samacharsecretary.com

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर शनिवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की 1500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में गरीब, अन्नदाता किसान, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य जारी है। होली व दीपावली पर लाभार्थियों परिवारों को एक-एक नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिला है। सीएम योगी ने इस अवसर पर दस लाभार्थी महिलाओं को स्वयं सब्सिडी राशि के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। सबका साथ-सबका विकास ही मंत्र सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गरीब, अन्नदाता किसान, महिलाओं और युवाओं से जोड़ने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री कहते भी हैं कि देश में केवल चार जातियां हैं। ये जातियां गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। इसमें सभी पंथ, संप्रदाय, मत और मजहब समाहित हैं। ऐसे में जब भी किसी योजना का लाभ दिया जाएगा तो उसका मंत्र केवल “सबका साथ, सबका विकास” ही होगा। कोरोना महामारी समाप्त हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन आज भी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं। यह सरकार की गरीबों के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है।  जो समाज के लिए काम करेगा, सरकार उसके साथ खड़ी रहेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य गारंटी दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को भी 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में लिया जा सकता है। शिक्षकों तथा बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जो समाज के लिए कार्य करेगा, समाज और सरकार दोनों उसके लिए खड़े रहेंगे। ऐसा पहले नहीं था, क्योंकि पहले की सरकारों की सोच संकीर्ण थी। पहले की सरकारें जातीय खेमों में बंटी हुई थीं और समाज को लड़ाने का काम किया जाता था।  माफिया समानांतर शासन चलाते थे, अराजकता का माहौल था। उस दौरान न बेटी सुरक्षित थी और ना व्यापारी। पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव की घटनाएं हो जाती थीं, जिसके कारण कर्फ्यू लग जाता था और उत्साह भंग हो जाता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में न कर्फ्यू है और न दंगे। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण बना है।  विभिन्न देशों से निवेश का सीधा लाभ राज्य और युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हाल में जर्मनी से लौटे हैं, जहां उन्होंने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर विभिन्न बैठकों में भाग लिया। वर्ष 2017 से पहले जब उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि विदेश जाते थे, तो प्रदेश को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश आना चाहता है। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश सरकार सुरक्षा भी दे सकती है और त्वरित निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान भी कर सकती है। प्रदेश में जो सकारात्मक परिवर्तन आया है और जर्मनी, जापान, सिंगापुर सहित दुनिया के अन्य देशों से जो निवेश आ रहा है, उसका किसी व्यक्ति विशेष या किसी परिवार को निजी लाभ नहीं होने वाला है, बल्कि उसका सीधा लाभ उत्तर प्रदेश और यहां के युवाओं को मिलेगा। यह निवेश प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए है। यह अवसर स्वत: नहीं मिलते। इसके लिए निरंतर परिश्रम और समन्वित प्रयास की आवश्यकता होती है।  सुबह से शाम तक काम के परिणाम से आज यूपी निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसा लिंक स्थापित करने का कार्य कर रही है, जिसके माध्यम से प्रदेश के योग्य और प्रशिक्षित युवाओं को सरकार की गारंटी के साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। यदि किसी युवा को यहां 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं और वही युवा विदेश में जाकर 2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक कमाने लगे, तो यह उसके और उसके परिवार के लिए सम्मानजनक जीवन की दिशा में बड़ा कदम होगा। यहां का नौजवान जरूर नौकरी और रोजगार पाएगा। सुबह से शाम तक लगातार काम करने का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिलाओं के प्रति संवेदना, बीमारी से मुक्ति, युवाओं को रोजगार, अन्नदाता किसान के चेहरे पर खुशहाली, बेटियों की सुरक्षा और व्यापारियों को सम्मानजनक वातावरण देने का विजन है। सरकार इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है, ताकि हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष 9 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रत्येक रिफिल पर 335 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में वापस की जाती है। कनेक्शन मुफ्त दिया गया है और जब लाभार्थी भरा हुआ सिलेंडर खरीदता है, तो सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी उसके खाते में आती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और दुरुपयोग की संभावना भी समाप्त होती है। वहीं प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली और होली जैसे प्रमुख पर्वों से पहले प्रत्येक पात्र परिवार को एक भरा हुआ गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश भर में इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि त्योहारों से पहले हर परिवार सम्मानजनक ढंग से अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर सके। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार त्योहार के समय किसी असुविधा का सामना न करे और हर घर में खुशहाली और आत्मसम्मान के साथ पर्व मनाया जा सके। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को वैक्सिनेशन … Read more

भारत को लेकर फिर उगला जहर, PAK क्रिकेटर का बड़बोलापन हुआ वायरल

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. आमिर ने दोहराया है कि भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन अब उसका अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाला है. इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. सुपर-8 शुरू होने से पहले ही मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं. भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से मिली हार ने मोहम्मद आमिर की इस भविष्यवाणी को एकदम पास ला दिया था. पाकिस्तानी एंकर ने तो उन्हें 'ज्योतिषी' कह दिया, जिस पर आमिर हंसी नहीं रोक पाए थे. हालांकि भारतीय टीम ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी की. 'हारना मना है' शो के दौरान जब मोहम्मद आमिर से सेमीफाइनल क भविष्यवाणी फिर से पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्वालिफाई करेगा. देखें, पाकिस्तान क्वालिफाई करे ना करे, इंडिया ना करेगा.' इस बयान ने एंकर को भी हैरान कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही आमिर कई विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' कहा था. आमिर ने कहा था कि अभिषेक के साथ डिफेंसिव गियर नहीं है. सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को शुक्रवार को फायदा मिला, जब इंग्लैंड ने कोलंबो में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करने पर कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. या रनचेज में लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा, ताकि नेट रनरेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में जगह बना सके. बता दें कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. ग्रुप-2 में पहले स्थान पर रहने वाली इंग्लिश टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत या वेस्टइंडीज का सामना कर सकती है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को कोलकाता या कोलंबो में न्यूजीलैंड/पाकिस्तान का सामना करना पड़ सकता है.  प्रोटियाज इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित हैं और उन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है. यह देखना रोचक होगा कि मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी सच साबित होती है या भारत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है.

तृप्ति डिमरी और करोड़पति बिजनेसमैन के बीच रोमांटिक पल, रिश्ता हुआ कंफर्म, होगी शादी?

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. मगर तृप्ति प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. तृप्ति के लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी डेटिंग लाइफ को हवा दे दी है. फैंस का मानना है कि वो प्यार में हैं.  चर्चा में तृप्ति की पोस्ट दरअसल, तृप्ति डिमरी ने हाल ही में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. तृप्ति की बर्थडे पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट खास मेहमान बने थे. सैम ने तृप्ति की बर्थडे पार्टी की झलक भी फैंस को दिखाई थी. अब एक्ट्रेस ने जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.  मगर एक खास तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. सेलिब्रेशन की एक फोटो में तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे को बांहों में लेकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.  रिश्ता किया कंफर्म? तृप्ति डिमरी को सैम संग कोजी होता देख फैंस उनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. फैंस का मानना है कि तृप्ति ने सैम संग अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं.  तृप्ति और सैम  के लंबे समय से डेटिंग की चर्चा है. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. दोनों कई दफा साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, उन्होंने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा.   तृप्ति वर्क फ्रंट पर अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. एक्ट्रेस अब जल्द ही बिग बजट फिल्म 'स्प्रिट' में दिखाई देने वाली हैं. वहीं दूसरी तरफ तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो वो एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं. वो कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं, जिससे वो तगड़ी कमाई करते हैं. 

आर्थिक अभाव अब प्रतिभा की राह में नहीं बनेगा बाधा, कला-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में पूर्ण दस्तावेजों सहित पंजीकृत डाक के माध्यम से 20 मार्च 2026 तक आमंत्रित की गई हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली युवा की प्रगति में बाधा न बने। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में यह छात्रवृत्ति योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल युवा कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रवृत्ति प्रोत्साहन हेतु विभिन्न विद्याएं एवं उपविद्याएं निर्धारित की गई हैं। लोक एवं पारंपरिक जनजातीय कलाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की समस्त पारंपरिक जनजातीय एवं लोक नृत्य, नृत्य-गीत, लोकसंगीत, पारंपरिक खेल, वाद्य, पंडवानी, ददरिया, करमा, सुवा, राउत नाचा, गोंडी सहित अन्य जनजातीय गायन-वादन एवं लोक परंपराएं सम्मिलित हैं। शास्त्रीय संगीत में हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक (गायन/वादन) मान्य हैं। शास्त्रीय नृत्य में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली आदि विधाएं शामिल हैं। रंगमंच के अंतर्गत हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी नाटक तथा अन्य लोक-जनजातीय नाट्य विधाएं सम्मिलित की गई हैं। दृश्य कला में ग्राफिक्स, मूर्तिकला, पेंटिंग, फोटोग्राफी, मृद्भांड (सेरामिक्स) एवं लोक-जनजातीय चित्रांकन परंपराएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सुगम शास्त्रीय संगीत की विधाएं जैसे ठुमरी, दादरा, टप्पा, भजन, ग़ज़ल एवं कव्वाली भी मान्य हैं। योजना के लिए पात्रता एवं सामान्य शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। आवेदक की आयु 15 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक अथवा उसके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 72,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को नियमानुसार मासिक छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक प्रदान की जाएगी, जो डीबीटी/ई-पेमेंट के माध्यम से सीधे खाते में अंतरित होगी। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27” अंकित करना अनिवार्य होगा। विलंब से प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइटwww.cgculture.inपर उपलब्ध है। राज्य सरकार का मानना है कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आत्मा है। लोक और जनजातीय परंपराओं से समृद्ध छत्तीसगढ़ में युवाओं को प्रोत्साहन देना सांस्कृतिक संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आत्मा है। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराएं, जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, पंथी, राउत नाचा, भरथरी, करमा जैसे लोक रूप प्रदेश की पहचान हैं। ऐसे में युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देना सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से न केवल कलाकारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नया आयाम प्राप्त होगा। राज्य सरकार की यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करते हुए यह संदेश देती है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती अपितु उसे केवल अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार कला, संस्कृति और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में यह छात्रवृत्ति योजना एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश को सांस्कृतिक रूप से और अधिक समृद्ध एवं सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को संबल प्रदान करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुई संयुक्त राष्ट्र की मेंटर, छह दिवसीय प्रवास के बाद भावुक होकर विदा हुई सु किर्सी ह्यवैरिनेन

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। संयुक्त राष्ट्र की मेंटर एवं हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक सु किर्सी ह्यवैरिनेन ने अपने छह दिवसीय प्रवास के दौरान बस्तर की जीवंत परंपराओं, लोक कला और जनजातीय संस्कृति को करीब से अनुभव किया। प्रवास की समाप्ति पर शनिवार को उन्होंने बस्तर कलेक्टर  आकाश छिकारा से औपचारिक मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन भी उपस्थित रहे। बैठक में बस्तर में सतत पर्यटन, सामुदायिक सहभागिता और वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। सु किर्सी ने विशेष रूप से धुड़मारास के भ्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की प्राकृतिक छटा, जनजातीय जीवन शैली और पारंपरिक लोकाचार ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने स्थानीय समुदायों के आत्मीय आतिथ्य, लोकनृत्यों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की  सांस्कृतिक जड़ें अत्यंत मजबूत और जीवंत हैं। यहां की परंपराएं केवल विरासत नहीं, बल्कि आज भी लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो इसे विश्व के पर्यटकों के लिए एक विशिष्ट और अविस्मरणीय गंतव्य बनाती हैं। छह दिनों तक बस्तर के विभिन्न अंचलों का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों और प्रकृति आधारित पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में सामुदायिक सहभागिता के साथ पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और यदि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संरचित किया जाए, तो यह वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक सशक्त पहचान बना सकता है। कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सु किर्सी के अनुभवों को बस्तर के पर्यटन संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से न केवल स्थानीय पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि बस्तर की लोक कला, परंपराएं और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर और सशक्त पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय संवाद से बस्तर में सतत और समावेशी विकास की अवधारणा को और बल मिलेगा। प्रवास के समापन पर सु किर्सी ह्यवैरिनेन भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि बस्तर केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों की ऐसी भूमि है जहां प्रकृति, संस्कृति और मानवीय संवेदनाएं एक साथ जीवंत हो उठती हैं। उनकी यह यात्रा बस्तर के लिए केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान और संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला प्रेरक अध्याय बनकर उभरी है।

रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा उनके नाम का स्टैंड

मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लेवल-1 स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखा गया। तीन गेट भी दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम समर्पित होंगे। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने 27 फरवरी को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्टेडियम के प्रेस बॉक्स के नीचे स्थित लेवल-1 स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रवि शास्त्री के नाम पर रखने का फैसला किया। यह कदम उनके खिलाड़ी, लीडर और कोच के रूप में योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि मुंबई क्रिकेट उन दिग्गजों की मजबूत नींव पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन खिलाड़ियों का सम्मान करें जिन्होंने शहर और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल-1 स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव उनके अतुलनीय योगदान को मान्यता देने के लिए है। मुंबई क्रिकेट में शास्त्री बड़ा नाम रवि शास्त्री ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। उन्होंने टीम इंडिया को 2017 से 2021 तक कोचिंग दी। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2019 के ODI वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा, उनकी कोचिंग में भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती और 2020-21 में उसी ऐतिहासिक जीत को दोहराया। पहले तीन खिलाड़ियों को मिल चुका है सम्मान MCA ने रवि शास्त्री के सम्मान के अलावा स्टेडियम के तीन गेटों को भी महान खिलाड़ियों के नाम समर्पित करने का निर्णय लिया। अब ये गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम से जाने जाएंगे। दिलीप सरदेसाई ने 1971 के वेस्टइंडीज दौरे में 642 रन बनाकर भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में अहम योगदान दिया। एकनाथ सोलकर शॉर्ट लेग पर बेहतरीन कैचिंग के लिए प्रसिद्ध थे। वहीं, डायना एडुल्जी भारतीय महिला क्रिकेट की अग्रणी हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने 22 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की। MCA अध्यक्ष ने किया ऐलान अजिंक्य नाइक ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम के इन गेट्स और स्टैंड का नामकरण महान खिलाड़ियों को उनके गौरवशाली योगदान की याद दिलाने और उनके सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय मुंबई क्रिकेट के इतिहास और विरासत को जीवंत बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। इस प्रकार, वानखेड़े अब न केवल क्रिकेट का मैदान, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की उपलब्धियों और यादों का भी प्रतीक बन गया है।  

छत्तीसगढ़ में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत, मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित  बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।              मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं और राज्य गठन के समय जहां प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं बीते वर्षों में 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अपस्ताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक दिक्कतें भी कम होगी।           इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक,  आर. के. नायक, मती सत्यवती नायक तथा अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

अब नहीं होगा फोटो से ब्लैकमेल: सरकारी एजेंसी की एडवाइजरी में जानें सुरक्षा के टिप्स

नई दिल्ली ब्लैकमेलिंग की आपने कई खबरें पढ़ीं होंगी, जिसमें विक्टिम को परेशान किया जाता है. यहां तक की रुपये तक की डिमांड करते हैं. कुछ मामले में विक्टिम आत्महत्या तक कर लेते हैं. आम लोगों की सेफ्टी के लिए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त I4C ने एक पोस्ट किया है. X प्लेटफॉर्म पर साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट किया है. पोस्ट में बताया है  कि अगर आपको कोई प्राइवेट फोटो के नाम पर ब्लैक मेल कर रहा है तो उसको कैसे रोका जा सकता है. इसके लिए बड़ा ही सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा. साइबर दोस्त ने बताया है कि अगर आपको भी धमकी दे रहा है और प्राइवेट फोटो को इंटरनेट पर शेयर करने को कहता है. तो उसको रोका जा सकता है. इसके लिए एक खास प्रोसेस को फॉलो करना होगा.   साइबर दोस्त का पोस्ट साइबर दोस्त ने बताया है कि StopNCCI.org पर विजिट करें. वहां अपनी इमेज या वीडियो से जुड़ा एक डिजिटल फिंगरप्रिंट (HASH) बनाएं.HASH या कोड प्राइवेट फोटो या वीडियो को रिप्रजेंट करता है. ये पूरा प्रोसेस आपके डिवाइस पर होता है. इसकी वजह से फोटो और वीडियो सेफ रहती हैं और वे कहीं अपलोड नहीं होती हैं. StopNCII.org क्या है? StopNCII.org, एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप बिना सहमति के शेयर की गई प्राइवेट या वीडियो के मिसयूज को रोक सकेंगे. इसको एक इंटरनेशनल एजेंसी ऑपरेट करती है. StopNCII Dot org असल में प्राइवेट फोटो या वीडियो कोड में कन्वर्ट करता है. यह कोड पार्टनर सोशल मीडिया कंपनियों को शेयर किया जाता है और उससे संबंधित फोटो को पहचानकर उनको रिमूव किया जाता है. गलत इरादे से अगर कोई फोटो या वीडियो अपलोड भी करने की कोशिश करता है तो उसको तुरंत ब्लॉक किया जाता है.  StopNCII Dot org के साथ कई बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म मिलकर काम करते हैं. इसमें Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक, रेडिट, स्नैपचैट आदि के नाम शामिल हैं.

दोनों कॉलोनी की वर्षो पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, कॉलोनीवासियों ने मंत्री-मेयर का महामाला से किया अभिनंदन,जताया आभार

रायपुर दोनों कॉलोनी की वर्षो पुरानी समस्या से मिलेगी निजात, कॉलोनीवासियों ने मंत्री-मेयर का महामाला से किया अभिनंदन,जताया आभार कोरबा नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने  आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर एवं वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी की बहुप्रतीक्षित नई सीवरेज लाइन निर्माण 14.40 करोड़ के लागत के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। एमपी नगर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री  देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा  कि दोनों ही कॉलोनी आज शहर के मुख्य आवासीय कॉलोनी हैं, लेकिन यहां की सीवरेज लाइन की समस्या विगत कुछ वर्षो से बदहाल थी। कॉलोनी की लंबे समय से नई सीवरेज लाइन के निर्माण की मांग थी। विधानसभा चुनाव में जब मुझे आप सभी के बीच संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला था तब आप सभी ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य की मांग की थी। तब मैंने वादा किया था कि नई सीवरेज लाइन का निर्माण हर हाल में किया जाएगा। आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है की इस बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने 15 वें वित्त आयोग मद से तत्काल राशि की स्वीकृति प्रदान की और आज इस कार्य का शुभारम्भ किया जा रहा है।     दोनों ही कॉलोनी के 3350  मकानों की नई सीवरेज लाइन का लाभ मिलेगा। 14.4 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन का निर्माण होगा। मंत्री  देवांगन ने कहा कि सुशासन की सरकार एक ही पहचान है विकास और तेज विकास। ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा नगर के विकास के लिए पर्याप्त राशि मिल रही है। उन्होने अधिकारियों से समयसीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिया।   शहर की हर छोड़ी-बड़ी समस्या के निजात हेतु तेजी से काम: महापौर मती संजू देवी राजपूत      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मती संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर में कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम हर छोटी से बड़ी समस्याओ के निजात के लिए काम तेज गति से जारी है। विकास के लिए फंड लगातार प्राप्त हो रहा है। शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जितकरने की दिशा मे कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मंत्री-महापौर का जताया आभार  इस अवसर पर दोनों ही वार्ड के  क्षेत्रवासियों ने मंत्री  देवांगन एवं महापौर सीमती संजू देवी राजपूत का महामाला से अभिनंदन कर आभार जताया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी, फंड के अभाव में कार्य की स्वीकृति नही मिल पा रही थी।     इस अवसर पर पार्षद मती वर्षा दिनेश वैष्णव,  अनुज जायसवाल, अशोक चावलानी,  नरेंद्र देवांगन,  पंकज देवांगन,  अजय गौंड, मती ज्योति वर्मा,  सोनू भाटिया, जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी,मंडल अध्यक्ष  राजेश राठौर,  धर्मपाल सोलंकी,  नितिन  चतुर्वेदी,  पुनीराम साहू,  ईश्वर साहू,  प्रकाश अग्रवाल सहित दोनों वार्ड के गणमान्य जन अधिक संख्या मे उपस्थित रहे।

त्योहार पर यात्रियों को राहत: होली के लिए 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

फिरोजपुर   फिरोजपुर मंडल के द्वारा होली को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा 9 जोड़ी त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि पहले से चल रही नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त, दिनांक 1 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04614 अमृतसर से कटिहार (बिहार) के लिए दोपहर 14:15 बजे चलेगी और रास्ते में ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, खगड़िया, मानसी तथा नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर पर ठहरेगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से दानापुर के लिए दोपहर 12:00 बजे चलेगी और रास्ते में मोगा, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर तथा आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। 2 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04664 अमृतसर से पटना के लिए सुबह 9:45 बजे बजे चलेगी और रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिन्द, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा तथा दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।   रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन होली स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने यात्रियों से अपील किया है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। यात्रियों से यह भी निवेदन है कि ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।