samacharsecretary.com

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बनाई सुपर-8 में जगह, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘बाप तो बाप होता है…’

छतरपुर  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया था, वैसे ही अब क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. बागेश्वर महाराज ने कहा, 'आखिर बाप तो बाप होता है.'  भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने तिलक वर्मा (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पाकिस्तानी स्पिनरों की जमकर धुनाई की. हालांकि 15वें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. बाद के ओवरों में तिलक (25), हार्दिक पांड्या (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/2 से 126/4 हो गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ दुबे और रिंकू सिंह ने 15 रन बटोरकर भारत को 175 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आई 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेज दिया. बाबर आजम भी अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. पावरप्ले में पाकिस्तान 38/4 पर सिमट गया, जबकि भारत ने 52/1 बनाए थे. बीच के ओवरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने कसकर गेंदबाजी की. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. बुमराह (2/17) और हार्दिक (2/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर यह 9 मैचों में 8वीं जीत है. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा.

सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन

छपरा. सारण जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को डिजिटल माध्यम से नई मजबूती देने की दिशा में एक बार फिर 'सारण गुरु ऑनलाइन क्लास' का नया शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 शुरू होने जा रहा है। इस पहल को नई ऊर्जा, उत्साह और पूर्ण समर्पण के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विषयवार दक्ष एवं इच्छुक शिक्षकों की आवश्यकता जताई गई है। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजीत अमर द्वारा के नेतृत्व में ऑनलाइन कक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा विभाग का मानना है कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए ऑनलाइन मंच एक मजबूत सहारा बन सकता है। डिजिटल शिक्षा को मिलेगा मजबूत आधार सारण गुरु ऑनलाइन क्लास जिले के विद्यार्थियों के लिए लगातार उपयोगी साबित हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी, विषयगत शंकाओं का समाधान और नियमित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में इस प्लेटफॉर्म की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अब नए सत्र में इसे और व्यवस्थित तथा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों की नई सूची तैयार की जा रही है, ताकि प्रत्येक विषय के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध रह सकें। कौन शिक्षक कर सकते हैं आवेदन जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सारण जिले के वे सभी शिक्षक, जो ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहते हैं, वे इस पहल से जुड़ सकते हैं। विशेष रूप से ऐसे शिक्षक जो अपने विषय में दक्ष हों, विद्यार्थियों को समझाने की क्षमता रखते हों और डिजिटल माध्यम से पढ़ाने में रुचि रखते हों, उनसे प्राथमिकता के आधार पर जानकारी मांगी गई है। मांगी गई जानकारी: यह विवरण देना होगा अनिवार्य इच्छुक शिक्षकों को अपनी संपूर्ण जानकारी जल्द उपलब्ध क् होगी। इसके अंतर्गत शिक्षक का नाम,विद्यालय का नाम, विषय,अध्यापन हेतु कक्षा (कौन-कौन सी कक्षाएं पढ़ा सकते हैं),मोबाइल नंबर, शैक्षणिक अनुभव (विस्तारपूर्वक) देना होगा। सारण के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधे लाभ इस ऑनलाइन कक्षा व्यवस्था से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। कई बार संसाधनों की कमी या विशेषज्ञ शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को कठिनाई होती है। ऐसे में यह पहल उन्हें बेहतर मार्गदर्शन, नियमित पढ़ाई और परीक्षा केंद्रित तैयारी उपलब्ध कराएगी। शिक्षकों को अपनी जानकारी एवं संपर्क में नंबर देना होगा इच्छुक शिक्षक अपनी पूरी जानकारी समय रहते टीम लिडर मृणाभ कुमार अथवा अभिषेक कुमार सिंह को उपलब्ध करा सकते हैं। सारण गुरु ऑनलाइन क्लास के जरिए जिला शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026-27 सत्र में विद्यार्थियों को विषयवार गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, नियमित ऑनलाइन मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी का मजबूत प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।

अब इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं: ऐसे करें UPI पेमेंट बिना ऐप

नई दिल्ली देश के मेट्रो शहर हों या छोटे कस्बे, आज खरीदारी, मोबाइल रिचार्ज या बिल भुगतान तक में ऑनलाइन पेमेंट हमारे लिए सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका बन गया है। Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ने लेन-देन को बेहद सहज बना दिया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट काम नहीं करता और कोई जरूरी पेमेंट करना पड़ता है। ऐसे समय में कैश के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, और अगर पास में कैश भी नहीं है तो मुश्किल बढ़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए National Payments Corporation of India (NPCI) ने साल 2022 में ऑफलाइन पेमेंट सर्विस शुरू की। यह सेवा उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो इंटरनेट कनेक्शन कमजोर या उपलब्ध न होने वाले क्षेत्रों में रहते हैं। ऑफलाइन पेमेंट कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन से *USSD कोड 99# डायल करें। स्टेप 2: स्क्रीन पर “OK” और “Welcome to *99#” दिखाई देगा। OK पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां “Send Money” चुनें। स्टेप 4: मोबाइल नंबर का ऑप्शन चुनें। स्टेप 5: उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। स्टेप 6: स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नाम दिखाई देगा। स्टेप 7: राशि दर्ज करें और अपना UPI पिन डालें। स्टेप 8: पैसा आपके खाते से कट जाएगा और सीधे प्राप्तकर्ता के पास पहुंच जाएगा। ध्यान रखने वाली बातें ऑफलाइन पेमेंट के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो। यह सुविधा इंटरनेट के बिना भी सुरक्षित लेन-देन करने में मदद करती है। खासकर ग्रामीण या नेटवर्क कमजोर क्षेत्रों में यह सेवा बहुत लाभकारी साबित हो रही है। NPCI की इस ऑफलाइन पेमेंट सर्विस के जरिए अब लोग कहीं भी, किसी भी समय आसानी से पैसे भेज सकते हैं, बिना इंटरनेट की चिंता किए। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सभी के लिए वित्तीय लेन-देन को सरल और भरोसेमंद बनाता है।

टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में बनाई जगह, पहला मुकाबला भारत से

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया। तीन टीमों ने किया क्वालीफाई टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक कुल तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं। तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबला हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जोकि दो मुकाबला हार चुकी है। पिछले विश्वकप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी। अफ्रीका ने अपने पिछले ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।  

1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोपी – जमानत खारिज

बड़वानी जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वानी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रकरण पुलिस थाना अंजड़ का है, जिसमें अपराध क्रमांक 444/2025 के तहत धारा 406, 420, 409, 201 भा.दं.सं. में मामला दर्ज है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार आरोपी पर अलग-अलग व्यक्तियों से सोना-चांदी व्यापार एवं निवेश के नाम पर लगभग 1,01,52,000 रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। प्रकरण में बताया गया कि आरोपी ने कई ग्रामीणों और व्यापारियों को ऊंचा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ली, लेकिन राशि वापस नहीं की। न्यायालयीन अभिलेख के अनुसार विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये आरोपी को दिए गए। प्रकरण में कई फरियादियों के बयान दर्ज हैं तथा आरोप है कि आरोपी द्वारा विश्वास में लेकर आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और आरोपी के फरार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपी के स्थायी निवास एवं जांच पूर्ण होने का हवाला देते हुए जमानत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं केस डायरी के अवलोकन के बाद न्यायालय ने माना कि आरोप गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में आते हैं और वर्तमान परिस्थितियों में जमानत देना न्यायोचित नहीं है। अतः न्यायालय ने आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच पूर्ण कर चालान प्रस्तुत किया जा चुका है और मामले की सुनवाई जारी है।

पंजाब की 80 से ज्यादा माइनिंग साइट्स पर NGT ने लगाई रोक

लुधियाना/दीनानगर. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पंजाब की 85 माइनिंग साइट्स पर रोक लगाने की खबर सामने आई है। दीनानगर  विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत आने वाले गांव गाहलड़ी की पंचायत द्वारा प्रदूषण और बाढ़ के खतरे को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए National Green Tribunal (एनजीटी) ने बड़ा फैसला सुनाया है। NGT ने अगली सुनवाई तक पंजाब की 85 माइनिंग साइट्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। NGT ने कार्रवाई करते हुए अगली सुनवाई तक माइनिंग पर रोक लगा दी है क्योंकि जिस तरह से बाढ़ आई थी, उससे पंजाब के गुरदासपुर के रावी नदी इलाके में भी काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद गांव गहलाड़ी की पंचायत ने एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि जिस जगह पर इस तरह से माइनिंग की जाती है, वहां पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है। अगर पानी नहीं रुका तो यह उनके खेतों और गांवों में घुस जाता है, जिससे खतरा की स्थिति बन जाती है। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की। पंजाब सरकार के पॉल्यूशन बोर्ड के वकील ने सभी हालात पर बात की, लेकिन अभी के लिए कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक इन 85 माइनिंग साइट्स पर, जिन पर बैन लगाया गया है, वहां काम नहीं होगा। मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वकीलों ने अपना पक्ष रखा, लेकिन फिलहाल एनजीटी ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए सभी 85 माइनिंग साइट्स पर काम रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब अगली सुनवाई में यह देखा जाएगा कि पंजाब सरकार और माइनिंग विभाग अपनी दलीलों में क्या तथ्य पेश करते हैं। NGT की प्रिंसिपल बेंच, जो नई दिल्ली में स्थित है, ने यह आदेश जारी किया है। फिलहाल इन साइट्स पर किसी भी प्रकार की माइनिंग गतिविधि नहीं होगी। 

मध्य प्रदेश में कांवड़ियों का तांडव, ई-रिक्शा फूंका, चालक को पीटकर अधमरा छोड़ा

भिण्ड मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के डिडी गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़यिों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और ई-रिक्शा में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ से चालक की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक फूप से भिण्ड की ओर आ रहा था। डीडी गांव के पास पीछे से ई-रिक्शा की टक्कर कांवड़ियों से हो गई, जिससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। बताया गया है कि यह सामान्य कांवड़ नहीं, बल्कि बड़ी कांवड़ थी, जिसे लगभग 50-60 कांवड़िये मिलकर ला रहे थे। कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश के सिंगिरामपुर से करीब 185 किलोमीटर दूर से लाई जा रही थी। टक्कर के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने चालक को घेर लिया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि चालक को पीटने के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। चालक को बचाए जाने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी। कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह नष्ट हो गया। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही भिण्ड देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी। 

भोपाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ — 15 फरवरी को धूमधाम से निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात

भोपाल सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कालोनी द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। 14 फरवरी 2026 को मंदिर परिसर में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम एवं महिलाओं का सांस्कृतिक संगीत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गई। 15 फरवरी 2026 को प्रातः भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम से निकली, जो भारत टाकीज रोड, सेंट्रल लाइब्रेरी रोड, इतवारा चौहारा, जैन मंदिर रोड, थाना मंगलवारा, छावनी रोड, सब्जी मंडी एवं संगम टाकीज मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची। मंदिर परिसर में बाबा की बारात का भव्य स्वागत, महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह ठाकुर,कपिल राठौर, कृष्ण गोपाल शर्मा (पप्पू) एवं रमेश वर्मा सहित मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

बिहार में पशुपालन मित्रों की नियुक्ति से ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद. पशु पालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। सरकार की पशुपालन मैत्री योजना अब धरातल पर उतरने वाली है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर स्थानीय युवाओं को जोड़कर न केवल उन्हें रोजगार दिया जाएगा, बल्कि पशुपालकों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को वैज्ञानिक आधार पर सशक्त बनाना और गांवों में ही पशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को पशुओं के कृत्रिम गर्भधारण तथा सामान्य पशु रोगों की पहचान और प्राथमिक उपचार का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में सेवाएं दे सकें। वर्तमान में जिले में पशुपालन विभाग से जुड़े केवल 16 कर्मी कृत्रिम गर्भधारण का कार्य कर रहे हैं,जो बढ़ती मांग के अनुरूप अपर्याप्त माने जा रहे हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए अब पंचायत स्तर पर इस योजना का विस्तार किया जा रहा है। प्रावधान के अनुसार,प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक और अधिकतम तीन पशुपालन मैत्री नियुक्त किए जाएंगे। चयनित युवा अपने ही गांव अथवा आसपास के क्षेत्रों में कार्य करेंगे,जिससे पशुपालकों को गर्भधारण सेवाओं के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा। समय पर सेवा मिलने से पशुओं की दूध उत्पादन में सुधार होगा और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया की इस योजना उद्देश्य दोहरा है। एक ओर पशुपालकों को सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना,वहीं दूसरी ओर ग्रामीण स्तर पर शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पशुपालन मैत्री पंचायत में पशुपालकों के लिए संपर्क सूत्र की तरह कार्य करेंगे और विभाग की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने में भी सहायक बनेंगे। पशुपालन मैत्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी,बल्कि पशुपालन एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में और अधिक विकसित होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल्द ही जिले में इस योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा।

जब ईशान किशन छक्के बरसा रहे थे, पाकिस्तानी सर्च में क्या खोज रहे थे?

नई दिल्ली कल भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ अभिषेक शर्मा थे, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा के ऑफ-स्पिन पर 0 पर आउट हो गए. इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों और फैंस को बड़ी राहत मिली, क्योंकि अभिषेक आक्रामक ओपनर हैं और वह मैच की शुरुआत में ही तूफान मचा सकते थे. इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. ईशान ने कुल 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा. उन्होंने 27 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली और पाकिस्तानी स्पिनर्स जैसे सैम आयूब, शादाब खान को खूब तोड़ा. ईशान की इस जबरदस्त पारी की वजह से भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जो इस पिच पर 30-35 रन ज्यादा माना गया. पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ईशान किशन की खूब तारीफ हो रही है. कई पाकिस्तानी यूजर्स, क्रिकेट अकाउंट्स और यहां तक कि पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी कहा कि ईशान किशन ने गेम हमारे हाथ से छीन लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैंस ने उनकी पारी को 'गेम-चेंजर', 'फायर' और 'आउट ऑफ सिलेबस' बताया. जैसे-जैसे ईशान किशन ने पारी को संवारा, पाकिस्तानी फैंस की बेचैनी बढ़ गई. इसका असर पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड में सामने आया.उनकी उम्र, बैकग्राउंड, हाइट, यहां तक कि उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी. मैच के दौरान और उसके बाद गूगल पर ईशान किशन को लेकर कई तरह की सर्च बढ़ गईं. लोग ईशान किशन स्टैट्स, ईशान किशन हाइट, ईशान किशन एज, ईशान किशन हाइट इन फीट, आई किशन, ईशान किशन ब्रदर और ईशान किशन नेट वर्थ जैसे सवाल खोज रहे थे. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हनुमैनकाइंड और ईशान किशन (गलत स्पेलिंग के साथ) भी सर्च किया. वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी और ईशान किशन गर्लफ्रेंड, ईशान किशन पिक, ईशान किशन रिलिजन और ईशान किशन वाइफ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड करने लगे. एक वायरल वीडियो से समझिये पाकिस्तान ईशान किशन के बारे में क्या सोच रहा था टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ट्रंप कार्ड बने ईशान किशन अभिषेक शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके नाम दो डक दर्ज हैं और एक मैच में उन्हें बाहर भी बैठना पड़ा. लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से उस कमी को पूरा कर दिया है.भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि ईशान फॉर्म में हैं, क्योंकि अगले राउंड में सेमीफाइनल की जगह के लिए तीन टीमों से मुकाबला होना है.