और विरोधियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है. गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा रक्त से जुड़ी परेशानियां भी इस दौरान उभर सकती हैं, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें. मीन  मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अंगारक योग आपकी राशि से बारहवें भाव में बन रहा है, जिससे खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में सावधानी न बरती तो नुकसान हो सकता है. किसी तरह के आरोप, विवाद या कानूनी उलझन का सामना भी करना पड़ सकता है. पारिवारिक मामलों में खासकर भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर दबाव या परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही से बचना जरूरी है.  

इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने को दी मंजूरी

इंदौर  इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) मुख्यालय में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक एमआईसी की बैठक हुई। भार्गव ने बताया कि 33 से ज़्यादा प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के पहले चरण में लगभग 8,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए DPR को सरकार को भेजने, 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों, पानी की सप्लाई और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन (1530 Crore Loan Approved) लेने, 5 करोड़ रुपये की लागत से लिंबोदी तालाब के विकास और नवीनीकरण, और मेयर पास योजना के तहत छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को बस पास पर दी गई छूट की भरपाई के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये देने को मंज़ूरी दी। पेड़ों को बचाएं, पूजन सामग्री के लिए अलग वाहन बैठक में एमआइसी सदस्य मनीष शर्मा ने मेट्रो ट्रेन के लिए रीगल तिराहे से हटाए जाने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां सैकड़ों पेड़ और हजारों तोते हैं। शहर में कहीं भी ऐसा स्थान नहीं है। मेट्रो ट्रेन के लिए इन पेड़ों को काटा या ट्रांसप्लांट किया जाना है। पेड़ ट्रांसप्लांट हो भी जाएंगे तो इन तोतों का क्या होगा। पेड़ों को कटने न दिया जाए। शर्मा ने कहा कि मंदिरों से फूल माला, पूजन सामग्री आदि कचरा गाड़ी ले जाती है। इसमें गंदा कचरा भी मिक्स रहता है, इसलिए पूजन सामग्री के लिए निगम अलग से वाहन का प्रबंध करे। कचरे के साथ पूजन सामग्री ले जाने से भावनाएं आहत होती हैं। अवैध कॉलोनियों पर भी रोक लगे। निगम करेगा केमिस्ट की भर्ती बैठक में स्वीकृति दी गई कि | निगम में केमिस्ट, सहायक नगर निवेशक, सहायक राजस्व अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न मार्गों, चौराहों पर स्थित रोटरी, जेब्रा लाइन, डिवाइडर, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट आदि पर पेंटिंग होगी। शहर की जेन्ट्री, ओवरब्रिज, लॉलीपॉप पर विज्ञापन के अधिकार देंगे। कोर्ट के निर्देश अनुसार स्ट्रीट डॉग को रखने एवं पालन पोषण के संबंध में बनाई योजना पर पशुप्रेमियों, सामाजिक संस्था, एनजीओ आदि से प्रस्ताव लिए जाएंगे। शहर को चार भागों में बांटकर लगभग 11 करोड़ से कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक तथा कॉलोनियों के अंदर डामर, पेचवर्क आदि कार्य किए जाएंगे। 97 दुकानों को भी मिली स्वीकृति निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक बीआरटीएस पर आरआरसी मीडियन सेंट्रल डिवाइडर बनेंगे। प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन में बाधक शिवाजी मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग को हटाने पर भी सहमति बनी। सराफा चाट चौपाटी में अभी लग रही 69 परंपरागत दुकानों के अलावा 28 और दुकानें लगाने संबंधी मार्केट विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जोन-1 से 22 तक जल आपूर्ति पाइप के लीकेज सुधारने और अन्य संबंधित कार्यों के लिए वार्षिक दर पर टेंडर बुलाने को मंजूरी दी गई। 

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,

भांडेर  मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस एमएलए फूल सिंह बरैया ने महिलाओं और धर्मग्रंथों पर विवादित बयान दिया है। बरैया का कथित बयान है कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। बरैया ने कहा है कि अगर कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करने पर वहीं फल पा सकता है। बरैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हंगामा मच गया है। 'ब्रेन विचलित हो सकता है' रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस एमएलए सोशल मीडिया पर दिए एक इंटरव्यू में कहते नजर आ रहे हैं कि 'इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी, कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन-सी अति सुंदर स्त्री? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं?' 'सहवास करने से यह तीर्थ का फल' बरैया यही नहीं रुकते और फिर कुछ जातिसूचक नामों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि इन जातियों के साथ सहवास करने से यह तीर्थ का फल मिलेगा। बीजेपी नेता ने कहा- धिक्कार है बरैया के इस कथित बयान के बाद बीजेपी ने उनकी कड़े शब्दों में आलोचना की है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा है कि बरैया का बयान कोई जुबानी फिसलन नहीं, बल्कि बीमार, विकृत और आपराधिक सोच का सार्वजनिक प्रदर्शन है। अग्रवाल ने एक्स पर बरैया के बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘महिलाओं को “खूबसूरती” के तराजू पर तौलना और एससी-एसटी समाज की महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को “तीर्थ फल” कहना, यह बयान नहीं, अपराधी मानसिकता की स्वीकारोक्ति है। धिक्कार है! यह स्त्री-द्वेष, दलित-विरोध और मानवता पर सीधा हमला है।’ अग्रवाल ने पोस्ट में आगे कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह की बेशर्म टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग करते हुए पार्टी के हालिया "संविधान बचाओ" नारे के पीछे छिपे पाखंड पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान स्वीकार करें कि कांग्रेस महिला-विरोधी और दलित-विरोधी मानसिकता के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि नारी देवी है, प्रयोग की वस्तु नहीं। महिलाओं का अपमान कभी स्वीकार नहीं। अपमान बर्दाश्त नहीं।

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोगा में 19 जनवरी को होंगे मेयर चुनाव

मोगा. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोगा जिले में मेयर पद के लिए चुनाव 19 जनवरी, सोमवार को कराए जाएंगे। दरअसल, 27 नवंबर को बलजीत सिंह चानी द्वारा मेयर पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से मेयर का कार्यभार डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार पीना संभाल रहे थे। इस बीच कुछ पार्षदों ने मेयर की चुनाव प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 31 जनवरी से पहले मेयर का चुनाव करवाने के निर्देश जारी किए थे। यह भी उल्लेखनीय है कि बलजीत सिंह चानी के मेयर बनने से पहले नीतिका भल्ला मेयर के पद पर आसीन थीं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बलजीत सिंह चानी ने मेयर का कार्यभार संभाला था। पांच वर्षों के इस कार्यकाल के दौरान मोगा नगर निगम को तीसरी बार नया मेयर मिलने जा रहा है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम मोगा के कमिश्नर जसपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 19 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

पारसनाथ पहाड़ के मामले में सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश

रांची झारखंड हाइकोर्ट ने जैन धर्म के प्रमुख – धार्मिक स्थल गिरिडीह स्थित पारसनाथ – पहाड़ को जैन धर्मावलंबियों की – भावनाओं के अनुरूप संरक्षित रखने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस एमएस – सोनक व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की – सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष सुना। खंडपीठ ने पारसनाथ पहाड़, जो इको सेंसेटिव जोन घोषित है, वहां पर होनेवाले खनन के मामले में राज्य सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की। इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने पक्ष रखते हुए खंडपीठ को बताया कि गिरिडीह के जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की रिपोर्ट में पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे माइनिंग गतिविधियों का कोई जिक्र नहीं है। वह पूरा क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन के रूप में घोषित है। वहां पर खनन नहीं हो सकता है। इसके बावजूद वहां अवैध खनन हो रहा है। उस पर रोक लगाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि प्रार्थी जैन संस्था ज्योत की ओर से जनहित याचिका दायर की गयी है। इसमें कहा गया है कि पारसनाथ पहाड़ जैन धर्मावलंबियों का पवित्र धार्मिक स्थल है। वहां विगत कई वर्षों से शराब व मांस की बिक्री होती है। अतिक्रमण भी किया जा रहा है। लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं।केंद्र सरकार के वन, पर्यावरण व क्लाइमेट चेंज मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। मंत्रालय ने माना है कि पारसनाथ पहाड़ी पर जो भी कार्य किया जाये, वह जैन धर्मावलंबियों की भावना को ध्यान में रख कर किया जाये।

निगम कमिश्नर की राशन-फल की सूची से परेशान कर्मचारी ने हाईकोर्ट की ली शरण

दुर्ग. नगर निगम कमिश्नर का कारनामा हाईकोर्ट में चर्चा का विषय बन गया है। एक कर्मचारी ने दावा किया है कि कमिश्नर ने उससे धुरंधर मूवी का कार्नर वाला टिकट बुक कराने, लाल अंगूर जैसे फल, जवा फूल चावल से लेकर बंगले के वाई-फाई तक रिचार्ज कराए। फिर डिमांड पूरी नहीं कर सका तो उस कर्मचारी को सस्पेंड कर नौकरी से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। परेशान कर्मचारी ने न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, जिस पर हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। दरअसल, दुर्ग नगर निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 भूपेंद्र गोइर ने एडवोकेट संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कर्मचारी ने याचिका के साथ वाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट हाईकोर्ट में पेश किए हैं। जिसमें निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कर्मचारी से कई बार निजी फरमाइश की, इसमें लाल अंगूर, सेब, संतरा समेत कई फल, 10 किलो जवा फूल चावल, मूवी की कार्नर सीट की दो टिकट, गैस सिलेंडर, बंगले के लिए एसी समेत कई मांग की। इसके अलावा एमआईसी को स्थगित करने पर भी सवाल पूछे। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी के लिए लिखा कि उसे समझा देना, हटा दूंगा। एमआईसी की बैठक कैंसिल करने को लेकर भी कर्मचारी से सलाह मांगी। वहीं एक कर्मचारी के संबंध में लिखा गया कि उसको समझा देना, नहीं तो हटा दूंगा। याचिकाकर्ता कर्मचारी ने बताया कि उसकी नियुक्ति 2014 में चपरासी के पद पर हुई थी। फिर 2019 में प्रमोशन देकर उसे सहायक ग्रेड-3 बनाया गया। 31 जुलाई 2025 को कमिश्नर ने उसे कुछ नियुक्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया। उस पर आरोप है कि प्यून नम्रता रक्सेल और सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार की नियुक्ति और सहायक लेखा अधिकारी रमेश कुमार शर्मा की पदोन्नति अवैध तरीके से की गई थी। जिसका उसने जवाब दिया। इसके बाद 7 अगस्त 2025 को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद 6 अक्टूबर 2025 को पेश जांच रिपोर्ट में उसे बर्खास्त करने की तैयारी कर ली गई थी।

MP में शिमला-मनाली से भी सर्दी, मंदसौर में 2.5 डिग्री तापमान, 9 जिलों में शीतलहर का खतरा

भोपाल  मध्य प्रदेश में आज शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भयंकर कोहरा नजर आया. कोहरा इतना ज्यादा है कि प्रदेश के कई इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम रही. उधर, तापमान भी लगातार गिर रहा है, जिस वजह से पूरा प्रदेश सर्दी से जकड़ा हुआ है. आज मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मध्य प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट  शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिले- शहडोल, कटनी,  अनूपपुर, उमरिया और मैहर में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. 2.5 डिग्री पर लुढ़का मध्य प्रदेश का पारा बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की रात कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई. मंदसौर सबसे ठंडा रहा… यहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कटनी के करौंदी में न्यूनतम पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस, शहडोल के कल्याणपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में पारा 3.8 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया.      राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस     उमरिया में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस     मंडला में 5.6 डिग्री सेल्सियस     रीवा में 5.8 डिग्री सेल्सियस     मलाजखंड का तापमान 6.1 डिग्री     दतिया, रायसेन और नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. मैहर में कड़ाके की ठंड मैहर जिले में कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन पर साफ तौर पर देखा जा रहा है. शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन खासा परेशान नजर आ रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं युवा और बच्चे खेलकूद के माध्यम से खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं. आग और खेल से लोग तलाश रहे राहत सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों के किनारे, चौराहों और घरों के बाहर अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं कई इलाकों में बच्चे और युवा खुले मैदानों में फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेल खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे शरीर में गर्मी बनी रहे. ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंद लोगों से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने की अपील की गई है. राजगढ़ में ठंड को लेकर येलो अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त राजगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है. लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह-शाम ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, हालांकि बीते दो दिनों से घने कोहरे में कुछ कमी आई है और दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में रौनक कम रही. ठंड में गायों की दुर्दशा, इंतज़ाम नाकाफी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए. इधर, कड़ाके की ठंड में आवारा व बेसहारा गायों की दुर्दशा भी सामने आ रही है. शहर की सड़कों, चौराहों और खुले मैदानों में गायें ठंड से ठिठुरती दिखीं. कई स्थानों पर न तो पर्याप्त शेड हैं और न ही चारे-पानी की समुचित व्यवस्था, जिससे पशु प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड के इस दौर में गौशालाओं में पर्याप्त इंतज़ाम, अस्थायी शेड, चारा और पानी की व्यवस्था की जाए, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाए. मंदसौर की ठंड से कांप एमपी, तापमान 2.5 डिग्री दर्ज एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश में मंदसौर सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां तापमान 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, कटनी के करौंदी में 2.7 डिग्री, गिरवर में 3.3 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 3.5 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 3.8 डिग्री तापमान डिग्री दर्ज हुआ है. एमपी के इन 9 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट मध्यप्रदेश सर्द हवाओं का दौर लगातार लोगों को परेशान कर रहा है. जिस बीच मौसम विभाग के अनुसार एमपी के 9 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर शामिल हैं. जहां तेज कोल्ड वेव पड़ने का अनुमान है. बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडी, जल्द गिरेगा मावठा मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ मौसम में तेज ठंड बनी रहेगी. ग्वालियर-चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में ठंड रातें रिकॉर्ड हो रही हैं. जबकि ग्वालियर-चंबल में दिन भी खूब ठंडे रह रहे हैं. जिसके चलते ओवरऑल तापमान और नीचे गिर रहा है. आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है. इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को लेकर ग्वालियर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर संग 9 से ज्यादा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है. उमरिया में कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन प्रभावित उमरिया जिले से कड़कड़ाती ठंड से आम जनजीवन काफी प्रभावित हैं. आज सुबह लोगों को कोहरे से राहत तो मिली है. दिन में धूप तो रहती है, लेकिन दिनभर शीतलहर का सिलसिला बना हुआ है. सुबह-शाम लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की जुगत में लगे हुए हैं. ठिठुरन भरी शीत लहर जारी कटनी जिले में शीत लहर जारी है ऐसे में ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकल पा रहे है. झर्रा टिकुरिया में महिला सफाई कर्मी भी होटल में चाय का सहारा लेती नजर आई है. सभी ने गर्म कपड़े पहनकर काम में निकली है. यह मार्ग कटनी साउथ रेलवे स्टेशन और कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन को जोड़ती … Read more

BMC में BJP–शिंदे गठबंधन की जीत, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हासिल

 मुंबई मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और मुंबई की सियासत की तस्वीर बदल गई है. करीब ढाई दशक से ठाकरे परिवार का गढ़ मानी जाने वाली BMC में इस बार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी और शिंदे सेना ने 118 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों पर जीत जरूरी थी. 2017 में 82 सीटों पर सिमटने वाली BJP ने इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, BJP ने 89 वार्डों में जीत दर्ज की. BJP के विजयी उम्मीदवारों को कुल 11,79,273 वोट मिले. यह जीते उम्मीदवारों के मतों का 45.22 प्रतिशत और कुल मतदान का 21.58 प्रतिशत है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 65 सीटें मिलीं. कुल वोट 7,17,736 मिले. जीते कैंडिडेट का मत प्रतिशत 27.52 रहा. जबकि कुल मतदान का 13.13 प्रतिशत रहा. हालांकि उद्धव सेना दूसरे नंबर पर रही, लेकिन BMC की सत्ता से दूर हो गई. शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की. कुल वोट 2,73,326 मिले. विजयी उम्मीदवारों का मत प्रतिशत 10.48 रहा. कुल मतदान के 5 प्रतिशत वोट मिले. BJP-शिंदे गठबंधन ने मिलकर 118 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें ज्यादा हैं. कांग्रेस 24 सीटों पर सिमटी कांग्रेस को 24 सीटें मिलीं. कुल 2,42,646 वोट मिले. विजयी मत प्रतिशत 9.31 रहा. कांग्रेस ने कुछ सीटों पर वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन शहरी इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा. AIMIM, MNS और NCP का हाल – AIMIM: 8 सीटें, 68,072 वोट (2.61 प्रतिशत) – महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS): 6 सीटें, 74,946 वोट (2.87 प्रतिशत) – NCP (अजित पवार गुट): 3 सीटें, 24,691 वोट (0.95 प्रतिशत) – NCP (शरद पवार गुट): 1 सीट, 11,760 वोट – समाजवादी पार्टी: 2 सीटें, 15,162 वोट बीएमसी चुनाव​ कुल मतदान और वोटिंग प्रतिशत क्या रहा? – कुल डाले गए वोट: 54,64,412 – अमान्य वोट: 11,677 – कुल मतदान प्रतिशत: 47.72 गठबंधन की तस्वीर क्या रही? BJP और शिवसेना (शिंदे) का गठबंधन मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोबिवली, वसई-विरार, भिवंडी और पनवेल में रहा. अजित पवार और शरद पवार की NCP का गठबंधन पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में था. उद्धव-राज ठाकरे और कांग्रेस का पुणे में गठबंधन रहा. नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर और उल्हासनगर में BJP और शिंदे गुट ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. कांग्रेस और प्रकाश आंबेडकर की पार्टी का गठबंधन मुंबई और आसपास के इलाकों में रहा. मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव इस नतीजे के साथ BMC की सत्ता में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय तक ठाकरे परिवार का अभेद्य किला मानी जाने वाली मुंबई नगर निगम में अब BJP-शिंदे गुट ने दबदबा बना लिया है.