samacharsecretary.com

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, राजकीय सम्मान के बीच बेटों ने अंजाम दी अंतिम रस्म

मुंबई  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया. आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बारामती के कटेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. बता दें, अजित पवार अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे थे. सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने चार्टर प्लेन से उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर उनका प्लेन क्रैश हो गया. उनके साथ 5 लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई. सभी दिग्गजों ने अजित पवार के आसामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं, कुछ लोगों ने प्लेन क्रैश हादसे की जांच की भी बात कही हैं. इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस दुख के समय में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए. डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. दोनों बेटों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी.  प्रधानमंत्री ने अजित पवार को जनता से जुड़े नेता बताते हुए कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पवार परिवार के साथ खड़ी है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे की जांच के आदेश दिए और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. शिंदे ने भावुक होते हुए कहा, ‘हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे थे. उनके जाने से न सिर्फ टीम का एक अहम हिस्सा खो गया है, बल्कि मैंने अपने बड़े भाई को भी खो दिया है.’ एनसीपी (एसपी) सांसद और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले भी परिवार के सदस्यों के साथ शोक में डूबी नजर आईं. अजित पवार ने विभिन्न सरकारों में उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी, जिनमें पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सरकारें शामिल हैं. उन्होंने सांसद के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई और पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. एनसीपी ने दिल्ली स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे को अस्वाभाविक बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि छोटे विमान से यात्रा करने वाले नेताओं और उद्योगपतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे हादसों की गहन जांच जरूरी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी घटना की उचित जांच की मांग की और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस बीच शरद पवार ने लोगों से अपील की कि वे इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग न दें. उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है और राजनीति को इसमें नहीं घसीटना चाहिए. एकनाथ शिंदे ने भी किसी साजिश की आशंका को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में राजनीति करना उचित नहीं है. अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से आते थे. वह अपनी स्पष्टवादी शैली, तेज फैसलों और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे. समर्थकों के बीच उनकी छवि एक ऐसे नेता की रही जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझता और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहता था. उनके अचानक निधन से न सिर्फ एनसीपी बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में भी एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है. अजित पवार अपने पीछे पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटों के पीछे छोड़ गए हैं. राज्यभर में उनके निधन पर शोक की लहर है और राजनीतिक, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें राज्य और केंद्र के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने की संभावना है.

हरियाणा में छोटे-मोटे अपराधों में नहीं काटने होंगे अदालतों के चक्कर

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अधिनियम, 2025 को मंजूरी देने के साथ ही इसे लागू कर दिया है। इसके तहत अब छोटे-मोटे अपराधों में लोगों की अदालतों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि जुर्माना अदा कर कानूनी प्रक्रियाओं से राहत मिल सकेगी। राज्य सरकार ने 17 विभागों से संबंधित 42 राज्य अधिनियमों के कुल 164 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से को बाहर कर दिया है। यह संशोधित कानून 30 अक्तूबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा। अधिनियम के प्रारंभ होने की तिथि से प्रत्येक तीन वर्ष की समाप्ति के बाद न्यूनतम जुमनि की राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जुर्माने की राशि समय पर जमा नहीं करता है तो वह राशि भू-राजस्व को भांति वसूल की जाएगी। अधिनियम में अपील का भी प्रावधान रखा गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यदि कोई सफाई कर्मचारी बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, पानी की पाइप लाइन तोड़ने या जल स्रोत को प्रदूषित करने पर 500 रुपये जुमनि का प्रावधान किया गया है। इसी तरह यदि किसी पशु से स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न होता है जैसे सूअर या अन्य पशुओं के कारण और उसे रोकने के लिए जारी आदेशों की अवहेलना की जाती है तो पहली चार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा जबकि दोबारा उल्लंघन करने पर यह जुर्माना 1,000 रुपये होगा। वहीं, मिलीभगत कर किसी आरोपी को भगाने का प्रयास करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। राज्य सरकार के अनुसार संबंधित अधिनियम के किसी भी प्रावधान के उल्लंघन की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा पहले सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के बिना कोई दंड नहीं लगाया जाएगा।

हरियाणा पुलिस भर्ती में रिक्रूटमेंट प्रोसेस वाले महीने से होगी आयु सीमा की गणना

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर आयु सीमा पर चल रही असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस विषय में स्थिति साफ करते हुए कहा है कि जिस महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, उसी महीने की पहली तारीख को आयु गणना की आधार तिथि माना जाएगा। दरअसल, हरियाणा पुलिस में प्रस्तावित 5500 पदों की भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि उम्र की गणना किस तारीख से की जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस नियमों में पहले से ही यह प्रावधान मौजूद है, जिसके तहत भर्ती माह की पहली तारीख से ही अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित की जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी वर्ष भर्ती प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होती है, तो अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 अगस्त को आधार मानकर की जाएगी। यानी जिस महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, उसी महीने की पहली तारीख से आयु सीमा तय होगी। हिम्मत सिंह ने यह भी दोहराया कि वर्ष 2024 में रद्द हुई पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नई भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस संबंध में आयोग की ओर से जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आधी रात को हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

अमृतसर. पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित राजासांसी के ओठियां इलाके में हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। दो तस्कर बाइक पर सवार होकर इस कंसाइनमेंट को आधी रात को ठिकाने लगाने जा रहे थे। यह नशे की कंसाइनमेंट 30 से 35 किलो ग्राम के आसपास बताई जा रही है। घटना के बारे में पता चलते ही आम आदमी पार्टी की माझा जॉन की इंचार्ज सोनिया मानवी मौके पर पहुंच गई। पता चला है दो स्मगलर बाइक पर सवार होकर कच्चे रास्ते से निकल रहे थे। जैसे ही वह पक्के सड़क पर चढ़ने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे बताया कि यह भारी भरकम बाग से लगी हुई बाइक इतनी ऊंचाई पर नहीं चढ़ पाएगी। पुलिस कर्मी की यह बात सुनकर दोनों समगरूल बाइक और नशे की कंसाइनमेंट वहीं छोड़कर फरार हो गए। जब पुलिसकर्मियों ने दोनों बाग खोले तो उसमें पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की 30 से 35 किलो कंसाइनमेंट बरामद की है।

पंजाब में BSF ने बॉर्डर के रास्ते घुस रहे घुसपैठिये का किया एनकाउंटर

गुरदासपुर. गुरदासपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के दौरान गुरुवार तड़के देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 113 बटालियन बीओपी धनिया के एरिया में भारत-पाक आईईबी को पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पाकिस्तान घुसपैठियों को मार गिराया। इस घटना की खबर सुनकर बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ओला और बारिश ने बढ़ाई ठंड, मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा, पचमढ़ी सबसे ठंडा

 भोपाल मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी का असर एक बार फिर तेज हो गया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के बड़े हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर सहित 20 से अधिक जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। कई स्थानों पर सुबह 9 से 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और दतिया में सबसे घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया, जहां दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे के चलते हाईवे और शहरों की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कई इलाकों में सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचमढ़ी सबसे ठंडा, तापमान 6.2 डिग्री दर्ज एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, मंदसौर में 7.3 डिग्री, धार/शिवपुरी में 9 डिग्री, पचमढ़ी में राजगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. इसके साथ ही नीमच के मरूखेड़ा में तापमान 9.9 डिग्री दर्ज हुआ है. सर्द हवाओं का बना रहेगा सितम, 31 से फिर गिरेगा मावठा मौसम विभाग के अनुसार इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में कम विजिबिलिटी बनी रहेगी. इसके साथ ही सर्द हवाओं का सितम भी जारी रहेगा. ऐसा प्रदेश के आस-पास सक्रिय चक्रवात के कारण हो रहा है. इतना ही नहीं अगले दो दिन बारिश और 31 जनवरी से प्रदेश में मावठा गिरने के साथ ही बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है. एमपी में अगले दिन दिन इन जिलों में अलर्ट 30 जनवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है. 31 जनवरी को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में कोहरे का असर रहने की संभावना है. 1 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और रीवा सहित कई जिलों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है. पचमढ़ी में सबसे कम तापमान रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मंडला, उमरिया, शहडोल, रीवा और सागर जैसे इलाकों में भी ठंड का असर तेज रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात की ठंड बढ़ी है। जबलपुर समेत कई शहरों में देर से निकली धूप जबलपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 10.30 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि धूप निकलते ही बाजार और दफ्तरों में सामान्य गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो गईं। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।     30 जनवरी: प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ सकता है।     31 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में कोहरा छाने की संभावना है।     1 फरवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित मध्य और उत्तर मध्य प्रदेश के करीब 30 से अधिक जिलों में सुबह के समय कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने को कहा गया है। ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को भी विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा में जैकेट और ब्लेजर पर प्रतिबंध

दुर्ग. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 12,096 तथा द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 26,171 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। व्यापम के जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पिस्दा से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी किए गये निर्देशों का पालन हेतु परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फिस्किंग (फ्रीस्किंग) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09.30 बजे से प्रारंभ हो रहा है, मुख्य द्वार प्रातः 09.00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है, इसलिए मुख्य द्वार दोपहर 02.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटविर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें।

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम के घर पर ED का छापा

होशियारपुर. कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है। बुधवार सुबह ईडी और आयकर विभाग की टीम ने होशियारपुर के जोधामल रोड स्थित उनके आवास पर दबिश दी। इस समय अरोड़ा घर में ही थे। घर को सील करके टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान टीम ने अरोड़ा और उनके पारिवारिक सदस्यों को घर से बाहर नहीं जाने दिया। पता चला है कि चंडीगढ़ और जालंधर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। रात आठ बजे के करीब एक गाड़ी अरोड़ा के घर में दाखिल हुई। उसमें गद्दे और कंबल थे। इससे साफ हो गया था कि केंद्रीय एजेंसियों की टीमें रात में अरोड़ा के घर ही रुकेंगी। सूत्रों के मुताबिक मनी लांड्रिंग की बात सामने आ रही है, जिसमें सात से आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन की बात बताई जा रही है। भारत भूषण आशु भी मौके पर पहुंचे इसके अलावा जमीन के खरीद-फरोख्त से भी कुछ तार जुड़े नजर आ रहे हैं। ईडी की कार्रवाई के दौरान लुधियाना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नही जाने दिया तो वे वहीं से ही लौट गए। ईडी ने रिटायर्ड तहसीलदार वरिंदर सिंह धूत के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। करीब डेढ़ माह पहले धूत की मौत हो गई थी। बुधवार शाम को धूत के माल रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग ने नोटिस चस्पा है जिस टीम ने नोटिस चस्पा है, वह टीम अरोड़ा के घर दबिश देने में शामिल है।सूत्रों के मुताबिक चूंकि धूत की मौत हो चुकी है। इसलिए ईडी की ओर से दर्ज एफआइआर रद होगी। इसलिए रिकवरी के लिए आयकर विभाग ने धूत की पत्नी के नाम से नोटिस चस्पा किया है।

चंडीगढ़ में सिविल और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में वीरवार सुबह एक बार फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सिविल सचिवालय सेक्टर-1 और मिनी सचिवालय सेक्टर-9 को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मॉक ड्रिल है या वास्तविक धमकी। बुधवार को 30 स्कूलों को मिली थी धमकी गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम धमकी मिली थी। उस दौरान सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया था और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया। वीरवार सुबह फिर धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट बुधवार की घटना के ठीक अगले दिन वीरवार सुबह सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों परिसरों को खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी धमकी ईमेल के ज़रिए मिलने के कारण पुलिस की साइबर सेल मामले की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह सिलसिला किसी मॉक ड्रिल का हिस्सा तो नहीं, या फिर यह किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया डर है। आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।

चंडीगढ़ में मेयर के लिए आज होगी वोटिंग

चंडीगढ़. शहर को आज दोपहर 12 बजे तक नया मेयर मिल जाएगा। भाजपा से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों की नाराजगी भाजपा के सौरभ जोशी का कुर्सी तक पहुंचना आसान बनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दूरी भी सौरभ जोशी की कुर्सी से दूरी घटाई है। यह टकराव आज चुनाव में भी रहा, तो भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लेगी। भाजपा के पास सबसे अधिक 18 वोट हैं। जबकि आप के 11 में से दो पार्षद नाराज बताए जा रहे हैं। रामचंद्र यादव ने तो प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज होकर डिप्टी मेयर के लिए अलग से नामांकन दाखिल कर रखा है। दमनप्रीत भी नाराज हैं। कांग्रेस के छह पार्षद हैं और एक सांसद मनीष तिवारी का वोट रहेगा। वोटिंग सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी। मतदान से जुड़ा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें। रात आठ बजे से कांग्रेस पार्षदों के फोन हुए बंद कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने अपने घर पर पार्षदों से बैठक की। लक्की ने मेयर चुनाव के साथ आगामी नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा की। पार्षदों ने दोहराया कि वह मेयर सहित तीनों पदों पर चुनाव लड़ेंगे। आप का समर्थन नहीं करेंगे। रात आठ बजे कांग्रेस के पार्षदों के फोन बंद हो गए। आप की सुखना पर लंच डिप्लोमेसी, तीन पार्षद नहीं पहुंचे आम आदमी पार्टी के पार्षद बुधवार दोपहर को सुखना लेक पर लंच करने पहुंचे। आप चंडीगढ़ प्रभारी जनरैल सिंह और अध्यक्ष विजय पाल यादव की मौजूदगी में पार्षद सोलर क्रूज पर मंत्रणा करते दिखे।  हालांकि, फोटो में छह से सात पार्षद ही दिखने से कई सवाल भी खड़े हो गए। आपसी टकराव और नाराजगी यहां भी देखने को मिली। रामचंद्र यादव और जसबीर सिंह लाडी लंच पर नहीं पहुंचे। हालांकि दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे। दिनभर दल बनाते रहे रणनीति चुनाव से पहले बुधवार को राजनीतिक दल दिनभर रणनीति बनाने में व्यस्त रहे। इस बार दिलचस्प यह है कि कांग्रेस और आप के पार्षद शहर में हैं और भाजपा पार्षद कई दिनों से पंचकूला में रुके हैं। बुधवार को भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने पंचकूला के रेड बिशप पहुंचकर सभी पार्षदों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। निजी इच्छा और स्वार्थ से ऊपर भाजपा को बताते हुए असंतुष्टों को एकजुट किया। उन्हें उदाहरण देकर भाजपा की नीति व पीएम का विजन बताते हुए आगे के अवसरों पर बात की। हाथ उठाकर करेंगे फैसला पीठासीन अधिकारी पहले एक प्रत्याशी का नाम लेंगे और उनका समर्थन करने वाले सदस्यों से हाथ उठाने के लिए कहेंगे। जो पार्षद हाथ उठाएंगे बाकायदा एक-एक का नाम दर्ज करेंगे। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी का नाम लेकर उनके समर्थन में होने वाले पार्षदों से हाथ उठाने के लिए कहेंगे।